तिल के सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाए | Health Benefits of Sesame in Hindi

Til ke Fayde in Hindi

Til ke Fayde in Hindi

Til ke Fayde in Hindi | Calcium deficiency | Bone health | Secret of Beauty |medicinal Property of Seasame Seeds | Health Benefits of Tilli | Health Benefits of tilli for strong bones | Tilli Khane ke fayde or nuksan

तिल के सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाए | Health Benefits of Sesame in Hindi

Til ke fayade in Hindi by – Dr.Jagdish Joshi, Life Style Expert 125


Health Benefits of Sesame in Hindi
Til ke fayade in Hindi – Life Style Expert 125

Til ke Fayde in Hindi-  सर्दी का मौसम सेहत का मौसम होता है | तिल सेवन के अनेक फायदे है | कुछ आहार ऐसे होते है जिनका सेवन ठंड के मौसम में करने से हम वर्ष भर स्वस्थ व निरोगी होते है | ऐसे ही आहार मे तिल्ली भी आती है |

Super Food for Health:

आयुर्वेद के तिल व गुड़ को सुपर फूड कहा जाता है | वैसे भी तिल कैल्शियम का भण्डार व गुड़ आयरन का भंडार है | ठण्ड के मौसम में तिल के उत्पादों का सेवन शरीर को गर्माहट प्रदान करता है | वैसे भी हमें भोजन के बाद कुछ मीठा खाने की चाहत होती है | ऐसे में तिल के बने लड्डू हमारा आनंद बढा देते है |

Makar Sakaranti 2023:

मकर संक्राति को प्रति वर्ष हम तिल के लड्डू व तिल के व्यजंनो का सेवन करते है | हमारे देश में मकर संक्रांति को बड़े हुई हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाता है | 

Is Sesame Laddu Healthy :तिल्ली की प्रकृति गर्म होती है | यदि हम ठंड के मौसम मे अपने आहार मे पर्याप्त मात्रा मे तिल को शामिल करते है? (Til ke laddu) तो आहार का स्वाद तो बढ़ता ही है |इसके साथ ही शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व भी प्राप्त हो जाते है |

तिल्ली के गुड के गज़क व लड्डू भोजन के बाद मिष्ठान का आनंद भी देते है | यदि आप मधुमेह के शिकार है तो बिना गुड-शक्कर के भी तिल का प्रयोग कर सकते है |

इसके साथ ही आप तिल्ली खोपरे की स्वादिष्ट चटनी भी बना सकते है | तिल्ली के से आप सब्जी को एक अलग स्वाद प्रदान कर सकते है |

 

तिल्ली के विभिन्न भाषाओं में नाम (Name of Tili in Different Languages):                                                                                

तिल्ली का वानस्पतिक नाम Sesamum Indicum Linn (सीसेसम इंडिकम) है | इसे अँग्रेजी मे Sesame Gingelli (सीसम जिन्जली) कहते है |

तिल्ली को विभिन्न भाषाओ में(Sesame in different Languages) :                                                                                             

संस्कृत में- तिल, स्नेहफल

हिन्दी में –तिल, तील, तिल्ली

उर्दू में –तिल(Til)

उड़िया में खसू -(Khasu), रासी (Rasi)

कन्नड़ में –एल्लू(Ellu), येलू(Yelou)

बंगाली में –तिलगाछ तिल (Tilgach Til)

तिल्ली के सेवन के लाभ (Til ke fayade in Hindi):                                                                                                                            

ठंड का मौसम आते ही हम तिल्ली के लड्डू, तिल्ली की पट्टी किसी व किसी न किसी रूप में हम तिल्ली का प्रयोग अपने आहार में करते हैं। तिल्ली सफेद हो या काली दोनों में भरपूर स्वास्थ्य देने वाले गुण पाए जाते हैं।

तिल्ली में सेसमिन नाम का एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कई रोगों  में हमें लाभ देता है।

तिल्ली के फायदे (Til ke fayade in Hindi):                                                                                                                                   

तिल्ली के सेवन से नींद का आनंद मिलता है। तनाव और डिप्रेशन को कम करने में तिल्ली का सेवन लाभ देता है। सर्दियों के मौसम में जोड़ों के संबंधित समस्याएं परेशान करती हैं | किंतु तिल्ली का सेवन करने से आपको जोड़ों के दर्द में लाभ होता है।

तिल्ली में पाये जाने वाले पोषक तत्व(Til ke fayade in Hindi):                                                                                                       

तिल्ली में अनेक पोषक तत्व पाये जाते है | तिल्ली में जस्ता, कैल्शियम, फास्फोरस, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम विटामिन खनिज लवण, प्राकृतिक तेल, कार्बनिक, योगिक, और तांबा, थायमीन विटामिन बी-6 फोलेट व प्रोटीन, जैसे महत्वपूर्ण खनिज तत्व पाए जाते हैं | तिल्ली का सेवन सम्पूर्ण शरीर को स्वस्थ व निरोगी बनाता हैं। इसके साथ ही तिल्ली में ओमेगा-6 हेल्थी फेट भी पाया जाता हैं।

तिल्ली में अनेक औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसलिए हम तिल्ली को ठंड के मौसम में सेवन करते है। तिल्ली में प्रचुर मात्रा में फेट मौजूद होता है।(Til ke fayde)  तिल्ली केल्शियम का अच्छा स्त्रोत है। इसमें पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड भी पाया जाता है। तिल्ली के विभिन्न लाभों के बारे में चर्चा करेंगे।


तिल्ली का सेवन कब्ज दूर करे (Til ke Fayde in Hindi):


तिल्ली में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है इस वजह से कब्ज आसानी से दूर हो जाती है | तिल्ली का सेवन करने से आप कब्ज की समस्या से मुक्त होते हैं। तिल्ली का सेवन पुरानी से पुरानी बवासीर की समस्या भी दूर कर देता है | तिल्ली के सेवन से मल निष्कासन (Stool Discharge)आसान हो जाता है |

तिल्ली के सेवन से केंसर रोग से सुरक्षा  (Til ke Fayde in Hindi):


तिल्ली के सेवन से आंतो की अच्छे से सफाई होती है, जब आंतो की अच्छे से सफाई होगी तो हम कोलन (बड़ी आंत) के केंसर से सुरक्षित हो जाते हैं। तिल्ली में पाए जाने वाला सेसमिन लीवर को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा करता है।

तिल्ली का सेवन लंग कैंसर, पेट में कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर ब्रेस्ट कैंसर की संभावनाओं को खत्म करता है। तिल्ली के सेवन से आप विभिन्न प्रकार के कैंसर रोगों से बच जाते हैं।


तिल्ली के सेवन से उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करे (Til ke Fayde in Hindi):

काले तिल्ली और सफेद तिल्ली में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम होता है| जो हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) में सुरक्षित जीवन जीने में मदद करता है। तिल्ली में मौजूद पोली अनसैचुरेटेड फैट्स रक्तचाप को अपने उचित स्तर पर बनाए रखता  है ।

तिल्ली में सेवन से ब्लड प्रेशर को उचित स्तर पर किया जा सकता है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर बढ़ने की शिकायत रहती है उन्हे तिल्ली का सेवन करना चाहिए ।

तिल्ली के सेवन से स्वस्थ ह्रदय (Til ke Fayde in Hindi):                                                                                                           

तिल्ली में प्राकृतिक तेल फैटी एसिड होता है | इसके सेवन से  हृदय संबंधी बीमारियों से हमारी सुरक्षा होती हैं।
तिल्ली के लड्डूओ का सेवन रक्त में कोलेस्ट्रॉल को भी नहीं बढ़ने देता है |तिल्ली के सेवन से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को नियंत्रित करने में मदद मिलती है | वही गुड़ शरीर से टॉक्सीन को निकालने में मदद करता है | 


तिल्ली में पाए जाने वाला तेल उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके सेवन से कार्डियोवस्कुलर वसा सिस्टम पर तनाव कम होता है | तिल का सेवन ह्रदय को स्वस्थ रखता है |

तिल्ली का सेवन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है (Til ke Fayde in Hindi):                                                                              

तिल्ली के सेवन से हृदय की मांसपेशियां स्वस्थ और शक्तिशाली होती है | क्योंकि तिल्ली में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक व सेलेनियम होता है | जो कि हृदय की मांसपेशियों को शक्तिशाली बनाता हैं।



तिल्ली का सेवन कोलेस्ट्राल नियंत्रित करे (Til ke Fayde in Hindi):

तिल का सेवन कोलेस्ट्रोल के स्तर को उचित स्तर पर रखता है। तिल्ली में सेसमिन और सेमोलिना नामक दो पदार्थ होते हैं| जो लिंगसा नामक फाइबर ग्रुप के होते हैं। लिंगसा के प्रभाव से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। कोलेस्ट्राल को कम करने के लिए आप काली तिल्ली का नियमित सेवन करना चाहिए। तिल्ली का सेवन कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करता है।  

तिल्ली के सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाए (Bone Health- Til ke Fayde in Hindi):

तिल्ली का सेवन हड्डियों को शक्ति प्रदान करता है | तिल्ली में हड्डियों को मजबूत करने का गुण होता है | क्योकि तिल्ली में कैल्शियम,फास्फोरस, व पोली अनसेचुरेटेड फैटी ऐसिड होता है | इसके सेवन से आस्ट्रोपोरेसिस की समस्या से सुरक्षा मिलती है | तिल्ली का सेवन हड्डियों को शक्ति प्रदान करता है | तिल्ली के सेवन से शरीर की 25% मेग्नेशियम की आपूर्ति हो जाती है | मेग्नेशियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है |

तिल्ली के सेवन से जोड़ो के दर्द से मुक्ति पाये (Joint Pain- Til ke Fayde in Hindi):

तिल्ली में सकारात्मक वसा व केल्शियम पाया जाता है | वसा जोड़ो को चिकनाई प्रदान करता है | केल्शियम व मेंग्नेशियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है | तिल्ली के सेवन से  जोड़ो के दर्द में आशातीत लाभ होता है |

 
तिल्ली के सेवन रक्त की कमी दूर करे (Anemia- Til ke Fayde in Hindi):

तिल्ली के सेवन से लाल रक्त कोशिकाओ की संख्या में वृध्दि होती है | तिल्ली में लाल रक्त कोशिकाओं बनाने के लिए (Til ke fayde in Hindi) आवश्यक पोषक तत्व पाये जाते है | तिल्ली के सेवन से रक्त की कमी दूर हो जाती है ।


तिल्ली के सेवन से मधुमेह नियंत्रण (Diabetics – Til ke Fayde in Hindi):

तिल्ली में कार्बोहाईड्रेट की मात्रा कम होती है। जबकि इसमें प्रोटीन व हेल्थी फेट पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इन पोषक तत्वों के कारण ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। मधुमेह रोगी इसकी उचित मात्रा का सेवन कर सकते है |

तिल्ली का सेवन मुंह के स्वास्थ्य के लिए (Oral Health-Til ke Fayde in Hindi):

तिल्ली का सेवन करने से मुंह स्वच्छ व साफ होता है। तिल्ली को अच्छी तरीके से चबा-चबा कर खाने से दांत मजबूत होते हैं।

आँखों के स्वास्थ्य लिए तिल्ली का सेवन (Eyes health -Til ke Fayde in Hindi):

आंखों की दृष्टि बढ़ाने दृष्टि दोष को दूर करने में तिल्ली के सेवन से लाभ प्रद होता है।


तिल्ली के सेवन से बालों को लंबा व घना बनाये (Hair Growth Til ke Fayde in Hindi):

तिल्ली सेवन करने से बाल लम्बे और घने होते है | बाल सफेद नहीं होते हैं | तिल्ली का सेवन बालों के लिए वरदान साबित होता है | क्योंकि तिल्ली का प्रयोग करने से बालों का असमय पकना झड़ना बंद हो जाता है।


तिल्ली के सेवन तनाव दूर करे (Stress Relieving-Til ke Fayde in Hindi):

यदि आप मानसिक समस्याओ जैसे तनाव डिप्रेशन से परेशान हैं । यदि आप तिल्ली का नियमित सेवन करते हैं | तो आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। तिल्ली पाए जाने वाले तत्व तनाव को कम करते हैं | तिल मानसिक स्वास्थ्य को उन्नत करता है |  

तिल्ली के सेवन से त्वचा को स्वस्थ बनाए (Skin Health- Til ke Fayde in Hindi):


तिल्ली का प्रयोग चेहरे पर निखार लाने के लिए भी किया जा सकता है। तिल्ली का सेवन त्वचा को प्राकृतिक रूप से सुन्दर बनाता है ये तिल सेवन के लाभ है |

तिल्ली को पानी में गला दें और से मिक्सर में पीस कर इसका उबटन लगाने से चेहरे की त्वचा सुंदर होती है।

सफेद तिल्ली व काली तिल्ली में क्या अंतर है?(Difference between white and Black Tilli) :                                                 

आहार शास्त्रियों के अनुसार दोनों तिल्लियों में करीब करीब समान गुण पाये जाते है | (Safed Til Khane Ke Fayde)किन्तु आयुर्वेद के अनुसार काले तिल का सेवन (Kali Til Khane Ke Fayde) करना सेहत को ज्यादा लाभ देता है |

काले तिल में आयरन व रेशा सफ़ेद तिल की तुलना में अधिक पाया जाता है

 
तिल्ली के तेल से मालिश करने से शरीर बलशाली होता है( Health Benefits of Sea Same Oil in Hindi):

सर्दियों के मौसम में तिल्ली का सेवन करने से शरीर शक्ति ऊर्जा से भर जाता है | तिल्ली के तेल से मालिश करने से शरीर बलिष्ठ हो जाता है। तिल्ली के तेल में पर्याप्त केल्शियम होता है | तिल्ली के तेल से मालिश करने से शरीर को केल्शियम आपूर्ति  भी होती है |

तिल्ली सेवन के अन्य लाभ (Other Benefits-Til ke Fayde in Hindi):

शरीर के किसी अंग के जल जाने पर तिल्ली को पीसकर कपूर के साथ लगाने से लाभ होता है | घाव होने पर इसके लेप का प्रयोग करने से घाव जल्दी भरता है |

सूखी खांसी की शिकायत होने पर तिल्ली में मिश्री को पानी के साथ सेवन करने से लाभ मिलता है।

तिल्ली के तेल को लहसूंन के साथ पकाकर कान में डालने से कान के दर्द में आराम मिलता है।
तिल के नियमित सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होती है।

जिन व्यक्तियों को सुनने में कम सुनाई देता है |वे तिल्ली का सेवन कर इस समस्या से मुक्ति पा सकते है |

तिल्ली के सेवन से शरीर की सूजन दूर होती है। जिनके शरीर में हमेंशा सूजन की समस्या रहती है | उनके लिए तिल्ली का सेवन लाभप्रद होता है।

जिन लोगो में याददाश्त की कमी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं उन्हे तिल्ली के सेवन से दूर किया जा सकता है।

तिल्ली के लड्डू नैचुरल इम्मूनिटी बूस्टर का काम करते है | इसका सेवन शरीर की इम्मुनिटी बढ़ाता है |क्योकि तिल्ली व गुड़ में आयरन, सेलेनियम, झिंक, कैल्शियम, फास्फोरस व अन्य पोषक तत्व शरीर की जीवनी शक्ति को मजबूत करते है |

तिल्ली में एंटी इंप्लेमेटरी व एंटी आक्सीडेंट गुण फेफड़े में होने वाली सूजन, इंफेक्शन व अन्य श्वसन सम्बंधित समस्याओ में राहत देता है | 


तिल्ली का सेवन किन के लिए हानिकारक है? (Side Effect of Sesame Seeds):


प्राय: सर्जरी के बाद ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में परेशानी आती है |  मधुमेह रोगियो को 2 सप्ताह पहले से ही तिल्ली का उपयोग बंद कर देना चाहिए |

जिन लोगों का लीवर कमजोर हो |  जिन्हें पथरी की शिकायत है | उन्हें तिल्ली का सेवन नहीं करना है

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर रहने की प्रकृति है | उन्हें तिल्ली का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि तिल्ली के सेवन से ब्लड प्रेशर और ज्यादा कम हो सकता है।

अत्यधिक तिल्ली का सेवन करना आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा तिल्ली खाने से जलन की समस्या हो सकती है। अत्यधिक मात्रा में तिल्ली खाने से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।
तिल्ली के अधिक सेवन से दस्त भी लग सकती है। ज्यादा तिल खाने से खुजली व त्वचा पर चकत्ते हो सकते हैं।
तिल्ली के अधिक सेवन से दस्त भी लग सकती है।
अत्यधिक मात्रा में तिल्ली का सेवन करने से खुजली व त्वचा पर चकत्ते हो सकते हैं।

आपको तिल्ली के अनेक लाभ व उसके सुरक्षित प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई है | ठंड के मौसम में तिल्ली का प्रयोग कर अपने परिवार को स्वस्थ व निरोगी बनाए |

विशेष सावधानी (Special Precaution):                                                                                                                                        

सामान्य रूप से तिल्ली का सेवन कोई नुकसान नही पहुचाताहै | किन्तु यदि किसी व्यक्ति को रोग विशेष है? तो उसे तिल्ली का सेवन चिकित्सक के परामर्श से ही करना चाहिए |

https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A5%80

https://en.wikipedia.org/wiki/Tilli

https://en.wikipedia.org/wiki/Michelangelo_Tilli

Til ke Fayde in Hindi
Til ke Fayde in Hindi

Share to...