मूली खाने के चमत्कारिक लाभ Mooli Khane ke fayde

Mooli khane ke fayde -Lifestyle Expert125

Mooli khane ke fayde -Lifestyle Expert125

Mooli Benefits |Mooli ke Fayde |Health Benefits of Mooli Leaves | Muli khane ke Fayde | Muli ke Fayde | Muli khane ke fayde aur Nuksan |Muli ke fayde in hindi | Mooli Khane ke Fayde |Mooli Juice Benefits | Muli khane ke fayde in hindi

मूली खाने के चमत्कारिक लाभ  Mooli ke Fayde 

Mooli khane ke fayde
Mooli khane ke fayde

Mooli ke Fayde- Dr.Jagdish Joshi, Lifestyle Expert 125

Mooli ke Fayde -मूली हमारे आहार का मुख्य भाग है | मूली स्वाद में मीठी व तीखी होती है | प्राय: मूली सफेद रंग की होती है | मूली सेवन के अनेक चमत्कारिक फायदे है |

ठण्ड में मौसम में प्रकृति हमें अनेक फल व सब्जियां देती है | इन फल व सब्जियों में अनेक ओषधिय गुण पाए जाए है | यदि हम अपने आहार में इसे नियमित रूप से शामिल करते है तो हम अपने परिवार को स्वस्थ व निरोगी बना पाते है |

मूली में अनेक ओषधिय गुण पाये जाते है | मूली बाजार में बहुत ही कम मूल्य पर बाजार में उपलब्ध हो जाती है | मूली को सलाद, ज्यूस, सब्जी व आहार में अनेक प्रकार से प्रयोग में ला सकते है |

मूली गर्म होती है या ठंडी?:

मूली की प्रकृति ठण्डी होती है | शरीर में जब सूजन आ जाती है तो गर्मी की वजह से आने वाली सूजन में मूली का सेवन लाभ देता है |

कब्ज में लाभदायी मूली(Health Benefits of White Radish):

Mooli khane ke fayde
Mooli khane ke fayde

मूली में भरपूर मात्रा में रेशा पाया जाता है | मूली का नियमित सेवन आंतो को शक्ति प्रदान करता है | मूली का सेवन करने से पित्त का भरपूर उत्पादन होता है | जिससे लीवर व पित्ताशय स्वस्थ होते है |   मूली के साथ  काला नमक मिलाकर सेवन करने  से भूख न लगने की समस्या दूर हो जाती हैं | यदि आपको खट्टी डकारो की समस्या है |  तो मूली के 1 कप रस में मिश्री मिलाकर पीने से लाभ मिलता हैं | सुबह-शाम मूली का रस पीने से पुरानी से पुरानी कब्ज में भी लाभ होता हैं |इस प्रकार आप सभी प्रकार के कैंसर से सुरक्षित रहते है | 

एसिडिटी से मुक्ति दिलाये मूली (Muli khane ke Fayde): 

मूली का सेवन करने से एसिडिटी में लाभ होता है | इसलिए दोपहर के खाने में मूली-टमाटर के कचुम्बर का सेवन करना चाहिए |

क्या मूली पचने में आसान होती है?(Health Benefits of White Radish)

मूली में भरपूर मात्रा में रेशा होता है | भोजन के पाचन को व्यवस्थित करने के लिये मूली का रेशा बहुत लाभ देता है | मूली में लिगनिन पर्याप्त मात्रा में होता है | यह एक घुलनशील रेशा होता है जो आंतो को गतिशील बनाकर कब्ज से मुक्ति देता है |

मूली खाने के लाभ (Mooli ke Fayde):

Mooli khane ke fayde or nuksan
Mooli khane ke fayde or nuksan

 

 पाचन सम्बंधित रोगों के लिए मूली बहुत लाभदायक है | यह शरीर से विजातीय द्रव्यों अर्थात जहर को शरीर के बाहर कर देती है | मूली सेवन करने के अनेक लाभ होते है |इसलिए मूली को अपनी आहार में अवश्य स्थान देना चाहिए |

मूली का जूस पीने से क्या होता है?

MOOLI KHANE KE FAYDE
MOOLI KHANE KE FAYDE

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार मूली के पत्तों के ज्यूस का नियमित सेवन करने से पीलिया, मधुमेह, गठिया, पाइल्स व अन्य स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओ में लाभ होता है |
मूली में सोडियम, मैग्नेशियम, आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट व क्लोरिन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है | मूली में विटामिन ए, बी, सी व पर्याप्त मात्रा में रेशा पाया जाता है |

पीलिया रोग में लाभदायी मूली (Mooli ke Fayde):

Mooli ke fayde
Mooli ke fayde

पीलिया रोग में मूली का सेवन बहुत लाभ देता है |क्योकि यह लीवर से अतिरिक्त बीलीरुबिन को बाहर निकालती है | बीलीरुबिन के उत्पादन को उचित स्तर पर बनाए रखती है | मूली का सेवन लाल रक्त कोशिकाओं को नष्ट  होने से रोकती है | प्रातकाल 100-150 मूली खाली पेट खाने से पीलिया रोग में लाभ होता है |

बवासीर में मूली कैसे खाये?:

पाइल्स के शिकार व्यक्ति को कच्ची मूली का ही सेवन करना चाहिए | पाइल्स होने पर मूली व टमाटर को किसनी में किसकर ही सेवन करना चाहिए |मूली के रस का भी सेवन किया जा सकता है | मुली के पराठे व सब्जी का सेवन नहीं करना है |

रक्त की कमी में लाभदायी मूली (Muli khane ke Fayde):

रक्त की कमी में मूली के सेवन से लाभ होता है | 20 ग्राम मूली के पत्तो के रस का दिन में 3 बार सेवन करने से रक्त की कमी में लाभ होता है | रक्त की कमी दूर होती है |

ह्रदय को स्वस्थ बनाए मूली(White Radish):

मूली का सेवन ह्रदय को स्वस्थ बनाता है | मूली में पाया जाने वाला फ्लेवनाईड ह्रदय को स्वस्थ बनाता है | मूली में पाया जाने वाला ऐथोसाईनिन ह्रदय विकारों को दूर  करता है |

केंसर रोग में लाभदायी मूली(Muli ke fayde in hindi):

मूली में शरीर को स्वच्छ करने के गुण पाये जाते है | मूली में विटामिन  सी, फौलिक एसिड व ऐथोसाईनिन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है |  अनेक प्रकार के केंसर जैसे कोलोन, किडनी, आंतों, पेट व मुंह के केंसर से सुरक्षा प्रदान करती है |  मूली का नियमित प्रयोग करने से शरीर में केंसर कोशिकाए नहीं पनपती है |

किडनी रोग में लाभदायी मूली (Muli khane ke Fayde):

किडनी रोग में मूली के सेवन से लाभ होता है | मूली के पत्तो में किडनी को डी टाक्स करने का चमत्कारिक गुण पाया जाताहै | यदि पेशाब की मात्रा कम हो रही है तो इसके 20 ग्राम पत्तो के रस का दिन में 3 बार सेवन करने से किडनी रोग में लाभ होता है | किडनी स्वस्थ होने में मदद मिलाती है |

पथरी रोग में लाभदायी मूली (Muli khane ke Fayde):

पथरी रोग में मूली के सेवन से लाभ होता है | 100 ग्राम मूली के पत्तो के रस का दिन में 3 बार सेवन करने से पथरी रोग में लाभ होता है |

उच्च रक्तचाप में लाभदायी मूली(Muli ke fayde in hindi):

मूली पोटेशियम का श्रेष्ठ स्त्रोत है| पोटेशियम उच्च रक्तचाप को सामान्य स्तर पर बनाए रखता है | मूली का सेवन रक्त के प्रवाह को बढाता है | मूली का सेवन रक्त वाहिनियो को फैलाकर रक्त के प्रवाह को आसान बनाता है | मूली में पाया जाने वाला तत्व उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखता है |

मधुमेह में लाभदायी(Muli ke fayde in hindi):

मूली का ग्लासिमिक इंडेक्स बहुत कम होता है | इसका सेवन करने से रक्त में शर्करा की मात्रा नही बढ़ती है  |  इससे व्यक्ति का पेट भी भर जाता है | इसलिए नियमित रूप से मूली खाने से मधुमेह का खतरा भी कम रहता हैं | इसलिए आपने नियमित आहार में मूली को अवश्य शामिल करना चाहिए |

पानी की कमी दूर करे मूली (Mooli ke benefits for dehydration in Hindi):

मूली में अन डायजेस्टेड कार्बोहाईड्रेट होता है | इसकी वजह से शरीर में उचित मात्रा में पानी की मात्रा रुक पाती है |

जीवनी शक्ति को मजबूत बनाए (Radish for  immune system in Hindi) :

मूली का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृध्दि होती है | मूली में पाये जाने वाले विटामिन्स व रेशा शरीर की जीवन शक्ति को मजबूत बनाता है | इस प्रकार मूली का सेवन शरीर को उच्च श्रेणी के विटामिन्स व  मिनरल्स प्रदान करता है | मूली के रस में समान मात्रा में अनार का रस मिलाकर पीने से हीमोग्लोबिन बढ़ता हैं|  जिससे जीवनी शक्ति मजबूत होती है | मूली का सेवन करने से थकान मिटती है और  गहरी नींद आती है |

त्वचा के लाभदायक मूली (Radish beneficial for Skin disorder):

मूली में विटामिन सी, फास्फोरस, जिंक और विटामिन बी काम्प्लेक्स पाया जाता है |  जो त्वचा को सुन्दरता प्रदान करता है | मूली में पाया जाने वाला जल तत्व त्वचा की नमी को बनाए रखता है | कच्ची मूली के रस को चेहरे पर लगाने से त्वचा सुन्दर हो जाती है |

मूली के सेवन से दांतों को स्वस्थ बनाये(Radish for Dental Health in Hindi):

मूली को धीरे-धीरे चबाकर खाने से दांत चमकते हैं| और दांतों के दाग-धब्बे दूर होते हैं | पायरिया से परेशान लोग मूली के रस से दिन में 2-3 बार कुल्ले करें  |   इसका रस पीने से पायरिया में लाभ होता है | मूली खाने से हमे विटामिन ‘ए’  मिलता हैं | जिससे हमारे दांतो को  मजबूती मिलती हैं |

 वैसे मूली को किसी भी स्वरूप में पराठे, सलाद, कचुम्बर, सब्जी के रूप में सेवन करते है तो हमें इसके ओषधिय गुणों का लाभ मिलता है | किन्तु हम इसके ज्यूस का सेवन करते है तो हमें अनेक चिकित्सकीय लाभ मिलते है |

पाचन सम्बंधित रोगो में लाभ :

मूली के रस का नियमित सेवन करने से पाचन सम्बंधित रोगो में लाभ होता है | इसके सेवन से गेस्ट्रिक अल्सर में लाभ होता है |

कच्ची मूली खाने से क्या होता है?

कच्ची मूली में एथेरिसिन होता है | कच्ची मूली का सेवन हृदय रोग से सुरक्षित रखता है | सर्दियों में मूली का सेवन करने से पाचन संस्थान अपनी पूर्ण क्षमता से कार्य करता है | यदि आप मधुमेह रोगी है तो आपके लिए मूली सेवन आपको लाभ देता है | मूली का पर्याप्त मात्रा में सेवन ब्लड शुगर को उचित स्तर पर रखता है |

शरीर को टॉक्सीन फ्री करता है(Muli khane ke Fayde): 

मूली के रस का सेवन शरीर को टॉक्सीन फ्री करता है | क्योकि हम रोगी तब ही होते है जब शरीर में टॉक्सीन जमा हो जाते है | मूली के रस का सेवन मूत्राशय, जुड़े, प्रोस्टेट व पाचन संस्थान को गन्दगी से मुक्त करता है | मूली के रस का सेवन लीवर को कार्यक्षम तो बनाता है | पित्ताशय की थैली को स्वच्छ करता है |

फंगल इंफेक्शन से बचाता (Muli khane ke Fayde):

मूली में फंगल इंफेक्शन को दूर करने के गुण होते है | मूली में डायजेस्टिव इन्जाइम्स पाए जाते है जो शरीर को इंफेक्शन से सुरक्षित करते है |

कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है (Muli khane ke Fayde) :

मूली का सेवन कैंसर रोग से सुरक्षा प्रदान करता है |क्योकि मूली में विटामिन ‘सी’ व फोलिक ऐसिड पाया जाता है | यदि आप मूली का नियमित सेवन करने से शरीर में कैंसर की कोशिकाओं का विकास नहीं होता है |

मौसमी संक्रमण से सुरक्षा :                                                                                                                                                             

बदलते मौसम की वजह से होने वाले सर्दी-खासी व अन्य मौसमी स्वास्थ सम्बंधित समस्याओ से सुरक्षा मिल जाती है | मूली के रस का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है |

मूली की पत्ती सेवन के लाभ (Health Benefits of Mooli Leaves):

मुली के पत्ते खनिज, विटामिन व अन्य पोषक तत्वों से परिपूर्ण होते है | मूली के पत्ते में मूली की तुलना में अनेक पोषक तत्व पाए जाते है | मूली के पत्तो का सेवन सर्दी-खांसी जैसे सामान्य रोगो से तो बचाता ही है | इसके साथ ही मधुमेह, कैंसर, हृदय रोग व अन्य घातक रोगो से सुरक्षा प्रदान करता है | मुली के पत्तो का सेवन वजन कम करने में सहायक है |

इस प्रकार हम देखते है की मूली तो फायदेमंद है | इसके पत्ते भी हमे बहुत स्वास्थ लाभ देते है | जबकि हम इसके पत्तो को अनावश्यक वस्तु समझ कर फेक देते है |

इसके पत्तो का रस, पत्तो की सब्जी, पत्तो के पराठे, पत्तों का सूप बनाकर इसका सेवन किया जा सकता है |

क्या रोज मूली खाना अच्छा है?

ठण्ड के मौसम में मूली का नियमित सेवन किया जा सकता है | मूली में कार्ब्स व प्रोटीन के बिना विटामिन व खनिज लवण होते है | इसलिए इसे नियमित रूप से सेवन करना चाहिए |

मूली खाने का सही समय (Muli khane ke Fayde) :

दोपहर 3 के पूर्व ही मूली का सेवन करना चाहिए | इस प्रकार आप गर्म शरीर रहते हुए मूली का सेवन करे | कभी भी खाली पेट मूली का सेवन न करे |

क्या मूली खाने के बाद दही खा सकते हैं?

मूली के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए | क्योकि मुली व दही विपरीत आहार है | इसके सेवन से स्वास्थ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है |

क्या मूली खाने से पेट में गैस बनती है?

यदि आप रात को मूली खाकर सोते है तो गैस (Blotting) की समस्या हो सकती है | इसलिए मूली का सेवन दोपहर के भोजन के साथ ही करना चाहिए | यदि आप दोपहर के भोजन के साथ मूली व टमाटर के कचुम्बर का सेवन करते है तो निश्चित ही गैस की समस्या से मुक्ति मिलेगी |

मूली खाने के फायदे नुक़सान (Muli khane ke fayde aur Nuksan):

मूली खाने के वैसे तो अनेक लाभ है | किन्तु इसका सेवन गलत विधि से करते है तो लाभ के स्थान पर हानि होती है | आखिर मूली को सेवन करने का सही तरीका किया है |

मूली का मछली के साथ सेवन नहीं करना चाहिए | मूली के सेवन के बाद तुरंत दूध का सेवन नही करना चाहिए | आहार के नियम के अनुसार मूली को काले चने के साथ सेवन नहीं करना चाहिए | मछली के साथ मूली का सेवन न करे | मूली को अत्यधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए | इसके अत्यधिक सेवन से भूख में कमी आती है | मुंह  व गले में सूजन हो सकती है |इसलिए इसका सिमित मात्रा में सेवन करना चाहिए |

इस प्रकार हम देखते है की मूली अनगिनत रोगों में चमत्कारिक लाभ देती है | मूली  शरीर को सर्वागीण स्वास्थ प्रदान करता है |

मूली किसे नहीं खाना चाहिए?

सामान्य तह: मूली का सेवन हमारे शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं डालता है | किन्तु कुछ लोगो को मूली का सेवन करने से पेट फूलना व ऐठन की समस्या हो सकती है | कुछ लोगो को मूली से एलर्जी भी हो सकती है | कुछ व्यक्तियों को मूली का सेवन एलर्जी कर सकता है | इसलिए यदि आपको मूली का सेवन करने से इनमे से कोई तकलीफ हो तो अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य ले |

आवश्यक निर्देश :

मूली में अनेक ओषधिय गुण पाए जाते है | किन्तु कुछ लोगो को इसके सेवन से शरीर में कोई विशेष प्रतिक्रिया महसूस होती है तो उन्हें अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य प्राप्त करना चाहिए | इसके साथ ही मूली के सेवन के बारे में जो सावधानी रखने का सुझाव दिया गया है उसका हमें ध्यान रखना है |

Lifestyleexpert125.com

Share to...