क्या आप कलौंजी के चमत्कारिक गुण जानते है? Health Benefits of Black Seed

Health Benefits of Black Seed

Health Benefits of Black Seed

Health Benefit of Kalonji in Hindi | powder health benefit of Kalonji oil | amazing health benefit of Kalonji in Hindi | Nigella sativa in Hindi | kalaunji ke fayde Kalonji oil benefits in Hindi

क्या आप कलौंजी के चमत्कारिक गुण जानते है?  Health Benefits of Black Seed

Health Benefits of Black Seed
Health Benefits of Black Seed

Health Benefits of Black Seed-Lifestyle Expert 125

Health Benefits of Kalonji- आयुर्वेद में कलौंजी क्या है? : कलौंजी (Kalonji) को एक मसाले व ओषधि के रूप में प्रयोग मे लाया जाता है | कलौंजी शरीर को अनेक रोगों से मुक्ति दिलाती है। कलौंजी का सेवन श्वास संबन्धित समस्याओं, ह्रदय संबन्धित रोग, कोलेस्ट्राल की समस्या, जोड़ों का दर्द, मधुमेह व अन्य रोगों के निदान में सहायक है | कलौंजी में अनेक रोगों को दूर करने के चिकित्सकीय गुण पाये जाते हैं। कलौंजी के बारे मे कहा जाता है की मौत को छोड़कर यह सभी रोगों से मुक्ति दिलाती है |

कलौंजी में कैल्शियम पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन व झिंक व अन्य पोषक तत्व पाये जाते है। इस प्रकार से कलौंजी स्वास्थ का खजाना है |

प्राय: अनेक घरों में ओषधीय गुणों से भरपूर कलौंजी का सेवन नही किया जाता है |  इसका मुख्य कारण है लोगों को इसके गुणों के बारे मे जानकारी नही है |कलोंजी को अंग्रेजी में Nigella Seeds कहते है | कलोंजी का वैज्ञानिक नाम Nigella Sativa है | 

जबकि यह हमारे सम्पूर्ण परिवार को स्वास्थ्य प्रदान (Kalonji ke fayde) करती है | इसकी कीमत भी बहुत कम होती है | यदि हम इसका अपने घर में नियमित प्रयोग करते है तो निश्चित ही हमारा परिवार स्वस्थ व निरोगी रहता है |

कलौंजी का क्या नाम है? :                                                                                                                                                                     

कलौंजी को प्याज का बीज कहते है | (Kalonji in Hindi) कलौंजी को Black Cumin (Black Seeds)भी कहते है | कलौंजी को  अँग्रेजी मे Nigella Sativa कहते है |

कलौंजी में अनेक ओषधीय गुण पाये जाते है | कलौंजी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है। इसमें उच्च श्रेणी के एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। 

कलोंजी की तासीर क्या है ?:

कलौंजी की तासीर अर्थात प्रकृति गर्म होती है | जिन लोगों की तासीर गर्म है | जिन्हे अत्यधिक गर्मी लगती है | जो हमेशा एसिडिटी के शिकार होते है | ऐसे लोगो को कलौंजी का सेवन कदापि नहीं करना चाहिए |

कलौंजी केन्सर से सुरक्षा प्रदान करे(Benefits of Kalonji) :                                                                                 

कलौंजी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। इसके सेवन से फ्री रेडिकल की वजह से होने वाले नुकसान से यह शरीर को बचाती है । इसके एंटी ऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग, मोटापा व अन्य गंभीर रोगों से सुरक्षा प्रदान करती हैं।


कलौंजी सेवन के फायदे (
Benefits of Eating Black Seeds):                                                                                                                                         

कलौंजी (Kalonji Seeds) को शहद के साथ सेवन करने में स्मरण शक्ति मजबूत होती है | कलौंजी के सेवन से मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ती है | कलौंजी को गरम पानी के साथ सेवन करने से अस्थमा व श्वास संबन्धित समस्याओं में लाभ मिलता है |

प्रातकाल: कलौंजी के बीज गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से डायबिटीज, एसिडिटी, कील-मुंहासे से राहत मिलती है |  दांत और मसूड़े स्वस्थ होते हैं |

कलौंजी कोलेस्ट्राल को उचित स्तर पर रखती है (Health Benefit of Kalonji in Hindi) :                                                             

कोलेस्ट्रॉल इस तरह का वसा होता है जो संपूर्ण रक्त प्रणाली मे होता है। शरीर में अत्यधिक कोलेस्ट्रोल की मात्रा से हृदय रोग होता है। कलौंजी कोलेस्ट्रोल को उचित स्तर पर बनाए रखती है। बुरे कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करती है | एच. डी.एल. कोलेस्ट्राल (सकारात्मक) के स्तर को बढ़ाती है।

कलौंजी का सेवन उच्च रक्तचाप में (Kalonji Khane ke Fayde):

कलौंजी के सेवन से उच्च रक्तचाप नियंत्रित होता है | नियमित रूप से कलौंजी के पावडर को आधा चम्मच सुबह-शाम सेवन करने से उच्च रक्तचाप मे लाभ मिलता है |

कलौंजी ब्लड शुगर को उचित स्तर पर रखती है(Kalonji Khane ke Fayde) :                                                             

कलौंजी का सेवन रक्त शर्करा के स्तर को कम करता है। इन्सुलिन रेजिस्टेंस को घटाती है। बीटा सेल्स की कार्यप्रणाली में सुधार करती है। हाइपरटेंशन अर्थात ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है। इसलिए कलौंजी का सेवन मधुमेह रोग मे लाभ देता है |

कलौंजी का सेवन सर्दी मे लाभ देता है? (Health Benefits of Black Seed):                                                                         

कलौंजी का  नियमित सेवन सर्दी की समस्या मे लाभ देता है | कलौंजी का सेवन कफ की मात्रा को नियंत्रित करता है | कफ के रोगी इसका नियमित सेवन करते है वे कफ रोग से सुरक्षितरहते है |

सर्दी होने पर इसे गर्म करके पोटली के माध्यम से सूंघेगे तो सर्दी में लाभ मिलता है।

कलौंजी से वेट लॉस होता है(Black Seed Oil Weight Loss ):                                                                                           

कलौंजी के सेवन से मोटापा कम करने मे मदद मिलती  है | इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। कलौंजी के सेवन से शरीर से वसा निरंतर कम होता है। इसके नियमित सेवन से वजन कम होता है।

वजन को कम करने के लिए कलौंजी को उबालकर व ठंडा कर इसमे शहद व नींबू को मिलाकर सेवन करना चाहिए |

कलौंजी से मोटापा कैसे घटाए?:

एक ग्लास गुनगुने पानी में आधा चम्मच कलौंजी पावडर, आधा नीम्बू का रस व एक चम्मच शहद मिला ले | इस पेय को दिन में २ बार सुबह शाम पीये | पेट की चर्बी के साथ शरीर का मोटापा तेजी से कम होगा |

कलौंजी के सेवन से सूजन दूर होती है (Kalonji ke fayde):                                                                                                             

कलौंजी मे सूजन को दूर करने का एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। सूजन की वजह से कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग व अन्य  रोग होते है | कलौंजी का सेवन नियमित रूप से किया जाता है तो कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग व अन्य रोगों से सुरक्षा हो जाती है |

कलौंजी मे पाया जाने वाला तत्व थायमोक्वीन सूजन घटाने मे मदद करता है | कलौंजी का सेवन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को घटाता है। 

कलौंजी के सेवन से ब्लड शुगर को नियंत्रित करे? (Benefits of Eating Black Seeds):                                                         

मधुमेह के शिकार व्यक्ति के  रक्त मे शर्करा की मात्रा बढ़ने से शरीर के विभिन्न अंग क्षतिग्रस्त होते है | इसकी वजह से व्यक्ति को प्यास बहुत अधिक लगती है | वजन घटता है | व्यक्ति को अत्यधिक थकान लगती है | आंखों की दृष्टी कमजोर होती है |इस वजह से व्यक्ति की इम्युनिटी कमजोर होती है | मधुमेह की वजह से व्यक्ति का स्वास्थ्य बुरी तरह से प्रभावित होता है |

ऐसी अवस्था में कलौंजी (Kalonji in Hindi) का सेवन लाभ देता है | रोज सुबह व शाम आधा चम्मच कलौंजी का सेवन रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है | इससे मधुमेह के दुष्प्रभाव से होने वाले रोगों से शरीर सुरक्षित रहता है |

कलौंजी का सेवन स्टमक अल्सर में(Health Benefit of Kalonji in Hindi) :                                                                               

यदि व्यक्ति ऐसिडिटी का शिकार है तो शरीर मे बनने वाला अत्यधिक अम्ल(Acid) आमाशय की दीवार को क्षतिग्रस्त करता है | शराब के सेवन,अत्यधिक दवाईयों के सेवन से होने वाले नुकसान को कलौंजी के सेवन से राहत मिलती है |

कलौंजी का सेवन लीवर को स्वास्थ प्रदान करे कलौंजी(Health Benefit of Kalonji in Hindi):                                                   

लीवर हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग है |  लीवर शरीर से टॉक्सिन से निकालता है। लीवर शरीर के मेटाबॉलिज्म को उचित स्तर पर बनाए रखता है| 

लीवर प्रोटीन के पाचन में मदद करता है व केमिकल से शरीर को सुरक्षा प्रदान करता है। इस प्रकार कलौंजी का नियमित सेवन लीवर को किसी भी प्रकार के नुकसान से सुरक्षा प्रदान करता है |

कलौंजी का सेवन केन्सर रोग में(Health Benefit of Kalonji in Hindi)  :                                                                                   

कैंसर में कलौंजी का  सेवन लाभ देता है | क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी पायी जाती है जो कैंसर से सुरक्षा प्रदान करती है। 

शोध बताते हैं कि इसमें पाया जाने वाला पदार्थ थायमोक्वीन एंटी कैंसर है। यह कैंसर के डेड सेल्स को भी हटाता है। कलौंजी का  सेवन सभी प्रकार के कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है।

कलौंजी का सेवन शरीर को स्वस्थ रखता है(Benefits of Kalonji ):                                                                                                                                         

कलौंजी का  सेवन सभी प्रकार के बैक्टीरिया से भी सुरक्षा प्रदान करता है। हम अनेक बीमारियों के शिकार वातावरण मे उपस्थित विभिन्न वायरस की वजह से ही होते हैं। शोध से ज्ञात हुआ है। कलौंजी में बैक्टीरिया को खत्म करने की शक्ति होती है |

कलौंजी का सेवन त्वचा को स्वस्थ रखता है(Health Benefit of Kalonji in Hindi):                                                                       

कलौंजी के सेवन से रक्त शुध्द होता है | इसका नियमित सेवन  त्वचा को  संक्रमण से मुक्त रखता है | कलौंजी के नियमित सेवन से त्वचा सुंदर व स्वस्थ होती है |

कलौंजी का सेवन सब्जियों के स्वाद को बढ़ाता है | सीकी हुई कलौंजी दाल,सब्जी के स्वाद को बढ़ाती है |

कलौंजी और काला जीरा में क्या अंतर है? (Health Benefits of Black Seed ):                                                                     

कलौंजी को पुरातन काल से औषधि के रूप में प्रयोग में लाया जा रहा है। इसका रंग काला होने की वजह से इसे काला जीरा भी कहते हैं। 

कलौंजी और मैथी दाने के क्या फायदे हैं? कलौंजी एंटीऑक्सीडेंट है। इसके सेवन से सफेद बाल होना रुक जाते हैं। मेथी दाना बालों को स्वस्थ बनाता है  व  हेयर फॉल डैंड्रफ से मुक्ति देता है।

कलौंजी को कैसे खाएं?(Kalonji Khane ke Fayde):                                                                                                                                                                       

कलौंजी के बीज को नींबू के रस में कुछ दिनों के लिए गला दें | अब कलौंजी को सुखा लें | कलौंजी को सुखाने के बाद इसके 8-10 बीज को सुबह पानी के साथ सेवन कर ले |  

कलौंजी का सेवन कितने दिनों तक करना चाहिए?(Health Benefits of Black Seed):

कलौंजी का सेवन 45 दिनों तक करना चाहिए |

कलौंजी कितनी मात्रा में खाना चाहिए?: कलौंजी की 2 ग्राम मात्रा का सेवन किया जा सकता है।

कलौंजी खाने का सही तरीका क्या है? :                                                                                                                                                 

कलौंजी के बीज को सीधा खा सकते हैं। इस  दरदरा/ पीस कर खा सकते हैं। इसका सेवन शहद के साथ भी कर सकते हैं। कलौंजी को पानी के साथ उबालकर सेवन कर सकते हैं। दूध में भी कलौंजी को उबालकर सेवन कर सकते हैं।

सुबह खाली पेट कलोंजी खाने फायदे:

सुबह खाली पेट कलौंजी खाने के अनेक फायदे है | सुबह खाली पेट कलोंजी खाने से स्मरण शक्ति अच्छी होती है | ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर कंट्रोल होती है | हृदय स्वस्थ होता है | अस्थमा रोग में लाभ होता है | इस प्रकार हम देखते है की कलोंजी खाने के अनेक फायदे है |

कलोंजी का पानी पीने के फायदे:

कलोंजी का पानी पीने से किडनी व मधुमेह की समस्या में लाभ होता है | इसके साथ ही वजन कम करने व रक्तचाप को नियंत्रित करने में कलोंजी लाभ देती है |

कलोंजी का पानी कैसे बनाये :

रात को सोने के पूर्व 1 चम्मच (10 ग्राम ) कलौंजी को एक ग्लास पानी में गला दे | सुबह छानकर इसका पानी पी ले |

शुगर में कलोंजी के फायदे :

कलोंजी का प्रयोग शुगर में बहुत लाभ प्रद है | सुबह व शाम ब्लैक टी के साथ आधा चम्मच कलोंजी का तेल पीने से बहुत लाभ होता है | इसके सेवन से रक्त में शर्करा की मात्रा काम होती है |

कलौंजी के तेल का प्रयोग कैसे करें?( Benefits of Black Seed):                                                                                                                                                   

कलौंजी के तेल को बालों में लगा सकते हैं। इसमें आप जैतून का तेल या अरंडी का तेल मिलकर भी बालों पर लगाने से बालों का विकास होता है | बालों की त्वचा स्वस्थ व निरोगी होती है |

कलौंजी का क्या रेट है?:कलौंजी बाजार मे 150 से ₹230 किलो के हिसाब से बाजार मे मिल जाती है |   

कलौंजी का तेल (Kalonji Oil)  लगाने से क्या फायदा होता है?:                                                                                                        

कलौंजी के तेल (Black Seed oil for Hair) को सिर की त्वचा पर लगाने से त्वचा को नमी पहुंचती है। कंडीशनिंग होती है। कलौंजी में एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल गुण पाये जाते है | जो सिर की त्वचा की हर गंदगी को दूर करते है| कलौंजी का सेवन बालों को विभिन्न रोगो से मुक्त करते हुए बालों को स्वस्थ बनाता है।

मैथी व कलौंजी खाने के फायदे :

कलौंजी व मैथी दाने के बीज का सेवन पाचन सम्बंधित रोगो को दूर करता है | लीवर के रोग, मधुमेह रोग, त्वचा रोग में लाभ दायी है | इसका सेवन कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है |

कलौंजी के साईड इफेक्ट(Side effect of Kalonji):                                                                                                                       

कलौंजी का सेवन वैसे तो शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नही डालता है | किन्तु कुछ लोगो को इसके सेवन से लाल चकते, पेट खराब होना, उल्टी जैसा लगाना व अन्य लक्षण प्रगट होते है |

कलौंजी की तासीर गरम होती है | इसलिए जिनकी प्रकृति गरम है, जिन्हे अत्यधिक ठंड लगती है | ऐसे लोगों को कलौंजी का सेवन चिकित्सक के परामर्श से ही करना चाहिए |

https://en.wikipedia.org/wiki/Black_cumin

https://en.wikipedia.org/wiki/Nigella_sativa

https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%95%E0%A4%B2%E0%A5%8C%E0%A4%82%E0%A4%9C%E0%A5%80

Share to...