Swami Vivekananda- National Youth Day राष्ष्ट्रीय युवा दिवस

Swami Vivekananda- National Youth Day

Swami Vivekananda- National Youth Day

Swami Vivekananda- National Youth Day राष्ष्ट्रीय युवा दिवस

Swami Vivekananda- National Youth Day
Swami Vivekananda- National Youth Day

Swami Vivekananda- National Youth Day -Dr.Jagdish Joshi, Lifestyle Expert 125

Swami Vivekananda – National Youth Day :                                                                                                                    स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस 12 जनवरी को प्रति वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) के रूप मे मनाया जाता है | स्वामी विवेकानंद विश्व के प्रसिद्ध दार्शनिक संत व आध्यात्मिक गुरु थे |

स्वामी विवेकानंद ने भारतीय धर्म व उसके विचारों से सम्पूर्ण विश्व को अवगत कराया था |

Why do we celebrate National Youth Day? -स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को युवा दिवस मनाने का फैसला भारत सरकार द्वारा वर्ष 1984 मे लिया गया था | भारत सरकार द्वारा युवा दिवस मनाने के पीछे उद्देश्य था की देश का हर युवा स्वामी जी के दर्शन व उनके द्वारा प्रतिपादित आदर्शों को अपने जीवन मे उतारे | स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत है |

महात्मा गांधी भी स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda)के आदर्शों को देश के युवाओं को बताते थे | गांधीजी ने स्वामी विवेकानन्द के विचारों को शाश्वत ऊर्जा का मूर्त रूप दिया | इसीलिए भारत सरकार ने स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मे घोषित किया |

इस वर्ष भी 12 जनवरी 2022 को स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) के जन्मोत्सव को युवा दिवस के रूप मे मनाया जाएगा | इस दिन विभिन्न कार्यक्रमो के साथ-साथ सामूहिक रूप से सम्पूर्ण देश के नागरिक सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar)का सामूहिक अभ्यास करेगे | सूर्य नमस्कार अभ्यास के दौरान कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन भी सुनिश्चित किया जाएगा |

हमे स्वामी विवेकानन्द (Swami Vivekananda) के विचारों को जन-जन तक फैलाकर युवाओं मे नई ऊर्जा का संचार करना चाहिए | ताकि हमारे देश के युवा आत्मविश्वास से परिपूर्ण हो सके |

युवा उत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम:
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण देश के विद्यालयों व कॉलेज मे जुलूस, भाषणों, संगीत,युवा सम्मेलनों, संगोष्ठियों, योगासन, निबंध-लेखन मे प्रतियोगिताओ, पाठ और खेल के माध्यम से स्वामी विवेकानन्द (Swami Vivekananda) के आदर्शो के महत्व को जाना जाता है | इन माध्यमों से हमें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है |

स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) का जन्म 12 जनवरी 1863 मे व भारतीय पंचांग के अनुसार पौष कृष्ण सप्तमी तिथि को हुआ था | उक्त भारतीय पंचांग वाली तिथि प्राय: जनवरी के महीने के किसी एक दिन आती है |

रामकृष्ण मिशन मे स्वामी विवेकानंद जी (Swami Vivekananda) का जन्म उत्सव भारतीय पंचांग की तिथि के अनुसार ही प्रतिवर्ष मनाया जाता है |

How do we Celebrate National Youth Day?- देश के विभिन्न क्षेत्रों मे फैले हुए रामकृष्ण मिशन के विभिन्न केंद्रों पर भारतीय तिथि के अनुसार पारंपरिक हिन्दू विधि से स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) के जन्म दिवस को उत्साह व आनंद के साथ मनाया जाता है | जन्मोत्सव के दौरान मंगल आरती (हिन्दू धर्म के अनुसार की जाने वाली पूजा), विशेष होम (अग्नि अनुष्ठान), ध्यान, भक्ति गीत के माध्यम से मनाया जाता है | संध्या को धार्मिक प्रवचन व संध्या आरती होती है |

हमारे भारत देश मे अनेक महान संतों, नेताओं ने जन्म लिया है | इनमे स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मे मनाई जाती है | इस पावन दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण विश्व की सरकारे युवा लोगों के जीवन मे आने वाली समस्याओं को पहचानते है और ध्यान आकर्षित करने के लिए एक साथ आकार चर्चा करते है |

कोरोना की वजह से पिछले वर्ष 24 वे राष्ट्रीय युवा महोत्सव (Youth Day 2021) को वर्चुअल तरीके से मनाया गया था | इस वर्ष 25 वा राष्ट्रीय युवा महोत्सव कोरोना की वजह से वर्चुअल तरीके से मनाना होगा |

राष्ट्रीय युवा उत्सव को प्रति वर्ष 12 से 16 जनवरी तक मनाया जाता है | स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मंनाए जाने वाले युवा उत्सव का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा का परिचय देने के लिए उन्हे मंच प्रदान करना है | जहा युवाओ के माध्यम से एक लघु भारत का निर्माण करते हुए औपचारिक व अनौपचारिक रूप से सामाजिक व सांस्कृतिक विचारों का आदान प्रदान करना है | इन कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव, भाईचारे, साहस, हिम्मत की भावना को प्रोत्साहित करना है |

वर्ष 1999 मे संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का निर्णय लिया | संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का फैसला लिस्बन मे युवाओं के लिए आयोजित विश्व सम्मेलन ने भाग लेने वाले मंत्रियों की सिफारिश पर था |

युवा दिवस के दौरान जागरूकता अभियान, समारोहों व कार्यक्रमों के माध्यम से स्वामी विवेकानन्द (Swami Vivekananda)के विचार व आदर्शो के महत्व को प्रतिपादित किया जाता है | इन कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक, राजनीतिक मुद्दों के बारे मे चर्चा की जाती है | वे भारतीय युवा दिवस के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत हो सकते हैं।

स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचार (Swami Vivekananda Thoughts) :
स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से मानव समाज को मार्ग दर्शित किया |

ब्रह्मांड की समस्त शक्तियां पहले से ही हमारी हैं। हम ही हैं जिन्होंने अपनी आंखों के सामने हाथ रखा है, और हम रोते हैं कि चारो और अंधेरा है | हम नकारात्मक विचारो से घिरे हुए है |

इस दुनिया में सभी मतभेद डिग्री के हैं, न कि एक प्रकार के क्योंकि एकता ही हर चीज का रहस्य है | यदि हम मिल जुलकर रहते है तो हर समस्या का निदान कर सकते है |

यदि व्यक्ति के पास पैसा है तो वह दूसरों की भलाई कर मदद कर सकता है | , तो उसका कुछ मूल्य होता है | लेकिन व्यक्ति का पैसा किसी की मदद के काम नही आता है तो पैसा बुराई का समूह है | इस बुराई से जितनी जल्दी छुटकारा मिल जाए, उतना ही अच्छा है।

हम वो हैं जो हमारी सोच ने हमें बनाया है | इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं । विचार रहते हैं और वे दूर की यात्रा तय करते हैं | इसलिए हमेशा सकारत्मक सोचे |

क्योकि जैसे बीज आप अपने मन मे डालते है, वैसे ही फल आपको प्राप्त होते है |

https://youtu.be/0XBdthTlYyc

एक विचार को संकल्प के रूप मे स्वीकार करें । उस एक विचार को अपने जीवन मे अपनाए | उसके बारे में हमेशा सोचें, उसका सपना देखें, उस विचार पर जिये । मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों, आपके शरीर के हर हिस्से को उस विचार से भर दें, और हर दूसरे विचार को मन मे न आने दे । यही एक सूत्र है जिसे सफलता का मूल मंत्र भी कह सकते है |

स्वामी विवेकानंद द्वारा लिखित पुस्तके (Swami Vivekananda Books):                                                                                         स्वामी विवेकानंद के द्वारा दिए गए व्याख्यान पर आधारित अनेक पुस्तके प्रकाशित हुए है | कर्म योग, राज योग, भक्ति योग, कोलंबो व अमेरिका मे दिए गए भाषण, स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित अनेक पुस्तके लिखी गई | उक्त पुस्तकों का प्रकाशन श्री रामकृष्ण मिशन के द्वारा निरंतर किया जा रहा है | रामकृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद के विचारों को सम्पूर्ण विश्व मे प्रचारित करने का कार्य कर रहा है |

हमें स्वामी विवेकानंद के विचारों को सम्पूर्ण विश्व मे प्रसारित करने की आवश्यकता है ताकि हम सम्पूर्ण विश्व को सकारात्मक संदेश दे सके |

Lifestyleexpert125.com

Share to...