कद्दू बीज के फायदे आपको हैरान कर देंगे Health Benefits of Pumpkin Seeds

Health Benefits of Pumpkin Seeds -

KJaddu ke fayde

कद्दू बीज के फायदे आपको हैरान कर देंगे Health Benefits of Pumpkin Seeds

Health Benefits of Pumpkin Seeds -
kaddu ke fayde

Health Benefits of Pumpkin Seeds- Dr.Jagdish Joshi, Lifestyle Expert 125

Health Benefits of Pumpkin Seeds –

प्रकृति ने हमें अनेक उपहार दिए है | कद्दू भी उसमे से एक है | कद्दू के बीज में अनेक औषधीय गुण पाए जाते है | कद्दू के बीज के नियमित सेवन से आप अपने शरीर के विभिन्न अंगो को स्वस्थ रख सकते है |  कद्दू के बीज का सेवन हमारे शरीर को अनेक लाभ देता है | यदि हम नियमित रूप से इसके बीजो का सेवन करते है तो हम अनेक रोगो से सुरक्षित हो जाते है

Health Benefits of Pumpkin Seeds

कद्दू के बीज मेग्नेशियम का भण्डार है | यदि हम कद्दू के बीज का नियमित रूप से सेवन करते है तो हमारे शरीर के लिए आवश्यक मेग्नेशियम(Magnesium) की आपूर्ति हो जाती है | सबसे बड़ी बात है की कद्दू के बीज साफ किये हुए बाजार में आसानी से मिल जाते है | इनकी कीमत किसी अन्य ड्राय फ्रूट्स से बहुत कम होती है | इनका स्वाद भी बहुत अच्छा होता है | इसे आप आसानी से खा सकते है, क्योकि ये स्वादिष्ट होते है | तो क्यों न हम कद्दू के बीज को अपनी आहार चर्या का अंग बनाये ताकि हम उसका नियमित रूप से सेवन कर सके |

मेग्नेशियम का हमारे शरीर के लिए महत्त्व(Health Benefits of Pumpkin Seeds) :

मेग्नेशियम हमार्रे शरीर में पाया जाने वाला चौथा महत्वपूर्ण तत्व है | हमारे शरीर की हड्डीओं में 60% तक मैग्नेशियम पाया जाता है | बाकी की मेग्नेशियम की मात्रा हमारी माँसपेशियो व रक्त में पायी जाती है | हमारे शरीर की प्रत्येक कोशिकाओं में मेग्नेशियम होता है |

कद्दू बीज में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Pumpkin Nutritional Value Per 100 Gram):
कोलेस्ट्रॉल 0 ग्राम
सोडियम 1 मिली ग्राम
पोटेशियम 230 मिली ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 4.9 ग्राम
रेशा 1.1 ग्राम
शर्करा 2.1 ग्राम
प्रोटीन 0.7 ग्राम
विटामिन ए, सी,कैल्शियम व आयरन पाया जाता है |

मेग्नेशियम हमारे शरीर में घटित होने वाली अनेक रासायनिक क्रियाओ में भाग लेता है | मेग्नेशियम के कारण हमारे शरीर में अनेक रासायनिक क्रियाए उचित गति से संचालित होती है | मेग्नेशियम हमारे शरीर में होने वाली 600 क्रियाओ में भाग लेता है |

मेग्नेशियम भोजन को ऊर्जा में बदलता है |
मेग्नेशियम एमिनो ऐसिड को प्रोटीन में बदलता है |
मेग्नेशियम हमारे शरीर में DNA RNA को रिपेयर व निर्माण की प्रक्रिया को सम्पादित करता है |
मेग्नेशियम माँसपेशियो की गतिविधि को संचालित करता है |
मेग्नेशियम शरीर के स्नायु संस्थान को शक्तिशाली बनाता है |

प्राय: देखा गया है की 50% व्यक्ति के शरीर में मेग्नेशियम की कमी होती है | तो कही आप मेग्नेशियम की कमी के शिकार तो नहीं है |

इसके सेवन से शरीर की शक्ति बढ़ती है | जिससे व्यक्ति अधिक देर व्यायाम व शारीरिक गतिविधि कर पाता है | मेग्नेशियम का सेवन तनाव दूर कर मन को प्रसन्न करता है | मेग्नेशियम का सेवन रक्त चाप को उचित स्तर पर बनाये रखता है |

क्या कद्दू के बीज सुपर फूड है?(Is Pumpkin Super Food):

कद्दू के बीज जो सुपर फूड भी कह सकते है | कद्दू के बीज में अनेक पोषक तत्व पाए जाते है | इसके साथ ही इसमें शरीर को विभिन्न रोगों से सुरक्षा प्रदान करने के गुण पाए जाते है | इसलिए कद्दू के बीज को सुपर फूड कह सकते है |

कद्दू के चमत्कारिक फायदे( ke Bij ke Fayde ):

तो आईये हम जानते है की कद्दू के बीज का हमारे आहार में क्या महत्त्व है | कद्दू के बीज के सेवन से हमें क्या-क्या लाभ होता है | कद्दू में पर्याप्त मेग्नेशियम व झिंक पाया जाता है | तो आईये हम कद्दू के बीज के चमत्कारिक लाभों के बारे में जानते है | कद्दू के बीज कौन-कौन से रोगो में लाभ देते है :

रक्तचाप को उचित स्तर पर रखता है
वजन को नियमित रूप से घटाता है |
मधुमेह रोग में रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है |
बालो को स्वस्थ करते है |
एंटी आक्सीडेंट तत्वों से भरपूर है |
ह्रदय को स्वस्थ बनाता है |
इम्मून सिस्टम को मजबूत बनाता है
सूजन को दूर करते है |
गहरी नींद लाता है |
शुक्राणुओ की गुणवत्ता में सुधार आता है |
प्रोस्टेट ग्रंथि को स्वस्थ करता है

https://youtu.be/bzChdEpVrLI

इस प्रकार हम देखते है की कद्दू के बीज अनेक चमत्कारिक गुणों को लिए हुए होते है | किन्तु आम आदमी इन के गुणों से परिचित ही नहीं है | इसके साथ ही आम आदमी को मालुम ही नहीं है की कद्दू के बीज कितनी आसानी से बाजार में मिल जाते है | तो आईये हम कद्दू के बीज के गुणों के बारे में जानेगे |

कद्दू के बीज को कैसे खाया जाए (Health Benefits of Pumpkin Seeds):

कद्दू के बीज जो आराम से चबा-चबा कर खाया जा सकता है | बीज के पावडर को सलाद पर डालकर भी सेवन किया जा सकता है | इसे अंकुरित कर के भी सेवन किया जा सकता है |

कद्दू के बीज कितने प्रकार के होते है?(How many Types of Pumpkin Seeds are there):

कद्दू के बीज अनेक प्रकार के होते है | हरा लंबा वाला, पीला वाला, पीला गोल ये कद्दू की विभिन्न प्रजातियां है |

प्रोस्टेट के लिए कद्दू के बीज कैसे खाये?(Pumpkin Seeds Benefits) :

उम्र के 50 वे वर्ष में प्रोस्टेट की समस्या हो जाती है | कद्दू के बीज का सेवन करने से शरीर में हेल्थी हार्मोन्स बनता है | कद्दू के बीज में झिंक होता है | इसके सेवन से शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार होता है | सूखे कद्दू के बीज को नाश्ते के रूप में सेवन कर सकते है |

कद्दू के बीज प्रोस्टेट बढ़ने पर कितने कारगार है?(Pumpkin Seeds Benefits):

कद्दू के बीज(Kaddu ke Bij) में भरपूर मात्रा में झिंक पाया जाता है | जो प्रोस्टेट के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है | यदि आपको प्रोस्टेट की समस्या प्रारम्भ हो गयी है? तो आप अपनी चिकित्सा के साथ-साथ यदि कद्दू के बीज का सेवन करते है तो आपको निश्चित रूप से लाभ होता है |

कद्दू के बीज का सूप पीने के फायदे (Benefits of Pumpkin Soup):

कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) का सूप पीने से पाचन आसान होता है | पेट के भरे होने के अहसास की वजह से मोटापे से मुक्ति मिलती है | त्वचा सुन्दर होती है | निम्न कैलोरी का सूप होता है | व्यायाम के पूर्व श्रेष्ट आहार |

स्वस्थ त्वचा के लिय कद्दू के बीज(Pumpkin Benefits for Skin):

कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) में विटामिन ए , सी, ई व भरपूर एंटी आक्सीडेंट तत्व पायेजाते है | इसके सेवन से त्वचा पर सूर्य किरणों के दुष्प्रभाव से सुरक्षा मिलती है | कद्दू के बीज से चेहरे पर झुर्रिया नहीं आती है | कद्दू के बीज के सेवन से त्वचा की डेड स्कीन हट जाती है | इसके पाया जाने वाला मेग्नेशियम व झिंक होता है | इसके सेवन से त्वचा पर ओज व चमक आती है |

कद्दू के बीज का सेवन वजन घटाता है(Kaddu ke Bij) :

आज कल मोटापा एक समस्या के रूप में मानव समाज को परेशान कर रहा है | कद्दू के बीज में भरपुर पोषक तत्व होते है | इसके सेवन से लम्बे समय एक पेट भरे होने का अहसास होता है | इस वजह से आप नकारात्मक आहार के सेवन से बच जाते है |

कद्दू के बीज बालो के विकास में सहायक(Kaddu ke Bij) :

कद्दू के बीज में क्यूक्रबिटासिन तत्व होता है | जो एक प्रकार का विशेष एमिनो ऐसिड है | इसका सेवन बालो के विकास में सहायक है | इसमें विटामिन सी भी होता है जो बालो के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है | आप स्केल्प पर कद्दू के बीज के तेल को लगा सकते है | यदि आप बालो की अच्छी ग्रोथ चाहेट है तो आप को एक मुठ्ठी कद्दू के बीज का सेवन करना चाहिए

कद्दू के बीज भरपूर एंटी आक्सीडेंट का भण्डार(Kaddu ke Bij) :

कद्दू के बीज में विटामिन ई, कैरोटीनायड जैसे एंटी आक्सीडेंट पाए जाते है | इसके सेवन से सूजन दूर होती है | इसके सेवन से कोशिकाए हानिकारक मुक्त कणो से सुरक्षित रखता है | इसके सेवन से शरीर विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रहते है |

हृदय को स्वस्थ रखे (Kaddu ke Bij ke Fayde) :

कद्दू के बीज में शरीर को स्वस्थ रखने वाला वसा, रेशा व एंटी आक्सीडेंट होते है | जो आपके हृदय को स्वस्थ रखते है | कद्दू के बीज में में सेचुरेटेड फेटी ऐसिड होता है | इसकी वजह से खराब कोलेस्ट्रॉल निरंतर कम होता है | कद्दू का सेवन अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है | कद्दू के बीज का सेवन उच्च रक्तचाप को सामान्य स्तर पर रहता है |

नीदं को बेहतर बनाता है (Pumpkin Seeds in Hindi):

कद्दू के बीज में सेरोटोनिन होता है | कद्दू के बीज में पाया जाने वाला सेरोटोनिन एक न्यूरो केमिकल है | इसके सेवन से नींद प्राकृतिक रूप से आती है | कद्दू का बीज ट्रिप्टोफेन भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है | यह एक प्रकार का एमिनो ऐसिड है जो सिरोटिन में बदलता है | इसके सेवन से बहुत अच्छी नींद आती है | रात को सोने के पहले एक मुठ्ठी कद्दू के बीज का सेवन कर लेना चाहिए |

सूजन करने का गुण(Kaddu ke Bij) :

कद्दू के बीज में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है | इसका सेवन गठिया के दर्द को कम करने में सहायक है | सर्दियों के मौसम में होने वाले जोड़ो के दर्द को कम करने में सहायक है |

शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार :

कद्दू के बीज में पाया जाने वाला जिनक शुक्रणुओं की गुणवत्ता में सुधार करता है | जो बांझपन को दूर करता है | इसलिये कद्दू के बीज का सेवन करना चाहिए ताकि शुक्राणुओं सम्बंधित समस्या का निदान हो सके

कद्दू के बीज जो स्वल्पाहार के रूप में सेवन कर सकते है |
कद्दू के बीज को पीसकर सलाद, सब्जी या दाल में मिलाकर सेवन कर सकते है |

कद्दू के बीज की कितनी मात्रा का सेवन करना चाहिए(How much Pumpkin Seeds should be Consumed) :

कद्दू के बीज की एक चौथाई कप मात्रा का सेवन किया जा सकता है | इतनी मात्रा का सेवन करने से हमारे शरीर के लिए आवश्यक मेग्नेशियम की आपूरित हो जाती है |

कद्दू के बीज का रेट क्या है(What is the Cost of Pumpkin Seeds) :

कद्दू के बीज 500 से लेकर 700 रुपये किलो बाजार में मिल जाते है |
क्या कद्दू के बीज कब्ज दूर करते है? (Is Pumpkin Good for Digestion) :कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) में पर्याप्त मात्रा में रेशा होता है | कद्दू के बीज का सेवन कब्ज से राहत देता है | इसके सेवन से पेट को लम्बे समय तक पेट भरे होने का अहसास होता है |

कद्दू के बीज से क्या नुकसान है?(Pumpkin Side Effect) :

कद्दू के बीज में भरपूर मात्रा में रेशा होता है | यदि इसकी अत्यधिक मात्रा का सेवन करते है तो आपको दस्त की शिकायत सकती है | पेट दर्द हो सकता है, सूजन भी आ सकती है | इसलिए कद्दू के बीज की उचित मात्रा का सेवन करे |

सार :

यदि हम नियमित रूप से कद्दू के बीज (Kaddu ke Bij) का सेवन करते है तो निश्चित ही अनेक रोगो से सुरक्षित रहते है | इसके सेवन से अनेक रोगो में लाभ होता है | किन्तु यदि आप रोग विशेष के शिकार है तो आपको इसका सेवन चिकित्सक परामर्श से ही करना है | इसकी उचित मात्रा से ज्यादा का सेवन नहीं करना है |

lifestyleexpert125@gmail.com

https://en.wikipedia.org/wiki/Pumpkin
https://en.wikipedia.org/wiki/Patrick_Kaddu
https://en.wikipedia.org/?title=Kaddu&redirect=no
Share to...