आप जवान रहना चाहते है? तो बादाम खाइये Badam khane ke Fayde

Badam khane ke fayde

Badam khane ke fayde

health benefits of almond  |badam khane ke kiya fayde hai |almond benefits  |badam benefits  |benefits of eating almonds |soaked almonds benefits |benefits of eating soaked almonds |empty stomach 

आप  जवान रहना चाहते है? तो बादाम खाइये Badam khane ke Fayde

Badam khane ke fayde
Badam khane ke fayde

Badam khane ke Fayde- Dr.Jagdish Joshi, Lifestyle Expert 125

Badam khane ke Fayde– यदि आप हमेशा जवान रहना चाहते है? यदि आप मोटापे से मुक्त होना चाहते है? यदि आप मधुमेह के शिकार है | तो आपके लिए बादाम एक अनमोल आहार है | बादाम प्रोटीन व रेशे से भरपूर ड्राय फ्रूट है |बादाम का सेवन शरीर को विभिन्न रोगो से सुरक्षित रखते हुए स्वस्थ जीवन प्रदान करता है |बादाम का सेवन करने से मस्तिष्क सक्रिय होता है | इसके सेवन से शारीरिक व मानसिक लाभ होते है | इसके सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित होती है | इस वजह से मधुमेह रोगियों के लिए बादाम श्रेष्ठ आहार है | 

इसके साथ ही बादाम के सेवन से मेटाबोलिज़म तेज होता है | बादाम मे भरपूर मात्रा मे विटामिन ई होता है | इसके सेवन से मस्तिष्क को ऊर्जा मिलती है |

बादाम मे प्रोटीन, वसा, व विटामिन्स, फाईबर, एंटी आक्सीडेंट तत्व व ओमेगा 3 पाया जाता है |

बादाम खाने के फायदे (Almond Benefits) :

बादाम मे कौनसे विटामिन्स होते है? बादाम मे अनेक विटामिन्स, मिनरल्स व रेशा पाया जाता है | बादाम मे विटामिन ई, ज़िंक, केल्शियम, मेग्नेशियम व ओमेगा 3 फेटी ऐसिड पाये जाते है | इसलिए बादाम को सुपर फूड कहा जाता है |

बादाम की प्रकृति कैसी होती है(Almond Benefits):

बादाम की प्रकृति गर्म होती है | इसलिए गर्म प्रकृति है उन्हे बादाम का सेवन उचित मात्रा मे ही होना चाहिए |

बादाम खाने के फायदे (Badam khane ke Fayde) :

बादाम के सेवन से रक्त मे कोलेस्ट्राल अपने उचित स्तर पर रहता है |इसलिए इसके सेवन से ह्रदय स्वस्थ रहता है | रक्तचाप अपने उचित स्तर पर रहता है |

बादाम मे प्रोटीन व फाईबर भरपूर होता है | इस वजह से इसके सेवन से पेट देर तक भरा रहता है | इस वजह से आप स्वास्थ्य को नुकसान पहुचाने वाले खाद्य पदार्थो के सेवन से बच जाते है | बादाम के सेवन से मेटाबोलिज़म तेज होता है | इसलिये बादाम के सेवन से फेट तेजी से बर्न होता है |

बादाम का सेवन डायबिटीज़ को नियंत्रित रखता है | बादाम फेट, विटामिन्स, रेशा व प्रोटीन होता है | बादाम के सेवन से डायबिटीज़-2 नियंत्रित होती है |

बादाम के सेवन से ह्रदयाघात का खतरा बहुत कम हो जाता है |

त्वचा के लिए बादाम के फायदे (Badam khane ke Fayde):

बादाम के सेवन से शरीर को विटामिन ई प्राप्त होता है | विटामिन ई त्वचा को कोमल बनाता है | विटामिन ई त्वचा को कोमल बनाता है |यदि आप बादाम का नियमित सेवन करते है तो आपकी त्वचा स्निग्ध व सुंदर होती है |

Badam khane ke fayde

Badam khane ke fayde

बालों को स्वस्थ बनाये (Badam khane ke Fayde for Hair):

बादाम मे पाया जाने वाला विटामिन ई बालो को स्वस्थ व लंबा बनाता है | यदि आप बालों की समस्या से परेशान है तो आपके लिए बादाम बहुत लाभदायी है |

बादाम के केल्शियम, मेग्नेशियम व विटामिन डी होता है | इसके सेवन से हड्डियाँ व मांसपेशिया शक्तिशाली होती है |

बादाम के सेवन से मस्तिष्क को ऊर्जावान बनाये(Almond Benefits for Men):

बादाम मे विटामिन ‘ई’ पर्याप्त मात्रा मे होता है | इस वजह से इसके सेवन से मस्तिष्क की क्षमता मे अपार क्षमता बढ़ती है | यदि आप मानसिक कार्य करते है तो आपको बादाम भरपूर मात्रा मे खानी चाहिए |

मधुमेह मे सुरक्षित जीवन (Badam khane ke Fayde):

बादाम का सेवन डायबिटीज़ को नियंत्रित रखता है | बादाम फेट, विटामिन्स, रेशा व प्रोटीन होता है | बादाम के सेवन करने से पेट भरा होने का अहसास होता है | इसलिए आप कम कार्बोहाईड्रेट का सेवन करते है | जैसे ब्लड शुगर नियंत्रित होती है बादाम के सेवन से डायबिटीज़-2 नियंत्रित होती है |

बादाम के सेवन से ह्रदयाघात का खतरा बहुत कम हो जाता है |

बादाम को कैसे खाना चाहिए? :

बादाम को रात को पानी में गलाकर व सुबह इसका छिलका उतारकर इसका सेवन करना चाहिए |बादाम के छिलकों में टेनिन होता है | टेनिन हमारे शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालता है | इसलिए बादाम को छील कर ही खाना चाहिए | भीगे हुए बादाम में विटामिन ई होता है | 

सूखे बादाम की तुलना में भीगे हुए बादाम एन्जाईम ज्यादा मात्रा में रिलीज करते है | जो पाचन प्रक्रिया में लाभदायी होते है |

बादाम को पानी मे गलाकर सेवन करे (Badam (Almonds) ke Fayde) :

बादाम को सूखे खाने के स्थान पर पानी मे गला कर खाने से आसानी से पच जाते है | भीगे हुए बादाम के छिलके मे टेनिन नामक तत्व होता है | इसकी वजह से पोषक तत्वो के अवशोषण मे बाधा आती है | इसलिए बादाम को छिल कर ही खाना चाहिए |

कच्चे बादाम खाने के स्थान पर रात को पानी मे गले हुए बादाम का सेवन करना लाभदायी होता है | क्योकि पानी मे गले हुए बादाम को आसानी से पचाया जा सकता है | पानी मे गले हुए बादाम का सेवन करने से उसका अवशोषण आसानी से होता है | इसके साथ ही बादाम का सेवन इंजाईम्म के उत्पादन को बढ़ाता है |

बादाम में कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. ये विटामिन ई, जिंक, कैल्शि‍यम, मैग्नीशि‍यम और ओमेगा 3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्त्रोत है. इन सभी पोषक तत्वों का पूरा फायदा मिल सके इसके लिए बादाम को रातभर भिगोकर रखना अच्छा माना जाता है|

खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से क्या होता है ?:

खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से आपका पेट भरा रहता है | इस वजह से आप बाजार के नकारात्मक आहार के सेवन करने से बच जाते है | इसके साथ ही भीगे हुए बादाम खाने से त्वचा का सूखापन (Dryness) से मुक्ति मिलती है | इसके साथ ही भीगे हुए बादाम में एंटी इंफेलमेटरी गुणों से आप चर्म रोग, सोरायसिस व अन्य प्रकार के चर्म रोग से भी सुरक्षित रहते है |

रोज कितना बादाम खाना चाहिए? (Badam Benefits):

यदि आपकी पाचन क्रिया सामान्य है तो तो आप 4-5 बादाम का सेवन किया जा सकता है | यदि आपकी पाचन प्रणाली मजबूत है आप भरपूर व्यायाम करते है तो आप 10-12 बादाम खा सकते है |

सुबह खाली पेट बादाम खाने से क्या होता है ? (Benefits of Eating Soaked Almonds):

सुबह खाली पेट बादाम खाने (Empty Stomach) से मस्तिष्क की ऊर्जा बढ़ती है | बादाम के सेवन से मस्तिष्क की क्रियाशीलता बढ़ती है |नियमित रूप से बादाम का सेवन करने से बुढ़ापे मे होने वाली अल्जाईमर्स की समस्या से सुरक्षित रहते है | यदि आप दमकती हुई त्वचा पाना चाहते है तो पानी मे गली हुई बादाम आपके लिए लाभदायी है |

बादाम का पानी पीने से क्या होता है? (Benefits of Eating Almonds):

बादाम की तरह बादाम का पानी भी अनेक पोषक तत्वो से परिपूर्ण है | बादाम के पानी की प्रकृति ठंडी होती है | ठंड के मौसम मे बादाम का पानी पीया जा सकता है | किन्तु यदि आपकी प्रकृति गरम है तो आपको गर्मी के मौसम मे बादाम का पानी पीने से तकलीफ हो सकती है | इसलाइए यदि आपकी गर्म प्रकृति है तो आपको बादाम के पानी को पीने से बचना चाहिए |

किशमिश बादाम खाने के फायदे :

किशमिश बादाम का सेवन शरीर को ऊर्जावान बनाता है | किशमिश के साथ बादाम का सेवन करने से बादाम आसानी से पच जाती है | इसके सेवन से बाल घने होते है | त्वचा में नमी व कोमलता आती है | इसके सेवन से हृदय स्वस्थ होता है | हड्डियां मजबूत होती है |

गर्मी में बादाम खाने के फायदे:

गर्मी के मौसम खाने के अनेक फायदे है | यदि आप गर्मी मौसम में बादाम का सेवन करते है तो शरीर में फोलिक ऐसिड की कमी दूर होती है | इसके साथ ही हृदय स्वस्थ रहता है | भीगे हुए बादाम का सेवन करने से ऐंठन की समस्या व पाचन सम्बंधित समस्याओ में लाभ होता है | इसके साथ ही भीगे हुए बादाम का सेवन करने से आप ऐसिडिक आहार के सेवन से बच जाते है | इस प्रकार आप एसिडिटी से सुरक्षित रहते है |

रोज काजू बादाम खाने से क्या होता है ?:

रोज काजू बादाम खाने से शरीर को पोली अनसेधुरेटेड फेट मिलता है | जिससे ह्रदय को शक्ति मिलती है | इसके सेवन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस व आँखों की समस्या में लाभ होता है | इसके सेवन से आप मोतियाबिंद से सुरक्षित रहते है |

बादाम का सेवन किसे नही करना चाहिए (Badam ke Nuksan) :

जिन लोगो को पथरी की समस्या है उन्हे बादाम का सेवन नही करना चाहिए | क्योकि बादाम मे आक्सीलेट होता है | आक्सीलेट पथरी की शिकायत वालो को पथरी के आकार को बढ़ाता है |

बादाम मे भरपूर मात्रा मे विटामिन ई भरपूर मात्रा मे होता है | इसलिये जिन्हे माईग्रेन की समस्या है उन्हे बादाम की सीमित मात्रा का ही सेवन करना चाहिए |

जिन लोगो को पाचन संबन्धित समस्या का सामना करना पड़ता है उन्हे बादाम के सेवन से बचना चाहिए | बादाम पचाने मे भारी होती है | इसे पचाने के लिए श्रम की आवश्यकता होती है |

यदि आप एंटी बायोटिक दवाओ का सेवन करते है उन्हे बादाम का सेवन करने से बचना चाहिए |

हायपर ऐसिडिटी मे बादाम के सेवन से बचना चाहिए |

सावधान (बादाम के नुकसान) :

यदि बादाम कड़वी है तो इसे खाने से बचना चाहिए | क्योकि कड़वी बादाम मे हाईड्रोकोयनिक अम्ल पाया जाता है | कडवे बादाम के सेवन से शरीर मे टाक्सीन पदार्थ की मात्रा बढ़ जाती है | कड़वी बादाम से स्नायु संस्थान कमजोर हो जाता है | इसीलिए कडवे बादाम का सेवन कदापि नही करना चाहिए |

सार:

यदि आपकी पाचन प्रणाली स्वस्थ है तो आप बादाम का सेवन कर सकते है | यदि आप बादाम को पचा पाते है तब ही बादाम का सेवन करे | बादाम के सेवन से मोटापा, मधुमेह, ह्रदय रोग, बालों की समस्या है तो आपके लिए बादाम पोष्टिक आहार है | किन्तु यदि आपकी पाचन प्रणाली कमजोर है, हाईपर ऐसिडिटी या पथरी की शिकायत है तो आपको बादाम का सेवन नही करना चाहिए |

Lifestyleexeprt.com

https://en.wikipedia.org/wiki/Almond
https://simple.wikipedia.org/wiki/Almond
Share to...