क्या आप सदैव युवा रहना चाहते है?  Health Benefits of Dates

#Nutritional Value of Dates 

#Nutritional Value of Dates 

Health Benefits of Dates | Health Benefits of Dates with Milk | khajoor khane ke fayde | Benefits of Eating Dates | Dry Dates Benefits  | Khajoor Benefits | Nutritional Value of Dates |ajwa dates benefits  |dates benefits for skin | red dates benefits

क्या आप सदैव युवा रहना चाहते है?  Health Benefits of Dates
Health Benefits of Dates – Dr.Jagdish Joshi, Life Style Expert 125

Health Benefits of Dates
Health Benefits of Dates

Health Benefits of Dates-खजूर ठण्ड के मौसम में सेहत प्रदान करने वाला अदभूत मेवा है | इसमे इतने अधिक चिकित्सकीय गुण पाये जाते है की यदि हम इसका ठण्ड के मौसम में भरपूर उपयोग करे | हमारा शरीर सपूर्ण रूप से स्वस्थ व शक्तिशाली होता है | हमारे शरीर में एक विशेष प्रकार की शारीरिक शक्ति का विकास होता है जिससे हमारा जीवन आनंदमय हो जाता है |

खजूर में अवस्थित विटामिन ‘बी’ ह्रदय व ह्रदय की मांसपेशियों को शक्तिशाली बनाता है | खजूर में पाया जाने वाला विटामिन सी’ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाता है | खजूर का सेवन शरीर के समस्त अंगो को स्वस्थ व निरोगी बनाता है |

खजूर में पाये जाने वाले पोषक तत्व/खजूर में कौन से तत्व पाये जाते है?(Nutritional Value of Dates):

खजूर में केल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट, विटामिन ‘ए’, विटामिन ‘के’, विटामिन ‘सी’, लोह तत्व, मेग्नेशियम, फास्फोरस, विटामीन ‘बी’ व भरपूर मात्रा में रेशा पाया जाता है |

100 ग्राम खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व:
कैलोरी 277 कैलोरी
वसा 0.2 ग्राम
रेशा 7 ग्राम
प्रोटीन 2 ग्राम
शक्कर 66 ग्राम
लोहा 0.9 ग्राम
विटामिन डी 0.1 ग्राम
कैल्शियम 64 मिलीग्राम

खजूर खाने से क्या होता है?(Health Benefits of Dates):

खजूर विटामिन्स, मिनरल्स व रेशे का खजाना है | इसके सेवन से शरीर का स्वास्थ्य उन्नत होता है |

सदैव युवा बनाए (Always make young) :

खजूर का नियमित सेवन व्यक्ति को सदैव युवा बनाए रखता है | खजूर में भरपूर एंटी आक्सीडेंट तत्व पाये जाते है | यदि शरीर में भरपूर एंटी आक्सीडेंट तत्व पाये जाते है | एंटी आक्सीडेंट तत्वों में प्लेवनाइड, क्रेटनोडस व फोलिक एसिड पाया जाता है | इसका सेवन शरीर  को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखता है |

सर्दी-खांसी- दमा में लाभकारी(Khajoor Benefits):

यदि ठण्ड के मौसम में खजूर का सेवन नियमित रूप से सेवन करे | इसके सेवन से  सर्दी,खांसी व दमा रोग में लाभ होता है | आप  सर्दी खांसी से सुरक्षित रहते है |

मासिक धर्म की अनियमितता (Khajoor Benefits):

ठण्ड के मौसम में खजूर के नियमित सेवन से अनियमित मासिक धर्म नियमित होता है |  मासिक धर्म की वजह से होने वाली कमजोरी दूर होती है |

कोलेस्ट्राल में कमी (Khajoor Benefits):

नियमित रूप से खजूर का सेवन करने से शरीर को पोटेशियम मिलता है |  इसके सेवन से  रक्त में अवस्थित कोलेस्ट्राल की मात्रा अपने उचित स्तर पर होती है |

उच्च रक्तचाप पर नियंत्रण (Khajoor Benefits):

नमक का अत्यधिक सेवन करने से रक्त वाहिनियाँ सिकुड़ जाती है |  खजूर का सेवन करने से मैग्नेशियम मिलता है | इसके सेवन से  रक्त का प्रवाह सुगम हो जाता है |

नियमित रूप से खजूर का सेवन करने से उच्च रक्तचाप अपने उचित स्तर पर होता है  | ह्रदय रोग होने का खतरा भी ख़त्म हो जाता है |

मधुमेह में सुरक्षित (Khajoor Benefits):

खजूर में प्राकृतिक शक्कर (फ्रटोज)होती है | इसके साथ ही खजूर में पाया जाने वाला रेशा रक्त में शक्कर के स्तर को नियंत्रित करता है | खजूर का उचित मात्रा में सेवन किया जा सकता है |  इसके सेवन से  मिठास की चाहत को पूर्ण किया जा सकता है | क्योकि खजूर लो ग्लासिमिक इंडेक्स वाला आहार है |

त्वचा को सुंदर व ग्लो प्रदान करे (Provide beautiful and Glowing skin):

खजूर में उपस्थित पेंटोथैनिक अम्ल त्वचा की डेड स्कीन को ख़त्म कर देता है | इस से चेहरे पर ग्लो आ जाता है | विटामिन ‘सी’ त्वचा को स्वस्थ व सुन्दर बनाता है |खजूर में पाया जाने वाला विटामिन सी त्वचा में पर्याप्त नमी को बनाए रखता है |

कब्ज में लाभ (Benefits of Eating Dates):

खजूर का सेवन करने से कब्ज में चमत्कारिक लाभ होता है | खजूर का सेवन करने से शरीर को भरपूर रेशा मिलता है |  इसके सेवन से  आंतो की स्वाभाविक प्रकिया जारी रहती है | खजूर में पालीपेनाल्स आंतो में अवस्थित बेक्टरिया को शक्तिशाली बनाता है | इसके सेवन से आंतो का स्वास्थ्य अच्छा होता है |

पाचन सम्बंधित रोगों में लाभ (Benefits of Eating Dates):

खजूर के सेवन से भोजन का पाचन अच्छी तरह से होता है | क्योकि इसमे पाये जाने वाले अनेक विटामिन्स, मिनरल्स व रेशा पाचन प्रणाली को शक्तिशाली बनाता है |

शरीर शक्तिशाली होता है(Benefits of Eating Dates) :

खजूर का सेवन शरीर में अपार शक्ति का संचार करता है | खजूर के सेवन से शरीर की यौन शक्ति बढ़ती है |

खून की कमी(Anemic) :

जो व्यक्ति खून की कमी के शिकार होते है यदि वे नियमित रूप से खजूर का सेवन करते है तो उनके रक्त में हिमोग्लोबिन की मात्रा में अपार वृध्दि होती है |

सुडोल शरीर (Benefits of Eating Dates): 

जो व्यक्ति दुबले शरीर से परेशान है उनके लिए खजूर परमात्मा का प्रसाद है | क्योकि इसके नियमित सेवन से शरीर का वजन बढ़ता है व दुबलेपन से मुक्ति मिलती है |

https://youtu.be/WeAx0gAE23E

मानसिक थकावट से मुक्ति (Benefits of Eating Dates) :

मानसिक थकावट को दूर करने में खजूर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है | खजूर में अवस्थित विटामिन बी जिसमे एसिटाईकोलाईन नाम का पदार्थ पाया जाता है जो दिमाग की गतिविधि को सक्रिय रखता है | जो मानसिक कार्य करते है वे यदि खजूर का सेवन करते है तो मानसिक थकावट दूर होती है |

इसके साथ ही खजूर का सेवन की सूजन करता है | खजूर का सेवन मस्तिष्क के स्वास्थ्य को उन्नत करता है |

कमजोर हड्डिया (Benefits of Eating Dates) :

जिनकी हड्डिया कमजोर होती है उनके लिए खजूर एक वरदान है | क्योकि इसमे पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम, आयरन व केल्शियम पाया जाता है | इसलिए कमजोर हड्डियों के शिकार व्यक्ति इसका पर्याप्त मात्रा में सेवन कर लाभ प्राप्त कर सकते है |

दांत का स्वास्थ  :

खजूर में भरपूर मात्रा में केल्शिल्यम पाया जाता है इस वजह से खजूर का सेवन करने वालो के दांत जीवन भर सुरक्षित होते है |

बालों के श्रेष्ठ स्वास्थ के लिए  (For best hair health) :

खजूर का एवं बालों के श्रेष्ठ स्वास्थ के लिए बहुत महत्वपुर्ण भूमिका अदा करता है | खजूर में उपस्थिति विटामिन ई बालों के श्रेष्ठ विकास के लिए सहायक है | खजूर के सेवन से बालों की जडे मजबूत होती है और बाल लम्बे व घने होते है |

वजन को नियन्त्रित करना (Weight Control -Khajaur ke fayde in hindi) :

जिस प्रकार से जिनका वजन कम होता है उनका वजन खजूर के सेवन से बढ़ता है |उसी प्रकार खजूर का सेवन करने से शरीर का बढ़ा हुआ वजन नियंत्रित होता है |

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृध्दि:

नियमित रूप से खजूर   सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में अपार वृध्दि होती है |

खजूर का सेवन मांसपेशियों को शक्तिशाली बनाता है :

खजूर का सेवन करने से शरीर के लिए आवश्यक कार्बोहाईड्रेट मिलता है जिससे मांस पेशियाँ शक्तिशाली होती है |

सूजन कम करने के लिए  :

खजूर में पाया जाने वाला मेग्नेशियम शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है | इसलिए खजूर का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए |

गर्भावस्था में लाभ :

गर्भावस्था में खजूर का सेवन गर्भस्थ शिशु व माँ के स्वास्थ के लिए बहुत लाभदायक है | खजूर का सेवन प्रसव के समय होने वाले दर्द में आराम देता है | खजूर में पाया जाने वाला टेनिन मांस पेशियों को लचीला बनाता है | इस वजह से प्रसव आसानी से हो जाता है | इसलिए गर्भावस्था में नियमित रूप से खजूर की उचित मात्रा का सेवन अवश्य करना चाहिए | यदि आपको कोई स्वास्थ सम्बन्धित समस्या है तो आप आपके खजूर का सेवन अपने चिकित्सक की सलाह से ही करना चाहिए |
खजूर का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाता है : खजूर में अनेक खनिज विटामिस के साथ-साथ हड्डियों को शक्तिशाली बनाने के लिए फास्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम, मेग्नेशियम होता है | इस प्रकार हड्डियां शक्तिशाली होती है |

आँखों के श्रेष्ठ स्वास्थ के लिए(For the best health of the eyes) :

खजूर में पाया जाने वाला विटामिन “ ए ‘’ आँखों के स्वास्थ के लिए बहुत लाभदायी है | इसलिए खजूर का सेवन नियमित रूप से करने से आँखे स्वस्थ होती है |

खजूर कैसे खाए?  (Khajaur ke fayde in hindi):

स्वल्पाहार में  खजूर को   भोजन के बाद स्वीट डिश के रूप में सेवन किया जा सकता है | खजूर को 10-12 घंटे के लिए पानी में गलाकर भी सेवन किया जा सकता है |
खजूर को हम अपने समय की सुविधा के अनुसार अलग-अलग समय खा सकते है | रात को खजूर को 4 -5 पानी में गलाकर सुबह खा सकते है | इसके पानी को भी पीना है | दोपहर के भोजन के बाद भी खजूर खाये जा सकते है | रात को सोने के पूर्व दूध में खजूर, केशर, जायफल, इलायची, सौंठ पावडर के साथ उबालकर पी सकते है |

रात/सुबह इसे पानी में गला कर व दूध में उबालकर सेवन किया जा सकता है | खजूर को पानी में गलाकर सेवन करने से इसका अवशोषण हमारी पाचन प्रणाली से आसानी से हो जाता है | इसके साथ ही खजूर मिला दूध पीने से स्वाद भी बढ़ जाता है |

सर्दी-खांसी होने पर 200 मिलि दूध में 5-6 खजूर, 6 काली मिर्च, 1 इलायची व 1 चम्मच घी को उबालकर पीने से सर्दी-खांसी में आराम मिलता है |

आपको जो भी उचित लगता है उस एक समय पर आप खजूर का सेवन कर सकते है | दिन भर में कुल 5 -6 खजूर से अधिक सेवन नहीं करना है |

खजूर कब नही खाना चाहिए? :

जब आप कब्ज के शिकार है तो खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए | कब्ज होने पर खजूर का सेवन मल को कठोर बना देता है |

खजूर खाने से क्या नुकसान होता है?:

प्राय खजूर खाने से कोई नुकसान नहीं होता है | किन्तु कुछ लोगो को इसके सेवन से एलर्जी, पैर का दर्द, गैस, पेट फूलना, दस्त व अन्य शारीरिक कष्ट हो सकते है |

क्या खजूर का सेवन वजन बढ़ाता है ?:

खजूर का सेवन दूध व केशर के साथ करने से वजन बढ़ता है |

क्या खजूर खाने से खून बढ़ता है ?:

खजूर का सेवन करेने से रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा में वृद्धि होती है |

क्या खजूर का सेवन करने से मर्दाना ताकत बढती है ?(Health Benefits of Dates with Milk):

खजूर, दूध, मिश्री व केशर को रात को अच्छी तरह से उबालकर पीकर सो जाये |
खजूर को बारीक काटकर व इसमे स्वादानुसार ड्राय फुर्ट्स मिलाकर लड्डू बनाये जा सकते है |

खजूर की तासीर (Health Benefits of Dates):

खजूर की तासीर गर्म होती है | जिन्हें फोड़े फुंसी या त्वचा पर लाल चकते है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए |

इस प्रकार हम देखते है की यदि आप अपने परिवार को स्वस्थ व निरोगी बनाना चाहते है ? तो अपने आहार में खजूर को  अवश्य शामिल करे | ध्यान रखे आप किसी रोग विशेष के शिकार है?  तो खजूर का सेवन चिकित्सक के मार्गदर्शन में ही करे |

Lifestyleexpert.com

Share to...