परीक्षा का डर कैसे दूर करे? Examination Phobia in Hindi

Exam Phobia

Examamination Phobia

Examination Phobia |Causes of Exam Phobia |Symptoms of Exam Phobia |Exam Fear| Fear of Examination | pareksha se dar lagata hai |How to focus

परीक्षा का डर कैसे दूर करे? Examination Phobia in  Hindi

Exam Phobia
Exam Phobia

Examination Phobia in Hindi- Dr.Jagdish Joshi, Lifestyle Expert125

Examination Phobia -परीक्षा का मौसम आ गया है | बच्चे तो बच्चे माता पिता भी परीक्षा को लेकर तनाव(Exam Phobia) मे रहते है | यदि हम अपने घर का वातावरण सकारात्मक बना के रखते है | बच्चों को सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित करते है | तो निश्चित ही परीक्षा के तनाव को नियंत्रित कर पाते है | इन नियमो का पालन कर हम बच्चों को मन चाही सफलता दिलवा पाते

परीक्षा के भय के लक्षण  (Symptoms of Exam Phobia ) 

परीक्षा के भय से कैसे मुक्ति पाए ?  (How to over come Exam Phobia )

पर्याप्त मात्रा मे सकारात्मक आहार का सेवन करे  (Positive Diet) 

मस्तिष्क को ऊर्जा से भर देने वाला पोष्टिक चूर्ण  (How to Improve Memory)                                                                                                             
देर रात को जागने के लिए दवाईयो का सेवन न करे  (Medicine for Sleep)                                                                                                                  
बच्चों के ऊर्जा स्तर को बनाए रखे  (How do you get rid of exam phobia)                                                                                                                
तनाव के सही कारण को जाने (What causes fear of exams)                                                                                                              
परीक्षा की सही तैयारी करवाये (Examination Phobia) 

नकारात्मक व्यक्तियों से बचे  (Examination Phobia)                                                                                                                                                 
कमरे के वातावरण को उचित बनाए रखे (Examination Phobia)                                                                                                                                 
परिवार मे सुखद वातावरण बनाए रखे (Examination Phobia)                                                                                                                                   
पर्याप्त समय गहरी नींद ले (Examination Phobia)                                                                                                                                                     
आहार मे संतुलित भोजन का सेवन करे (Healthy Indian Diet Plan)   

परीक्षा के भय के लक्षण (Causes of Exam Phobia ):

परीक्षा में असफल होने का भय इसका मुख्य कारण है | यह हमारे मन की वजह से नहीं बल्कि बाह्य वातावरण की वजह से होता है | जो माता पिता बहुत सख्त स्वभाव के होते है | इस वजह से बच्चे तनाव का शिकार हो जाते है | नंबर की दौड़, अर्थात अधिक नंबर लाने की प्रतिस्पर्धा भी इस रोग का मुख्य कारण है |

हमारे देश में इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जाता है | जबकि इस वजह से कई बच्चे आत्म हत्या कर लेते है |

परीक्षा के भय के लक्षण (Symptoms of Exam Phobia ):

परीक्षा के भय की वजह से बच्चा अपने आप पर व अपनी प्रतिभा पर शंका करता है | पढ़ा हुआ याद नहीं होता है | परीक्षा के भय(Examination Phobia) 

की वजह से नींद नहीं आती है | भूख लगना बंद हो जाती है | शारीरिक लक्षण के रूप में अत्यधिक पसीना आना, हृदय की धड़कन बढ़ जाना | श्वास का छोटा हो जाना | इस प्रकार के लक्षण बच्चे की पढ़ाई को बुरी तरह से प्रभावित करता है |

परीक्षा के भय से कैसे मुक्ति पाए ? (Dar ko door karane ke upay ):

आज हम इस इस लेख के माध्यम से हम बच्चों को परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को दूर करने के उपायो के बारे मे चर्चा करेगे |

पर्याप्त मात्रा मे सकारात्मक आहार का सेवन करे (Positive Diet) :

Positive Diet
Positive Diet

प्राय: देखा गया है की परीक्षा के आते ही कुछ बच्चे खाना, पीना व सोना छोड़ देते है | इस वजह से उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है | इसके साथ ही उनकी स्मरण शक्ति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है |

बच्चों को पर्याप्त मात्रा मे पोष्टिक आहार का सेवन करवाए | परीक्षा के दिनो मे बच्चों को मौसमी फलो का सेवन आवश्यक रूप से करवाए | यदि गर्मी का मौसम है तो दही का सेवन अवश्य करवाए |

मस्तिष्क को ऊर्जा से भर देने वाला पोष्टिक चूर्ण (How to Improve Memory):

परीक्षा के दौरान मस्तिष्क थक जाता है | इस वजह से बच्चों का पढ़ाई(Examination Phobia)  मन नही लगता है | इस समस्या के निदान के लिए बादाम, सौफ व मिश्री का पावडर लाभ देता है |

बच्चों को बादाम,मिश्री व सौफ की समान मात्रा मे बनाए गए पावडर की आधा चम्मच मात्रा का दिन मे 2 बार सेवन करवाए | इस प्रयोग के सेवन से बच्चे थकान से मुक्त होकर ऊर्जा का अनुभव करते है |

देर रात को जागने के लिए दवाईयो का सेवन न करे (Medicine for Sleep):

कुछ वर्षो पूर्व WHO विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अनेक विद्यालयो मे शोध किया तो पाया की 15% बच्चे देर रात तक जागने के लिए दवाईयो का बिना चिकित्सक के परामर्श से सेवन करते है | इस वजह से उनकी धीरे-धीरे दवाईयो के सेवन की आदत पड़ जाती है | क्योकि बिना चिकित्सक के दवाईयो का सेवन बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है | इस वजह से उन्हे अनेक शारीरिक व मानसिक विकारो का सामना करना पड़ता है |

कई बार तो बच्चे रात को जगने के लिए अत्यधिक चाय /काफी का सेवन करते है | ज्यादा काफी/ चाय का अत्यधिक सेवन भी आपके बच्चे को ऐसिडिटी का शिकार बना देता है |

यदि बच्चे रात को देर तक जागना चाहते है? तो उन्हें रात का भोजन हल्का व सुपाच्य सेवन करना होगा | जब बच्चों का भोजन हल्का व सुपाच्य होगा तो वे परीक्षा के दिनों में कम नींद से भी संतुष्ट होंगे | इस वजह से उनके स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव भी नहीं पडेगा |

इसके साथ ही बच्चे ध्यान का अभ्यास करते है तो भी उनकी नींद की अवधि कम हो सकती है

बच्चों के ऊर्जा स्तर को बनाए रखे (How do you get rid of exam phobia) :

जब बच्चे ऊर्जा से भरपूर रहते है तो उनका मस्तिष्क अपनी पूर्ण क्षमता से कार्य करता है | इस प्रकार व अपनी पढ़ाई को आसानी से याद कर पाते है |

यदि बच्चे निरंतर ऊर्जा की कमी से परेशान होते रहते है तो वे मानसिक हताशा के शिकार हो जाती है | ऐसी अवस्था को एग्जाम फोबिया कहा जाता है |

एग्जाम फोबिया (Exam Phobia) की वजह से बच्चो की ऊर्जा का स्तर गिरने लगता है | इस वजह से उनकी शारीरिक व मानसिक ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है |

जब बच्चों की शारीरिक व मानसिक ऊर्जा का स्तर कम होता है तो वे अपने विषय को याद नही कर पाते है | ऐसी स्थिति मे साधारण से सरल विषय भी अत्यधिक कठिन लगते है |

यदि बच्चों को ऊर्जावान बनाना है तो उनकी जीवन शैली मे आवश्यक सुधार करवाना होगा | जब उनकी जीवनचर्या उचित होगी तो निश्चित ही वे आसानी से ऊर्जावान बन पाएगे |

तनाव के सही कारण को जाने (What causes fear of exams) :

How to Control Stress
How to control stress

प्राय: बच्चे परीक्षा के दिनो मे अत्यधिक तनाव मे रहते है | हमे सबसे पहले यह जानना होगा की बच्चे को परीक्षा से डर क्यो लगता है ? क्या उसने पढ़ाई की तैयारी सही नही की है? क्या उसे परीक्षा मे असफल होने का भय है | क्या वह परीक्षा के कारण आसपास के वातावरण से डरा हुआ है? क्या उसे कोई अन्य प्रकार का भय है?

बच्चे के तनाव को पहचान कर उसके उचित निराकरण का प्रयास करना चाहिए | ताकि बच्चा परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रह सके |

परीक्षा की सही तैयारी करवाये (Examination Phobia):

परीक्षा की सही तैयारी करने के लिए पूर्ण लगन, सकारात्मक सोच के साथ आत्म विश्वास बनाए रखना है |

बच्चों को यह अवश्य बताए की सफलता का कोई शॉर्ट कट नही होता है | निरंतर अभ्यास ही सफलता का मार्ग खोलती है |

बच्चे को पिछले वर्षो के सेंपल पेपर को साल्व करवा दे | ताकि बच्चे का आत्म विश्वास बना रहे | ताकि उसका परीक्षा का भय हट जाये |

नकारात्मक व्यक्तियों से बचे (Examination Phobia):

कई बार हमारे आसपास रहने वाले लोग परीक्षा के बारे मे अनावश्यक भय पैदा करते है | क्योकि ऐसे लोगो का दृष्टीकोण नकारात्मक होता है | ऐसे लोगो के संपर्क से अपने बच्चे को दूर रखने का प्रयास करे | क्योकि ऐसे लोगो का साथ आपके बच्चे के आत्म विश्वास को कम कर सकता है |

कमरे के वातावरण को उचित बनाए रखे (Examination Phobia):

बच्चे के कमरे मे शुध्द हवा का प्रवाह सुनिश्चित करे | यदि गर्मी का मौसम है तो कमरे को पंखे, कूलर, ऐसी से ठंडा करवाना सुनिश्चित करे | कमरे का सकारात्मक वातावरण बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करता है |

परिवार मे सुखद वातावरण बनाए रखे (Examination Phobia):

प्राय: कई परिवारों मे विवाद होते रहते है | इन विवादो की वजह से बच्चे के मन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है | इसलिए परिवार मे सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास करना चाहिए | परिवार मे कोई क्लेश या विवाद न हो ऐसा सुनिश्चित करे | क्योकि नकारात्मक वातावरण का बच्चे के कोमल मन पर बुरा प्रभाव डालता है |

बच्चों को पारिवारिक आयोजनो मे भाग लेने दे | उन्हे रोचक व ज्ञान वर्धक टीवी कार्यक्रम व प्रेरणादायी पुस्तके पढ़ने को दे | इससे तनाव को कम करने में मदद मिलेगी

इस प्रकार का वातावरण बनाए रखने पर बच्चे के मन का विश्वास बढ़ेगा | सकारात्मक वातावरण की वजह से वे बच्चे अपनी पढ़ाई को अच्छे से कर पाएगे |

पर्याप्त समय गहरी नींद ले (Examination Phobia):

Examination Phobia
Examination Phobia

कई बार बच्चे पर्याप्त समय नही सोते है | पर्याप्त नींद नही होने की वजह से वे थकान का अनुभव करते है | इस वजह से वे कम ऊर्जा का अनुभव करते है | पर्याप्त ऊर्जा के लिए भरपूर गहरी नींद की आवश्यकता होती है |

इसलिए हमारा प्रयास होना चाहिए की बच्चे पर्याप्त नींद ले ले | हमारा प्रयास होना चाहिए की बच्चों को रात्री का भोजन हल्का व सुपाच्य होना चाहिए | जब बच्चे हल्का भोजन सेवन करेगे तो निश्चित ही जल्दी नींद आ जायेगी | इसके साथ ही सुपाच्य आहार सेवन करने की वजह से सुबह जल्दी नींद खुल जाएगी |

हमारा प्रयास होना चाहिए की बच्चे रात को 10 बजे तक सो जाना चाहिए | रात को 10 बजे सोने से हमे 4 घंटे की अधिक नींद का लाभ मिलता है | इस कारण वे सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई कर सकेंगे |

परीक्षा के दिनो मे माँ को चाहिए की वे अपने बच्चों को सहला कर सुला दे | माँ का प्यार पाकर बच्चे तनाव मुक्त हो जाते है और वे जल्दी सो जाएगे |

यदि बच्चे को नींद की कोई समस्या है तो उसे नियमित रूप से ध्यान का अभ्यास करवाना चाहिए | क्योकि ध्यान के अभ्यास से कम नींद से ही सन्तुष्ठी मिल जाती है |

योग निद्रा का अभ्यास भी बच्चो को कम समय में पर्याप्त नींद का लाभ दे देता है | इस उदेश्य से हमारे चैनल Lifestyle Expert 125 द्वारा योग निद्रा के अभ्यास के वीडियो बनाये गए है |

आहार मे संतुलित भोजन का सेवन करे (Healthy Indian Diet Plan):

प्राय: बच्चे अपने आहार मे बाजार का खाना, फास्ट फूड का सेवन करते है | इस प्रकार के आहार का सेवन करने से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है |

माँ की कोशिश होनी चाहिये की बच्चों की पसंद का आहार बनाये | माँ का कर्तव्य है की परीक्षा के दौरान बच्चो को हल्का व सुपाच्य भोजन दे | आहार मे अत्यधिक मात्रा मे तेल व मसालो का प्रयोग न करे | बच्चों को आहार मे पर्याप्त मात्रा मे फल, कच्ची सब्जियों का सलाद, ताजी छाछ का सेवन करवाए | पानी का पर्याप्त मात्रा मे सेवन करवाये |

बच्चों को कुछ समय प्रकृति से संपर्क करवाए (Connect with Nature) :

24 घंटे मे एक बार बच्चे को खेल के मैदान या बगीचे मे कुछ मिनिटो के लिए अवश्य ले जाये | इस प्रकार के सकारात्मक वातावरण मे बच्चे का मन प्रसन्न होगा | जब बच्चे का मन प्रसन्न होगा तो वे अपनी पढ़ाई को अच्छे से एकाग्र होकर कर पाएगे |

पढ़ाई को याद रखने के लिए नियमित अभ्यास करे (How to Improve Study) :

अपने विषय को याद रखने के लिए विषय के प्रश्न व उत्तर को ज़ोर ज़ोर से बोल कर याद करना है | क्योकि जितनी आपकी इंद्रिया कान, आँख और मुंह कार्य करेगे उतनी ही आसानी से आपको विषय याद हो जाएगा |

प्रश्नो व उत्तर को मोबाईल मे रेकार्ड कर नियमित रूप से सुनना है | इस प्रकार की आदत को अपनाकर आप अपने विषय को बड़ी आसानी से याद कर पाएगे | इस प्रक्रिया को आप विश्राम के समय या सोने के पूर्व भी अपना सकते है |

बच्चे पर कभी भी अनावश्यक दबाब न बनाए (Exam Phobia):

प्राय: हम बच्चों पर अच्छे नंबर लाने का प्रयास करते है | परीक्षा मे अत्यधिक नंबर लाने का दबाब बच्चों को तनाव मे ला देता है | हमेशा हमारा प्रयास रहना चाहिए की बच्चे का मनोबल ऊँचा बनाये रखे | बच्चे पर अनावश्यक दबाब न बनाए |

चिंता न करे केवल अपने विषय पर केन्द्रित रहे (Exam Phobia):

कई बच्चे परीक्षा की चिंता मे ही लगे रहते है | किन्तु कुछ बच्चे चिंता न करते हुए अपने विषय पर केन्द्रित रहते है | हमारा प्रयास होना चाहिए की बच्चे को चिंता मुक्त कर अपने लक्ष्य पर केन्द्रीत रखने का प्रयास करना चाहिए |

पढ़ाई मे एकाग्रता कैसे लाये (Focus on Study) :

पढ़ाई मे अच्छी सफलता पाने के लिए ध्यान की बहुत आवश्यकता होती है | ध्यान के माध्यम से हम पढ़ाई पर एकाग्र हो पाते है | हमारा अपने विषय से भटकाव नही होता है |

पढ़ाई मे एकाग्रता व ध्यान के लिए बच्चों को योग के अभ्यास, प्राणायाम, ध्यान, भ्रामरी प्राणायाम व त्राटक का अभ्यास करवाना चाहिए | ध्यान के अभ्यास तनाव से मुक्त कर एकाग्रता प्रदान करने मे मदद करते है |

https://youtu.be/AVe70uGwETQ

ध्यान के अभ्यास के नियमित लाभ है (Health Benefits of Meditation) :

मन की एकाग्रता बढाने के लिए ध्यान का महत्व है |
मन की एकाग्रता बढ़ाने मे ध्यान एक श्रेष्ठ अभ्यास है |
ध्यान के नियमित अभ्यास से बच्चे तनाव मुक्त होते है |
ध्यान के अभ्यास से कम नींद से ही संतुष्ठी हो जाती है |
ध्यान के अभ्यास से मन प्रसन्न होता है |
ध्यान के नियमित अभ्यास से आत्म विश्वास मे वृध्दी होती है |
ध्यान के अभ्यास से छिपी हुई प्रतिभा बाहर आती है |
ध्यान का अभ्यास परीक्षा के परिणाम के भय को खत्म करता है |
बेहतर परिणाम प्राप्त होते है |

Examination Phobia
Examination Phobia

ध्यान का नियमित अभ्यास कैसे करे? (How to Meditate):

यदि आप नियमित रूप से ध्यान करना सीखना चाहते है? तो आप हमारे चैनल द्वारा निर्मित वीडियो से आप ध्यान आसानी से कर सकते है | हमने ध्यान के लिए अनेक यू ट्यूब वीडियो बनाए है | इसके माध्यम से आप ध्यान को अपने जीवन का हिस्सा बना सकते है |

https://youtu.be/Zs2DrDaOU24

ध्यान का नियमित अभ्यास एकाग्रता को बढ़ाता है (Exam Phobia) :

यदि आप नियमित रूप से ध्यान का अभ्यास करते है तो ध्यान लगने लगता है | ध्यान के लिए हमने यू ट्यूब पर अनेक वीडियो बनाए है | इसके माध्यम से आप ध्यान को अपने जीवन का भाग बना सकते है |

मन को सकारात्मक सुझाव दे (Give Positive Suggestions) :

यदि हम सकारात्मक विचारो से परिपूर्ण होते है तो हमारा आत्म विश्वास बढ़ा रहता है | विचारों से हमारे मन की शक्ति का निर्धारण होता है | इसलिए हमेशा मन से सकारात्मक रहे | क्योकि जैसे हमारे विचार होगे वैसा ही हमारा मन होगा | आप अपने मन को निम्नांकित विचारो मे से कोई एक विचार अपने मन मे दोहराए |

मुझे परीक्षा से डर नही लगता है |
मेरे अध्ययन के विषय सरल है मे इन्हे आसानी से याद कर पाऊगा |
मे आत्म विश्वास से परिपूर्ण हूँ |

तनाव प्रबंधन मे माँ की भूमिका (Exam Phobia):

Examination Phobia
Examination Phobia

अनेक शिक्षा शास्त्रियों ने बताया है की बच्चों के तनाव के प्रबंधन हेतु माँ का रोल बहुत महत्वपूर्ण होता है | क्योकि बच्चे परिवार मे माँ के ज्यादा नजदीक होते है | इसलिये बच्चों की माँ को चाहिए की वे परीक्षा के दौरान बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताए | इस प्रकार बच्चे तनाव से मुक्त रहेगे |

उक्त विषय को आप अपने परिवार, परिचितों व दोस्तो मे प्रसारित करे ताकि हम स्वस्थ समाज का निर्माण कर सके |

Share to...