क्या आप सिरदर्द से परेशान है ? How to Control Acidity in Hindi

क्या आप सिरदर्द से परेशान है? How to Control Acidity in Hindi -Dr.Jagdish Joshi,Lifestyle Expert 125

Home Remedy for Acidity

How to Control Acidity in Hindi – मौसम बदलते ही अनेक लोग सिरदर्द से परेशान हो जाते है | व्यक्ति सिरदर्द से मुक्ति पाने के लिए न जाने  कितने प्रयास करता है | किन्तु इस भीषण तकलीफ से मुक्ति नहीं मिलती है |भले ही आप कितनी ही दवा खा ले | इस वजह से आप रात को सो भी नहीं पाते है | 

व्यक्ति सिरदर्द से मुक्ति पाने के लिये क्या नहीं करता | किंन्तु समस्या वैसी ही रहती है | आखिर सिरदर्द की समस्या क्यों होती है? सिरदर्द की समस्या का मुख्य कारण हमारे शरीर में पित्त अर्थात अम्ल का अत्यधिक मात्रा में बढ़ना है | वैसे सिरदर्द के अनेक कारण होते है | किन्तु यहाँ हम पित्त अर्थात एसिडिटी की वजह से होने वाले सिरदर्द की बात करेंगे |

गलत  जीवन  शैली  सिरदर्द  का  मुख्य  कारण है (How to Control Acidity in Hindi):

हमारे द्वारा अपनाई जाने वाली गलत जीवन शैली ही सिरदर्द (Headache) का कारण है | कई लोग सिरदर्द से मुक्ति पाने के लिए अत्यधिक पेन किलर का सेवन करते है | पेन किलर उनके जीवन की मुख्य आवश्यकता हो जाती है | किन्तु पेन किलर (Pain Killer) का अत्यधिक प्रयोग करना शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचाता | यहाँ तक की पेन किलर का लम्बे समय तक प्रयोग किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है |

तो आईये हम सामान्य रूप से सिरदर्द से मुक्त होने के उपायों के बारे में जानेगे | ताकि आपको पेन किलर न लेना पड़े |

पर्याप्त समय नींद ले | यदि आपको नींद की समस्या है तो आप योग निद्रा के अभ्यास से गहरी नींद का आनंद ले सकते है |

यदि आप अत्यधिक गरिष्ठ आहार का नियमित रूप से सेवन करते है तो सावधान | ऐसी अवस्था में आपको सिरदर्द होने संभावना है |

सिरदर्द  न हो ऐसा क्या करे? (How to Control Acidity in Hindi):

ऐसी स्थिति में आपको एक दिन के लिए फलो का सेवन ही करना है | इस उदेश्य के लिए हमारे द्वारा एसिडिटी को कैसे नियत्रित करे के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है | इसके माध्यम से आप एसिडिटी को नियंत्रित आसानी से कर पाएंगे | क्योकि यदि आप अपने आहार में नियमित रूप से सकारात्मक आहार का सेवन करते है तो कभी भी आपको सिरदर्द की समस्या नहीं होगी |

कभी भी शरीर में अम्ल की मात्रा को नहीं बढ़ने दे | जब भी आपको लगे शरीर में अम्ल की मात्रा बढ रही है | ऐसी अवस्था होने पर क्षारीय आहार का सेवन कर ले |

आखिर क्षारीय  आहार  क्या  होता  है ? (How  to  Control  Acidity in Hindi):

प्रकृति द्वारा दिया गया समस्त आहार क्षारीय आहार की श्रेणी में आता है | ताजे मीठे फल, सब्जियों का सूप, नारियल की गिरी, दूध मिश्री की लस्सी क्षारीय आहार की श्रेणी में आते है |

इसके साथ ही अन्य उपायों से एसिडिटी को नियंत्रित किया जा सकता है |

इसके साथ ही तेज धूप में जाने से बचे | यदि आपको तेज धुप में जाना आवश्यक है तो आप सिर को ढँक कर रखे | आँखों पर गहरे काले/हरे रंग का चश्मा पहनकर ही जाए | धुप में जाने के पुर्व पर्याप्त पानी पीकर ही जाए | ताजी छाछ, ताजे रसीले फलो का सेवन अवश्य करे |

शरीर में अत्यधिक अम्ल बनने पर क्या करे(Home Remedy for Acidity) :

शरीर में यदि अम्ल की मात्रा बढ़ जाए तो क्या करे? यदि शरीर में अम्ल (Acidity) की मात्रा बढ़ जाए तो आप कुंजर क्रिया (Kunjer Kriya) के प्रयोग को कर सकते है | २-३ गुनगुने पानी में चुटकी भर काला नमक मिला ले | अब इस पानी को तेजी से पी ले | अब हाथो की अंगुली को जीभ के अंतिम सिरे पर चलाकर उल्टी कर ले | ध्यान रखे यदि आप उच्च रक्तचाप के शिकार है तो नमक का कदापि प्रयोग न करे |

पानी पीने का सही तरीका होना चाहिए |  सही तरीके से पानी को पीने से भी आप एसिडिटी से आसानी से मुक्त हो जायेगे |

इस प्रकार सावधानी रखकर आप आसानी से सिरदर्द से सुरक्षित रहेंगे | भले ही आप माइग्रेन के शिकार हो | किसी भी प्रकार का सिरदर्द है | आप आसानी से सिरदर्द से आसानी मुक्त हो जायेगे | यदि सिरदर्द हो भी जाए तो आप आसानी से सिरदर्द से मुक्त हो जायेगे |

आवश्यक सावधानी :

यदि बार-बार सिरदर्द होता है तो ऐसी अवस्था में चिकित्सक से परामर्श अवश्य लेना चाहिए | क्योकि बार-बार सिरदर्द होना किसी रोग विशेष का लक्षण भी हो सकता है |

उक्त प्रयोग सामान्य स्वास्थ्य के लिए दी गयी है | एक स्वस्थ व्यक्ति उपरोक्त जीवनचर्या को अपनाता है | निश्चित ही वह सिरदर्द/माइग्रेन या किसी अन्य रोग का शिकार नहीं होगा |

lifestyleexpert.com

Share to...