सिरदर्द से आसान मुक्ति? Sirdarad kaise Thik kare

How to Cure Headache in Hindi
How to Cure Headache in Hindi | Headache |Migraine |Home Remedy for Headache | Tension Headache |Migraine Symptoms |

सिरदर्द से आसान मुक्ति? How to Cure Headache in Hindi

 

How to Cure Headache in Hindi

 

सिरदर्द से आसान मुक्ति? Sirdarad kaise Thik kare Dr.Jagdish Joshi, Lifestyle Expert 125

Sirdarad kaise Thik kare -क्या आपका जी घबराता है? क्या आपका सिर दर्द हो रहा है? यदि इसका उत्तर हा है ? तो आपको घबराने की आवश्यकता नही है | प्राय: सिरदर्द का का मुख्य कारण शरीर की दूषित अवस्था है | इसके साथ ही सिरदर्द के अन्य कारण हो सकते है | यदि जीवनचर्या की गलती की वजह से सिरदर्द है तो आप इस लेख को जरूर पढे |

 

बारिश के मौसम में, मौसम बदलने पर जी घबराना, उल्टी जैसा लगाना, माईग्रेन (Migraine)  व सिर दर्द (Headache) की समस्या एक आम बात है | मौसम बदलने से शरीर मे भी प्रतिक्रिया होती है | यही प्रतिक्रिया शरीर मे अम्ल (Acid) के उत्पादन को बढ़ा देती है | इसके साथ ही जब आप लंबे समय भूखे रहते है तो भी आप के शरीर मे अत्यधिक अम्ल बनने लगता है |

यदि आप अत्यधिक अम्लीय आहार का सेवन करते है तो भी इस प्रकार की समस्या पैदा हो जाती है |

 

क्या इन समस्याओ का कोई सरल प्राकृतिक निदान नही है? क्या केवल गोली दवाई से ही अस्थायी लाभ मिलेगा?

 

सिरदर्द का क्या कारण है व इसका निदान कैसे करे ?(Sirdarad kaise Thik kare in Hindi):

आखिर क्या करे? कई लोगो को कुछ दिन बाद यह समस्या निरंतर होती रहती है | आखिर इस समस्या का निदान क्या है? ताकि इस प्रकार की गंभीर स्थिति पैदा ही न हो |

इन सब समस्याओ का कारण शरीर मे अत्यधिक अम्ल बनना है | आखिर क्या-क्या सावधानी रखे की शरीर मे अत्यधिक अम्ल का उत्पादन ही न हो |

अत्यधिक तले हुए खाद्य पदार्थो का सेवन न करे |

चाय काफी की सीमित मात्रा का ही सेवन करे |

बासी भोजन न करे?

बाजार से बने हुए खाद्य पदाथों का सीमित प्रयोग करे?

आहार मे पर्याप्त मात्रा मे ताजी सब्जियों का सेवन करे |

पर्याप्त मौसमी फलों का सेवन करे |

पर्याप्त मात्रा मे सही विधि से पानी का सेवन करे |

प्रातकाल प्रथम पेय के रूप मे आंवला पानी/नींबू-शहद-पानी का सेवन करे |

लंबे समय भूखे नही रहे |

जब ही बाहर जाये और भूखे रहना पड़े तो अपने साथ काजू, किशमिश, नारियल या अन्य खाद्य पदार्थ रखे |

उल्टी, सिरदर्द व जी घबराना होने पर क्या करे? (Sirdarad kaise Thik kare):

जब भी जी घबराए, उल्टी जैसा हो, सिरदर्द हो तो ऐसी अवस्था मे पित्त से मुक्ति पाना आवश्यक है | इस उदेश्य के लिए आप कुंजर क्रिया कर सकते है | कुंजर क्रिया बहुत ही आसान क्रिया है | इसके माध्यम से आप आसानी से बढी हुई ऐसिडिटी से मुक्त हो सकते है |

कुंजर क्रिया कैसे करे? (Sir ka dard kaise thik hoga ):

2-3 ग्लास गुन गुने पानी मे चुटकी भर नमक मिला ले | बाथरूम मे पंजे के बल बैठ जाय | इस पानी को तेजी से सेवन करे | अब हाथ की अंगुली को जीभ पर चलाते है | इस प्रकार उल्टी होगी | इस प्रकार अनावश्यक पित्त व कफ बाहर निकाल जाएगा |

आवश्यक सावधानी(Sir Dard ko kaise thik kare):

कुंजर क्रिया का प्रयोग किसी कुशल योग चिकित्सक के मार्ग दर्शन मे सीख कर ही करे |

यदि आप उच्च रक्तचाप या अन्य किसी रोगो विशेष के शिकार है तो आप पानी मे नमक न मिलाये |

अपनी हाथ की अंगुली के नाखून काट ले |

यदि किसी रोग विशेष के शिकार है तो अपने चिकित्सक से सलाह लेकर ही कुंजर क्रिया करे |

यदि उक्त प्रयोग को करने से भी सिरदर्द से आराम न मिले तो कृपया अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य ले

Share to...