गर्मी में ठंडक का अहसास Healthy Drinks for Summer

Healthy Drinks for Summer

Healthy Drinks for Summer

Healthy Drinks for Summer | Healthy Drinks | Best Summer Cocktails | Jal Jeera | Summer Healthy Drinks for Kids

गर्मी  में  ठंडक  का अहसास  Healthy Drinks  for  Summer

गर्मी में ठंडक का अहसास  Healthy Drinks  for Summer – Dr.Jagdish Joshi, Lifestyle Expert 125

Healthy Drinks for Summer
Healthy Drinks for Summer

Healthy Drinks for Summer –गर्मी का मौसम आते ही व्यक्ति हैरान व परेशान हो जाता है | एक तो बाहरी वातावरण की गर्मी व शरीर की गर्मी | इस प्रकार दो प्रकार की गर्मियों से व्यक्ति का स्वास्थ्य व शारीरिक क्षमता मे अत्यधिक गिरावट आ जाती है |

गर्मी के मौसम मे शरीर से बहुत अधिक पसीना आता है | इस वजह से शरीर मे आवश्यक खनिज लवण व पानी की कमी हो जाती है |

कई बार अत्यधिक गर्मी की वजह से हम लू के शिकार हो जाते है | लू शरीर की वह अवस्था है जिसमे हमारे प्राण खतरे मे पड जाते है |

अत्यधिक गर्मी की वजह से शरीर की कार्यक्षमता मे बहुत कमी आ जाती है | इस वजह से व्यक्ति अत्यधिक थका हुआ महसूस करता है |

किन्तु यदि हम गर्मी के मौसम मे शरीर को ठंडा रख सके, तो जीवन सुरक्षित हो जाता है  | यदि हम बाहर की गर्मी से अपने को सुरक्षित रखे तो निश्चित ही गर्मी का मौसम आनंद का मौसम बन जाता है |

गर्मी के प्राकृतिक पेय पदार्थों का सेवन करने से शरीर बाहरी रूप से तो ठंडा होता ही है | इसके साथ ही शरीर आंतरिक रूप से भी ठंडक का अहसास करता है | क्योकि ठंडा पेय आंतों की अच्छे से सफाई करता है | जब आप कब्ज  से मुक्त होते है तो पेट भी ठंडक का अहसास करता है |

आखिरकार हम इस गर्मी के मौसम मे क्या सेवन करें? ताकि हम हमेशा तरोताजा बने रहे | बाजार के बने उत्पाद शरीर को पूर्ण लाभ नही देते है | प्राय: बाजार के बने हुए पेय आपके स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकते है |

किन्तु यदि हम घर मे बने हुए उत्पादों का सेवन करते है तो सेहत के साथ गर्मी से भी सुरक्षित रहते है |

हम आपको ऐसे पेय पदार्थों के बारे मे जानकारी दे रहे है | आप इन पेय पदार्थों का सेवन कर गर्मी के मौसम को आनंद का मौसम बना लेते है | इन पेय पदार्थो का एक ओर अतिरिक्त लाभ यह मिलता है की आपकी पाचन प्रणाली भी स्वस्थ होती है |

तो आइये ऐसे प्राकृतिक पेय पदार्थों के बारे मे जानकारी प्राप्त करते है | इन पेय पदार्थों को आप आसानी से घर पर भी बना कर प्रयोग कर सकते है |

ताजी छाछ (Healthy Drinks for Summer):

ताजी छाछ का सेवन हमारे पूर्वज  बरसो से करते आ रहे है | बिना छाछ का सेवन करे वे भोजन नहीं करते थे |

ध्यान रखे छाछ हमेशा ताजी होनी चाहिए | ताजी छाछ में पुदीना, जीरा पाउडर, काला नमक मिला ले | इस प्रकार की छाछ का सेवन शरीर को ठंडक प्रदान करता है | इसके साथ ही पाचन प्रणाली को शक्ति प्रदान करता है | इस प्रकार आप ताजी छाछ का सेवन कर पाचन संबंधी रोगों से मुक्त रहते है |

ताजी छाछ का सेवन प्यास को बुझाता है | यदि आपके पास यात्रा के दौरान पानी के कमी है तो ताजी छाछ की सीमित मात्रा से भी आप अपनी यात्रा को सुगम बना सकते है | क्योकि इसकी सीमित मात्रा प्यास बुझाने मे सक्षम है |  

कैरी का पना(Summer Drinks) :

केरी का पना (Aam Panna)महाराष्ट्र का पेय है | केरी के पना कच्ची केरी को पकाकर उसके पल्प से बनाते है | इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी मिलाया जाता है | इस पेय में जीरा पावडर, काला नमक, काली मिर्च, पोदीना व शक्कर मिलाते है |

केरी का पना बहुत स्वादिष्ट होता है | केरी  के पने के सेवन से प्यास आसानी से बुझ जाती है | इसके सेवन से शरीर को ठंडक का अहसास होता है |  

जलजीरा (Healthy Drinks for Summer):

जल जीरा (Jal Jeera)पानी व जीरे के पावडर से बनाया है |  सीके हुए जीरे को पीसकर पानी मे मिलाया जाता है | इसमें जीरा पावडर के अतिरिक्त काला नमक, नींबू का रस व पुदीने की पिसी हुई पत्ती व शक्कर मिलाते है | इस प्रकार स्वादिष्ट जलजीरा तैयार हो जाता है |

सत्तू शरबत(Summer Drinks) :

गर्मी के मौसम मे सत्तू  के पेय पदार्थ राहत प्रदान करते है | सत्तू शर्बत शरीर को शीतलता  प्रदान करता है | सत्तू का नमकीन व मीठा  पेय बनाया जा सकता है |

नमकीन पेय बनाने के लिए एक ग्लास पानी में २ चम्मच सत्तू मिला ले | इसे नमकीन बनाने के लिए काला नमक, जीरा पाउडर मिला ले |

यदि इस पेय को मीठा पेय पीना है तो आप इन मसालो के स्थान पर मिश्री का पावडर  या गुड़ मिला सकते है |

नारियल पानी (Which Drinks is best for Summer) :

नारियल पानी को हम इंस्टेंट कोल्ड ड्रिंक्स कह सकते है | नारियल पानी सीमित मात्रा ही प्यास को  बुझा देती है | नारियल पानी का सेवन शरीर में पानी की कमी को नहीं होने देता है | इसका सेवन शरीर को तत्काल ऊर्जा देता है |

गन्ने का रस (Healthy Drinks for Summer):

गर्मी के मौसम मे गन्ने का रस हमे सहज ही  आकर्षित कर लेता है | गमी में मौसम में अदरक व नींबू से युक्त गन्ने का रस शरीर को शीतलता प्रदान करता है | इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है |

इसके साथ ही इसके सेवन से शरीर को प्राकृतिक रूप से शक्कर प्राप्त होती है | इस वजह से शरीर ऊर्जा से भर जाता है |

तरबूज का रस : (What are the healhiest Drinks to drink?):

गर्मी के मौसम मे तरबूज भरपूर मात्रा मे उपलब्ध रहते है | यदि आप गर्मी से सुरक्षा पाने के लिए तरबूज के रस का सेवन करते है तो शरीर बहुत ठंडक का एहसास करता है | आप तरबूज को पीसकर स्वादिष्ट शरबत बना सकते है | इस शरबत मे आप जीरा पावडर, काला नमक मिला कर इसे नमकीन स्वाद प्रदान कर सकते है |

सफेद कद्दू का रस (What should I drink in the morning in summer):

सफेद कद्दू का रस अनेक औषधीय गुणों को लिए हुए होता है | एक आम आदमी उसके गुणों से परिचित नही है | किन्तु देश के अनेक प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्रो पर इसका पेय चिकित्सा के रूप मे अपनाया जाता है | जिसे एस गार्ड जूस के रूप मे जाना जाता है |

गर्मी के मौसम मे सफेद कद्दू बाजार मे भरपूर मात्रा मे आते है | प्राय हम सफेद कद्दू से बने हुए पेठे का सेवन तो करते ही है | किन्तु सफेद कद्दू के रस के अनमोल लाभ से वंचित रहते है |

सफेद कद्दू के रस को कैसे बनाए:

सफेद कद्दू को छील ले | इसे छिलने के बाद बारीक बारीक काट कर मिक्सर मे पानी मिलाकर पीस लें | इसमें  पुदीने के पत्ते, काली मिर्च पावडर, जीरा पाउडर, शक्कर/गुड़ को मिला ले |

इस प्रकार एक स्वादिष्ठ व स्वास्थ्य वर्धक पेय तैयार हो जाता है | इस पेय का सेवन शरीर को ठंडक तो प्रदान करता ही है | इसके साथ ही पाचन संबंधी रोगों मे चमत्कारिक लाभ देता है | इसका सेवन एसिडिटी से मुक्त करता है |

हनी,जिंजर व लेमन ड्रिंक (Healthy summer drinks non alcholic):

1 ग्लास पानी मे आधा नींबू निचोड़ ले | इस पानी मे थोड़ी से अदरक को किस कर मिलाले |  अब इस पेय पदार्थो को छान ले | इसमे 2 चम्मच शहद मिला ले | इसमे पोदीने की पत्ती को पीस कर मिलाले | इसमे स्वादानुसार काला नमक व खाने का सोडा भी मिला ले |

पुदीने की पत्तियों विटामिन सी, बी काम्प्लेक्स, कैल्शियम, फास्फोरस

इस पेय को अच्छी तरह से मिला ले | इस प्रकार यह पेय पाचन अग्नि को तेज करने वाला व गर्मी से राहत प्रदान करने वाला पेय है |

तरबूज नारियल मिक्स(Best Summer Drinks in India):

तरबूज व नारियल शरीर को ठंडक प्रदान करता है | 2 कप तरबूज के रस मे 1 कप नारियल का पानी मिला ले | इसमे एक नींबू का रस मिला ले | इसमें 1 इलायची का पावडर मिलाकर सेवन करे | यह बहुत ही स्वादिष्ट पेय है |

नारियल का दूध(Healthy Drinks) :

एक नारियल की गिरी को मिक्सर मे पानी मिलाकर पीस ले | इस को पीसने व छानने के बाद इसमें एक चम्मच गुलकंद अच्छी तरह से मिला ले | यह एक ठंडक प्रदान करने वाला अद्भुत पेय है |

 गर्मियों का मौसम प्रारम्भ होते ही सम्पूर्ण प्रकृति हैरान परेशान हो जाती है | इस मौसम मे बच्चे और बुजुर्ग अधिक परेशान हो जाते है | गर्मी के मौसम मे छुट्टियों होने से बच्चे घर पर ही रहते है | अत्यधिक गर्मी की वजह से बच्चो की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है |

इसके साथ ही कुछ बच्चो के विधालय भी जारी रहते है | जब बच्चे विधालय जाते है तो तेज धूप मे खेलते है | तेज धूप व शरीर से पसीना अधिक निकलने की वजह से शरीर मे थकान आ जाती है | शरीर मे अत्यधिक कमजोरी आ जाती है | ऐसी अवस्था होने पर शरीर मे पानी की कमी हो जाती है |

नींबू पानी इम्म्युनिटी बढ़ाए (Healthy Drinks for Summer):

गर्मी मे मौसम मे नींबू पानी एक श्रेष्ठ पेय है | नींबू मे भरपूर मात्रा मे विटामिन सी होता है | इसके साथ ही नींबू पानी का सेवन करने से शरीर की क्षमता (Immunity) बढ़ती है |

इसलिए बच्चे जब भी घर के बाहर जाये उन्हे नींबू पानी की शिकंजी पीलाकर ही भेजे | नींबू पानी मे थोड़ी सी शक्कर, जीरा पावडर मिला ले | यदि आप चाहे तो नींबू पानी मे शहद को मिला ले | उक्त दोनों पेय स्वाद मे बेजोड़ है | इस प्रकार का पेय पीने से बच्चो को भीषण गर्मी से राहत मिलती है | कभी भी इस प्रयोग मे बर्फ या फ्रिज के पानी का प्रयोग न करे | क्योकि ये लाभ देने के स्थान पर हानि पहुचाता है |

स्ट्रॉबेरी हेल्दी ड्रिंक्स (Summer  Drinks for Kids):

स्ट्राबेरी बच्चो को बहुत पसंद आती है | मिक्सर मे स्ट्रा बेरी को काट कर डाल दे | इसमे बादाम व काजू को भी टुकड़े कर डाल दे | इस और स्वादिष्ठ बनाना होग तो इसमे क्रीम मिला ले | इसमे आधा ग्लास पानी भी मिला ले |  अब मिक्सर चला ले |

इस प्रकार आपको एक स्वादिष्ठ व शरीर को ऊर्जा प्रदान करने वाला पेय प्राप्त हो जाएगा |

मैंगो शेक (Mango Shake) :

गर्मी के मौसम का सभी को मैंगो शेक इंतजार रहता है | खासतौर पर छोटे बच्चों को आम की वजह से गर्मी के मौसम का इंतजार होता है | क्योकि गर्मी के मौसम मे आम भरपूर मात्रा मे आते है |

आप आम के छोटे टुकड़े, थोड़ा दूध व थोड़ा पानी मे बादाम, काजू के टुकड़े डालकर मिक्सर चला ले | यदि आम अधिक खट्टे हो तो आप शक्कर भी मिला सकते है | इस प्रकार शरीर को ऊर्जा प्रदान करने वाला व स्वाद देने वाला पेय तैयार हो जाता है |

गुलकंद-दूध का मिल्क शेक (Healthy Drinks for Summer):

गुलकंद व दूध का मिल्क शेक शरीर को अद्भुत ठंडक देता है | एक कप दूध मे 1 चम्मच गुलकंद मिलाकर मिक्सर को चला ले | इस प्रकार आपका अदभूत स्वाद वाला पेय पीने को मिल जाता है |

बेल का शरबत(Most Refreshing Drink in India):

गर्मी के मौसम में बाजार मे भरपूर मात्रा मे बेल फल आते है | बेल फल शरीर को अदभूत ठंडक प्रदान करते है | पका हुआ बेल फल बहुत स्वादिष्ठ होता है | इसकी खूशबू हमे सहज ही आकर्षित कर लेती है | इसलिए गर्मी के मौसम मे बेल के शरबत का आनंद जरूर लेना चाहिए |

1 पका हुआ बेल फल ले इसको फोड़ कर इसका 1 लीटर पानी मे मिला ले | अब इसे अच्छी तरह से मसले | इस प्रकार बेल का गुदा पानी मे अच्छी तरह से मिल जाएगा | यदि स्वाद मे मिठास चाहते है तो इसमे थोड़ी मात्रा मे शक्कर मिला ले |

पंजाबी लस्सी (Healthy Drinks):

पंजाबी लस्सी ठंडक प्रदान करने वाला अद्भुत पेय है | पंजाबी लस्सी मे मलाई होती है | इस लस्सी मे आप आम, केला व ड्राय फ्रूटस भी मिला सकते है |

जो का पानी(Healthy Drinks) :

जो को रात भर पानी मे गला दे | सुबह इसे छान लें | इस पानी मे नींबू, काला नमक, जीरा पाउडर मिला ले | इस प्रकार जो का पानी तैयार हो जाता है |

तरबूज का ज्यूस (Summer  Drinks without sugar):

तरबूज पानी से भरपूर फल है | यदि आप तरबूज का जूस बनाकर सेवन करते है तो शरीर को भीषण गर्मी से राहत मिलती है |

खरबूज का शेक(Healthy Drinks for Summer):

खरबूज का जूस गर्मी से राहत देने वाला पेय है | यदि आप गर्मी के मौसम मे इसके ज्यूस का सेवन करते है तो निश्चित रूप से राहत मिलती है |

पालक का ज्यूस :

15-20 पालक के ताजे पत्ते, एक कप दही, 15-16 पोदीने के पत्ती भुना हुआ जीरा व काला नमक |इन सब सामग्री को पीस ले | इसमें पर्याप्त मात्रा मे पानी मिला ले |

उक्त पेय पाचन संस्थान को स्वच्छ कर शरीर की अनावश्यक गर्मी को दूर करता है |

तो आईये अपने शरीर की प्रकृति के अनुसार पेय पदार्थ का चुनाव कर गर्मी के मौसम को आनंद का मौसम बना ले |

उक्त जानकारी सामान्य व्यक्ति के स्वास्थ्य के अनुसार दी गई है | यदि आप किसी रोग विशेष के शिकार है तो आप अपने चिकित्सक के परामर्श से ही करे |

यदि उक्त लेख आपको उचित लगता है तो इसे जन-जन तक निश्चित रूप से मानव समाज की सेवा होगी | तो आइये स्वस्थ समाज के निर्माण मे अपना योगदान दे |

lifestyleexpert.com

 

Share to...