टहलने के चमत्कारिक लाभ Walking Benefits

टहलने के चमत्कारिक लाभ Walking Benefits – Dr.Jagdish Joshi, Lifestyle Expert 125
Walking Benefits- आज के समय में हर व्यक्ति स्वस्थ रहना चाहता है | आज के समय में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा मिले जो किसी रोग से परेशान न हो | किसी को शारीरिक रोग तो किसी को मानसिक रोग |आज कोई व्यक्ति रोग से मुक्त नही है |यदि आप हेवी वर्क आउट नही करना चाहते है | आपको योग नही आता है | आप जीम नही जा सकते है |तो कोई बात नही आप बिना कुछ खर्च किए स्वस्थ हो सकते है |
कोई गैस से परेशान है,कोई भोजन नहीं पचने से परेशान है, तो कोई मोटापे से परेशान है | तो कोई ब्लड शुगर बढ़ने से परेशान है | आज हर व्यक्ति रोग से लड़ रहा है या रोग से समझौता कर जीवन जी रहा है |
आखिर व्यक्ति रोगी क्यों होता है? रोग का कारण व्यक्ति की आरामदायक जिंदगी | यदि आप आरामदायक जिदगी जी रहे है | आपके जीवन में श्रम शामिल नहीं है तो आपका खाना कौन पचाएगा?आपकी मांस पेशियों को कौन मजबूत करेगा? आपके शरीर के अंगों की कार्यक्षमता कैसी बढ़ेगी | इन सारे प्रश्नों का उत्तर है शरीर की सक्रियता |
यदि आप अपने को स्वस्थ बनाना चाहते है | रोगो से मुक्त जीवन जीना चाहते है ? तो आपको एक घंटा अपनी सेहत को देना ही होगा | क्योकि संसार में केवल मनुष्य को ही बिना श्रम किये भोजन मिलता है | संसार के समस्त प्राणियों को भोजन प्राप्त करने के लिए अत्यधिक शारीरिक श्रम करना पड़ता है | वही मनुष्य को केवल मानसिक श्रम से ही भोजन प्राप्त हो जाता है |
क्या हम जीवन भर रोगो से लड़ते रहेंगे? नहीं जीवन भर रोगो से लड़ना नहीं बल्कि रोगो से मुक्ति पाना है | जब हम रोग मुक्त आनंदमय जीवन जीयेंगे तो निश्चित ही हम जीवन को स्वर्ग बना सकते है |
प्राय: आम जीवन में असक्रिय रहने की वजह से व्यक्ति एक नहीं अनेक रोगो का शिकार हो जाता है | पैरो में रक्त का संचार व्यवस्थित नहीं होने की वजह से भी व्यक्ति अनेक रोगो का शिकार होता है | इस वजह से शरीर में अनेक समस्याए आ जाती है |
शरीर का 50% हड्डियाँ व मांस पेशिया पैरो मे है :
हमारे शरीर की 50% मांसपेशिया व हड्डियाँ हमारे पैरो मे होती है | इसके साथ ही हमारे सम्पूर्ण शरीर का 50%रक्त, 50% रक्त वाहिनिया व 50% नसे भी पैरो मे ही होती है | यदि आप नियमित रूप से टहलते है तो आपके शरीर का कम से कम 50% भाग तो अतिसक्रिय हो जाता है | टहलने से शरीर का बचा हुआ 50% भाग भी प्रभावित होकर स्वस्थ होता है |
आज हम टहलने के बारे मे जानेगे | टहलने से क्या-क्या लाभ है? हम किस समय टहल सकते है |टहलने मे क्या-क्या सावधानी रखना चाहिए?
क्या आप युवा रहना चाहते है? (How to Become Young):

आज के समय में हर व्यक्ति युवा रहना व दिखना चाहता है | युवा दिखने के लिए अनेक लोग लाखो रुपये खर्च कर देते है | किन्तु यदि आप युवा रहना व दिखना चाहते है तो आपके लिए टहलना एक दिव्य मन्त्र है | टहलने मे स्वास्थ्य का रहस्य छूपा हुआ है | आपके पैर जितने सक्रिय होगे उतना आप युवा रहेगे |इसलिए नियमित रूप से पैदल चलने वाले हमेशा युवा रहते है |
नियमित टहलने के फायदे (Benefits of Walking Everyday ):

मेरा पिछले 30 वर्षो का अनुभव है की यदि आप नियमित रूप से टहलते है तो आप मृत्यु पर्यन्त तक युवा रहते है | किन्तु इसके लिए आपके आहार में सकारात्मक आहार भी शामिल करना होगा|
टहलने के क्या फायदे है?:
टहलने के अनेक लाभ है | आप नियमित रूप से टहल कर शरीर को सर्वांगीण स्वास्थ्य प्रदान कर सकते है | यहा टहलने ले कुछ लाभ दिये जा रहे है :
कमर दर्द से सुरक्षा |
मानसिक स्वास्थ्य (Brain Health)अच्छा होता है, मन खुश रहता है |
स्कीन पर ग्लो आता है | चेहरा दमकता है |
वजन उचित स्तर पर रहता है |
पाचन प्रणाली स्वस्थ होती है |
ह्रदय मे रक्त संचार सुधरता है | जिससे ह्रदय स्वस्थ होता है |
मासिक धर्म नियमित होता है |
हड्डियों मे ताकत आती है |
मांसपेशिया शक्तिशाली होती है |
जीवनी शक्ति (Immune System) मजबूत होती है |
मधुमेह रोगियो की ब्लड शुगर नियंत्रित होती है |
शरीर की आकृति (Body Posture) ठीक होती है |
नियमित 30 मिनिट टहलने से कोरोनरी हार्ट डिसिज की संभावना खत्म होती है |
यदि आप तनाव या अवसाद के शिकार है, तो आप को इससे मुक्ति मिलती है |
चेहरे पर झुरिया नहीं पड़ती है |
टहलने से मोटापे से मुक्ति (Walking for Weight Loss):

यदि आप नियमित रूप से टहलते है तो आप मोटापे से मुक्त होते है | मेरा व्यक्तिगत अनुभव है की कई व्यक्ति जो टहलते है किन्तु मोटापे से मुक्त नहीं होते है | क्यों? कुछ व्यक्ति टहलने के बाद भी मोटापे से मुक्त इसलिए नहीं होते है क्योकि वे अपने आहार में सकारात्मक सुधार नहीं लाते है |
जब तक आप आपने आहार में सकारात्मक सुधार नहीं लाएंगे तो कैसे मोटापे से मुक्त होंगे? यदि हम अपने आहार में सकारात्मक सुधार नहीं लाएंगे? तो मोटापे से मुक्त नहीं हो सकते | यदि आपको मोटापे से मुक्त होना है तो अपने आहार में सुधार करना ही होगा |
सुबह टहलने के क्या होता है? (Benefits of Morning Walk):
सुबह टहलना एक श्रेष्ठ उपाय है | सुबह टहलने से श्रेष्ठ कोई उपाय नहीं है | यदि आप सुबह सूर्योदय के पूर्व उठकर टहलते है तो आपको चमत्कारिक लाभ मिलते है |
सूर्योदय के पूर्व घूमने के फायदे(Benefits of Walking Everyday):

सूर्योदय के पूर्व वातावरण में भरपूर आक्सीजन होती है | वातावरण में ठंडक होती है | वातावरण शांत होता है | सुबह के समय प्रकृति बहुत सुन्दर होती है | इसलिए सुबह सूर्यादय के पूर्व उठकर टहलना बहुत लाभ देता है |
रोज कितना पैदल चलना चाहिए ?(Benefits of Walking 45 Minutes a Day):
सुबह 45 मिनिट से लेकर एक घंटा तक टहलना चाहिए | यदि आप नियमित से इतने समय टहलते है तो निश्चित ही स्वास्थ के अनेक लाभ मिलते है |
तेज गति से पैदल चलने के फायदे (Brisk Walking Benefits):
यदि आप तेज गति से टहलते है तो आपको दौड़ने के लाभ मिल जाते है | क्योकि ब्रिस्क वाकिंग में गति होती है | यदि आप युवा है? यदि आपके शरीर में पर्याप्त शक्ति है तो आप ब्रिस्क वाकिंग कर सकते है | किन्तु यदि आपके उम्र अधिक है | शरीर में कमजोरी है तो आपको सामान्य गति से टहलना है | क्योकि आपको अपने शरीर की क्षमता के अनुसार ही टहलना है | हमेशा अपने शरीर की क्षमता का ध्यान रखना है |
क्या पैदल चलने से पेट कम होता है? (Walking Benefits):
नियमित रूप से पैदल चलने से पेट निश्चित रूप से कम होता है | यदि आप नियमित रूप से पैदल चलते है और उचित आहार का सेवन करते है तो पेट 100% होगा है | टहलना व आहार का संयम ही पेट की चर्बी को कम करता है |
पैदल चलने का सही तरीका क्या है ?(Wright Way to Walking):

जब ही पैदल चले कच्ची सतह (मिट्टी) पर चले |
यदि मिट्टी की सतह उपलब्ध न हो तो ही कठोर सतह पर चले |
टहलते समय मोटे तले वाले स्पोट्स शुज पहनकर ही चले |
शांत स्थान पर ही टहले |
टहलते समय बातचीत न करे |
सूती कपड़े पहनकर ही टहले |
ज्यादा पैदल चलने के नुकसान :
यदि हमें पैदल चलने के लाभ लेना है तो उसके सही तरीके को जानना होगा |
यदि आप गलत तरीके से पैदल चलते है तो आपको नुकसान हो सकता है |
यदि आपका स्वास्थ्य ठीक नही है या नींद पूरी नही हुई है तो आपको टहलने नही जाना चाहिए |
किन लोगों को पैदल चलने से नुकसान हो सकता है? :

यदि आपका वजन अत्यधिक है | आपकी हड्डियाँ कमजोर है तो आपको घुटने में सूजन व दर्द की समस्या हो सकती है |
आपके पंजो व टखनों में दर्द हो सकता है |
यदि आपका रक्त चाप अत्यधिक बढा हुआ है तो आपको टहलने से तकलीफ हो सकती है |
यदि आप थके हुए है तो भी आपको पैदल चलने से नुकसान हो सकता है | यदि आप स्पोर्ट्स शुज पहनकर नही टहलते है तो आपके घुटने घीस सकते है |
आवश्यक सावधानी :
उक्त लेख मे सामान्य स्वास्थ्य वाले व्यक्ति के अनुसार टहलने की जानकारी दी गई है | यदि आप किसी रोग विशेष के शिकार है | इसके साथ ही कोई शारीरिक समस्या है तो आपको अपने चिकित्सक के परामर्श से ही टहलने का निर्णय लेना है |
More Stories
घुटने के दर्द से मुक्ति पाये Ghutane ka dard in hindi
सर्दी कैसे ठीक करे?Cough and Cold Treatment in Hindi
नारियल सेवन के चमत्कारिक लाभ Healthy Benefits of Coconut