दांतों की समस्या व केविटी से सुरक्षा Dental Problem and treatment

Dental Problem and treatment

Dental Problem and treatment

home-remedies-for-tooth-cavity-in-hindi | What is dental health | Why dental health is important | what is good for dental Health| How can I make my unhealthy teeth healthy again | cavity in teeth | danto ko swasth kaise rakhe | dat ka darad kaise door kare

Dental Problem and treatment by Dr.Jagdish Joshi, Life Style Expert 125

Dental Problem and treatment – आज के समय में दांतों की समस्या एक आम समस्या हो गयी है | दांतों के असमय गिरने व अस्वस्थ होने अर्थात क्षतिग्रस्त होने की वजह से व्यक्ति बहुत परेशान हो जाता है | आजकल तो छोटे बच्चे बचपन से ही दांतों की समस्या से परेशान हो जाते है |

दांतों के असमय खोने से व्यक्ति का पाचन बुरी तरह प्रभावित होता है | क्योकि दांतों को खोने की वजह से व्यक्ति भोजन को अच्छी तरह से चबा नहीं पाता है | जब व्यक्ति भोजन को अच्छी तरह से चबा नहीं पायेगा तो उसे कब्ज तो निश्चित ही होगी |

इसलिए हमें दांतों की नियमित सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि आप केविटी व दांतों को खोने के भय से भी मुक्त हो सकते है |


दांतों की नियमित सफाई सुनिश्चित करे (Dental Problem and treatment):

जब भी आप मीठा खाए तो तुरंत पानी पीकर कुल्ला कर ले | क्योकि जब भी हम मीठा खाते है तो दांतों में कीड़े लगने की पूर्ण संभावना हो जाती है | इसलिए अपने दांतों की सुरक्षा लिए सदैव ध्यान रखे और जीवन भर अपने दांतों को सुरक्षित रखे |

रात को सोने के पूर्व हमेशा ब्रश करके दांतों की सफाई अवश्य सुनिश्चित करे ताकि अन्न कण दांतों में न फंसे न रहे |


सेंधा नमक, हल्दी व सरसों के तेल के प्रयोग से दांतों व मसूडो को स्वस्थ बनाए (Use teeth salt, turmeric and mustard oil to make teeth and mosques healthy):

10 मिलि सरसों का तेल व 1/4 चम्मच सेंधा नमक व चुटकी भर हल्दी | इन सब सामग्री को अच्छी तरह से मिला ले व इससे मंजन करे | 10 मिनिट तक दांतों व मसूडो की मसाज करने से दांतों की अच्छे से सफाई हो जाती है ओर मसूड़े भी स्वस्थ हो जाते है|

यदि आप उपरोक्त प्रयोगों में से कोई एक प्रयोग अपनाते है तो आपके दांत सुरक्षित रहेगे |



दांतों से कैविटी कैसे हटाये (Dental Problem and treatment):

हमारे व्दारा दांतों के प्रति की गयी लापरवाही की सजा दांतों को गवा कर चुकानी पड़ती है | यदि हम अपने दांतों को सुरक्षित नहीं रख पाते है तो इसकी सजा हमारे शरीर को भुगतनी पड़ती है | इसलिए अपने दांतों के प्रति कभी लापरवाही कभी न करे |



केविटी फिलिंग (Cavity filling-home remedies for tooth cavity in hindi):

प्राय दांतों की तकलीफ होने पर हम दांतों के चिकित्सक के पास जाते है तो वे दांतों की केविटी में मसाला भरकर केविटी की समस्या को कुछ हद तक दूर कर देते है |



केवेटी से कैसे सुरक्षा प्राप्त करे (How to prevent Cavity-home remedies for tooth cavity in hindi):

केविटी को दूर करने के लिए आपको दांतों की नियमित सफाई का ध्यान रखना होगा ताकि आप दांतों की केविटी के शिकार न हो |




लौंग के प्रयोग से दांतों से कैविटी हटाए (Remove cavities from teeth using cloves-home remedies for tooth cavity in hindi):

दांतों को कैविटी से सुरक्षित रखने में लौंग सहायक है | दांतों में कीड़ा लगना अर्थात कैविटी है । लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, एनाल्जेसिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाये जाते है | लौंग का प्रयोग दर्द को दूर करने और कैविटी को फैलने से रोकने में मदद कर सकता है। लौंग का प्रयोग दांतों से कैविटी हटाने के लिए जा सकता है। दांतों की कैविटी हटाने के लिए तिल के तेल के 1/4 चम्मच में 2 से 3 लौंग का पावडर लें। इस तले की कुछ बूंदें रुई के फोए पर डालकर कैविटी वाले क्षेत्र में लगाएं। रात को सोने के पहले इसे कैविटी वाले स्थान पर लगा दे |



लहसुन के सेवन से दांतों से कैविटी हटाए (Remove Cavity from teeth using Garlic-home remedies for tooth cavity in hindi):

लहसून एंटीबायोटिक गुणों से परिपूर्ण होने के कारण, लहसुन दांतों की सड़न और कैविटी को दूर करने में बहुत ही मदद करता है। लहसून का प्रयोग दर्द से राहत प्रदान करता है और दांतों और मसूड़ों स्वस्थ रखता है। तीन से चार लहसुन की कली का पेस्ट बना ले 1/4 चम्मच सेंधा नमक मिलाकर पेस्ट बना लें | उक्त पेस्ट को कैविटी वाले क्षेत्र पर लगाएं। इसे लगाकर 10 मिनट तक लगा रहने दे व गुन-गुने पानी से हल्का कुल्ला कर ले |



नमक के प्रयोग से दांतों से कैविटी हटाए (Remove cavity from teeth using salt-home remedies for tooth cavity in hindi):

नमक में एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाये जाते है जिससे दांतों की कैविटी दूर करने में मदद मिलाती है। उक्त प्रयोग सूजन और दर्द को कम करता है। इसके साथ ही नमक किसी भी संक्रमण को दूर कर सकता है | नमक का प्रयोग मुंह में बैक्टीरिया की वृध्दि को रोकता है। नमक के प्रयोग के लिए एक गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच (10 ग्राम ) नमक मिलाएं। इस नमक के पानी से 5 मिनिट तक निरंतर कुल्ला करे |


ध्यान रखे यदि दांतों की समस्या से उक्त प्रयोग से लाभ नहीं मिलता है तो तुरन्त दन्त चिकित्सक से संपर्क कर उचित चिकित्सा प्राप्त करनी चाहिए | क्योकि दांतों की समस्या को लम्बे समय तक नहीं टालना चाहिए ताकि हमारे दांतों को जीवन भर सुरक्षित रख सकते है |


 

Share to...