गैस की समस्या का आसान निदान Gas Problem in Stomach

Gas Problem in Stomach:
Gas Problem in Stomach |गैस की समस्या का उपाय & समस्या का निदान | gas ki samasya ka upay | gas se mukti kaise paye | home remedies for acidity and gas problem

गैस की समस्या एक आम समस्या है | व्यक्ति जब से पैदा हुआ है तब से यह गैस की समस्या है | गैस की समस्या व्यक्ति को मृत्यु पर्यन्त तक परेशान करती है | व्यक्ति गैस से मुक्ति पाने के लिए न जाने क्या-क्या करता है | किन्तु गैस की समस्या से मुक्ति नही मिलती है |

सीने मे व सिर मे भारीपन होता है | गैस डकार के रूप मे या अधोमार्ग से निकलती है | कई बार गैस तो सामान्य होती है, किन्तु कई बार यह गैस बहुत बदबूदार होती है | इस वजह से कई बार स्थिति बड़ी असुविधा पूर्ण हो जाती है |

गैस का दर्द कहा होता होता है?:

गैस की प्रकृति स्थिर नहीं होती है | गैस अपना स्थान निरंतर बदलते रहती है | इस वजह से दर्द पेट में तो होता ही है | इसके साथ शरीर के किसी भी अंग में दर्द हो सकता है | सिर का दर्द, गर्दन का दर्द, कमर का दर्द, पीठ का दर्द या शरीर के जिस भाग में वायु चली जाती है वहा दर्द होता है |

पेट में गैस बनने से क्या होता है ? Gas Problem in Stomach:  

पेट में गैस बनने से छोटी से बड़ी समस्या या कोई भी समस्या हो जाती है | कई बार गैस सीने में अपना उपद्रव मचाती है | ऐसे में हृदय रोग होने का भ्रम भी बन जाता है | इस प्रकार से यदि गैस बिगड़ती है तो वह दर्द का कारण निश्चित बनती है |

आखिर गैस की समस्या का क्या निदान है?Gas Problem in Stomach:

गैस की समस्या का सरल सा निदान है | यदि आपका जीवन सक्रिय है तो आप गैस की समस्या से स्वत: ही मुक्त हो जाते है | किन्तु यदि आपका जीवन सक्रिय नही है तो आपको निश्चित गैस की समस्या का सामना करना पड़ेगा |

शरीर के संचालन के लिए गैस आवश्यक है
Gas is essential for the operation of the body-gas ki samasya ka upay:

गैस हमारे प्राण व शरीर के विभिन्न अंगो के संचालन ले लिए आवश्यक है | यदि गैस विकृत नहीं होती है तो गैस प्राण को उचित गति से संचालित होती है तो हमारा स्वास्थ ठीक रहता है | वही यदि गैस विकृत हो जाती है तो व्यक्ति के प्राण भी संकट में पड जाते है |गैस जानलेवा भी हो सकती है


इस बात को हम एक उदाहरण के माध्यम से समझ सकते है | जब साधारण हवा बहती रहती है तो वह आनंद देती है किन्तु वही वायु जब तूफान का रूप ले लेती है | इसी प्रकार जब पेट की वायु दूषित होती है तो हमारे शरीर के स्वास्थ्य पर संकट आ जाता है |

गैस व ह्रदयाघात के मध्य सम्बन्ध /छाती में गैस के लक्षण
Gas Problem in Stomach:

जब पेट में गैस होती है तो व्यक्ति के विभिन्न अंगो पर दबाब पड़ता है | यही दबाब यदि ह्रदय क्षेत्र पर पड जाय तो व्यक्ति के प्राण संकट में पड़ जाते है |

गैस की समस्या (Gas ki samasya):

यदि आप दिन मे प्रोटीन युक्त आहार का सेवन कर आराम दायक जीवन जीते है तो आप निश्चित ही गैस की समस्या के शिकार होगे | यदि दाल भी खाते है | भले ही वह दाल मूंग की हो तो भी आपको गैस की समस्या हो सकती है | क्योकि प्रोटीन युक्त आहार को पचाने की चाबी व्यायाम ही है |

यदि आप शारीरिक रूप से सक्रिय नही है तो आपको प्रोटीन(दाल-मांसाहार)  का सेवन बिलकुल नही करना है |

गैस की समस्या का निदान (Gas ki samasya ka samadhan):

यदि आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहते है तो आप कभी भी गैस के शिकार नही होगे | शारीरिक श्रम की गैस की समस्या को दूर कर सकती है |

गैस घुटने का रोगी बना देती हैGas Problem in Stomach: 

यही गैस का दबाब व्यक्ति के घुटने पर निरंतर पड़ता रहे तो व्यक्ति के घुटनों का लिक्विड सुख जाता है और व्यक्ति के घुटने खराब हो जाते है |

गैस की वजह से सिरदर्द हो जाता हैGas causes headache:

इसी प्रकार जब गैस सिर में चढ़ जाती है तो व्यक्ति को सिरदर्द की शिकायत हो जाती है |
व्यक्ति को जब भी शरीर के विभिन्न अंगो में दर्द होता है तो व्यक्ति निश्चित ही गैस का शिकार रहता है |

पेट में गैस होने का कारण  Cause of Stomach Gases:

मनुष्य के पेट में गैस होने के कारण कई कारण हो सकते हैं, जिनके कुछ कारण हम यहां जानेंगे।
•  भोजन को जल्दी-जल्दी करने से गैस बहुत बनती है |
•  भोजन के प्रत्येक कौर को 32 बार नहीं चबाने की वजह से गैस बनती है |
•  अत्यधिक मात्रा में चाय कॉफी का सेवन करने से गैस बनाती है।
•  लम्बे समय तक भूखा रहने से पेट में गैस एवं एसिडिटी की समस्या पैदा हो जाती है।
•  खाना खाने के बाद लम्बे समय तक बैठे रहने की वजह से गैस की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
•  अत्यधिक गरिष्ठ आहार का सेवन करने से और मुश्कील से पचाने वाले आहार का सेवन करने से गैस उत्पन्न होती है।
•  अत्यधिक वसायुक्त आहार का सेवन करने से गैस की समस्या पैदा हो जाती है।
•  मोटापा व लिवर के अस्वस्थ होने पर व खाना ठीक से नहीं पचने की वजह से गैस बनती है।
•  भोजन करते समय अत्यधिक पानी का सेवन करने से पेट गैस बनती है।
•  अत्यधिक उम्र का होना, शराब, गुटखा, धूम्रपान करना |
•  कुछ व्यक्तियों को दूध का सेवन करने से गैस बनती है।                                                                                                                    

 • बिना भूख के आहार सेवन करने से गैस बनती है |


पेट की गैस का घरेलु इलाज व उपाय Home Remedies for Acidity and Gas Problem:                                                                                                               

जब पेट में गैस बन जाए तो क्या करे?जब पेट में गैस बन जाय तो इन उपायों में से कोई 1 -2 ुआप अपने शरीर की प्रकृति के अनुसार अपनाना है | इस प्रकार हम गैस की समस्या से आसानी से मुक्त हो जायेगे | ध्यान रखे केवल इन उपायों को अपनाना ही पर्याप्त नहीं है | आपको अपनी जीवनचर्या में आवश्यक सुधार भी करने होंगे | अन्यथा आप दुनिया का कोई भी उपाय कर ले गैस में आराम नहीं होगा |गैस की समस्या होने पर सुपाच्य व हल्का भोजन ग्रहण करना चाहिए | 

बिना भूख के भोजन ग्रहण नहीं करना |
• भोजन के प्रत्येक कौर को 32 बार चबाना |
• 2 चम्मच निम्बू का रस और थोड़ा सा सेंधा नमक गरम पानी में मिलाये फिर पानी को ठंडा होने दे, इसके नियमित रूप से कुछ दिन प्रयोग से गैस से छुटकारा पा सकते है।
• प्रतिदिन 1 चम्मच जीरा पाउडर सामान्य पानी के साथ पीने से गैस की समस्या से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है।
• खाना खाने के बाद प्रतिदिन 1 इलायची / लौंग का सेवन करे, इससे गैस, खट्टी डकारे, एसिडिटी से छुटकारा मिल सकता है।
• यदि आप को दूध की एलर्जी है तो दूध एवं दूध के उत्पादों का सेवन करना तुरंत बंद करे, अगर चाय का बहुत ज्यादा शौक है तो निम्बू युक्त चाय का सेवन करे ।
• यदि पेट में गैस, एसिडिटी, जी मचलना या उल्टी की समस्या हो तो पुदीने का जूस, या पोदीने की चटनी, काढ़ा या ग्रीन टी का सेवन करे, गैस से शीध्र ही राहत मिलेगी।
• अपने भोजन को भूख लगाने पर समय पर सेवन करे और तेलयुक्त और मसालेदार आहार का सेवन न करे ।
• भोजन के साथ एक ग्लास ताजी छाछ में 1 चम्मच अजवाइन और काला नमक मिलाकर पिए, गैस, पेट फूलना जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
• आधा चम्मच अदरक के पेस्ट में थोडी सी हींग और चुटकी भर काले नमक को गुनगुने पानी के साथ मिला पीने से गैस व एसिडिटी की समस्या दूर हो जाती है।

पेट की गैस की दवा Gas Problem in Stomach :

यहाँ कुछ पेय पदार्थो का विवरण दिया जा रहा है | आप इन पेय पदार्थो मे से किसी एक का सेवन कर आसानी से गैस से मुक्त हो सकते है |

जीरा पानी रामबाण इलाज

हींग का पानी

अदरक-नीम्बू का रस

बेकिंग सोडा व नींबू

गैस की समस्या के घरेलू उपाय (Gas ki samasya ka gharalu upay):

वैसे तो गैस की समस्या के अनेक घरेलू उपाय है | इन उपायो को अपनाकर आप आसानी से गैस से मुक्त हो सकते है | आवश्यकता है अपनी जीवनचर्या मे की जा रही गलतियो को दूर करना है |

हम जब भी कोई आहार ग्रहण करते है तो हमे अहसास हो जाता है की वह आहार गैस करता है या नही | यदि किसी आहार को सेवन करने के बाद गैस की तकलीफ होती है तो आपको उस आहार का सेवन नही करना है |

आंतों मे गैस का बनना:

गैस बनने की प्रक्रिया आंतों से प्रारम्भ हो जाती है | हमारी छोटी आंत मे भोजन के पोषक तत्वो का अवशोषण होने के बाद बचा हुआ भोजन का बड़ी आंत मे जाता है | यदि हमारा जीवन आराम पसंद है | हमारे जीवन मे श्रम शामिल नही है तो निश्चित ही बड़ी आंत मे भोजन सड़ेगा | इस वजह से हमारा शरीर गैस का शिकार हो जाता है |

गैस की रामबाण दवा :

यदि हमारे खाने का समय सही नही है | हम बिना भूक के आहार ग्रहण करने के कारण गैस होती है | यदि हम गैस से स्थायी रूप से मुक्ति पाना चाहते है तो बिना भूख के आहार ग्रहण न करे |

पेट मे गैस तो क्या खाना चाहिए?:

जब भी पेट मे गैस बने प्रोटीन युक्त आहार व गरिष्ठ आहार का सेवन नही करना चाहिए | अपने आहार मे खट्टे व रेशेदार फलो का सेवन करना चाहिए |

पूरे शरीर मे गैस बनना Gas Problem in Stomach:

कई बार सम्पूर्ण शरीर मे गैस हो जाती है | शरीर के किसी भी अंग को दबाने से गैस डकार के रूप मे निकलती है | सम्पूर्ण शरीर मे गैस बनना गैस की गंभीर अवस्था है | ऐसी अवस्था मे व्यक्ति बुरी तरह से परेशान हो जाता है |

पेट की गैस को जड़ से दूर करने के उपाय:

गैस से होने वाले रोग: गैस एक सामान्य रोग नही है | लोग इसे बहुत हल्के मे लेते है | गैस ही तो है | किन्तु गैस कई बार जान लेवा भी बन जाती है | जब तक गैस पास नही होती है तब तक आदमी परेशान होता है |

कई बारे तो व्यक्ति समझता है की उसे सीने मे दर्द गैस की वजह से हो रहा है | किन्तु इस गलतफहमी मे व्यक्ति अपने प्राणो को संकट मे डाल देता है |

गैस से तुरंत छुटकारा कैसे पाये?:

गैस से छुटकारा पानी का श्रेष्ठ उपाय है पेट से पुराने मल का निकल जाना | जब आपका पेट पुराने मल से मुक्ति पा जाता है तो आप आसानी से गैस से मुक्त हो जाते है |

पेट को पुराने मल से मुक्ति दिलाने के लिए पेट का गरम ठंडा सेक, मिट्टी की पट्टी, पेट की ठंडी पट्टी व अनेक प्राकृतिक उपाय है | इनमे से कोई एक उपाय आप कर गैस से मुक्त हो सकते है |

पेट मे गैस क्यो बनती है इसका इलाज क्या है?:

पेट मे गैस होने का मुख्य कारण भोजन का अच्छी तरह से पाचन नही होना है | जब भोजन का अच्छी तरह से पाचन नही होगा तो गैस निश्चित बनेगी |

गैस होने का एक मुख्य कारण व्यक्ति की पाचन अग्नि मंद होना है | यदि किसी व्यक्ति की पाचन अग्नि मंद है तो निश्चित ही वह गैस का शिकार होगा ही |

आवश्यक दिशा निर्देश
गैस की समस्या से हमेशा कैसे मुक्त रहे?
 
How to Cure gastric problem permanently:                                                                                                                           

हम केवल स्वस्थ जीवन शैली को अपनाकर ही गैस की समस्या से हमेशा कैसे मुक्त रह सकते है | यदि हम अपनी जीवन चर्या में आवश्यक सुधार करते है | अपने शरीर की प्रकृति व पाचन क्षमता के अनुसार ही आहार ग्रहण करे | यदि हम इन उपायों को अपनाते है तो हम गैस से ही मुक्त नहीं रहते है बल्कि अनेक रोगों से सुरक्षित हो जाते है | इसलिए अपनी जीवनचर्या को उचित दिशा दे |


उपरोक्त प्रयोगो को आप अपने शरीर की प्रकृति के अनुसार ही करे | क्योकि व्यक्ति हर व्यक्ति की प्रकृति अलग-अलग होती है | इसलिए इस लेख में दिए गए प्रयोगों को अपने शरीर की प्रकृति के अनुसार ही प्रयोग में लाये |

https://en.wikipedia.org/wiki/Gas

https://en.wikipedia.org/wiki/Natural_gas

https://en.wikipedia.org/wiki/Gas_Jeans

Share to...