नारियल सेवन के चमत्कारिक लाभ Healthy Benefits of Coconut

Healthy Benefits of Coconut

Healthy Benefits of Coconut

नारियल सेवन के चमत्कारिक लाभ Healthy Benefits of Coconut

नारियल सेवन के चमत्कारिक लाभ Healthy Benefits of Coconut – Dr Jagidsh Joshi Lifestyle Expert 125

Healthy Benefits of Coconut
Healthy Benefits of Coconut

Healthy Benefits of Coconut – प्रकृति ने हमे अनेक अनमोल उपहार दिये है | इन उपहारो मे नारियल (Coconut) भी शामिल है | हमारे समस्त धार्मिक कार्यक्रम बिना नारियल के सम्पन्न नही होते है | किन्तु नारियल केवल धार्मिक कार्यक्रम हेतु ही नही बल्कि हमे श्रेष्ठ स्वास्थ्य भी प्रदान करता है | आवश्यकता है इसके नियमित सेवन करने की है |

नारियल का सेवन हमें अनेक रोगों से मुक्त करता है | प्राय: अनेक घरो में नारियल उपलब्ध रहते है | किन्तु हम उसका उपयोग नहीं कर पाते है | यदि हमें इसके गुणों के बारे में जान जायेगे तो निश्चित ही इसका नियमित रूप से प्रयोग करेंगे |

आप अपने घरो में दाल, सब्जी, चटनी व अन्य आहार में नारियल की गिरी का प्रयोग कर इन्हे स्वादिष्ट बना सकते है | नारियल के प्रयोग से आप व आपका परिवार कब्ज व एसिडिटी से मुक्त होगा | क्योकि कब्ज व एसिडिटी ही समस्त रोगों का कारण है | किन्तु नारियल का प्रयोग कर आप आसानी से अपने परिवार को रोगमुक्त कर सकते है | आवश्यकता है इसे अपनी जीवनचर्या में शामिल करने की है |

सबसे बड़ी बात यह है की नारियल (Coconut) बहुत ही कम कीमत पर व हर स्थान पर उपलब्ध हो जाता है | आवश्यकता है इसे अपने शरीर की प्रकृति व वातावरण के अनुसार इसका प्रयोग करे |

नारियल (Coconut) प्रयोग से कब्ज, कठिन कब्ज, पाइल्स, फिशर, फिश्चुला, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, गठिया, जोड़ो का दर्द, मोटापा, त्वचा के रोग, बालों के रोग, हायपर ऐसीडिटी व अनेक रोगो में इसका सेवन लाभ देता है |

नारियल मे अनेक पोषक तत्व पाये जाते है (Healthy Benefits of Coconut) :

नारियल (Coconut) मे भरपूर वसा व कैलोरी होती है, किन्तु कार्ब व प्रोटीन कम मात्रा मे होता है |
80 ग्राम खोपरे की गिरी मे निम्न लिखित तत्व पाये जाते है :
कैलोरी 283
प्रोटीन 3 ग्राम
कार्बोहाईड्रेड 10 ग्राम
वसा 27 ग्राम
शक्कर 5 ग्राम
रेशा 7 ग्राम
मेग्नेशियम 60% दैनिक आवश्यकता का
सेलिनियम 15% दैनिक आवश्यकता का
फास्फोरस 13 दैनिक आवश्यकता का
पोटेशियम 6 दैनिक आवश्यकता का
लोह तत्व 11% दैनिक आवश्यकता का
झिंक 10% दैनिक आवश्यकता का

वसा  – नारियल एक विशेष फल है जिसमे भरपूर मात्रा मे रेशा पाया जाता है | इसमे 89% संतृप्त वसा पाया जाता है |

रेशा (Fiber)– 80 ग्राम नारियल की गिरी मे 7 ग्राम रेशा पाया जाता है | जो हमारी दैनिक आवश्यकता का 20% रेशा है |

नारियल की गिरी (Coconut) मे पाया जाने वाला वसा अघुलनशील होता है | इसके अघुलनशील रेशे को हमारी आंतों मे नही पचा पाती है | इस वजह से यह आंतों की अच्छे से सफाई करता है | इसीलिए नारियल का सेवन करने से व्यक्ति कठिन कब्ज से मुक्त हो जाता है |

नारियल सेवन के चिकित्सकीय लाभ (Healthy Benefits of Coconut):

नारियल का सेवन ह्रदय को स्वस्थ करता है:

Healthy Heart
Healthy Heart

नारियल सेवन के विभिन्न रोगो मे लाभ होता है | नारियल का सेवन ह्रदय को स्वस्थ करता है | नारियल के सेवन से HDL अच्छी श्रेणी के कोलेस्ट्राल मे वृध्दी करता है | इसके साथ ही LDL बुरे कोलेस्ट्राल की मात्रा को नियंत्रित करता है |

शोध कर्ताओ ने कुछ लोगो को नियमित रूप से नारियल की गिरी का सेवन कराया | तो पाया उनके HDL कोलेस्ट्राल की मात्रा मे पर्याप्त मात्रा मे वृध्दि पायी गई | वही LDL बुरे कोलेस्ट्राल की मात्रा मे कमी पायी गई |

इस प्रकार हम देखते है की यदि आप के शरीर मे HDL अर्थात बुरे कोलेस्ट्राल की मात्रा बढ़ गई है तो आपके लिए नारियल की गिरी का सेवन करना लाभ देने वाला होगा |

नारियल की गिरी का सेवन हृदय को स्वस्थ रखता है | अनेक आहार विशेषज्ञों के अनुसार नारियल का नियमित सेवन हृदय व रक्त परिवहन संस्थान को को सक्रिय करता है |

नारियल का सेवन वजन कम करता है (Health Benefits of Coconut):

How to control obesity
How to control Obesity

शोध से ज्ञात हुआ है की नारियल का सेवन वजन को कम करता है | नारियल मे पाया जाने वाला रेशा हमे भरे हुए पेट का अहसास कराता है | इस वजह से व्यक्ति आहार की सीमित मात्रा का सेवन करता है | इस कारण वह अपने वजन को आसानी से कम कर लेता है | क्योकि नारियल का सेवन करने से हमारे शरीर को भरपूर रेशा मिलता है | इस वजह से व्यक्ति सीमित मात्रा में आहार का सेवन करता है |

नारियल की गिरी में मोजूद ट्राईग्लिसराइड शरीर की चर्बी को तेजी से जलाता है | नारियल में मौजूद अघुलनशील रेशा पेट के भरे हुए रहने का अहसास कराता है | इस वजह से व्यक्ति काम भोजन का सेवन करता है | इस वजह से व्यक्ति का वजन आसानी से कम हो जाता है |

नारियल का सेवन गहरी नींद लाता है :

नारियल की गिरी मे भरपूर मात्रा मे अघुलनशील रेशा होता है | इस वजह से इसके सेवन से पाचन संबन्धित विकार नही होते है | जब आपको पाचन संबंधित विकार गैस व ऐसिडिटी नही होगी तो आप गहरी नींद का आनंद ले पाएगे |

नारियल का सेवन त्वचा को सुंदर व स्निग्ध बनाता है (Eating Coconut Benefits for Skin):

नारियल की गिरी का सेवन शरीर को प्राकृतिक वसा उपलब्ध कराता है | इसलिए नारियल की गिरी का नियमित रूप से सेवन करने से त्वचा मे स्निग्धता आती है |

नारियल का सेवन बालो को लंबा करता है :

नारियल मे पाया जाने वाला वसा बालो को लंबाई प्रदान करता है | इस के सेवन से बालो का विकास होता है |

नारियल का सेवन पाचन प्रणाली को स्वस्थ व स्वच्छ करता है:

Home remedy for constipation
Home remedy for constipation

नारियल मे भरपूर मात्रा मे रेशा पाया जाता है | इस वजह से आंतों मे चिपका हुआ पुराना मल बहुत आसानी से निकल जाता है | क्योकि नारियल मे अघुलनशील रेशा होता है | इस वजह से वह आंतों की बहुत अच्छे से सफाई करता है |

इसलिए यदि आप कब्ज से मुक्ति पाना चाहते है | यदि आप मजबूत पाचन चाहते है तो नियमित रूप से भोजन के बाद या पहले नारियल की गिरी का सेवन करना चाहिए | इस प्रकार आप आसानी से कब्ज से मुक्त हो सकते है |

कब्ज से आसान मुक्ति (Coconut Medicinal Uses):

हमारे आहार में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ शामिल नहीं होने की वजह से व्यक्ति कब्ज का शिकार हो जाता है | नारियल की गिरी का सेवन कब्ज को बहुत आसानी से व पाचन प्रणाली को बिना नुकसान पहुचाये मुक्त करता है | इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को शाम का नियमित भोजन को न करते हुए केवल नारियल गिरी व किशमिश का सेवन करना चाहिए |

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद (Eating Coconut Benefits for Skin):

यदि आप रूखे बाल व रूखी त्वचा की समस्या है | तो नारियल का सेवन लाभ देता है | नारियल में मौजूद वसा आपकी त्वचा को नमी व पोषण प्रदान करता है | इसके साथ ही नारियल में मोनोलारेल व लारिक ऐसिड होता है | इसके प्रयोग से एंटी बैक्ट्रियल व् एंटी फंगल लाभ मिलते है | इसके सेवन से चेहरे पर निखार आता है व मुंहासे से मुक्ति मिलती है |

गहरी व आनंददायी नींद का आनंद ले (Coconut Benefits to Man)

यदि आप नींद की समस्या से परेशान है | तो आपके लिए नारियल वरदान है | रात को सोने के पहले उचित मात्रा में नारियल की गिरी का सेवन कर ले | नैरयाल में मेग्नीशियम, पोटेशियम भरपूर होता है | उक्त दोनों तत्व माँसपेशियो को रिलेक्स करते है | इस वजह से गहरी नीद आती है |

नारियल सेवन के अन्य लाभ (Healthy Benefits of Coconut):

नारियल की गिरी के सेवन से रक्त शर्करा (Blood Sugar) अपने उचित स्तर पर रहती है | क्योकि नारियल मे पाया जाने वाला अघुलशील रेशा बड़ी आंत के बेक्टेरिया को स्वस्थ व सक्रिय करता है | इस वजह से रक्त शर्करा उचित स्तर पर रहती है |

इसलिए मधुमेह रोगियो को नारियल की गिरी का सेवन अवश्य करना चाहिए |

नारियल की गिरी का सेवन शरीर की जीवन शक्ति को मजबूत करता है | इसके साथ ही नारियल का सेवन शरीर की सूजन को कम करता है |
नारियल की गिरी मे एंटी वायरल, एंटी फंगल व टुयमर खत्म करने के गुण पाये जाते है |

नारियल मे उचित मात्रा मे ग्लूकोज पाया जाता है | इस वजह से यह ऊर्जा का अतिरिक्त भंडार है | इसलिए एल्जाईमार रोग मे इसके सेवन से सुरक्षा होती है |
इस प्रकार हम देखते है की नारियल के सेवन से वजन कम करना, ह्रदय को स्वस्थ रखना, पाचन प्रणाली को मजबूत बनाना, मस्तिष्क को स्वस्थ रखना,रक्त शर्करा(Blood Sugar) को नियंत्रित रखना व शरीर की जीवन शक्ति (Immunity)को मजबूत बनाने के गुण पाये जाते है |

नारियल गिरी का उचित मात्रा मे सेवन करना चाहिए | इसका अत्यधिक मात्रा मे सेवन करने से कुछ शारीरिक समस्या हो सकती है |

नारियल की तासीर क्या है?:

नारियल की तासीर ठंडी होती है | नारियल पानी हल्का प्यास बुझाने वाला, अग्नि दीपक, वीर्यवर्द्धक तथा मूत्र संस्थान को स्वास्थ्य प्रदान करने वाला है | सूखे नारियल से तेल निकाला जाता है |

क्या नारियल खाने से वजन बढ़ता है क्या?:

नारियल का सेवन वजन नही बढाता है | नारियल के सेवन से वजन घटता है | क्योकि नारियल की गिरी का सेवन करने से आमाशय मे भरपूर रेशा जाता है | इस वजह से व्यक्ति को भरे हुए पेट का अहसास होता है | जिससे इसका सेवन करने वाला व्यक्ति कम आहार का सेवन करता है | इस वजह से व्यक्ति अनावश्यक आहार का सेवन करने से बच जाता है |

नारियल की गिरी मे कौनसे विटामिन्स पाये जाते है(Healthy Benefits of Coconut):

नारियल मे मेग्नेशियम, सेलियम, फास्फोरस, पोटेशियम, लोह तत्व व झिंक, फोलेट, विटामिन सी, थायमीन व पर्याप्त मात्रा मे रेशा पाया जाता है |

जब अत्यधिक रक्तचाप बढ़ा हो तो ऐसी अवस्था मे नारियल का सेवन नही करना चाहिए |
इस प्रकार नारियल की गिरी का सेवन करने वाला व्यक्ति अपना वजन आसानी से कम कर लेता है|

नारियल पानी पीने से क्या लाभ होता है?(Health Benefits of Coconut Water):

नारियल पानी (Nariyal Pani) में 94% पानी पाया जाता है | वसा बहुत कम मात्रा मे पाया जाता है | नारियल पानी मे उपस्थित साईटोकाईनिन बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकता है | 240 मिली नारियल पानी मे करीब 60 कैलोरी होती है |

क्या नारियल मे प्रोटीन होता है?:

नारियल मे अन्य पोषक तत्वों के अतिरिक्त प्रोटीन पाया जाता है |

नारियल क्रश सेवन से क्या लाभ है?:

नारियल क्रश मे विटामिन ए,बी, सी, प्रोटीन, कैशिल्यम ,पोटेशियम , मेग्नेशियम, सोडियम व लोह तत्व पाये जाते है | नारियल क्रश के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृध्दि होती है |

नारियल का सेवन कैसे करे?(Healthy Benefits of Coconut):

नारियल हमें नारियल की गिरी के रूप मे, सूखे खोपरे के गोले के रूप मे, नारियल के बुरे के रूप मे, नारियल पानी के रूप मे मिलता है | नारियल को आहार के रूप में, चटनी के रूप में, सब्जी की ग्रेवी के रूप में ओर न जाने कितने स्वरूप में प्रयोग में ला सकते है | आहार में नारियल का प्रयोग हमारे आहार का स्वाद भी बढ़ा देता है |

आप नारियल का प्रयोग निम्न लिखित प्रकार से कर सकते है (Nariyal Pani Benefits):

सलाद, फल, हरी सब्जीयाँ, दही व अन्य आहार का सेवन कर सकते है |
हरी मिर्च, कोथमीर व नारियल की चटनी |
अन्य प्रकार के आहार के साथ चटनी बनाकर |
विभिन्न प्रकार की सब्जियों व आहार मे प्रयोग कर सकते है |

एक दिन मे कितने नारियल पानी पी सकते है?(Nariyal Pani Benefits):

सामान्य रूप से एक व्यक्ति एक नारियल का पानी पी सकता है | आप किसी भी समय नारियल पानी पी सकते है | नारियल मे पर्याप्त इलेक्ट्रोलाईट्स व एंटी आक्सीडेंट तत्व उपलब्ध होते है | इसके सेवन से शरीर अनेक रोगो से मुक्त होता है | इसके सेवन से मेटाबोलिजम तेज होता है | इसके सेवन से मोटापा कम होता है |

रोज नारियल पानी पीने से किया होता है?(Benefits of Drinking Coconut Water):

नियमित रूप से नारियल पानी पीने से शरीर डी-हाईड्रेशन से सुरक्षित रहता है | इसके साथ ही शरीर की जीवनी शक्ति (Immunity) बढ़ती है | इस वजह से शरीर की विभिन्न रोगो से सुरक्षा होती है | नारियल पानी का नियमित रूप से सेवन करने से बढ़ा हुआ वजन कम होता है |

क्या नारियल पानी रात को पी सकते है क्या? (Coconut Water) :

नारियल पानी आप कभी भी पी सकते है | रात को भी आप नारियल पानी पी सकते है |

नारियल पानी कब नही पीना चाहिये (Disadvantages of Eating Coconut):

यदि आप सर्दी-खांसी के शिकार है, यदि आपकी प्रकृति ठंडी है, यदि आपको ठंड बहुत अधिक लगती है तो आपको नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए | क्योकि नारियल पानी की प्रकृति ठंडी होती है |

नारियल दूध के फायदे (Coconut Milk Health Benefits):

नारियल का दूध कब्ज, एसिडिटी व अन्य रोगों में लाभ देता है | नारियल को मिक्सर में पीसकर व इसमें थोड़ा पानी मिलाकर आसानी से दूध बना सकते है |

नारियल का तेल (Coconut Oil) :

नारियल का तेल बालो के लिए भी लाभदायी है | नारियल के तेल मे तांबा, सिलेनियम, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम, मेग्नेशियम, झिंक, फोलेट, विटामिन सी व थायमीन होता है |

नारियल तेल के फायदे (Health Benefits of Coconut Oil):

एसिडिटी के शिकार होने पर नारियल का तेल (Cold Pressed Oil) की २ चम्मच तेल का सेवन करने से लाभ होता है |

मौखिक स्वास्थ (Oral Health) :

नारियल में भरपूर मात्रा में रेशा होता है | इस वजह से नारियल के सेवन से मुंह में दांतो में फंसे हुए अन्न कण दूर होते है | इस प्रकार मौखिक स्वास्थ्य अच्छा होता है |

आवश्यक सूचना :

नारियल के बारे में जानकारी सामान्य स्वास्थ वाले स्वास्थ्य प्रेमियों के लिए है | इस लेख का उदेश्य स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान देना है | ताकि हम इस अनमोल आहार को अपनी आहारचर्या में स्थान दे |

यदि आप रोग विशेष के शिकार है तो आपको अपने चिकित्सक के परामर्श से ही करे |

LifestyleExpert125.com

Share to...