क्या आप सर्दी,खांसी व एलर्जी से परेशान है? Home Remedy for Cough and Cold

How to Cure Cold and Cough in One Day:

How to Cure Cold and Cough in One Day:

क्या आप सर्दी,खांसी व एलर्जी से परेशान है? | Home Remedy for Cough and Cold |Cold Cough Home Remedies | Healthy Food in Winter |

क्या आप सर्दी,खांसी व एलर्जी से परेशान है? Home Remedy for Cough and Cold

Home Remedy for Cough and Cold – Dr.Jagdish Joshi, Lifestyle Expert 125

Home Remedy of Cough and Cold in Hindi
Home Remedy of Cough and Cold in Hindi

Home Remedy for Cough and Cold  –

ठण्ड के मौसम में अनेक लोग सर्दी,खांसी व एलर्जी से परेशान रहते है | कई  व्यक्ति इसे एलर्जी कहते है | तो कई व्यक्ति सर्दी-खांसी कहते है | सर्दी खांसी की वजह से व्यक्ति न जाने कितने घरेलू उपाय अपनाता है | किन्तु उसे लाभ नहीं होता है | नाक से निरंतर पानी बहने की वजह से व्यक्ति बहुत परेशान हो जाता है |सर्दी-खांसी की समस्या होने पर केवल फार्मूलों से काम नही चलेगा | क्योकि विभिन्न प्रकार की दवाईयो व फार्मूलों के सेवन के बाद भी सर्दी-खांसी से परेशान होते रहते है | इसी उदेश्य से लेख मे जानकारी दी जा रही है |

 

Home Remedy for Cough and Cold :

यदि आप ऐसा सोचते है की केवल दवाइयों के सेवन से सर्दी-खांसी से मुक्त हो सकते है तो आप भ्रम में जी रहे है | आप कितनी भी अलग-अलग चिकित्सा पद्धति से चिकित्सा करवा ले लाभ नहीं मिलता है | ज्यादा मात्रा में एंटीबायोटिक खाने से कफ शरीर में ही रह जाता है |

सर्दी, खांसी व एलर्जी के लिए व्यक्ति अनेक चिकित्सा पद्धतियों के चिकित्सकों से चिकित्सा करवाता है | अनेक घरेलू उपाय करवाता है | किन्तु लाभ नहीं मिलता है | यदि हम स्वस्थ जीवन शैली के नियमों का पालन करते है तो निश्चित ही बहुत आसानी से सर्दी-खांसी से मुक्ति हो सकते है |

आज हम ऐसे उपायों के बारे मे चर्चा करेंगे जिससे आप सर्दी-खांसी से बिना दवाई के ठीक हो सकते है |

व्यक्ति एलर्जी की अनेक जाँचे करवाता है | उसे अनेक वस्तुओं से एलर्जी निकलती है | व्यक्ति सोचता है | क्या खाऊ और क्या न खाएं? ऐसी स्थिति में  सर्दी,खांसी व एलर्जी की तकलीफ बनी रहती है |

सर्दी,खांसी व एलर्जी की वजह से व्यक्ति की कार्यक्षमता बुरी तरह से प्रभावित होती है | व्यक्ति हमेशा थका-थका रहता है |

हमें कौन से उपाय अपनाने है? हमारी जीवन चर्या कैसी होनी चाहिए? ताकि हम व हमारा परिवार सर्दी,खांसी व एलर्जी की वजह से परेशान नहीं हो | तो ऐसी अवस्था मे क्या करे की सर्दी-खांसी से आसानी से मुक्ति मिल जाये और सर्दी-खांसी से सुरक्षित रहे |

यदि हम स्वस्थ जीवन शैली के नियमों का पालन करते है तो निश्चित ही बहुत आसानी से सर्दी,खांसी व एलर्जी  से मुक्ति हो सकते है |

सकारात्मक आहार का सेवन करे (Healthy Food in Winter):

कुछ आहार ऐसे होते है जो शरीर मे कफ की मात्रा को बढ़ाते है | कुछ आहार ऐसे है तो कफ की मात्रा को कम करते है | यदि हम जान जाए की कौन से खाद्य पदार्थ कफ बढ़ाते है, और कौनसे खाद्य पदार्थ कफ को ख़त्म या कम करते है |

शरीर के लिए संतुलित मात्रा में कफ होना चाहिए :                                                       

हम कफ को पूर्ण रूप से ख़त्म नहीं कर सकते है | कफ शरीर के जोड़ों  को चिकनाई प्रदान करता है | यदि शरीर में संतुलित मात्रा में कफ नहीं होगा तो जोड़ों  को चिकनाई नहीं मिलेगी |  जब जोड़ों  को चिकनाई नहीं मिलेगी तो शरीर के जोड़ घिसने लगेंगे |

कफ को दूर करने वाले आहार (Home Remedy for Cough and Cold ) :

हल्दी, अदरक, काली मिर्च, नींबू, मौसम्बी, शहद, किशमिश, अंजीर, मुनक्का, गर्म पानी  लोग, दालचीनी, गिलोय, तुलसी, ग्रीन टी, लेमन ग्रास ये आहार शरीर से कफ की मात्रा को दूर करते है | इनका सेवन सर्दी-खांसी से सुरक्षा प्रदान करता है | इसलिये इन आहारों को अपनी आहारचर्या में अवश्य शामिल करें |

अत्यधिक सर्दी-खांसी होने पर क्या करे? :      

अत्यधिक सर्दी खांसी होने पर हमारी जीवन चर्या कैसी हो? इस विषय पर जानकारी प्राप्त करेंगे | उक्त जीवनचर्या को अपनाकर आप आसानी से बिना दवाओं के सेवन से सर्दी, खांसी व एलर्जी से मुक्त हो सकते है

सुबह उठकर गर्म पानी पीने के फायदे (Home Remedy for Cough and Cold ):

सुबह उठकर 1-2 गिलास गर्म /गुनगुना पानी पिएं | गुनगुना पानी पीने के बाद आंवला पानी या नींबू पानी का सेवन करें |

नमक व हल्दी के गुन गुने पानी से गरारे करें | इससे सर्दी-खांसी में आराम मिलता है |

स्वल्पाहार में रात को पानी में गले हुए किशमिश, अंजीर व खजूर का सेवन करें |

सुबह के द्वितीय  स्वल्पाहार मे मौसमी फलों या सब्जियों के सूप का सेवन करें |

दोपहर के भोजन में पर्याप्त मे पर्याप्त सब्जी को अवश्य शामिल करे | अत्यधिक कफ होने पर दालों का सेवन करने से बचे | भोजन करने के पूर्व एक अदरक की चिप्स को चूसे | अदरक की चिप्स को चूसने से पाचन अग्नि तेज होती है | पाचन अग्नि तेज होने से कफ बनने की मात्रा कम होती है |

https://youtu.be/Sb1OKX2g85s

यदि अत्यधिक कफ हो रहा है तो गुनगुने पानी में चुटकी भर नमक डालकर कुंजर क्रिया कर ले | इससे जमा हुआ कफ आसानी से बाहर निकल जाता है |

स्वल्पाहार मे रात को पानी में गले हुए किशमिश(Resin), अंजीर(Fig) व खजूर(Dates) का सेवन करें |

सुबह के द्वितीय  स्वल्पाहार मे मौसमी फलों/सब्जियों (Seasonal Fruits) के सूप का सेवन करें |

 दिन के भोजन के बाद नियमित रूप से गुनगुने पानी (Lukewarm Water) का  सेवन करे | नियमित रूप से गुनगुना पानी पीने से कफ की मात्रा कम होती है | गुनगुने पानी का सेवन करने से भोजन का पाचन भी आसान हो जाता है |

रात को सोने के पूर्व यदि आप हल्दी+अजवाईन की भाप लेते है तो कफ को कम करने मे मदद मिलती है |

गुनगुने पानी के सेवन से कफ कम होता है (Benefits of Lukewarm Water):

दिन के भोजन के बाद नियमित रूप से गुनगुने पानी का नियमित रूप से सेवन करे | नियमित रूप से गुनगुना पानी पीने से कफ की मात्रा कम होती है | गुनगुने पानी का सेवन करने से भोजन का पाचन भी आसान हो जाता है | कफ की मात्रा घटती है |

सूर्यास्त के पूर्व भोजन कर ले (Home Remedy for Cough and Cold ):

शाम का भोजन सूर्यास्त के पूर्व सेवन कर ले | शाम को सूर्यास्त के पूर्व भोजन करने से भोजन का पाचन आसान हो जाता है | इसके साथ ही आप सोने के पूर्व पर्याप्त मात्रा में पानी पी पाते है | रात के भोजन में दाल को शामिल न करे | दाल प्रोटीन की श्रेणी का आहार है | शरीर में कफ की मात्रा बढ़ने पर पाचन अग्नि मंद हो जाती है |

सकारात्मक आहार का सेवन करे(Healthy Food in Winter):

कुछ आहार ऐसे होते है जो शरीर मे कफ की मात्रा को बढ़ाते है | कफ बढ़ाने वाले आहार में दूध व  दूध के उत्पाद,तले  हुए आहार, फास्ट फूड, जंक फूड, बासी आहार,  प्रोटीन युक्त आहार व मुश्किल से पचने वाले आहार आते है | 

कफ को दूर करने वाले आहार (Home Remedy of Cough and Cold in Hindi) :

किन्तु कुछ आहार ऐसे है तो कफ की मात्रा को कम करते है |हल्दी, अदरक, सोंठ ,काली मिर्च, नींबू, मौसम्बी, शहद, किशमिश, अंजीर, मुनक्का, गर्म पानी  लोग, दालचीनी, गिलोय, तुलसी, ग्रीन टी, लेमन ग्रास ये आहार शरीर से कफ की मात्रा को संतुलित करते है | इनका नियमित व उचित मात्रा में सेवन  सर्दी,खांसी  व एलर्जी से सुरक्षा प्रदान करता है |

किन्तु इन आहारों का चुनाव अपने शरीर की प्रकृति के अनुसार ही करना चाहिए | हल्दी, अदरक, गिलोय, लोग, खजूर  की प्रकृति गरम होती है | ऐसे लोग जिनकी प्रकृति अत्यधिक गरम है | जिन्हे अत्यधिक गर्मी  लगती है उन्हे इनका सेवन उचित मात्रा में अपने शरीर की प्रकृति के अनुसार ही करना चाहिए |

कफ दूर करने वाली श्रेष्ठ आयुर्वेदिक ओषधि (Best Ayurvedic Medicine for Cough and Cold) :

आयुर्वेद के अनुसार गिलोय, अड़ूसा, मुलेठी(Liquorice Root), अदरक(Ginger), काली मिर्च (Black Pepper), दालचीनी(Cinnamon) , लोंग(Clove)  श्रेष्ठ आहारीय ओषधि है | इनका सेवन कर आप अपने आप को कफ से मुक्त कर सकते है |

रात को प्रोटीन आहार का सेवन नहीं करना :

रात को दाल का सेवन नहीं करना चाहिए | क्योकि दाल में प्रोटीन होता है  | दाल को पचाने के लिए मजबूत पाचन की आवश्यकता होती है | सूर्य की उपस्थिति मे पाचन अग्नि तेज होती है | जबकि सूर्यास्त के बाद पाचन अग्नि की क्षमता कम हो जाती है | इसलिए शाम के आहार में दाल का सेवन नहीं करना चाहिए | किन्तु जब सर्दी-खांसी की शिकायत हो तो दाल का सेवन बिलकुल भी  करे |

दूध व दूध के उत्पादों का सेवन न करे (Avoid Milk Product During Cough and Cold):

दूध व दूध के उत्पादो के सेवन से बचे | दूध का सेवन सीधा कफ बनाता है | इसलिए सर्दी-खांसी की शिकायत होने पर दूध का सेवन कदापि न करे | केवल दूध का सेवन नही करने से ही शरीर मे कफ की मात्रा कम बनी रहती है | इसलिए शरीर मे कफ की मात्रा बढ़ने पर दूध व दूध के उत्पादो का सेवन कदापि न करे |

सर्दी-खांसी से सुरक्षित रखे हल्दी (Cold Cough Home Remedies):

हल्दी में कुर्कुमिन नामक तत्व पाया जाता है | हल्दी का सेवन करने से शरीर को एंटीबायोटिक व एंटी बैक्टीरियल गुणों का लाभ मिलता है | इसलिए रात को सोने के पहले 1/3 चम्मच (7 ग्राम) हल्दी का सेवन गुनगुने पानी का सेवन करें | इस प्रयोग से शरीर में कफ की मात्रा चमत्कारिक रूप से कम होती है |

गुड़, अजवाइन व हल्दी का काढ़ा (Cold Cough Home Remedies):

1 चम्मच गुड़, एक चम्मच अजवाइन व एक चम्मच हल्दी को  डेढ़  ग्लास पानी में उबाले | एक ग्लास पानी रहने तक उबाले | इसके आधा कप पानी की मात्रा का दिन में 3 बार सेवन करे | इसके सेवन से कफ से मुक्ति मिलती है |

कफ से मुक्ति देने वाला चमत्कारिक पेय (Cold Cough Home Remedies) :

दो इंच गिलोय के टुकड़े को बारीक पीस ले | इसमें आधा चम्मच दाल चीनी पावडर, आधा चम्मच सौंठ पावडर, एक चम्मच मुलेठी पावडर, एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पावडर को 500 मिली पानी में उबाले | 350  मिली काढ़ा रहने पर इसे ठण्ड कर रख ले | इसकी आधा कप मात्रा का दिन में ३ बार सेवन करे | यह एक श्रेष्ठ आयुर्वेदिक सायरप का काम करता है |  इसके नियमित  सेवन से सर्दी-खांसी में आराम मिलता है |

रात को सोने के पूर्व यदि आप हल्दी+अजवाईन की भाप लेते है तो कफ को कम करने मे मदद मिलती है | इसके अतिरिक्त बाजार में गर्म पानी में डालकर भाप लेने की दवाइयां मिलती है

एक चम्मच शहद में एक चुटकी इलायची चूर्ण व २-३ बूंद नींबू का रस सेवन करने से सर्दी-खांसी में लाभ मिलता है |

चाय का श्रेष्ठ विकल्प हर्बल टी (Best Ayurvedic Medicine for Cough and Cold) :

मसाले वाली चाय के सेवन से सर्दी खांसी से मुक्ति मिलती है |  आजकल बाजार में मसाले वाली  चाय का आयुर्वेदिक पावडर भी मिलता है |  इस मसाले वाली चाय में सौंठ , काली मिर्च, जायफल, इलायची, जावित्री ओर अनेक आयुर्वेदिक व देसी दवाई शामिल होती है |

आंवला श्रेष्ठ रसायन (Best Ayurvedic Medicine for Cough and Cold) :

आवला एक दिव्य ओषधि है | इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है | जो हमारे रक्त संचार को भी तेज करता है | आंवले में एंटी आक्सीडेंट तत्व पाए जाते है | इसलिए  आंवले से अनेक आयुर्वेदिक औषद्यिया जैसे चव्यनप्राश, त्रिफला व अनेक दिव्य ओषधिया बनाई जाती है | यदि आप नियमित रूप से आंवले का सेवन करते है तो आपको कफ तो क्या अन्य कोई रोग नहीं होगा |  क्योकि आंवला एक दिव्य रसायन है | इसके सेवन से शरीर की इम्म्युनिटी बढ़ती है

अपने शरीर की प्रकृति के अनुसार ही आहार का सेवन करे (Home Remedy of Cough and Cold in Hindi) :

हमें अपने आहारों का चुनाव अपने शरीर की प्रकृति के अनुसार ही करना चाहिए | हल्दी, अदरक, गिलोय, लोग, खजूर  की प्रकृति गरम होती है | ऐसे लोग जिनकी प्रकृति गरम है | जिन्हे अत्यधिक ठंड लगती है उन्हे इनका सेवन उचित मात्रा मे अपने शरीर की प्रकृति के अनुसार ही करना चाहिए |

बच्चो की सर्दी  खांसी दूर करने की घरेलू चिकित्सा (Home Remedy for Cough and Cold for Kids): 

यदि छोटे बच्चों को सर्दी-खांसी  शिकायत रहती है तो उन्हें दूध  का सेवन करवाना तुरंत बंद कर दे  |

बच्चों को आहार में फलों का रस, पानी में गले हुए किशमिश व अंजीर मेश करके दिए जा सकते है |

इसके साथ ही उन्हें सब्जियों का सूप जिसमे प्याज, थोड़ी सी अदरक व थोड़ी सी लहसून मिली हो

को सेवन करवा सकते है | ध्यान रखे बच्चों को अत्यधिक गर्म पदाथों का सेवन नही करवाना है |

छोटे बच्चों को स्टीम भी दी  जा सकती है | ध्यान रखे स्टीम सावधानी से देना है |

आवश्यक सावधानी :

ध्यान रखे बच्चे शरीर से कोमल होते है | इनकी चिकित्सा करने का प्रयास न करे | इन्हे रोग होने पर चिकित्सा विशेषज्ञ को दिखाते | उक्त जानकारी आहार के अनुसार दी गई है |

छोटे बच्चो को सर्दी-खांसी से कैसे दूर रखें (Infant Cough Remedy):

छोटे बच्चो को कफ से तुरंत आराम देने के लिए दूध का सेवन तुरंत बंद कर देना चाहिए | उन्हे आप अदरक-शहद –तुलसी के रस की न्यूनतम मात्रा सेवन करना चाहिए | ध्यान रखे छोटे बच्चो की जीवनी शक्ति कमजोर होती है | ऐसी स्थिति में चिकित्सक से अविलंब परामर्श लेना चाहिए |

गर्भावस्था के दौरान खांसी-सर्दी का घरेलू  उपाय (Home Remedy for Cough and Cold during Pregnancy):

प्राय: युवतियो को गर्भावस्था के दौरान सर्दी-खांसी की शिकायत हो जाती है | गर्भावस्था के दौरान गर्भावस्था के दौरान अत्यधिक गरम दवाई व आहार लेना नवजात व युवती के लिए चिंता का विषय है | ऐसी अवस्था मे उचित आहार के माध्यम से ही सर्दी-खांसी ठीक करने का प्रयास करना चाहिए |

सर्दी खांसी होने पर आहार में उचित सुधार करे | अत्यधिक गर्म खाद्य पदार्थ लहसुन, हल्दी, अदरक के सेवन से बचे | आहार में पूर्व में चर्चा की गयी वस्तुओ को शामिल करे | किन्तु गर्म पदार्थ कदापि सेवन न करे |

गर्भावस्था में सर्दी-खांसी होने पर सहजन की फली (Drum Stick) का सुप पीना लाभप्रद रहता है | मुंह में मुलेठी का टुकड़ा रखकर चूसने से भी सर्दी-खांसी में आराम मिलता है |

सर्दी खांसी से कैसे सुरक्षित रहे? (Home Remedy of Cough and Cold) :

यदि हम कुछ सुरक्षा नियमों को अपनाते है तो निश्चित ही अपने आप को सर्दी खांसी से सुरक्षित कर पाते है | जब भी बाहर जाये अपनी नाक को मास्क से ढँक कर रखे | पर्याप्त ऊनी वस्त्र पहनकर शरीर को गरम रखे | ठंडी हवा मे जब भी जाये कान को ढँक कर रखे | पर्याप्त ऊनी कपड़े पहने जिससे छाती ढंकी रहे |

उक्त जानकारी सामान्य स्वास्थ्य के हिसाब से दी गयी है | उक्त जानकारी प्राथमिक चिकित्सा के अनुसार है | रोग की तीव्रता होने पर चिकित्सक से परामर्श में विलम्ब  नहीं करना है | आहार आपने शरीर की प्रकृति के अनुसार ही सेवन करना है |

एक दिन में सर्दी-खांसी कैसे ठीक करें ?(How to Cure Cold and Cough in One Day):

यदि एक दिन में सर्दी-खांसी ठीक करना है तो कफ विहीन भोजन का सेवन करना होगा |  पर्याप्त मात्रा में पानी में गले हुए अंजीर, किशमिश, सूर्य तप्त जल, सब्जियों का सूप, मौसमी फल, सहजन की फली का सूप पीना है | दिन में 2-3 बार भाप लेनी है | 
इस प्रकार से निश्चित रूप से एक दिन में सर्दी-खांसी में लाभ मिलेगा |

 5 मिनट में कैसे सर्दी-खांसी में लाभ हो ?(How to get rid of a Cough in 5 Minutes):

यदि आपको सर्दी-खांसी में 5 मिनट में आराम चाहिए तो अपने आहार में कफ विहिन भोजन करे | इसके साथ ही प्राकृतिक चिकित्सा के प्रयोग पैर स्नान को करने से 5 मिनट में सर्दी-खांसी में आराम मिलता है |

रात में  कैसे कफ से मुक्त हो ?(How to get rid of a Cough Overnight): 

प्राय: सर्दी-खांसी होने पर रात को बहुत परेशानी होती है | व्यक्ति रात भर परेशान होता रहता है | सर्दी की वजह से वह रात को नहीं सो पाता है | ऐसी अवस्था में रात को गुनगुना पानी पीये | इसके साथ ही नमकीन पानी से गरारे करे |  दायी व बायी दाढ़ में २-२ काली मिर्च रख ले | कान में रुई लगा ले |  इस प्रकार रात को आप सर्दी-खांसी से मुक्त रहेंगे |

कफयुक्त सर्दी की घरेलू दवा (Home Remedy for Cough with Phlegm): 

कफयुक्त सर्दी होने पर एक ग्लास पानी में 2 चम्मच अलसी व एक चम्मच मिश्री का पावडर मिलाकर 5 मिनिट उबाल ले | इस प्रकार इस पेय की आधा कप मात्रा दिन में 3 बार सेवन करे | इस पेय के सेवन करने कफ नाक व शौच के माध्यम से (कफ-मल) निकल जाता है |  

सर्दी-खाँसी की श्रेष्ठ दवा (Best Medicine for Cold and Cough):

सर्दी-खांसी होने पर कफ विहीन भोजन करना | इसके साथ हे अपने आहार में मौसमी फलों व सब्जियो के सूप को शामिल करना सर्दी-खांसी की श्रेष्ठ दवा है | यदि हम केवल दवाईयों व फार्मूलों के माध्यम से सर्दी-खांसी को ठीक करने का प्रयास कर रहे है तो इसमें सफलता मिलना मुश्किल है |

सर्दी- खांसी  की दवा (Medicine for Cough and Cold):

सर्दी -खांसी की विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों एलोपैथी, आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, सिद्ध पद्धतियों में चिकित्सा है | आप इन चिकित्सा क्षेत्रो के चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त कर सकते है | कभी भी मन की किसी भी चिकित्सा पद्धति की दवाई नहीं लेनी चाहिए |

सर्दी व एलर्जी की दवा (Home Remedies for Cold and Sneezing);

कई लोगो को जानवरों, धूल,पराग कणों की एलर्जी होती है | सभी प्रकार की एलर्जी व सर्दी के लिये आपको अपनी इम्मुन सिस्टम को मजबूत बनाना होगा | क्योकि हमारी जीवन शक्ति के कमजोर होने का लक्षण एलर्जी है | व्यक्ति एलर्जी का शिकार होने पर विभिन्न चिकित्सा प्रणाली से चिकित्सा करवाता है | किन्तु उसे उचित लाभ नही मिलता है |

नियमित रूप से योग, प्राणायाम व ध्यान को अपनी जीवनचर्या का अंग बनाना होगा | तब ही आप एलर्जी की वजह से होने वाली सर्दी में आराम सकेंगे | सर्दी के मौसम में गेहूँ के ज्वारे का रस एलर्जी में बहुत कारगार है | इसका सेवन  कर आप एलर्जी की वजह से होने वाली सर्दी से आसानी से मुक्त हो सकते है |

सर्दी -खाँसी  को दूर करने का श्रेष्ठ घरेलू उपाय क्या है?(What is the Fastest Home remedy for Cold and Cough?): 

नाक से भाप को लेना सर्दी-खांसी दूर करने का श्रेष्ठ उपाय है | इसके साथ ही आहार के सम्बन्ध में आपको पर्याप्त जानकारी लेख में दी गयी यही | कृपया अपने आहार में उचित सुधार कर आप सर्दी खांसी से आसानी से मुक्त हो सकते है | | 

कफ की प्राकृतिक चिकित्सा (Natural Cough Remedy):

शहद : एक ग्लास गुनगुने पानी में 2 चम्मच शहद (20 मिली ) मिलाकर सेवन करने से कफ मे लाभ होता है | एक वर्ष से छोटे बच्चो को शहद का सेवन न करवाए |

सर्दी-खांसी की कौनसी अवस्था मे चिकित्सक से परामर्श प्राप्त करना है ?:

यदि नाक से खुशबू/बदबू न आए |

कफ अत्यधिक पीला हो जाये |

शरीर मे पानी की अत्यधिक कमी हो जाये |

बुखार निरंतर बना रहे |

शरीर मे अत्यधिक कमजोरी का अहसास हो | श्वास लेने मे परेशानी हो |

Lifestyleexpert125.com

https://en.wikipedia.org/wiki/Cough
https://en.wikipedia.org/wiki/Cold_medicine
https://en.wikipedia.org/wiki/Post-viral_cough
Share to...