ऐसिडिटी से मुक्ति पाने के आसान घरेलू उपाय How to Control Acidity Naturally

How to control acidity naturally in Hindi

How to control acidity naturally in Hindi

How to control acidity naturally in Hindi ,Symptoms, Causes and Home Remedies for Acidity | How can I reduce acidity | What should we eat during acidity | Acid reflex | acidity problem

How to Control Acidity Naturally ऐसिडिटी से मुक्ति पाने के आसान घरेलू उपाय

Symptoms, Causes and Home Remedies for Acidity

How to Control Acidity Naturally- Dr.Jagdish Joshi, Lifestyle Expert

How to Control Acidity Naturally –ऐसिडिटी अर्थात अम्लता सामान्य रूप से पाया जाने वाला रोग है | (How to Control Acidityइस रोग से बड़े तो ठीक है बच्चे भी छोटी उम्र में ऐसिडिटी के शिकार हो जाते है | इसका मुख्य कारण हमारे व्दारा अपनाई गयी गलत जीवनचर्या है |

ऐसिडिटी से मुक्ति पाना आसान है | यदि हम अपनी Life Style को सही कर लेते है तो कोई कारण नहीं की हम ऐसीडीडी से आसानी से मुक्त हो सकते है |

ऐसिडिटी शरीर की वह अवस्था है, जब शरीर में अत्यधिक व अनियमित अम्ल का उत्पादन होता है | इस बात को हम सरल भाषा में ऐसे समझते की आपके घर की रसोई की गैस कभी भी जल उठती है | यही स्थिति हमारे शरीर में अनियमित अम्ल के उत्पादन होने के कारण होती है |

ऐसिडिटी को कुछ लोग तो रोग मानते ही नहीं है | वे इसे अपनी नियति मान लेते है | ऐसिडिटी के साथ जिंदगी बिताते है | वे सोचते है हमें अपना जीवन ऐसीडीडी के साथ ही बिताना है | व्यक्ति जीवनभर ऐसिडिटी से परेशान होता रहता है | अनेक प्रकार की दवाईयां जीवन भर खाता रहता है | परेशान होता रहता है, किन्तु ऐसिडिटी से राहत नहीं पाता है |

ऐडिडिटी को हलके में लेने की भूल व्यक्ति को भविष्य में गंभीर रोग को सीधे आमंत्रित कर देती है | मेरा पिछले 30 वर्षो का अनुभव कहता है की जब आप किसी रोग के मूल कारण को ढूंढेगे तो पाएंगे कई इस रोग की जड़ में ऐडिडिटी थी | इसलिये सर्दी से लेकर कैंसर रोग का कारण एसिडिटी है |

तो आईये डरिये मत ऐसिडिटी से मुक्त होने के सरल व्यवहारिक प्रयोग व Life Style डिस आर्डर को ठीक कर हमेशा के लिए बिना दवाईयों के ऐसिडिटी से मुक्त होने के रहस्यों को सीख कर स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दे |

 

ऐसिडिटी क्या होती है ?( Acidity Meaning in Hindi):                                                                                                                     ऐसिडिटी को हिंदी में अम्ल पित्त भी कह सकते है | अत्यधिक गर्म व मसालेदार भोजन के निरंतर सेवन से व्यक्ति ऐसिडिटी का शिकार हो जाता है | इसके साथ ही जीवनचर्या में की गयी गलती भी ऐसिडिटी का शिकार बना देती है |

जब हमारी पाचन प्रणाली निरंतर व अनियमित अम्ल का उत्पादन करती है तो हम ऐसिडिटी के शिकार हो जाते है | ऐसिडिटी की वजह से सीने में जलन व खट्टी डकारे आती है |अत्यधिक व अनियमित ऐसिड के उत्पादन के कारण गले में जलन, पेट में अल्सर, गेस्ट्रिक सूजन, सीने में जलन व अपचन व अन्य लक्षण प्रगट होते है |

ऐसिडिटी से स्थायी मुक्ति पाने के लिए हमें अपनी आहारचर्या व जीवन शैली में आवश्यक सुधार तो करना ही होगा तब ही ऐसिडिटी से मुक्त हो पाएंगे |

ऐसिडिटी होने के मुख्य कारण क्या है?(Acidity treatment in Hindi);                                                                                      अत्यधिक मसाले दार व वसा (तेल) युक्त आहार का सेवन करना |

बिना सच्ची भूख के भोजन करना |

अत्यधिक अम्लीय आहार का सेवन करना |पर्याप्त समय गहरी नींद नहीं होना |

लम्बे समय तक भूख होने पर भी आहार का सेवन नहीं करना |                                                                                                           

अत्यधिक पेन किलर व एंटी बायटिक दवाईयों का सेवन करना |

अत्यधिक मात्रा में नमक का सेवन करना |

  • मादक द्रव्यों (शराब, सिगरेट, गुटखा, सिगरेट व अन्य ) का नियमित व अत्यधिक मात्रा में सेवन करना |
  • अत्यधिक चाय, काफी का सेवन करना |
  • पानी का कम मात्रा में व गलत विधि से सेवन करना |
  • अत्यधिक तनाव ग्रस्त रहना |
  • अनाज, दालें, सब्जियों में अत्यधिक केमिकल व रासायानिक खाद वाले आहार का सेवन करना |

ऐसिडिटी के प्रमुख लक्षण (Acidity Symptoms in Hindi):                                                                                                              अत्यधिक व अनियमित ऐसिड के उत्पादन के कारण गले में जलन, पेट में अल्सर, गेस्ट्रिक सूजन, सीने में जलन व अपचन, जी घबराना, उल्टी जैसा लगना, शरीर में दर्द व गर्मी का अहसास होना व अन्य लक्षण प्रगट होते है |

 

ऐसिडिटी से कैसे बचे ?(Home Remedies for Acidity and Gas Problem ):                                                                              आहार को भूख लगने पर ही सेवन करे |

अत्यधिक मिर्च मसालों सेवन न करे |

पानी को बहुत आराम से व धीरे-धीरे पीये |

चाय-काफी का सिमित मात्रा में सेवन करे |

मादक द्रव्यों का सेवन करने से बचे |

  • बिना भूख के भोजन कदापि न करे |
  • कम से कम 7 घंटों की गहरी नींद अवश्य ले |
  • भोजन को निश्चित समय पर ही कर ले |
  • कोल्ड ड्रिक्स व फास्ट फूड बचे |
  • अपने आहार में पर्याप्त फलों व सब्जियों को शामिल करे |

ऐसिडिटी से आराम पाने घरेलू उपाय (Acidity Treatment at Home)

खट्टे फल ऐसिडिटी के दुश्मन है(Citrus Fruits for Health):                                                                                                              प्राय: अनेक लोग नीम्बू, संतरा व अन्य खट्टे फलों का सेवन करने से डरते है की कही ऐसिडिटी न हो जाए | किन्तु यह भ्रम गलत है | क्योकि खट्टे फल स्वाद में जरूर अम्लीय होते है किन्तु इनकी प्रकृति क्षारीय होती है | खट्टे फल कभी भी शरीर में अम्ल को पैदा नहीं करते है | यदि आपके आहार में पर्याप्त मात्रा में खट्टे फल शामिल है तो आप कभी भी ऐसिडिटी के शिकार नहीं होंगे |

किन्तु ध्यान रखे यदि आप हायपर एसिडिटी के शिकार है? तो आपको ऐसी अवस्था में खट्टे फलों का सेवन कदापि नहीं करना है | किन्तु सामान्य ऐसिडिटी की अवस्था में आप खट्टे फलों को अपने आहार मे  अवश्य शामिल करे ताकि आपको ऐसिडिटी की समस्या ही नही हो  |

 दूध पानी, मिश्री की लस्सी – ऐसिडिटी से तुरंत मुक्ति(Acidity Home Remedies):                                                                            यदि आपको ऐसिडिटी बहुत परेशान करती है तो आप दूध पानी की लस्सी के सेवन से तुरंत तात्कालिक राहत पा सकते है | इसके लिए आपको 1/2 ग्लास दूध, 2 ग्लास पानी में आधा चम्मच मिश्री का पावडर (1० ग्राम) मिलाकर फेटना है | इस प्रकार आप की लस्सी का सेवन कर आप तुरंत ऐसिडिटी से तुरंत राहत पा जाते है |

 

जीरे के सेवन से ऐसिडिटी से मुक्ति पाए (Acidity Syrup):                                                                                                                   जीरे का सेवन ऐसिडिटी से राहत देने वाला एक चमत्कारिक प्रयोग है | यदि आप 1 ग्लास पानी में 1 चम्मच जीरा डालकर उसे रात भर रहने दे | इस पानी को छान कर पी ले | इसमें पुन: पानी डाल दे | शाम को बचे हुए जीरे को चबा-चबाकर सेवन कर ले |

इस प्रकार जीरा पानी का नियमित सेवन करने से पाचन प्रणाली मजबूत होती है और ऐसिडिटी से मुक्ति मिलती है  |

 

सही तरीके से पानी का सेवन कर ऐसिडिटी से मुक्ति पाए (Acidity Solution):                                                                                              प्राय: कई व्यक्ति पानी का सही तरीके से सेवन नहीं करते है | भोजन करते समय अत्यधिक पानी का सेवन कर कर जाते है |भोजन के साथ बहुत अधिक मात्रा मे पानी पी जाते है | भोजन के तुरंत बाद बहुत अधिक मात्रा मे पानी पीले लेते है|

https://youtu.be/wVhOykCm53w

इस वजह से वे जीवन भर ऐसिडिटी के बने शिकार रहते है | पानी को जब भी पीये धीरे -धीरे बैठ कर पीये | पानी को कुल्ला करके पीना ऐसिडिटी से मुक्ति देने का श्रेष्ठ उपाय है |आपको हमारे You Tube चैनल में पानी के सही सेवन विधि के विडियो मिल जायेगे जिसके माध्यम से आप पानी पीने के सही नियम जान पाएंगे |

 

सौंफ का सेवन कर ऐसिडिटी से मुक्ति पाए (How to Control Acidity Instantly ):                                                                       भोजन के सेवन करने के बाद नियमित रूप से सौंफ का सेवन करने से आपको ऐसिडिटी में लाभ होता है | सौंफ के सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है | सौंफ में भरपूर मात्रा में रेशा भी होता है |सौंफ के सेवन से आप ऐसिडिटी के साथ-साथ कब्ज से भी सुरक्षित रहते है |

  • लोंग व इलायची का सेवन कर ऐसिडिटी से मुक्ति पाये (Acidity Treatment at Home):भोजन करने के बाद 1-2 लोंग/इलायची का सेवन करने से ऐसिडिटी से राहत मिलती है | हमें भोजन करने के बाद नियमित रूप से लोंग/इलायची का सेवन करने की अपनी आदत बनानी होगी ताकि आप ऐसिडिटी से मुक्त रहेंगे | यदि आपकी प्रकृति गर्म है तो आप इलायची का सेवन करे | यदि आपकी प्रकृति ठंडी है अर्थात ठंड अधिक लगती है तो आप लोंग का सेवन करे |

बादाम के सेवन से ऐसिड को नियंत्रित करे (How to Control Acidity Naturally ):                                                                    बादाम का सेवन ऐसिड के स्तर को कम करता है | रात को 10-12 घंटे पानी में गली हुए 4-5 बादाम का सेवन कर बढे हुए ऐसिड के स्तर को कम किया जा सकता है | बादाम में  एन्टा ऐसिड (Anti-Acid)  गुण पाए जाते है |

नारियल के सेवन ऐसिडिटी से मुक्ति पाए (How to Control Acidity Naturally):                                                                 ऐसीडीटी से मुक्ति देने में नारियल का प्रयोग बहुत लाभ देता है | यदि आप नारियल का किसी भी प्रकार से सेवन करते है तो निश्चित ही लाभ किसी मिलता है |

ऐसिडिटी से मुक्ति के लिए नारियल की गिरी, नारियल पानी या नारियल का तेल का प्रयोग करने से चमत्कारिक लाभ होता है | इस उदेश्य की प्राप्ति के लिए आप नारियल की गिरी का सेवन कर सकते है |

नारियल पानी का सेवन कर सकते है | नारियल तेल का सेवन भी किया जा सकता है | ध्यान रखे नारियल का तेल कोल्ड प्रेस्ड आईल ही होना चाहिए |

ऐसिडिटी से मुक्ति दिलाये दालचीनी (Cinnamon benefits for Acidity ):                                                                               दालचीनी एक प्रकार से आता ऐसिड का कार्य करती है | यदि 5 ग्राम दालचीनी को 1 चम्मच शहद के साथ मिलकर सुबह शाम सेवन किया जाता है तो दालचीनी ऐसिडिटी से तो मुक्ति दिलाती ही साथ ही भोजन के पाचन को व्यवस्थित कर अम्ल के उत्पादन को नियमित स्तर पर लाती है |

(Dalchini benefits in Hindi) दालचीनी को किसी भी आहार के साथ भी सेवन किया जा सकता है |

केला व सेवफल -ऐसिडिटी से राहत दिलाये (Outstanding  health benefits of Banana & Apple ):                                          यदि आप केले का नियमित सेवन करते है तो निश्चित ही आपके अम्ल का शमन होता है | इसलिए जब भी शरीर में अम्ल का स्तर बढे केले का सेवन कर लेना चाहिए |केले व सेवफल में एन्टा ऐसिड (Anti-Acid)  गुण पाए जाते है |

 एसिडिटी व  गैस की आयुर्वेदिक चिकित्सा(Ayurvedic Treatment of Gas and Acidity) :
आयुर्वेद में एसिडिटी के लिए सूत शेखर रस की गोली आती है | गैस को दूर करने के लिए त्रिफला आता है | व्यक्ति की प्रकृति के अनुसार अनेक आयुर्वेदिक दवाईया आती है | इन्हे किसी कुशल वैध के निर्देशन में सेवन कर सकते है 

गुलकंद के सेवन से ऐसिडिटी से आराम (Ayruvedic Treatment of Acidity in Hindi):                                                            गुलकंद का सेवन करने से ऐसिडिटी में तुरंत राहत मिलती है | किन्तु यदि गुलकंद प्रवालयुक्त हो तो लाभ जल्दी मिलता है | बाजार में अनेक कम्पनिया प्रवालयुक्त गुलकंद का निर्माण करती है |

आंवले का सेवन ऐसिडिटी से मुक्ति दिलाये (Consumption of Awala help to Control Acidity in Hindi):                    आंवले का नियमित सेवन आपको ऎसिडीटी के साथ-साथ कब्ज से मुक्ति देता है | क्योकि जब आपका पाचन नियमित होगा तो निश्चित ही आप ऐसीडिटी से मुक्त होंगे | (Symptoms Causes Home Remedies for Acidity)  |

यदि आप रोज सुबह आंवला पानी के साथ शहद का सेवन करते है तो आपके भोजन का पाचन अच्छा होता है | इसके साथ ही आप ऐसिडिटी से भी मुक्त होते है |

यदि आप सुबह आंवले का सेवन नहीं कर पाते तो आप आंवला-मिश्री का चूर्ण की आधा चम्मच मात्रा दिन में २ बार पानी के साथ सेवन कर सके है सकते है |

गिलोय के सेवन से ऐसिडिटी से मुक्त हो (Home Remedies For Acidity and Gas Problem ) :                                                   गिलोय एक चमत्कारिक ओषधि है | जो आसानी से मिल जाती है | यदि हम गिलोय का नियमित सेवन करते है तो निश्चित ही ऐसिडिटी के साथ-साथ अनेक रोगों से सुरक्षित हो जाते है | गिलोय को आर्युवेद में अमृता कहा जाता है | रात को सोने के पूर्व आधा ग्लास पानी में आंवले की 8-10 कलियों को पानी में गला दे | सुबह इसे छान ले |

इसमें 1 गिलोय की पत्ती का पेस्ट व 1/4 चम्मच हल्दी (5 ग्राम ) को मिलाकर सेवन कर ले |

पर्याप्त समय नींद ले  (How to Cure Gastric Problem Permanently):                                                                                     प्राय देखा गया है कई व्यक्ति सोशल मिडिया में व्यस्त रहने की वजह से रात को देर तक जगते है | रात को देर रात तक जगने से पेट में गैस (वायु) की शिकायत हो जाती  है |

जब आप रात को देर से सोयेगे तो आप  सुबह देर से उठेगे, इस  वजह  से आंतो में मल सुख जाता है | (Symptoms Causes Home Remedies for Acidity)  इसीलिए सूर्योदय के पूर्व उठने वाले व्यक्ति शौच (टॉयलेट) में बहुत कम समय बीताते है | वही सूर्योदय के बाद देरी से उठने वाले व्यक्ति टायलेट ने लम्बे समय तक बैठे रहते है |

इसके बाद भी वे अच्छे से फ्रेश नहीं होते है | क्योकि सूर्योदय के बाद उठने वालो की आंत में गर्मी की वजह से मल सुख जाता है | इसी कारण सूर्योदय के पूर्व उठने वालो के चेहरे पर दिव्य चमक होती है | वही सूर्योदय के बाद उठने वाले व्यक्ति के चेहरे पर से चमक गायब रहती है |

https://youtu.be/eCAgO6PcBtM

ध्यान के माध्यम से ऐसिडिटी से मुक्त हो (How to Control Acidity Naturally):                                                                      प्राय: व्यक्ति के जीवन में तनाव तो रहता ही है | तनाव की वजह से सम्पूर्ण शरीर का स्वास्थ्य प्रभावित होता है | इसके साथ ही शरीर में अत्यधिक अम्ल का उत्पादन होता है | इस वजह से व्यक्ति पाचन सम्बन्धित अनेक रोगो के साथ-साथ ऐसिडिटी का भी शिकार हो जाता है | (Symptoms Causes Home Remedies for Acidity)  | यदि आप ऐसिडिटी की समस्या से स्थायी रूप से मुक्ति पाना चाहते है तो ध्यान को अपनी जीवनचर्या का अंग बनाये | ताकि आप ऐसिडिटी से मुक्त जीवन जी सके  |

ऐसिडिटी होने पर चिकित्सक से परामर्श कब लेवे ?(How to Control Acidity Naturally ):                                                  ऐसिडिटी होने पर चिकित्सा विशेषज्ञ से कब परामर्श ले? यह प्रश्न हर व्यक्ति के मन में होता है | क्योकि कई लोग ऐसिडिटी के शिकार होने पर जीवन भर उससे परेशान रहते है और घरेलू प्रयोग व निरंतर दवाईयों का सेवन करते रहते है |

 

किन्तु यदि आपको लंबे समय तक ऐसिडिटी की समस्या रहती है तो आपको चिकित्सा विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेना चाहिए | यदि आपके शरीर में 2 सप्ताह से अधिक समय तक भूख कम हो जाती है, सीने में जलन व उल्टी जैसा लगना, निगलने में परेशानी होना जैसे लक्षण प्रगट हो तो निश्चित ही चिकित्सक से परामर्श लेने में देर नहीं करना चाहिए |

 

कभी भी इस विषय पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए | क्योकि विभिन्न चिकित्सा पध्दतियो में ऐसिडिटी का निदान है |

आपको ऐसिडिटी से मुक्त होने के लिए अनेक प्रयोगों की जानकारी दी जा रही है | इन प्रयोगों में से कोई एक या दो प्रयोग को अपने शरीर की प्रकृति (गर्म-ठंडी) के अनुसार ही अपनाये | ध्यान रखे की केवल प्रयोगों से स्थायी लाभ होने वाला नहीं है | यदि ऐसिडिटी से स्थायी लाभ लेना है तो आपको अपनी जीवनचर्या को सही करना होगा |

https://en.wikipedia.org/wiki/Acid

https://en.wikipedia.org/wiki/Acidity_function

Share to...