टहलने के चमत्कारिक लाभ Walking Benefits

Walking Benefits

टहलने के चमत्कारिक लाभ Walking Benefits

Walking Benefits

टहलने के चमत्कारिक लाभ Walking Benefits – Dr.Jagdish Joshi, Lifestyle Expert 125

Walking Benefits- आज के समय में हर व्यक्ति स्वस्थ रहना चाहता है | आज के समय में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा मिले जो किसी रोग से परेशान न हो | किसी को शारीरिक रोग तो किसी को मानसिक रोग |आज कोई व्यक्ति रोग से मुक्त नही है |यदि आप हेवी वर्क आउट नही करना चाहते है | आपको योग नही आता है | आप जीम नही जा सकते है |तो कोई बात नही आप बिना कुछ खर्च किए स्वस्थ हो सकते है |

कोई गैस से परेशान है,कोई भोजन नहीं पचने से परेशान है, तो कोई मोटापे से परेशान है | तो कोई ब्लड शुगर बढ़ने से परेशान है | आज हर व्यक्ति रोग से लड़ रहा है या रोग से समझौता कर जीवन दवाईयो के सहारे जीवन रहा है |

आखिर व्यक्ति रोगी  क्यों होता है? रोग का कारण व्यक्ति की आरामदायक जिंदगी | यदि आप आरामदायक जिदगी  जी रहे है | यदि आपके जीवन में श्रम शामिल नहीं है तो आपका खाना कौन पचाएगा?आपकी मांसपेशियों को कौन मजबूत करेगा? आपके शरीर का रक्त संचार कैसे ठीक होगा? आपके शरीर के अंगों की कार्यक्षमता कैसी बढ़ेगी? इन सारे प्रश्नों का उत्तर है शरीर को सक्रिय बनाना होगा | तब ही आप अनेक रोगों से मुक्त होगे |

यदि आप अपने को स्वस्थ बनाना चाहते है | रोगो से मुक्त जीवन जीना चाहते है ? तो आपको एक घंटा अपनी सेहत को देना ही होगा | क्योकि संसार में केवल मनुष्य को ही बिना श्रम किये भोजन मिलता है | संसार के समस्त प्राणियों को भोजन प्राप्त करने के लिए  अत्यधिक शारीरिक श्रम करना पड़ता है | वही मनुष्य को केवल मानसिक श्रम से ही भोजन प्राप्त हो जाता है |

क्या हम  जीवन भर रोगो से लड़ते रहेंगे? नहीं जीवन भर रोगो से लड़ना नहीं बल्कि रोगो से मुक्ति पाना है | जब हम रोग मुक्त आनंदमय  जीवन जीयेंगे तो निश्चित  ही हम जीवन को स्वर्ग बना सकते है |

प्राय: आम जीवन में असक्रिय रहने की वजह से व्यक्ति एक नहीं अनेक रोगो का शिकार हो जाता है | पैरो में रक्त का संचार व्यवस्थित नहीं होने की वजह से भी व्यक्ति अनेक रोगो का शिकार होता है | इस वजह से शरीर में अनेक समस्याए आ जाती है |

शरीर का 50% हड्डियाँ व मांस पेशिया पैरो मे है :

हमारे शरीर की 50% मांसपेशिया व हड्डियाँ हमारे पैरो मे होती है | इसके साथ ही हमारे सम्पूर्ण  शरीर का 50%रक्त, 50% रक्त वाहिनिया व 50% नसे भी पैरो मे ही होती है | यदि आप नियमित रूप से टहलते है तो आपके शरीर का कम से कम 50% भाग तो अतिसक्रिय हो जाता है | टहलने से शरीर का बचा हुआ 50% भाग भी प्रभावित होकर स्वस्थ होता है |

आज हम टहलने के बारे मे जानेगे | टहलने से क्या-क्या लाभ है? हम किस समय टहल सकते है |टहलने मे क्या-क्या सावधानी रखना चाहिए?

जब हम नियमित रूप से टहलते रहते है तो पाचन अंगो को पर्याप्त रक्त मिलता है | इसलिए नियमित रूप से टहलने वाले पाचन संबन्धित रोगों से मुक्त होते है | इसलिए नियमित रूप से टहलने को अपनी जीवन चर्या का अंग बनाना चाहिए |

स्वस्थ ह्रदय (How to Keep Heart Healthy):

नियमित रूप से टहलने से ह्रदय आसानी से रक्त का प्रवाह सम्पूर्ण शरीर मे कर पाता है |नियमित रूप से टहलने से ब्रेन स्ट्रोक, ह्रदयाघात व अन्य रोगों से सुरक्षा हो जाती है | कमजोर शक्ति वाला व्यक्ति भी टहलकर स्वयम को स्वस्थ रख सकता है |

टहलने से मोटापे से मुक्ति (Walking for Weight Loss)

यदि आप नियमित रूप से टहलते है तो आप मोटापे से मुक्त होते है | मेरा व्यक्तिगत अनुभव है की कई व्यक्ति जो टहलते है किन्तु मोटापे से मुक्त नहीं होते है | क्यों? कुछ व्यक्ति टहलने के बाद भी मोटापे से मुक्त इसलिए नहीं होते है क्योकि वे अपने आहार में सकारात्मक सुधार नहीं लाते है |

मांसपेशियो व हड्डियों को शक्ति :

नियमित रूप से टहलने से शरीर की हड्डीया मजबूत होती है | मांसपेशिया शक्तिशाली होती है |

जोड़ो का दर्द (Joint Pain) :

नियमित रूप से टहलने से शरीर की मांसपेशियो मे ताकत आती है | इसके साथ ही टहलने से गैस व पाचन संबन्धित समस्याओ से मुक्ति मिलती है | इससे व्यक्ति जोड़ो के दर्द से भी सुरक्षित हो जाता है |

मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health):

नियमित रूप से टहलने से हम प्रकृति से जुडते है | प्रकृति से जुडने से हम प्रसन्न होते है | नियमित रूप से टहलने से हम विभिन्न सकारात्मक व्यक्तियो के संपर्क मे आते है | इस प्रकार तनाव, अवसाद से ग्रस्त व्यक्ति इन रोगों से मुक्त हो जाते है |

रक्त संचार सुचारु होता है (Improved Blood Circulation):

नियमित रूप से टहलने से सम्पूर्ण शरीर का रक्त संचार व्यवस्थित होता है |प्रातकाल टहलने से हमे भरपूर आक्सीजन की प्राप्ति होती है | जिससे हमारी कोशिकाओ के द्वारा पोषक तत्वो को सम्पूर्ण शरीर मे सही प्रकार से वितरण होता है |

व्यक्ति की ऊर्जा का स्तर बढ़ता है(How to Increase energy level) :

नियमित रूप से टहलने वालों का ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है | जिससे वे दिनभर ऊर्जा को अनुभव करते है | इसके साथ ही थकान व सुस्ती से मुक्ति मिलती है |

गहरी नीद (Better Sleep):

नियमित रूप से टहलने से गहरी नीद आती है | क्योकि टहलने से गैस की समस्या से मुक्ति मिलती है | इस कारण व्यक्ति गहरी नींद सोता है |

सामाजिक जुड़ाव (Social Bounding):

नियमित रूप से टहलने से हमारे अनेक लोगों से संपर्क होते है | जैसे हमारे सामाजिक, आर्थिक व मानसिक विकास के रास्ते खुलते है | इसके साथ ही हमारा सामाजिक जुड़ाव होता है |

मानसिक उन्नति (Cognitive Benefits):

शोध के द्वारा ज्ञात हुआ है की टहलने से स्मरण शक्ति, सकारात्मकता  व क्रियाशीलता मे वृध्दी होती है |

गंभीर रोगों से सुरक्षा (Reduced Risk of Chronic Diseases):

नियमित रूप से टहलने से गंभीर रोगों के होने के संभावना खत्म से हो जाती है | जो व्यक्ति नियमित रूप से टहलते है वे गंभीर ह्रदय रोग, मधुमेह व अन्य घातक रोगों होने पर भी सुरक्षित जीवन जीते है |

टहलने के लिए साधनो की आवश्यकता नही:

टहलने के लिए किसी भी साधन की आवश्यकता नही होती है | केवल व्यक्ति की दृढ़ इच्छा शक्ति की आवश्यकता व नियमितता की होती है | बिना साधनो के आसानी से किये जाने वाले व्यायाम में टहलना शामिल है |

दीर्ध जीवन (Better Health):

यह देखा गया है की जो व्यक्ति नियमित रूप से टहलते है उनका जीवन लंबा व स्वस्थ होता है | क्योकि नियमित रूप से टहलने से उनकी जीवनी शक्ति मजबूत होती है |
क्या आप युवा रहना चाहते है? (How to Become Young):

Tahalane ke labh

आज के समय में हर व्यक्ति युवा रहना व दिखना चाहता है | युवा दिखने के लिए अनेक लोग लाखो रुपये खर्च कर देते है | किन्तु यदि आप युवा रहना व दिखना चाहते है तो आपके लिए टहलना एक दिव्य मन्त्र है | टहलने मे स्वास्थ्य का रहस्य छूपा हुआ है | आपके पैर जितने सक्रिय होगे उतना आप युवा रहेगे |इसलिए नियमित रूप से पैदल चलने वाले हमेशा युवा रहते है |

नियमित टहलने के फायदे (Benefits of Walking Everyday ):

Ghumane ke fayde

मेरा पिछले 30 वर्षो का अनुभव है की यदि आप नियमित रूप से टहलते है तो आप मृत्यु पर्यन्त तक युवा रहते है | किन्तु इसके लिए आपके आहार में सकारात्मक आहार  भी शामिल करना होगा|

टहलने से मोटापे से मुक्ति (Walking for Weight Loss):

Motapa Kaise kam kare

यदि आप नियमित रूप से टहलते है तो आप मोटापे से मुक्त होते है | मेरा व्यक्तिगत अनुभव है की कई व्यक्ति जो टहलते है किन्तु मोटापे से मुक्त नहीं होते है | क्यों? कुछ व्यक्ति टहलने के बाद भी मोटापे से मुक्त इसलिए नहीं होते है क्योकि वे अपने आहार में सकारात्मक सुधार नहीं लाते है |

सुबह टहलने के क्या होता है? (Benefits of Morning Walk):

जब तक आप आपने आहार में सकारात्मक सुधार नहीं लाएंगे तो कैसे मोटापे से मुक्त होंगे? यदि हम अपने आहार में सकारात्मक सुधार नहीं लाएंगे?  तो मोटापे से मुक्त नहीं हो सकते | यदि आपको मोटापे से मुक्त होना है तो अपने आहार में सुधार करना ही होगा |

सुबह टहलना एक श्रेष्ठ उपाय है | सुबह टहलने से श्रेष्ठ कोई उपाय नहीं है | यदि आप सुबह सूर्योदय के पूर्व उठकर टहलते है तो आपको चमत्कारिक लाभ मिलते है |

सूर्योदय के पूर्व घूमने के फायदे(Benefits of Walking Everyday):

 Benefits of Walking

सूर्योदय के पूर्व वातावरण में भरपूर आक्सीजन होती है | वातावरण में ठंडक होती है | वातावरण शांत होता है | सुबह के समय प्रकृति बहुत सुन्दर होती है | इसलिए सुबह सूर्यादय के पूर्व उठकर टहलना बहुत लाभ देता है |

रोज कितना पैदल चलना चाहिए ?(Benefits of Walking 45 Minutes a Day):  

सुबह 45 मिनिट से लेकर एक घंटा तक टहलना चाहिए | यदि आप नियमित  से इतने समय टहलते है तो निश्चित ही स्वास्थ के अनेक लाभ मिलते है |

तेज गति से पैदल चलने के फायदे (Brisk Walking Benefits):

यदि आप तेज गति से टहलते है तो आपको दौड़ने के लाभ मिल जाते है | क्योकि ब्रिस्क वाकिंग में गति होती है | यदि आप युवा है? यदि आपके शरीर में पर्याप्त शक्ति है तो आप ब्रिस्क वाकिंग कर सकते है | किन्तु यदि आपके उम्र अधिक है | शरीर में कमजोरी है तो आपको सामान्य  गति से टहलना है | क्योकि आपको अपने शरीर की क्षमता के अनुसार ही टहलना है | हमेशा अपने शरीर की क्षमता का ध्यान रखना है |

क्या पैदल चलने से पेट कम होता है? (Walking Benefits):

नियमित रूप से पैदल चलने से पेट निश्चित रूप से कम होता है | यदि आप नियमित रूप से पैदल चलते है और उचित आहार का सेवन करते है तो पेट 100% होगा है | टहलना व आहार का संयम ही पेट की चर्बी को कम करता है |

पैदल चलने का सही तरीका क्या है ?(Wright Way to Walking):

Benefits of Walking

जब ही पैदल चले कच्ची सतह (मिट्टी) पर चले |

यदि मिट्टी की सतह उपलब्ध न हो तो ही कठोर सतह पर चले |

टहलते समय मोटे तले वाले स्पोट्स शुज पहनकर ही चले |

शांत स्थान पर ही टहले |

टहलते समय बातचीत न करे |

सूती कपड़े पहनकर ही टहले |

नियमित टहलने के फायदे (Benefits of Walking Everyday ):

मेरा पिछले 30 वर्षो का अनुभव है की यदि आप नियमित रूप से टहलते है तो आप मृत्यु पर्यन्त तक युवा व स्वस्थ रहते है | टहलने के पर्याप्त लाभ के लिए आपको आहार में सकारात्मक आहार को शामिल करना होगा|

टहलने के नुकसान :

सामान्य तौर पर टहलने से कोई समस्या नही आती है | किन्तु यदि आप गलत तरीके से टहलते है तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है |

हमे टहलते समय निम्नलिखित सावधानिया रखना होगी तब ही हम स्वस्थ व सुरक्षित रहेगे:

जब भी टहलने जाये अच्छे मजबूत सोल वाले जुतो को पहनकर ही जाये | क्योकि मजबूत जूतो के सोल के अभाव मे घुटने घीस जाते है |

यदि आपका वजन अत्यधिक है | आपकी हड्डियाँ कमजोर है तो आपको घुटने में सूजन व दर्द की समस्या हो सकती है |
आपके पंजो व टखनों में दर्द हो सकता है |

जब आपकी नींद पर्याप्त न हो तो टहलने न जाये | ऐसी अवस्था मे विश्राम करना ही हितकर होता है |

तेज गर्मी मे कभी न टहले | यदि गर्मी मे टहलना ही है तो केप व चश्मा लगाकर ही टहले |

अत्यधिक रक्तचाप बढ़ा होने, अत्यधिक ब्लड शुगर बढ़ने या अत्यधिक शुगर कम होने या किसी रोग के होने पर विश्राम करे |

जब भी टहले अपने शरीर की क्षमता के अनुसार ही टहले | कभी भी अपने शरीर की क्षमता से अधिक न टहले |

यदि जोड़ो के दर्द की समस्या है तो कभी भी तेज गति से न टहले | ऐसी अवस्था मे आराम से धीमी गति से टहले |

यदि आपके पैर मे छाले या कोई समस्या है तो ऐसी अवस्था मे उचित चिकित्सा ले |
यदि आप लंबी दूरी पर चल रहे है या गर्मी मे चल रहे है तो पानी की बाटल अपने साथ रखे |

यदि आप अस्थमा या किसी श्वास रोग के शिकार है तो अत्यधिक ठंड व प्रदूषण से अपने आप को सुरक्षित रखे |
 
यदि आप उपरोक्त सावधानी रखते है तो निश्चित ही आप स्वस्थ व सुरक्षित जीवन जी सकते है |


Share to...