सर्दी के मौसम मे कैसे स्वस्थ रहे? Thand Me Kiya Khana Chaiye

सर्दी के मौसम मे कैसे स्वस्थ रहे?
सर्दी के मौसम मे कैसे स्वस्थ रहे? | Thand ke Mousam Kiya Khana Chaiye | Cough and Cold in Winter| Health Benefits of Eating Dry Fruits | Healthy Life Style in Winter

सर्दी के मौसम मे कैसे स्वस्थ रहे? (Thand Me Kiya Khana Chaiye) 

सर्दी के मौसम मे कैसे स्वस्थ रहे?

सर्दी के मौसम मे कैसे स्वस्थ रहे?– Dr.Jagdish Joshi, Life Style Expert 125

सर्दी के मौसम मे कैसे स्वस्थ रहे? – प्राय: देखा गया है की ठंड का मौसम आते ही कमजोर जीवनी शक्ति वाले ( Low Immunity), बहुत परेशान होते है |  ठण्ड के मौसम साँस की समस्या वाले रोगी, बुजुर्गो, बच्चो व कमजोर जीवनी शक्ति वाले रोगियों को बहुत समस्या आती है |

ठण्ड मौसम में सर्दी, खासी, बुखार, अस्थमा,हृदय रोग, उच्च रक्तचाप मधुमेह व अन्य रोगो के शिकार व्यक्तियों को बहुत परेशानी का सामना पड़ता है |

इस वजह से अनेक लोगो को सर्दी, खांसी, (Cough and Cold) श्वसन संबन्धित समस्याओ, पाचन संबन्धित समस्या व अन्य स्वास्थ्य संबधित समस्याओ का सामना करना पड़ता है | किन्तु दवाईयो का सेवन करने के बाद भी लाभ नही होता है | तो हमें ठण्ड में हमें क्या खाना चाहिए?

यदि आप सर्दी के मौसम मे अपनी जीवनचर्या को सक्रिय बनाते है | निश्चित ही आप स्वस्थ रहते है| सेहत का मौसम ठंड के मौसम मे कैसे स्वस्थ रहे इस विषय पर जानेगे |

सर्दी का मौसम सेहत का मौसम है | किन्तु कुछ लोग इस ठण्ड के मौसम को बीमारी का मौसम बना लेते है | सर्दी के मौसम में अनेक लोग सर्दी खांसी के शिकार हो जाते है |

गैस, एसिडिटी, जोड़ो के दर्द व अन्य रोगो के शिकार भी हो जाते है | ठण्ड का मौसम स्वास्थ्य का मौसम बीमारी का मौसम क्यों बन जाता है |  हम इस विषय पर जानेगे ताकि हम बीमार न हो तो क्यों न हम ठण्ड के मौसम को सेहत का मौसम बना ले |

ठंड का मौसम आराम का मौसम नहीं है (Healthy Lifestyle in Winter):

ठण्ड के मोसम में हम आराम पसंद हो जाते है | किन्तु खाने में भरपूर गरिष्ठ आहार का सेवन करते है | यदि आप शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रहते है किन्तु भरपूर गरिष्ठ आहार का सेवन कर रहे है | तो कैसे आप ठण्ड में स्वस्थ रह सकते है | क्योकि गरिष्ठ आहार को पचाने के लिए श्रम की आवश्यकता होती है | बिना श्रम के आहार को पचाना संभव नहीं है |

इसलिए ठण्ड के मौसम में टहलना, दौड़ना, योग, प्राणायाम व अन्य व्यायाम अपने शरीर की क्षमता के अनुसार अवश्य करना चाहिए |

नियमित रूप से पैदल चले | जब भी अवसर मिले सुबह, शाम या दोपहर में पैदल चल सकते है | ध्यान रखे अपने आप को ठण्ड से पूर्ण रूप से सुरक्षित रखते हुए ही पैदल चलना है | शरीर को ठंडी हवाओ से सुरक्षित रखते हुए ही पैदल चलना है |

ठंड के मौसम मे पानी :प्राय: यह देखा गया है की कई व्यक्ति पर्याप्त पानी का सेवन नही करते है | इस वजह से वे कब्ज, कफ व अन्य रोगों के शिकार हो जाते है |

शरीर में रक्त का संचार (Blood Circulation) व्यवस्थित होने के लिए पानी का सेवन करना आवश्यक है |

 

ठंड में पानी का सेवन अवश्य करें (सर्दी के मौसम मे कैसे स्वस्थ रहे?):

ठण्ड के मौसम में कई लोग पानी का सेवन बहुत ही कम करते है | जबकि हमारे शरीर में 70% पानी है | जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं होगा तो आप कैसे स्वस्थ होंगे?

पानी काम पीने की वजह से लोगों को पाचन सम्बंधित व अन्य समस्याए हो जाती है | इसलिए इस ठण्ड के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करे | इस प्रकार आप ठण्ड के मौसम में अपने पाचन प्रणाली को स्वस्थ व शक्तिशाली बना सकते है | इसके साथ ही कफ रोगों से भी अपने आप को सुरक्षित रख सकते है |

ठंड के मौसम मे पानी का सेवन जरूर करना चाहिए | यदि आप ठंड के मौसम मे पानी का सेवन नहीं कर पाते है तो आप ठंड के मौसम में गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए | क्योंकि ठंड में ठंडा पानी पीने में परेशानी होती है | यदि हम ठंड के मौसम में नियमित रूप से गुनगुना पानी पीते रहना है |

यदि आप नियमित रूप से गुनगुना पानी पीते रहते है तो आप कफ से संबंधित रोगों से सुरक्षित रहते है | इसके साथ ही पाचन संबन्धित रोगों (Digestive Disorder) से भी सुरक्षा होती है | इसलिए नियमित रूप से गुनगुने पानी का सेवन अवश्य करना चाहिए |

विटामिन सी का सेवन जरूर करे (सर्दी के मौसम मे कैसे स्वस्थ रहे?):

ठंड के मौसम मे पाचन संबन्धित रोगों से सुरक्षा रहे | कफ से सम्बन्धित रोगों से सुरक्षा हो | इस उद्देश्य की प्राप्ति लिए नियमित रूप से विटामिन ‘सी’ (Vitamin C) का उचित मात्रा मे सेवन करना चाहिए |

https://youtu.be/Sb1OKX2g85s

विटामिन सी की आपूर्ति के लिए आंवला पानी या नींबू पानी का सेवन आवश्यक रूप से करे | यदि आप विटामिन सी से भरपूर पेय पदार्थ का सेवन करते है तो निश्चित ही ठंड का मौसम आनंद का मौसम बन जाता है |

क्योंकि ठंड के मौसम में पाचन प्रणाली को कार्यक्षम बनाने मे विटामिन ‘सी’ महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है | विटामिन ‘सी’ का सेवन त्वचा को सुरक्षा प्रदान करता है | विटामिन सी का सेवन सर्दी-खांसी (Cough & Cold) से शरीर को सुरक्षित रहता है |

मौसमी फलों व सब्जियों का सेवन करे (सर्दी के मौसम मे कैसे स्वस्थ रहे?):

यदि आप ठंड के मौसम में मौसमी फलों जैसे अमरूद, आंवला, (Citrus Fruits) गाजर, बीटरूट, पत्तेदार सब्जियों (Green Vegetable) का सेवन करना है | यदि आप इस मौसम मे भरपूर मात्रा में फलों व सब्जियों का सेवन करते है तो निश्चित रूप से स्वस्थ व निरोगी होते है |

फलों को उसके प्राकृतिक स्वरूप मे सेवन करे | सब्जियों का सलाद, ज्यूस(Fruit Juice), सूप (Soup) व सब्जी बनाकर सेवन किया जा सकता है |

मौसमी फलों व सब्जियों में भरपूर मात्रा मे रेशा(Fiber), विटामिन(Vitamins), खनिज लवण (Minerals) व अन्य पोषक तत्व पाये जाते है | इसके साथ ही फल-सब्जियां पचने मे आसान होती है | इनके सेवन से पाचन प्रणाली अपनी पूर्ण क्षमता से कार्य करती है |

ठण्ड के मौसम में आवला, शहद, हल्दी का सेवन करना चाहिए | जो आपको संक्रमण से बचाते है |

कुछ मसाले स्वाद प्रदान करने के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ रखते है | इसलिए ठण्ड के मौसम में अपने शरीर की प्रकृति के अनुसार दालचीनी, अदरक, काली मिर्च, लहसून व अन्य आहार का सेवन अवश्य करना चाहिए |

ठण्ड के मौसम में कौनसा आहार सेवन करे? :

ठण्ड के मौसम में मोटे अनाज जैसे बाजरे का सेवन करना लाभ देता है | बाजरे में सेलिनियम, कैल्शियम, कॉपर, लोहा, पोटेशियम, मेग्नेशियम, मेगनीज, फास्फोरस व भरपूर रेशा होता है | बाजरे का सेवन शरीर को गर्मी प्रदान करता है |

सूखे मेवों का सेवन करे(Health Benefits of Eating Dry Fruits):

ठंड के मौसम मे हमारी पाचन प्रणाली बहुत शक्तिशाली होती है | ऐसी अवस्था मे यदि सूखे मेवो का सेवन शरीर को स्वस्थ करता है |किन्तु सूखे मेवों (Dry Fruits) का चयन अपने शरीर की प्रकृति व पाचन क्षमता के अनुसार करना चाहिए |

यदि आपकी पाचन शक्ति मजबूत है तो आप बादाम, अखरोट का सेवन कर सकते है |

यदि आपकी पाचन प्रणाली कमजोर है तो आप किशमिश, मुनक्का, अंजीर, खजूर का सेवन कर सकते है | ऐसी अवस्था मे बादाम अखरोट का सेवन नही करना है |

सूखे मेवों का सेवन कैसे करे (सर्दी के मौसम मे कैसे स्वस्थ रहे?):

यदि आप सूखे मेवों का सेवन करना चाहते है? इसे आसानी पचाने योग्य बनाना चाहते है? तो उन्हें रात्रि को अच्छी तरह से धोकर पानी मे गला कर सुबह सेवन करें | सूखे मेवो को रात्रि में पानी गला कर सुबह सेवन करने से ये आसानी से पच जाते है | उन्हें पचाना आसान हो जाता है |

पानी में गले हुए सूखे मेवों को खाने के साथ-साथ इसके बचे हुए पानी का भी सेवन कर लेना चाहिए | क्योंकि इस पानी मे पर्याप्त पोषक तत्व होते है |

हल्दी वाला दूध (Golden Milk):

ठण्ड के मौसम में हल्दी वाले दूध का सेवन शरीर को स्वस्थ रखता है | क्योकि हल्दी में एंटी बैक्ट्रीरियल, एंटी फंगल, एंटी वायरल को दूर करने के विशेष गुण होते है | यदि हम सर्दी के मौसम में गोल्डन मिल्क का सेवन करते है तो निश्चित ही अनेक रोगों से सुरक्षित रहते है | ध्यान रखे यदि आप रात का खाना उचित मात्रा में ही सेवन कर रहे है तो ही हल्दी वाले दूध का सेवन करे | अन्यथा आप ओवर ईटिंग के शिकार हो सकते है | 

 

नियमित रूप से मालिश करे (सर्दी के मौसम मे कैसे स्वस्थ रहे?):

ठण्ड के मौसम में हमारी त्वचा बहुत रूखी हो जाती है | क्योकि हम गर्म पानी से स्नान करते है | अत्यधिक देर तो बहुत अधिक कपडे पहने रहते है | लम्बे समय तक गर्म कपड़ो को पहने रखते है | इस वजह से हमारी त्वचा रूखी हो जाती है |

यदि हम स्नान के पूर्व आधा चम्मच खोपरे/तिल्ली/सरसों /बादाम/जैतून का तेल हथेली पर लेकर अच्छी तरह से रगड़ ले | अब इस तेल को हाथो, पैरो, पेट व सीने पर लगाकर धीरे-धीरे मालिश कर ले | केवल 5 मिनिट तक इस तेल को शरीर पर अच्छी तरह से लगा ले | जब आप नियमित रूप से अपने शरीर पर इस तेल को अच्छी तरह से रगड़ेगे तो शरीर का रक्त संचार तेज होगा | शरीर की त्वचा का रूखापन दूर होगा |

इस प्रकार यदि हम अपनी जीवन चर्या को उचित दिशा प्रदान करते है | स्वस्थ जीवन शैली के नियमों को अपनाते है तो आप स्वस्थ रहते है | केवल छोटे-छोटे से प्रयास हमे स्वस्थ व निरोगी बना सकते है |

उक्त जीवनचर्या एक सामान्य स्वास्थ्य वाले व्यक्ति के लिए दी गयी है | यदि आप किसी रोग विशेष के शिकार है तो आपको अपने चिकित्सक से परामर्श लेकर उचित जीवनचर्या का पालन कर सकते है |

https://en.wikipedia.org/wiki/Common_cold

https://en.wikipedia.org/wiki/Cough

https://en.wikipedia.org/wiki/Cough

lifestyleexpert125.com

Share to...