कब्ज से चमत्कारिक मुक्ति- Cold Pack

Cold Pack |Constipation | Laxative | Home Remedy for constipation | Constipation Treatment | How to get relief from gas |thande pani ki patti

 कब्ज से चमत्कारिक मुक्ति Cold Pack -Dr.Jagdish Joshi, Lifestyle Expert 125

Cold Pack

जल की गीली पट्टी (Cold Pack) :

Cold Pack  – आज के समय में कब्ज एक सामान्य रूप से पाया जाने वाला रोग है | व्यक्ति जीवन भर कब्ज से मुक्ति पाने का असफल प्रयास करता है | किन्तु व्यक्ति को लाभ नहीं मिलता है | किन्तु प्राकृतिक चिकित्सा के प्रभावी प्रयोग ठन्डे पानी की पट्टी (Cold Pack) का प्रयोग कब्ज से आसानी से मुक्ति दे देता है | तो आईये हम इस अनमोल प्रयोग के बारे में जाने |

जल की पट्टी को बार-बार बदलकर गीला कर लगा के रखते है  तो उस पट्टी को ठंडी गीली पट्टी कहते है |जल की पट्टी प्राकृतिक का अनमोल व आसान प्रयोग है | इसे बहुत आसानी से घर पर रहकर ही किया जा सकता है | सबसे बड़ी बात की इस प्रयोग को करते हुए आप आसानी से अपने घर के कामो को आसानी से कर पाते है | सबसे बात है की इस प्रयोग को बिना खर्च के किया जा सकता है | इस प्रयोग से शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है |

किन्तु गीली पट्टी (Thande Pani Ki Patti) के ऊपर गरम कपड़ा या फलालेन से ढकते है तो  पट्टी के अंदर ताप पैदा होता है | पट्टी के अंदर तापमान बढ़ने से ही रक्त संचार में लाभ होता है | यदि पट्टी के अंदर का तापमान नही बढ़ता है तो यथेष्ट लाभ प्राप्त नही होता है |

जल की पट्टी कैसे रखे?(Cold Pack)  :

जल की पट्टी बहुत ही सरल व चमत्कारिक परिणाम देने वाला प्राकृतिक चिकित्सा का प्रयोग है | जल की पट्टी को खाली पेट या भोजन के 2 घंटो बाद रखा जा सकता है | इस पट्टी के प्रयोग से आंतों की अनावश्यक गर्मी दूर होती है और आंतों में चिपका पुराना मल ढीला होता है | इस प्रकार इस पट्टी के प्रयोग से व भोजन के उचित सेवन से व्यक्ति जीवन भर कब्ज, ऐसिडिटी, पेट की गर्मी व अन्य रोगों से मुक्त रहता है |

आवश्यकता है जल की पट्टी के प्रयोग को नियमित रूप से किया जाय | इसके साथ ही आहार में पर्याप्त मात्रा में रेशेयुक्त आहार का सेवन करना है

हमारा उदेश्य है की प्राकृतिक चिकित्सा के प्रयोग की जानकारी आपको प्रेषित करना है | ताकि आप आसानी से इन प्रयोगों को आसानी से कर सकते है | इस प्रयोग का शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है |

https://youtu.be/Wxi4pkAQ3Dw

जल की पट्टी के लिए आवश्यक सामग्री(Cold Pack)  :

जल की पट्टी के प्रयोग के लिए घर पर ही उपलब्ध साधनो से उक्त प्रयोग किया जा सकता है | इस प्रयोग के लिए एक छोटा नैपकीन या कोई सूती कपडे की आवश्यकता होती है |

जल की पट्टी की समयावधि (Thande Pani Ki Patti):

जल की पट्टी को 15-45 मिनिट या उसके भी अधिक समय के लिए रख सकते है| इस पट्टी को नियमित रूप से करने से शरीर को कोई नुकसान नही होता है | इसकी समयावधि व्यक्ति के शरीर की प्रकृति व रोग की तीव्रता के अनुसार घटाई व बढाई जा सकती है |

यदि वातावरण गर्म है और पेट में गर्मी अधिक है तो इस प्रयोग को 1 से 1. 30 घंटे तक किया जा सकता है | यदि आप इस प्रयोग को ज्यादा समय के लिए किया जा सकता है |

सहयोगी प्रयोग :

ठंडी पट्टी को करने के बाद सब्जियों के सूप का सेवन करना है | यदि सब्जियों का सूप न बना पाए तो आप नीम्बू पानी का भी सेवन कर सकते है | उक्त पेय में से कोई एक पेय का सेवन तो करना ही है | तब ही प्राकृतिक चिकित्सा के प्रयोग ठन्डे पानी की पट्टी का लाभ अवश्य मिलेगा |

ध्यान रखे उक्त पेय की मात्रा २-३ ग्लास होना चाहिए ताकि पेट की अच्छे से सफाई हो सके |

सावधानी :

जिन लोगों की प्रकृति अत्यधिक ठंडी है | जो अत्यधिक सर्दी-खांसी, अस्थमा या अन्य किसी रोग के शिकार है तो इस प्रयोग को किसी कुशल चिकित्सक के परामर्श से ही करना चाहिए |

Lifestyleexpert.com

Share to...