ठण्ड के मौसम में सुखी व रुखी त्वचा की समस्या से मुक्ति कैसे पाये? Dry Skin in Winter

Dry Skin in Winter
Dry Skin in Winter | सुखी व रूखी त्वचा के लिए क्या करे? dry skin ke liye-kya kare |skin ko kaise chamkaye | healthy skin | how to glow face | skin health in hindi | How can I improve my skin naturally |What vitamin good for skin health

Dry Skin in Winter by Dr.Jagdish Joshi, Life Style Expert 125


Dry Skin in Winter – ठंड के मौसम में प्राय: सूखी व रुखी त्वचा की समस्या एक आम समस्या है | ठंड के मौसम में वातावरण की नमी और हमारे व्दारा अपनाई गयी गलत जीवन शैली  हमारी त्वचा के स्वास्थ को प्रभावित करती है | इस  वजह से हमारे शरीर की त्वचा रुखी ओर बेजान हो जाती है |  हमारे परिवार के सदस्यों  को  दिन भर कही न कही शरीर के विभिन्न अंगों में खुजली होती रहती है | यह समस्या प्राय: ठंड के मौसम में व ठंड के मौसम के बाद अर्थात गर्मी के प्रारम्भ में ही होती है |

तो आईये हम इस समस्या के कारण व निदान के बारे में जानेगे की कैसे त्वचा के रूखेपन व सूखेपन से मुक्ति पाये ?

शरीर की त्वचा के रूखेपन व सूखेपन का मुख्य कारण वातावरण में अत्यधिक ठंडक  है |  प्राय हम  सोने के समय शरीर पर अत्यधिक कपड़ो को पहनकर व ओढ़ते है | इस की वजह से त्वचा को पर्याप्त आक्सीजन नहीं मिल पाती है |

प्राय: हम ठण्ड के मौसम में अत्यधिक गर्म पानी से स्नान करते है |  इस वजह से त्वचा पर अवस्थित प्राकृतिक तेल सुख जाता है | निरंतर अत्यधिक गर्म पानी से स्नान करने से त्वचा निरंतर रुखी होती जाती है |

इस बात को हम एक उदाहरण के माध्यम से समझ सकते है |  जब हम किसी प्लास्टिक की थैली को निरन्तर गर्म पानी में रखते है तो प्लास्टिक की थैली अपना आकार खो देता है | तो आप ही सोचिये अत्यधिक गर्म पानी से हमारी त्वचा अपनी नमी व प्राकृतिक चिकनाई को खो नहीं देगी?

इसी प्रकार हम ठण्ड के मौसम में गर्म कपड़ो को पहनते है | किन्तु कुछ कपड़े हम सीधे बिना सूती कपडो के ऊपर नहीं पहनते है | इस वजह से ऊनी कपड़े त्वचा पर चिपक कर खराश (खुजली)होती है | इस वजह से भी त्वचा पर खुजली व रुखापन आ जाता है |

ठंड के मौसम में हम अत्यधिक तीखा, मसालेदार व गर्म खाद्य पदार्थो का सेवन करते है | किन्तु स्निग्ध पदार्थो का सेवन नहीं करते है | इस वजह से हमारी त्वचा में अम्ल के स्तर बढ़ने त्वचा पर रुखापन आ जाता है |

ठंड के मौसम में मौसम की अत्यधिक ठंडक की वजह से व्यक्ति पानी का अत्यधिक कम मात्रा में सेवन करता है | पानी का अत्यधिक कम मात्रा में सेवन करने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है |    इस वजह से व्यक्ति की त्वचा  रुखेपन की शिकार हो जाती है |


तो आईये हम त्वचा को ठण्ड में रूखेपन व सूखेपन से बचाने के उपायों के बारे में चर्चा करेगे:

ठण्ड में त्वचा को कैसे स्वस्थ रखे?(How to cure dry skin in winter-dry skin ke liye kya kare):

ठंड के मौसम में अवकाश के दिनों में तिल्ली के तेल से मालिश कर धूप में 20-30 मिनिट के लिए बैठे |

अत्यधिक गर्म पानी से स्नान न करे | जब भी स्नान करे एक बाल्टी ठन्डे पानी में 2-3 मग्गे गर्म पानी मिला ले | इस प्रकार से तैयार पानी शरीर की त्वचा को रुखा नहीं होने देता है | इसलिए अत्यधिक गर्म पानी से स्नान करने से बचना चाहिए |

गर्म कपड़ो को पहनने के पूर्व पहले सूती कपडे को पहने | सूती कपड़ो के ऊपर ही गर्म कपड़ो को पहने | इससे आप रुखी व सुखी त्वचा की तकलीफ से मुक्त रहेगे |

कैसे शरीर को आन्तरिक से रूखेपन से कैसे बचाए ?(How to remove internal dryness from body -:dry skin ke liye kya kare)

ठंड के मौसम में अत्यधिक गर्म व मसाले दार खाद्य पदार्थो का सेवन  करे | अपने शरीर की प्रकृति व शरीर की क्षमता के अनुसार स्निग्ध आहार जैसे दूध, घी, छाछ, पनीर, नारियल, तिल्ली का सेवन करना चाहिए | जिससे  आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से स्निधता अर्थात चिकनाई मिलती रहे |



पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी से युक्त आहार का सेवन करे(Consume a diet rich in vitamin C/Does vitamin C make your skin glow?):

ठंड के मौसम में प्रकृति हमें विटामिन सी से भरपूर आहार आंवला, अमरूद व अन्य प्राकृतिक आहार भरपूर मात्रा में देती है |हमें विटामिन सी से भरपूर आहार का अपनी आहारचर्या में पर्याप्त मात्रा में सेवन करना चाहिए |

त्वचा को रूखेपन से सुरक्षित रखने वाले प्राकृतिक तेल (Natural Herbs oil for dry skin):

त्वचा को  स्वस्थ व कान्तिमय बनाने के लिए स्निग्ध  पदार्थो  की आवश्यकता होती है | उक्त आवश्यकता खोपरे  का तेल, बादाम का तेल, तिल्ली का तेल, जैतून का तेल, सूरजमुखी का तेल, नीम का तेलो से प्राप्त होते एही |  हमारे शरीर की प्रकृति के अनुसार इन तेलों का मालिश के लिये प्रयोग कर सकते है |


प्राकृतिक रूप से त्वचा को रूखेपन से कैसे बचाए? (How to prevent dry skin in winter naturally-dry skin ke liye kya kare):

स्नान के पूर्व सरसों या अपने शरीर की प्रकृति के अनुसार तेल से मालिश करे |  तिल्ली, खोपरे, जैतून का तेल में से किसी एक तेल से शरीर की मालिश नियमित रूप से  करे |  इससे  आपके शरीर की त्वचा की प्राकृतिक रूप से बनी रहेगी |


रात को सोने के पूर्व सम्पूर्ण शरीर की एलोवेरा का जेल से हल्की मसाज कर लेना चाहिए |

इस प्रकार से अपनी जीवनचर्या में उचित परिवर्तन कर हम रुखी व सुखी त्वचा की समस्या से मुक्त
हो सकते है | इसके साथ त्वचा में पर्याप्त नमी व स्निग्धता आ जाती है | तो आईये इस सन्देश को आप जन-जन तक पहुचाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दे |



विशेष सन्देशSpecial Message:

उक्त प्रयोग एक सामान्य स्वास्थ्य वाले व्यक्ति के लिए दिए गए है | आप इन प्रयोग का उपयोग अपने शरीर की प्रकृति के अनुसार ही अपनाए|

 

Share to...