ठंड के मौसम मे स्वास्थ को मजबूत बनाए?Secret of Healthy Life in Winter

Secret of Healthy Life in Winter
Healthy Life in Winter |Health and wellness tips for winter | thand se bachane ke liye kiya savdhani rakhni chaiye | thand ke mousam me beeariya or ilaj | Winter | thand ke mousam me kaise healthy rahe | thand me kiya khaye

Secret of Healthy Life in WinterBy Dr.Jagdish Joshi, Life Style Expert 125

Secret of Healthy Life in Winter – ठंड का मौसम सेहत का मौसम होता है | यदि हम इस मौसम मे आने वाले सकारात्मक आहार का उचित मात्रा मे सेवन करते है तो हमारी इम्युनिटी शक्ति बढ़ती है और आप ठंड के मौसम को सेहत का मौसम बना लेते है |

ठंड के मौसम को कैसे सेहत का मौसम बनाए इस विषय पर जानकारी प्राप्त करेगे |(Health and wellness tips for winter) ठंड के मौसम मे प्रकृति हमे भरपूर सब्जिया उपलब्ध कराती है | यदि हम इन सब्जियों के गुणो को जान लेगे तो हम इनका भरपूर मात्रा मे प्रयोग करेगे ताकि हम व हमारा परिवार स्वस्थ व निरोगी हो | यदि हम ठंड के मौसम मे पर्याप्त मौसमी सब्जियों का सेवन करते है तो हमारी इम्युनिटी शक्ति भी बढ़ती है |

इम्युनिटी क्या होती है? (Secret of Healthy Life in Winter):

हमारी रोगो से लड़ने की क्षमता इम्युनिटी कहलाती है, यदि इम्युनिटी मजबूत है तो हम कभी रोगी हो ही नही सकते है |

मूली मे छिपे है सेहत के राज (Secret of Healthy Life in Winter):

मूली के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है | ठंड के मौसम मे बाजार मे मूली पर्याप्त मात्रा मे आती है व उसका मूल्य भी बहुत कम होता है | मूली मे लोह तत्व, तांबा, केल्शियम, मेग्नेशियम व अनेक खनिज लवण उपलब्ध होते है | स्वास्थ विशेषज्ञो के के अनुसार इसका पर्याप्त मात्रा मे सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मे अपार वृध्दि होती है |

गाजर है विटामिन्स का खजाना (Secret of Healthy Life in Winter) :

गाजर मे सर्वाधिक मात्रा मे कैरोटीन पाया जाता है | इसके साथ ही गाजर मे विटामीन बी, सी, डी, के व अनेक खनिज लवण पाये जाते है | गाजर का प्रयोग कर हम अपनी आंखो को स्वस्थ, त्वचा को सुंदर बनाकर श्रेष्ठ स्वास्थ के मालिक बन सकते है |

गाजर का प्रयोग हम रस के रूप मे, सलाद के रूप मे व सब्जी की रूप मे,ज्यूस के रूप में प्रयोग कर सकते है |

पालक विटामिन्स का खजाना (A wealth of Spinach vitamins):

पालक के पर्याप्त सेवन से शरीर को एंटी आक्सीडेंट व लोह तत्व प्राप्त होते है | (Health and wellness tips for winter) | पालक मे विटामिन “सी”, “के” व “ए “भरपूर मात्रा मे मिलता है | पालक में भरपूर मात्रा में रेशा पाया जाता है जिससे कब्ज दूर होती है | पालक के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है | पालक के सेवन से शरीर इन्फेक्शन से भी बचा रहता है |

सेहत का खजाना चुकंदर (Health Treasure Beet root):

बाजार मे चुकंदर वर्ष भर मिलता है | इसकी कीमत भी बहुत कम होती है | ठंड के मौसम मे शरीर का मेटाबोलिजम कम हो जाता है | यदि आप चुकंदर का सेवन करते है तो शरीर का मेटाबोलिजम अपने उचित स्तर पर आ जाता है |

चुकंदर कम कैलोरी व उच्च गुणवता वाली कंद वाली सब्जी है | इसके सेवन से लीवर डी-टाक्स होता है अर्थात लीवर अपनी पूर्ण कार्यक्षमता से कार्य करता है |

यदि
80% गाजर व 20% बीट रूट के ज्यूस का सेवन किया जाय तो त्वचा मे चमत्कारिक निखार आ जाता है |

विटामिन “सी” का भंडार संतरा (Secret of Healthy Life in Winter
):

ठंड के मौसम मे संतरे बाजार मे भरपूर मात्रा मे मिलते है | हम लोग सर्दी के भय से संतरे का प्रयोग नही करते है | यदि आप ठंड के मौसम मे पर्याप्त संतरे का प्रयोग करते है तो निश्चित ही आप सर्दी से तो बचते ही है साथ ही रूखी त्वचा मे निखार आ जाता है | (Health and wellness tips for winter) |संतरे का सेवन हमे बेक्टेरिया से लडने मे मदद करता है | संतरे मे बहुत कम कैलोरी होती है | इस वजह से यह वजन कम करने मे मदद देने वाला फल है |

स्वास्थ प्रेमियों के लिए विशेष संदेश (Special Message for Health Lovers): 

हर व्यक्ति की प्रकृति अलग-अलग होती है | यदि आप इन सब्जियों का सेवन अपने शरीर की प्रकृति के अनुसार ही करते है तो आपको लाभ मिलेगा |

 

Share to...