Health Benefits of Beet Roots चुकंदर के 8 प्रभावी स्वास्थ्य प्रदान करने वाले गुण

Health Benefits of Beet Roots

Health Benefits of Beet Roots

Health Benefits of Beet Roots Dr.Jagdish Joshi, Life Style Expert 125

Health Benefits of Beet Roots -चुकंदर में अनेक ओषधिय गुण पाये जाते है | इसके साथ ही इसमे पर्याप्त मात्रा में रेशा पाया जाता है । इस वजह से यह हमारे पाचन अंगो को स्वस्थ बनाने मे चमत्कारिक लाभ देता है |

चुकंदर मे पर्याप्त मात्रा मे मैग्नीशियम, लोह तत्व, विटामिन सी, थायमीन, रिफोब्लिन, तांबा, सेलिनियम व अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो जो रक्त को स्वस्थ व पोषक तत्वो से परिपूर्ण करता है |

चुकंदर का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा मे लोहा तत्व व व फोलिक ऐसिड प्राप्त होता है जियसे शरीर मे लाल रक्त कणिकाए भरपूर मात्रा मे बनती है जिससे रक्त की कमी(Anima) दूर होती है |

चुकंदर का सेवन शरीर की शक्ति को बढ़ाता है। इसमें शरीर के लिए आवश्यक नाइट्रिक अम्ल पाया जाता है।


बीट रुट के सेवन शरीर की सूजन दूर होती है ओर आस्ट्रोंपोरोसिस की समस्या भी दूर होती है|

इसमे बोरॉन नामक तत्व पाया जाता है जो मस्तिष्क को स्वस्थ बनाकर मानसिक एकाग्रता को बढ़ाता है |

चुकंदर पीली सफेद, गुलाबी और बैंगनी रंग की होती है।

चुकंदर मे पाए जाने वाले पोषक तत्व : कैलोरी 31॰61, पानी 64, प्रोटीन 1.17, कार्बन 7.05, शर्करा 5, रेशा 2.05 व वसा 0॰14 पाया जाता है |


चुकंदर मे कौन-कौन से ओषधीय गुण पाये जाते है ?

पाचन संबन्धित समस्याओ का निदान (Health Benefits of Beet Roots) :

एक कप चुकंदर मे 3.81 ग्राम रेशा पाया जाता है | यदि हम अपने आहार मे चुकंदर (Raw Beet Root) का सेवन करते है तो पाचन संबन्धित तकलीफो से मुक्ति मिलती है | आहार विशेषज्ञो ने बताया है की हमारे शरीर के श्रेष्ठ पाचन के लिए 8.81 ग्राम रेशे की प्रतिदिन आवश्यकता होती है |

चुकुंदर का नियमित सेवन करने से बड़ी आंत (कोलोन) मे सकारात्मक बेक्टेरिया की संख्या मे वृध्दि होती है और शरीर पाचन संबन्धित विकारो से सुरक्षित रहता है है |

क्या रोज चुकुन्दर का सेवन करना उचित है? (Health Benefits of Beet Roots) :

चुकुन्दर का रोज नियमित रूप से सेवन किया जा सकता है |

रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है (Regulate Blood Sugar):

चुकंदर का ग्लाईसेमिक इंडेक्स लो होने से यह रक्त में शर्करा की मात्रा को धीमी गति से बढ़ाता है। चुकंदर मे खनिज लवण पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है । इसमे dibe alphalipoic पाया जाता है जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है |


गर्भावस्था मे दौरान एक महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ (An important food item during pregnancy) :

चुकंदर मे विटामिन बी-9, विटामिन बी(फोलेट) एक महत्वपूर्ण विटामिन है जो कोशिकाओं के विकास में सहायक होता है और जो गर्भवस्था के दौरान गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ के लिए अत्यत आवश्यक तत्व है | इससे गर्भस्थ शिशु का विकास उचित गति से होता है|

उच्च रक्तचाप के लिए श्रेष्ठ आहार (Best Diet for High Blood Pressure):

चुकंदर मे मैगनीज व पोटेशियम पाया जाता है जो बढ़े हुए रक्तचाप को सामान्य बनाए रखता है जिससे हृदय पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इसका पीला रंग इसकी  की उपस्थिति को दर्शाता है इसके सेवन से उच्च रक्तचाप सामान्य अवस्था मे बना रहता है।

इसमे ऑर्गेनिक नाइट्रिक एसिड पाया जाता है जो ह्रदय को स्वस्थ रखता है | इसका सेवन उच्च रक्त चाप को 3 से 10 MMG तक कम करता है। इसमे उपस्थित नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त के प्रवाह को सुगम करता है।

रक्त की कमी को दूर करता है (Relieves Anemia) :

चुकंदर में लौह तत्व पाया जाता है जो रक्त के लाल रक्त कणो की संख्या को बढ़ाता है जो लाल रक्त कणिकाओं को शक्ति प्रदान करता है।


जीवनी शक्ति को मजबूत करता है (Strengthen Biographical Strength-Impressive health benefits of beets):

इसमे विटामिन ‘सी’ पाया जाता है जो कि एंटीऑक्सीडेंट है, जो हमारे इम्मुन सिस्टम को मजबूत करता है |


त्वचा को सुंदर व औजमय बनाता है (Make the skin beautiful and vibrant):

चुकुंदर का नियमित सेवन त्वचा को स्वस्थ, सुंदर व ओज मय बनाता है।

केन्सर से सुरक्षित रखता है (Protect from Cancer-Impressive health benefits of beets) :

इसमे केन्सर की संभावना को खत्म करने वाला तत्व  पाया जाता है | इस तत्व की उपस्थिती लाल व पीली चुकंदर मे पायी जाती है |

शरीर की शारीरिक क्षमता मे वृध्दी करता है (Increase physical capacity of the body):

इसमे बीटानिन (Betanin) विटामिन पाया जाता है जो कि लाल रंग का होता है जो हमें स्वास्थ्य प्रदान करता है। चुकंदर मे ऑर्गेनिक नाइट्रेट होता है जो नाइट्रिक एसिड में बदलता है जो शरीर के समस्त शारीरिक अंगों के संचालक आवश्यक है। इसका सेवन शरीर की व्यायाम करने की क्षमता को बढ़ाता है | इसका सेवन मासपेशियों की आक्सीजन ग्रहण क्षमता को बढ़ाता है |

इसके सेवन करने से शरीर की शक्ति बढ़ती है जिसे आप भरपूर एक्सरसाइज कर पाते हैं।

यौन शक्ति को बढ़ाता है (Increase sexual Power- Impressive health benefits of beets) :

चुकंदर व वियाग्रा मे काफी समानता है | इसका सेवन पुरुष शक्ति को बढ़ाता है, क्योकि इसमे रक्त संचार को तेज करने के गुण होते है, जिससे आप यौन सूख से वंचित नही रहते है | भरपूर योन सुख का आनंद ले पाते है |


क्या आप रोज चुकंदर का रस पी सकते है ? (Can you drink beet root juice every day):

यदि आप नियमित रूप से चुकंदर के ज्यूस का सेवन करते है तो आप स्वस्थ व निरोगी रहते है |

क्या होता है जब आप चुकुन्दर का रस पीते है ? (What happen if you drink beet root every day) :

यदि आप नियमित रूप से चुकंदर के ज्यूस (Beet Root Drink)का सेवन करते है तो आपका शरीर आंतरिक गंदगी से मुक्त हो जाता है | रक्त मे हिमोग्लोबिन की मात्रा बढती है व शारीरिक क्षमता मे वृध्दि होती है |शरीर विजातीय तत्वो से मुक्त रहता है |

चुकंदर का मिक्स रस (Mix Beet Root Juice):

2 छोटे बीट रूट, 8-10 पालक के पत्ते, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, 1 हरी मिर्च, 1 चम्मच नींबू का रस | इन सब सामग्री को 100 मिली पानी मिलकर पीस ले | यह एक स्वादिष्ट स्वास्थ्य वर्धक रस है |

गाजर-चुकंदर व अनार का रस Beet Root-Impressive health benefits of beets                                                                   

1 छोटी बीट रूट, 350 ग्राम गाजर व ½ कप अनार के दाने इन सब का ज्यूसर की मदद से ज्यूस बना ले |

बीट रूट को सलाद के रूप मे भी सेवन किया जा सकता है |

इस प्रकार हम देखते है की हमे कितनी आसानी से प्रकृति अनेक ओषधीय गुणो से भरपूर आहार देती है | ताकि हम इनका आसानी से सेवन कर शरीर को स्वस्थ व निरोगी बना सके |

चुकंदर सेवन के दुष्प्रभाव (What are the side effect of beet root):

चुकंदर मे फ्रक्टोज़ पाया जाता है, कुछ लोग इसे आसानी से नहीं पचा पाते हैं (Beet Root Side Effects) उनके लिए इसका का सेवन करना भारी पड़ता है।

सावधानी (Precaution) :

यदि आपके शरीर मे पथरी बनाने की शिकायत बनी रहती है तो आपको चुकुंदर का सेवन नही करना चाहिए | इसके साथ ही जिनकी प्रकृति गरम है वे इसका सीमित मात्रा मे सेवन ही करे |

सार (Conclusion ):

यदि हम अपने शरीर की प्रकृति के अनुसार नियमित रूप से चुकंदर का सेवन करते है तो आप स्वास्थ के अनेक लाभ प्राप्त होते है | इसलिए आप इस दिव्य आहार का सेवन कर स्वयं व सम्पूर्ण परिवार को स्वस्थ व निरोगी बनाते है |

Share to...