कमर दर्द और उसका आसान निदान Home Remedy for Lower Back Pain
कमर दर्द और उसका आसान निदान Home Remedy for Lower Back Pain


Home remedy for lower back pain -आज के आराम दायक जीवन व अव्यस्थिति जीवनचर्या का परिणाम है, कमर दर्द | कमर दर्द बच्चो से लेकर बुजुर्गों किसी को भी हो जाता है | प्राय: कमरदर्द उन लोगो को अधिक होता है जिनके जीवन मे श्रम शामिल नही होता है या तो वे आराम पसंद होते है |
कमर दर्द का मुख्य कारण असक्रियता :
जब आप कोई भी शारीरिक गतिविधि नही करते है तो आपका शरीर लचीलापन खो देता है, आपकी मांसपेशिया सख्त हो जाती है (Exercise against back pain) | जब आपकी मांसपेशिया सख्त हो जाती है तो आप जब भी अचानक झुकते है तो मांसपेशिया इस दबाब को सहन नही कर पाती है और आप कमर दर्द के शिकार हो जाते है |
जब आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहते है (work out against back pain) अपने शरीर के लचीलेपन को बनाए रखते है तो आप कमरदर्द से मुक्त रहते है | शरीर का लचीलापन ही आपको कमरदर्द से मुक्त रखता है | योग की क्रियाए, टहलना, घर की सफाई करना, पोछा लगाना व अन्य शारीरिक सक्रियता के अभ्यास आपको कमर दर्द से मुक्त व जीवनभर सुरक्षित रखते है |
कई बार कमर दर्द जब हो सोकर उठते है तब भी होता है |
रीढ़ का लचीलापन कमर दर्द का बीमा :
हमारी रीढ़ की हड्डी मे 33 वर्गाकार हडडिया होती है | जो एक दूसरे से स्पंज के समान गद्दियो से जुड़ी रहती है | जब भी हम आगे पीछे, दाये बाए झुकते है तो ये लचीली गद्दिया लचीलेपन की वजह से झुकने मे मदद देती है | जब ये गद्दीया घीस जाती है या खिसक जाती है या पानी कम पीने की वजह से सिकुड़ जाती है तो कमर का लचीलापन समाप्त हो जाता है और आप कमर दर्द के शिकार हो जाते है |
कई बार गद्दी फट जाती है तो नर्व सिस्टम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है कभी हम इन बातो पर ध्यान नही देते है तो व्यक्ति लकवे का शिकार हो जाता है |
90% प्रतिशत व्यक्तियों मे कमर दर्द की शिकायत गर्दन (back pain below neck) या कमर (back pain below waist) से होती है |
आखिरकार कमर दर्द के मुख्य कारण कौनसे है जिसकी वजह से कमर दर्द होता है :
• पानी का पर्याप्त सेवन नही करना |
• असक्रिय व आलसीपूर्ण जीवन जीना |
• केल्शियम युक्त आहार का सेवन कम करना |
• अत्यधिक शक्कर का सेवन करना |
• पाचन संबन्धित रोगो का शिकार होना |
• गलत तरीके से खड़े रहना, बैठना, सोना |
• ऊची एडी की चप्पल व जूतो को पहना |
• रबर फोम व असमतल बिस्तर पर सोना |
• मोटापे का शिकार होना |
• गरिष्ठ आहार का सेवन करना |
कमर दर्द के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव (Home Remedy for Lower Back Pain):
• जब भी कुर्सी पर बैठे उसका आधार सक्त होना चाहिए | पीठ कुर्सी पर लगी रहे |
• सक्त बिस्तर/दरी पर सोये |
• शरीर को हमेशा सीधा रखे |
• आगे झुकते समय घुटनो पर हाथ रखकर धीरे धीरे झुके |
• पेट के बल कभी न सोये |
• सोते समय घुटने के नीचे तकिया रखकर सोये |
• कार चलाते समय आप स्टरिग के पास ही रहे |
• वजन उठाते समय अपने शरीर की सीमा व उम्र का ध्यान रखे |
• अपनी जीवन चर्या मे आवश्यक योगा अभ्यास अवश्य शामिल करे |
• अपने आहार मे पर्याप्त पानी व केल्शियमयुक्त आहार अवश्य शामिल करे |
योग मे कमर दर्द का आसान निदान- (How to recover from backpain):
योग की अनेक क्रियाए कमर दर्द से हमे मुक्त व सुरक्षित रखती है | ऐसी क्रियाओ मे भुंजासन, शलभासन, अर्ध-शलभासन, ताडासन, कोणासन व पाद हस्तासन आते है |( Back pain by Baba ramdeo & Back pain by Rajiv Dixit) योग गुरु बाबा रामदेव व श्री राजीव दीक्षित भी कमर दर्द से मुक्ति के लिए योग व जीवन शैली सुधारने पर ज़ोर देते है |
यदि आप उपरोक्त सावधानिया अपनी जीवन चर्या मे शामिल करते है तो आप कभी भी कमर दर्द के शिकार नाही होगे | हम आपको इस संबंध मे इस लेख के साथ कुछ कमर दर्द से मुक्त करने वाले अभ्यासो के वीडियो भी दे रहे है | इन योगाभ्यास को आप अपनी दैनिक जीवनचर्या मे शामिल कर कमरदर्द से मुक्त हो सकते है |
Frequently ask question about back pain:
Bac pian symptoms and complication.
Back pain cause, exercises treatment.
Lower back pain causes, symptoms and Treatment
What are the some symptoms of back pain?
What can I do to relieve my back pain?
What can cause lower back pain in women?
Lifestyleexpert125.com
More Stories
हड्डियों को कैसे मजबूत बनाये (Healthy Bones and Joints)
Eye Flue
आई फ्लू से कैसे सुरक्षित रहे? Eye Flu Treatment in Hindi