कब्ज से मुक्ति : गर्म ठंडा सेक Hot and Cold Pack

Hot and Cold Pack

Hot and Cold Pack

Hot and Cold Pack | Hot and cold Therapy |Fruits that Help with Constipation |Foods to Relieve Constipation Fast | Miracle of Naturopathy | Water Therapy

कब्ज से मुक्ति : गर्म ठंडा सेक Relief from Constipation : Hot and Cold Pack in Hindi

Hot and Cold Pack
Hot and Cold Pack

Relief from Constipation: Hot and Cold Pack – Dr. Jagdish Joshi, Life Style Expert 125   

Relief from Constipation :Hot and Cold Pack in Hindi:   

 ठण्ड का मोसम सेहत का मौसम होता है | किन्तु इस मौसम में अत्यधिक ठण्ड की वजह से | अत्यधिक शादियों की वजह से | ठण्ड है तो सब खायो पच जाएगा | इन सब कारणों से अनेक लोग मुझे बताते है | पेट जाम हो गया | पेट बहुत भारी रहता है | एसिडिटी भी है | क्या करे पेट साफ नहीं होता | कफ बहुत अधिक बना रहा है | खांसी बहुत हो रही है | इस प्रकार की अनेक समस्याओ का एक आम जन को सामना करना पड़ता है |इस प्रकार जो लोग शारीरिक रूप से असक्रिय है | बुजर्ग है | बिस्तर पर लेते हुए है | किसी कारण से कोई श्रम या व्यायाम नहीं करते है वे भी कब्ज के शिकार हो जाते है |ऐसे लोगो के लिए गर्म ठंडा सेक(Hot and Cold Pack) के प्रयोग से लाभ होता है |

आखिर ऐसा क्यों होता है?(Relief from Constipation) :                                                  

ठण्ड के मौसम में तो जो खाओ पच जाना चाहिए ना | क्योकि ठण्ड के मौसम में पाचन अग्नि बहुत तेज होती है | इसलिये ठण्ड के मौसम को सेहत का मौसम कहते है | ठण्ड के मौसम को खाने का मौसम भी कहते है | तो फिर ठण्ड के मौसम में हम पाचन सम्बंधित रोगो के शिकार क्यों हो जाते है | तो फिर ठण्ड के मौसम में यह समस्याए नहीं होनी चाहिए | यदि ठण्ड के मौसम में हमारा पेट खराब हो जाय, पेट जाम हो जाय, पेट अच्छे से साफ न हो तो क्या करे? कोई आयुर्वेदिक चूर्ण ले ले | यह कोई स्थायी व स्वास्थ्य को लाभ देने वाला समाधान नहीं है |

 क्या ठण्ड का मौसम हमें बीमार करने के लिए ही होता है? :                                              

ऐसा नहीं है ठण्ड का मौसम हमें सेहत बनाने वाला मौसम होता है | यदि हम इस मौसम में अपनी जीवनचर्या को उचित दिशा प्रदान करते है तो वर्ष भर स्वस्थ व निरोगी होते है | पेट साफ करने की दवा का सेवन करना समाधान क्यों नहीं है ? जब हम पेट को साफ करने की दवा खाते है तो पेट साफ तो हो जाता है | किन्तु आंतो में पड़े कारात्मक बैक्ट्रिरिया को बहुत नुकसान पहुंचता है | हमारी बड़ी आंत में पुराना मल रहता है | यहाँ पर बड़ी संख्या में सकारात्मक बैक्ट्रिरिया भी होते है | ये बैक्ट्रिरिया बड़ी आंत को निरंतर साफ करते रहते है

पेट को साफ करने वाली दवा कब्ज का स्थायी हल नहीं है (Hot and Cold Pack) :                                                                        

तीव्र पेट साफ करने की दवाईयां आंतो को गंभीर नुकसान पहुँचाती है | इस बात को एक उदाहरण के माध्यम से समझेगे | मेरे एक पेशंट रोज एक प्रसिध्द आयुर्वेदिक कम्पनी का पेट साफ करने का चूर्ण खाते है | उनका पेट तो बहुत अच्छे से साफ हो जाता है | किन्तु मुंह से बहुत ही गंदी बदबू आती है | यह घटना यह बताती है की वे जिस चूर्ण का सेवन करते है उसमे तीव्र रेचक (Fast Laxative ) होता है | यही दस्त लाने वाला पदार्थ आंतो में पड़े हुए सकारात्मक बैक्ट्रिरिया को ख़त्म कर देता है | तो आप ही सोचिये इन सकारात्मक बैक्टरिया के अभाव में हमारा पाचन कैसे स्वस्थ होगा | इस बात को हम एक उदाहरण के माध्यम से ओर समझते है | यदि कोई फर्श गंदा हो जाए तो हम उस पर ऐसिड डाले | तो क्या होगा वहा की सतह खराब होकर खुरदरी हो जाएगी | इसलिए कभी भी तेजी से पेट साफ करने वाली दवाईयों के चक्कर में न पड़े | पेट को प्राकृतिक चिकित्सा से ही स्वस्थ व सक्रिय करे |

पेट खराब हो जाए तो क्या करे? (How to Relieve Constipation- Hot and Cold Pack):                                                       

यदि पेट खराब होना शुरू हो तो दाल, घी खाना बंद कर दे | कुछ समय के लिए केवल सब्जियों का सेवन ही करे | आहार में पर्याप्त मात्रा में सलाद का सेवन करे | आंवला पानी का सेवन करे | नीम्बू पानी का सेवन करे | नाश्ते में अमरुद, गाजर, पपीता, नाशपाती का सेवन करे | आहार के साथ मूली, पालक, मैथी व अन्य रेशेदार खाद्य पदाथो का सेवन करे |

पेडू का गर्म ठंडा सेक (Hot and Cold Pack) :                                                                                                                              

कब्ज की वजह से हमारा पेट अर्थात पेडू बहुत कड़क अर्थात सख्त हो जाता है | यदि पेट को पुरानी गन्दगी से मुक्त करना है | तो आप प्राकृतिक चिकित्सा के अनमोल प्रयोग पेडु का गर्म ठंडा सेक (Hot and Cold Pack )का प्रयोग कर सकते है | यह बहुत ही चमत्कारिक व प्रभावी प्रयोग है | इस प्रयोग को कर आप कब्ज व पाचन समबन्धित रोग से तुरंत मुक्त हो जाते है |

 

गर्म ठंडा सेक करने के लिए आवश्यक सामग्री (Hot and Cold Pack) :   

गर्म पानी की थैली व एक नैपकीन |

गर्म ठंडा सेक (Hot and Cold Pack) करने की विधि :                                                        

रबर की गर्म पानी की थैली में गर्म पानी भर लेंगे | ध्यान रखे यदि आप गर्म पानी की थैली खरीद रहे है तो एक तरफ से पतली व एक तरफ से मोटी थैली खरीदे | क्योकि इस प्रकार की थैली से आप गर्म ठंडा सेक अच्छे से कर पाएंगे | नैपकीन को ठन्डे पानी से गीला कर निचोड़ ले | अब आप गर्म पानी की थैली से पेड़ू को 3 मिनिट गर्म से सिकाई करेंगे | इसके बाद 1 मिनिट ठन्डे पानी का नैपकीन पेडू पर लगाएंगे | इस प्रकार5 बार गर्म पानी की थैली से सेक व 5 बार ठन्डे पानी के नैपकीन को लगाएगे | इस प्रकार एक बार गर्म 1 बार ठंडा | नियमित रूप से करेंगे | प्रयोग की शुरुवात गर्म सेक से व प्रयोग का अंत ठन्डे पानी के सेक से करेंगे | इस प्रयोग को कितनी बार करना है? इस प्रयोग को 3 दिन तक खाली पेट करना है | भोजन के 4 -5 घंटे बाद भी कर सकते है | 3 दिन बाद इस प्रयोग को सप्ताह में 2 बार भी कर सकते है |

गर्म ठंडा सेक का वैज्ञानिक पक्ष (Hot and Cold Pack) : 

आखिर गर्म ठंडा सेक का वैज्ञानिक पक्ष क्या है? जब हम गर्म सेक करते है तो आंतों में फैलाव होता है | जब हम ठंडा सेक करते है तो आंतों में सिकुड़न आती है | इस प्रकार से नियमित रूप से इस प्रयोग को करने से आंतों में चिपका हुआ मल ढीला होता है | इस प्रकार हम आंतों पर चिपके हुए पुराने मल से मुक्त हो जाते है | इस प्रकार गर्म-ठंडा सेक पुराने मल से आसानी से मुक्त कर देता है | इस प्रकार यह कब्ज से मुक्ति देने वाला चमत्कारिक प्रयोग है

इस प्रयोग के बाद क्या सेवन करे की पेट बहुत अच्छे से साफ हो जाय (Constipation Removing Diet) :                                 

इस प्रयोग को करने के बाद यदि आप सूप का सेवन करना है | यदि आप सूप का सेवन करते है तो पेट बहुत अच्छी तरह से साफ हो जाएगा | सूप का सेवन पर्याप्त मात्रा में अर्थात 2 -3 ग्लास सेवन करना है |

पेट की सफाई करने वाला सूप कैसे बनेगा (Constipation Removing Diet) :                                                                             

250 ग्राम लोकी, 250 ग्राम मैथी की पत्तेदार सब्जी व 250 ग्राम टमाटर | इसमें आप स्वादानुसार कोई नहीं सब्जी का प्रयोग कर सकते है | इसमें स्वादानुसार काला नमक, जीरा, अदरक व काली मिर्च का प्रयोग भी कर सकते है | इन समस्त सब्जियों को बारीक -बारीक काट ले | इसमें सब पीसे हुए मसाले मिलाले | इस में ३-४ ग्लास पानी डालकर कुकर में पका ले | 3 सीटी होने के बाद (अर्थात अच्छी तरह से पक जाने के बाद )इसके पानी को छान ले | अब इस पानी को आराम से धीरे-धीरे पी ले | ध्यान रखे 3 -4 ग्लास सूप पीना ही है | यदि आप को मैथी अच्छी नहीं लगती तो आप इसके स्थान पर पालक का सेवन कर सकते है | किन्तु मैथी का स्वाद अच्छा नहीं लगता , किन्तु पेट मैथी से बहुत अच्छी से साफ होता है यह बात आप कर के ही जान पाएंगे |

आवश्यक सावधानी (Hot and Cold Pack) : 

गर्म ठंडा सेक का प्रयोग को किसे नहीं करना है | पानी कभी भी अत्यधिक गर्म या अत्यधिक ठंडा(बर्फ/अत्यधिक ठंडा पानी) नही होना चाहिए |गर्म ठंडा सेक का प्रयोग प्रयोग अत्यधिक रक्त चाप की अवस्था में नहीं करना है | हायपर एसिडिटी में नही करना है | पेट में छाले हो तब भी नहीं करना है | इसके साथ ही कोई रोग विशेष हो तब भी इस प्रयोग को नहीं करना है |

 

कब्ज दूर करने वाले आहार (Constipation Removing Diet) :                                        

हरी पत्तेदार सब्जियाँ व खट्टे फल हमें कब्ज से प्राकृतिक रूप से मुक्त रखते है

उपवास के माध्यम से कब्ज मुक्ति :(How to Stop Constipation when Dieting) :        

यदि हम कब्ज के शिकार है? तो एक समय के लिए आहार का त्याग कर दे | या दोनों समय खाना नहीं खाये तो कब्ज से आसानी से मुक्त हो सकते है | किन्तु यदि हम भूखे नहीं रह सकते है तो फलों पर उपवास करने से कब्ज में लाभ निश्चित रूप से मिलेगा

ऐसे आहार जो कब्ज दूर करे (Foods that Relieve Constipation) :

जिन आहारो में पर्याप्त मात्रा में रेशा व खटास(विटामिन सी) होता है | वे सभी कब्ज से मुक्ति देने वाले आहार की श्रेणी में आते है |

नीम्बू, संतरा, मौसमी, पपीता व अंजीर तेजी से कब्ज से मुक्ति दिलाते है |कब्ज से तेजी से मुक्ति देने वाले आहार में आंवला, नीम्बू, अंजीर, किशमिश, नारियल की गिरी आते है

तेजी से कब्ज से मुक्ति दिलाने वाले आहार (Foods to Relieve Constipation Fast):                                                                  

कब्ज मुक्ति देने वाले फल (Fruits that Help with Constipation):

प्रकृति ने हमें अनेक वरदान दिए है | ऐसे ही कुछ वरदानो में से कब्ज से मुक्ति देने वाले फल है | ठण्ड के मौसम में इन फलों का सेवन कब्ज से मुक्ति देता है | इसमें अमरूद, पपीता, जामुन, संतरा, मौसम्बी, पाइनापल व अन्य फल आते है | इन फलों का यदि हम स्वल्पाहार में पर्याप्त मात्रा में सेवन करते है तो कभी भी कब्ज के शिकार नहीं होंगे | इस प्रयोग को जन-जन तक प्रसारित करे ताकि वे ओर उनका परिवार स्वस्थ व निरोगी हो |

Lifestyleexpert125.com

Share to...