कब्ज से आसान मुक्ति Kabj Ka Ilaj in Hindi

Kabj Ka Ilaj in Hindi
कब्ज से आसान मुक्ति Kabj Ka Ilaj in Hindi kiya kare pet saf nahi hota hai | home remedy for constipation |Kabj se kaise mukti paye | kiya karoo pet saaf nahi hota | Home remedy for constipation | pet kaise saf kare | pet saf karane ki dawai

कब्ज से आसान मुक्ति Easy Relief from Constipation 

kabj ka ilaj in hindi – आज के समय में सम्पूर्ण दुनिया कब्ज से परेशान है | बच्चों से लेकर बुजुर्ग इस समस्या से परेशान रहते है| क्योकि मनुष्य के जीवन से श्रम गायब हो गया है | आहार में अत्यधिक गलती करते है |  इस वजह से वे कब्ज के शिकार हो जाते है | खासतोर प्रोढावस्था में व्यक्ति को पाचन सम्बन्धित अनेक समस्याओं से व्यक्ति को जूझना पड़ता है | (What is Healthy  Diet Plan for  Dinner) क्योकि उम्र बढ़ने के साथ-साथ व्यक्ति के पाचन अंग कमजोर होते जाते है और व्यक्ति थोड़ा सा गरिष्ठ आहार भी नहीं पचा पाता है |

इसके बाद यदि रात को  आप गरिष्ठ आहार का सेवन करते है तो निश्चित ही आप  कब्ज से कैसे मुक्त होगे | वैसे भी कहते है ना कब्ज ही समस्त रोगों को जन्म देती है | हमारे स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते है  

 

 सुबह का भोजन, राजा जैसा, दोपहर का भोजन मंत्री जैसा व  रात्री का भोजन भिखारी जैसा होना चाहिए  | सुबह  का भोजन  भारी अर्थात गरिष्ठ होना चाहिए |  दोपहर का भोजन सामान्य  होना चाहिए |  रात्री का भोजन बहुत हल्का  व सुपाच्य होना चाहिए |

 

मेरे उदाह्र्रण से सीखे मैंने कब्ज से कैसे मुक्ति पायी ?

में बचपन से लेकर 25 वर्ष की आयु तक कब्ज, गैस, स्थायी सर्दी व प्रति वर्ष टायफाईड और न जाने कितने र्रोगो का शिकार रहता था | कौनसी  दवाईया जो मैंने छोडी हो | आयुर्वेदिक, एलोपैथी, होम्योपैथी, यूनानी, दादी के घरेलू नुस्खे  लिए | किन्तु बीमारी से मुक्ति नहीं मिली | केवल सही जीवन शैली ही हमें बीमारियों से मुक्त कर सकती है |

 

अपनी जीवन चर्या को सही करना होगा :

व्यक्ति यह सोचता है की हम कब्ज के लिये कोई दवाई ले लेगे | हम कब्ज से मुक्ति के लिए आयुर्वेदिक चूर्ण ले लेगे | हम कब्ज के लिये कोई घरेलू  फार्मूला ले लेगे | यदि ये  सब प्रयोग सफल होते तो दुनिया के सारे रईस दवाईयों के सहारे ढेर सारा आहार  खा जाते  | किन्तु सेठजी 1 रोटी भी नहीं पचा पाते है |  इसके साथ ही उनकी जीवन चर्या का 1-2 घंटा टायलेट में बीतता है | वही घर  का नोकर  बासी खाना, मिठाई, नमकीन न जाने क्या-क्या खाकर सेहत मन्द है | क्योकि वह श्रम करता है | 



सूर्यास्त के बाद पाचन अग्नि अपने न्युनतम स्तर पर होती है (The digestive fire is at the lowest level after sun set):

सूर्यास्त के बाद व्यक्ति की पाचन अग्नि अपने न्यूनतम स्तर पर होती है | (Tips for Eatinng Healthy at Night)  ऐसी अवस्था में यदि आप गरिष्ठ भोजन करते है तो कब्ज निश्चित ही होती है | कब्ज से मुक्ति के लिए क्या करे ?


आज हम आपको एक सुपाच्य आहार के बारे में (Evening Diet Plan) बतायेगे जो आपको स्वाद तो प्रदान करता ही है साथ ही आपको को कब्ज से मुक्त रखता है |


वेजिटेबल दलिया (Kabj Ka Ilaj in Hindi): 

दलिया खाने का सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि इससे आपका पाचन तंत्र बेहतर कार्य करता है और (Evening Diet Snacks) फाइबर से भरपूर होने के कारण पेट संबंधी समस्याओं का सरलता से निराकरण करने में ये मददगार साबित होता है। आप कब्ज के साथ एसिडिटी से भी मुक्त हो जाते है |

दलिया एक पौष्टिक भोजन है जो पोषण की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। खास तौर से जब यह मिश्रित अनाज से बना हो। अगर आप गरिष्ठ या अत्यधिक भोजन करने से बचते हैं, तो दलिया आपके लिए अनिवार्य तत्वों की पूर्ति करता है।



वेजिटेबल दलिया वजन कम करने में मदद करता है (Kabj Ka Ilaj in Hindi ):

वजन कम करने वालों के लिए रात के खाने में सिर्फ दलिये का सेवन काफी फायदेमंद है। (Night Diet Plan for Weight Loss)  एक कटोरी पतला दलिया आपकी भूख भी मिटाएगा, पाचन भी दुरुस्त करेगा और फाइबर से भरपूर होने के कारण वजन भी कम करने में भी मददगार होगा। इसमे पर्याप्त मात्रा में सब्जिया शामिल होने की वजह  से इसकी  कैलोरी वेल्यु कम हो जाती है | इस प्रकार वेजीटेबल दलिया मोटापा कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है |

मधुमेह रोगियों के लिए लाभप्रद (Beneficial for Diabetics): 

डायबिटीज रोगियों के लिए दलिया बेहद फायदेमंद होता है। वेजीटेबल दलिया मैंगनीज का एक श्रेष्ठ स्त्रोत है | इसके साथ ही इसमे पर्याप्त सब्जी शामिल  होने से इसका ग्लासिमिक  इंडेक्स (शर्करा का स्तर ) बहुत कम हो जाता है |  जो डायबिटीज रोगियों को रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है। 


रक्त के कोलेस्ट्राल के स्तर को नियंत्रित करता है (Regulate Blood Cholesterol Level):

फैट फ्री व  अत्यधिक कम  कैलोरी वाला दलिया आपके लिए ऊर्जा का एक बेहतरीन स्त्रोत है। यह किसी भी मसालेदार स्वादिष्ट खाने की अपेक्षा दुगुनी ऊर्जा प्रदान करता है, और कोलेस्ट्रॉल के जमाव को कम करने में मदद करता है।

तो आईये सुपाच्य दलिया बनाने की विधि को जानते है ताकि आप सुपाच्य दलिया का सेवन कर कब्ज से मुक्त होने के साथ-साथ स्वाद का आनंद भी ले सके |


आवश्यक सामग्री (Necessary Ingredients):

1 कटोरी दलिया, 1/4 कटोरी छिलके वाली मुंग की दाल, 100 ग्राम लोकी, 100 ग्राम टमाटर, 100 ग्राम पत्ता गोभी,हरी मिर्च, कोथमीर व अन्य सब्जिया बाजार की उपलब्धता के अनुसार या आपके स्वाद की चाहत के अनुसार | इसके अतिरिक्त जो भी सब्जियां  आपको पसंद है को इस  वेजिटेबल दलिया में शामिल कर सकते है | इसका स्वाद बढाने व इसे सुपाच्य  बनाने के लिए इसमे नारियल की गिरी का भी प्रयोग कर सकते है |

इन समस्त खाद्य पदार्थो व सब्जियों को अच्छी तरह से पका ले व किसी उचित तेल से बगार (Fry) लगा दे |

वेजिटेबल दलिया के साथ साथ आप स्वाद पाने के लिए हरी मिर्च, कोथमीर, नारियल, नीम्बू, जीरा,काला नमक व अन्य मसाले को मिलाकर चटनी बना ले | यदि इस आहार को और स्वाद प्रदान करना है तो आप छाछ की कढी भी बना सकते है |

इस प्रकार आप कब्ज  व गैस से  मुक्ति तो पाते है साथ ही स्वस्थ जीवन का आनंद ले सकते है |

Kabj Ka Ilaj in Hindi -Life Style Expert 125

 

Share to...