पराठा खाएं – रोग भगाये Healthy Diet Plan

Healthy Diet Plan
पराठा खाएं - रोग भगाये |Healthy Diet Plan | Healthy Diet Plan for Winter |Healthy Diet for weight gain | How to Control Diabetics | Constipation Removing Diet

पराठा खाएं – रोग भगाये  Healthy Diet Plan

Healthy Diet Plan
Healthy Diet Plan

Healthy Diet Plan -Dr. Jagdish Joshi, Lifestyle Expert 125

Healthy Diet Plan

ठण्ड का मौसम सेहत का मौसम होता है | बाजार में अनेक फल व सब्जियाँ आती है | इसलिए ठण्ड के मौसम को सेहत का मौसम भी कहते है | इस मौसम में हमारी पाचन अग्नि अपने उच्चतम स्तर पर होती है | इस मौसम में गरिष्ट आहार का सेवन कर हम उसे आसानी से पचा जाते है |

इस लेख के माध्यम से हम सेहतमंद पराठों की बात करेंगे | इन पराठों का सेवन कर आप स्वाद का भरपूर आनंद तो लेते ही है | इसके साथ ही मौसमी सब्जियों का सेवन कर पाते है | इन सब्जियों में भरपूर मात्रा में रेशा व आवश्यक विटामिन्स, मिनरल्स व उचित मात्रा में वसा होता होता |

देखा जाय तो कई लोग अत्यधिक पराठों का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है | यदि आप पराठों में अत्यधिक घी, तेल, मखन, पनीर या अन्य किसी वसा का अत्यधिक मात्रा में प्रयोग किया जाता है तो ये पराठे अत्यधिक गरिष्ठ बन जाते है | किन्तु यदि हम कम तेल युक्त अर्थात वसा का प्रयोग होता है तो ये पराठे आहार को स्वास्थ्य का स्वरूप देते है |

https://youtu.be/ZI80Ni5DGe0

आवश्यकता इस बात की है की हम इन्हे किस प्रकार से बनाते है | यदि हम इन पराठों में अत्यधिक तेल व वसायुक्त पदार्थो का सेवन करते है तो निश्चित ही हम स्वास्थ्य नहीं पा सकेंगे | यदि हम स्वाद के साथ-साथ सेहत पाना चाहते है तो हमें इनमे भरपूर सब्जियों के साथ-साथ मोटे आटे का प्रयोग करना है | क्योकि मोटे आटे में भरपूर मात्रा में रेशा होता है |

इसके साथ ही इन पराठों में हम भरपूर सब्जियों का प्रयोग करते है | प्राय: कई लोग सब्जियों का सेवन करना पसंद नहीं करते है | खास तोर पर बच्चे सब्जी को खाना बिलकुल भी पसंद नहीं करते है | ऐसी अवस्था में उन्हें विभिन्न प्रकार की सब्जियों का सेवन करने में आ जाता है |

इसके साथ ही इन पराठो का सेवन करने से पराठों में कार्बोहाईड्रेट (आटे) की मात्रा अत्यंत सिमित हो जाती है | इसके साथ पराठे में सब्जियों व मोटे आटे के शामिल होने से हमें पर्याप्त मात्रा में रेशा भी प्राप्त हो जाता है | इस प्रकार शरीर को आहार के माध्यम से भरपूर रेशा मिलने की वजह से कब्ज की शिकायत नहीं होती है | 

https://youtu.be/Wxi4pkAQ3Dw

इन पराठों में आटे (कार्बोहाईड्रेट )की उचित मात्रा शामिल होने से शरीर के रक्त शर्करा का स्तर भी नहीं बढ़ता है | इस प्रकार मधुमेह को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है |

पालक के पराठे (Healthy Diet Plan):

ताजे पालक को बारीक-बारीक काट ले | अब इस पालक को मोटे आटे में जीरा, अजवाइन के पावडर को मिला ले | इस आटे से कम तेल का प्रयोग कर पराठे बना ले | ध्यान रखे तेल का प्रयोग कम करना है |

मैथी के पराठे (Healthy Diet Plan):

मैथी को बारीक बारीक काट ले | अब इस बारीक कटी हुई मैथी में जीरा, अजवाइन के पावडर को मिला ले | इस आटे से कम तेल का प्रयोग कर पराठे बना ले | ध्यान रखे तेल का सिमित प्रयोग करे |

मूली के पराठे (Healthy Diet Plan):

मूली को बारीक किस ले | अब इस बारीक किसी हुई मूली में मोटा आटा, अजवाइन व जीरा पावडर को मिला ले | इस आटे से कम तेल का प्रयोग कर पराठे बना ले | ध्यान रखे तेल का सिमित प्रयोग करे |

अलसी के पराठे (Healthy Diet Plan):

एक व्यक्ति के लिए 4 चम्मच अलसी को ताजा बारीक पीस ले | इस अलसी में मोटा आटा अजवाइन व जीरा पावडर को मिला ले | इस आटे से कम तेल का प्रयोग कर पराठे बना ले | ध्यान रखे तेल का सिमित प्रयोग करे |

लोकी के पराठे(Healthy Diet Plan):

लौकी को बारीक किस ले | अब इस बारीक किसी हुई लौकी में मोटा आटा, अजवाइन व जीरा पावडर को मिला ले | इस आटे से कम तेल का प्रयोग कर पराठे बना ले | ध्यान रखे तेल का सिमित प्रयोग करे |

मिक्स आटे का पराठा (Healthy Diet Plan):

गेहू, मुंग, ज्वार, बाजरा, मक्का, चना इस सब के आटे को मिला ले | इस आटे में जीरा पावडर, अजवाइन पावडर मिला ले | इस आटे से कम तेल का प्रयोग कर पराठे बना ले | ध्यान रखे तेल का सिमित प्रयोग करे |

अंकुरित अनाज के पराठे (Healthy Diet Plan):

गेहू (1 भाग) जो (1/4 भाग), काले चने (1/4 ) को अंकुरित कर ले | इसका मोटा आटा पीसवा ले | इस मोटे आते में आप बारीक कटी हुई पालक/मैथी/मूली या अन्य कोई सब्जी मिला ले | इसमें जीरा, अजवाइन व अन्य आवश्यक पदार्थ अपने स्वाद के अनुसार बना ले | इस आटे से कम तेल का प्रयोग कर पराठे बना ले | ध्यान रखे तेल का सिमित प्रयोग करे |

इस प्रकार के आहार का सेवन कर आप स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य देता है |

Lifestyleexpert125.com

Share to...