कब्ज से मुक्ति का रहस्य How to Remove Constipation Naturally

How to remove constipation naturally

Natural home remedies to relieve constipation | kabj kaise door kare | pet saf nahi hota| Constipation treatment | what is the most effective way to treat constipation
How to Remove Constipation Naturally
How to Remove Constipation Naturally

 

कब्ज से मुक्ति का रहस्य, How to Remove Constipation Naturally

How to Remove Constipation Naturally by Dr.Jagdish Joshi, Life Style Expert 125

कब्ज मानव समाज परेशान करने वाला रोग है | मनुष्य व्दारा अपनाई गयी गलत जीवन शैली की वजह से व्यक्ति कब्ज का शिकार हो जाता है | यदि आप कब्ज के शिकार है तो निश्चित ही आप अनेक रोगों के शिकार हो जाते है |

कब्ज की परिभाषा (How to Remove Constipation Naturally):

नियमित रूप से मल विसर्जन नही होना, जीभ पर सफेद लेप जमा होना, पेट मे भारीपन अहसास होना कुछ कब्ज के सामान्य लक्षण मे आता है |

तो आईये हम जानकारी प्राप्त करते है की किस प्रकार हम कब्ज के शिकार होते है और कैसे हम कब्ज से मुक्त हो सकते है |

आखिर कब्ज की क्या पहचान है? (How to Remove Constipation Naturally):

• मल का अत्यधिक कठोर हो जाना |
• बकरी की मिगनी जैसा मल निकलना |
• मल निष्कासन के दौरान अत्यधिक कष्ट होना |
• पेट में हल्की सूजन होना |
• भूख नहीं लगना |
• जीभ पर सफेद लेप जमा होना |

आखिर हम कौनसा आहार ग्रहण करे की हम कब्ज से मुक्त हो कब्ज मुक्त जीवन जीये |

पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना (How to Remove Constipation Naturally) :

यदि आप पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करते है तो कभी कब्ज के शिकार नहीं होते है | क्योकि कई लोग पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन नहीं करते है इस वजह से वे कब्ज के जीवन भर शिकार बने रहते है | एक सामान्य व्यक्ति को 10-12 ग्लास पानी का सेवन करना चाहिए | पानी के सही सेवन की विधि का विवरण हम आगामी ब्लॉग में प्रेषित करेगे |


दही का सेवन करे (Eat yogurt):

दही एक प्री-बायोटिक खाद्य पदार्थ है | प्री-बायोटिक आंतो के स्वस्थ बेक्टिरिया के लिए टानिक का काम करता है | नियमित रूप से दही का सेवन व्यक्ति को कठिन कब्ज से मुक्त करता है |

छिलके वाली दालों का सेवन (Intake of peeled pulses) :

प्राय: दालों का सेवन करने वाले कब्ज के शिकार रहते है | क्योकि दालों में छिलका नहीं होता है | किन्तु यदि हम छिलके वाली दालों व अंकुरित अनाज को दाल के रूप में सेवन करते है तो निश्चित ही कब्ज से मुक्त जीं जीते है |

सब्जियों का सूप (Vegetable Soup) :

यदि आप भोजन के पूर्व पर्याप्त मात्रा में सब्जियों के सूप का सेवन करते है तो आपकी भूख बढ़ती है और भोजन का पाचन आसानी से हो जाता है और आप कब्ज से मुक्त हो जाते है |

अलसी (Flex Seed):

अलसी में सकारात्मक कोलेस्ट्राल पाया जाता है | इसके साथ ही अलसी में पर्याप्त मात्रा में रेशा भी पाया जाता है | यदि आप ठण्ड के मौसम में 10-40 ग्राम अलसी का सेवन करते है तो आप कब्ज के साथ साथ ह्रदय रोग से भी सुरक्षित रहते है |

हरी सब्जियां (Green Vegetables) :

यदि हम अपने भोजन में पर्याप्त मात्रा में हरी सब्जियों को शामिल करते है तो हरी सब्जिया रेचक अर्थात दस्तावर का कार्य करती है | क्योकि हरी सब्जियो में भरपूर माता में रेशा पाया जाता है |

पालक, मैथी, चौलाई व अन्य हरी सब्जियों में रेचक गुण अर्थात कब्ज दूर करने के गुण पाये जाते है | क्योकि हरी सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में रेशा भी पाया जाता है | इसलिये अपने आहार में पर्याप्त मात्रा में हरी सब्जियों का सेवन करने से कब्ज से मुक्त मिल जाती है |

यदि हम आने आहार में पर्याप्त मात्रा में फलों-सब्जियों व कब्ज दूर करने वाले आहार का सेवन करते है तो निश्चित ही कब्ज से मुक्त रहते है | इसलिये अपने आहार में सकारात्मक आहार को शामिल कर कब्ज से मुक्त हो |

Lifestyleexpert125.com

 

Share to...