सावधान: दूध का सेवन आपको गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है Dudh Peene ke Nuksan
Dudh Peene ke Nuksan –Dr.Jagdish Joshi, Lifestyle Expert 125

Dudh Peene ke Nuksan –
क्या दूध का सेवन आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है ? आम तौर पर व्यक्ति दूध को हमेशा स्वास्थ के लिए लाभदायी ही समझता है | किन्तु कुछ अवस्थाओं में दूध का सेवन आपकी सेहत को नुकसान ही नहीं गंभीर हानि पहुंचा सकता है
हम बरसो से दूध का सेवन करते आ रहे है | दूध को अमृत कहा गया है | व्यक्ति पैदा होने से लेकर अंतिम समय तक दूध का सेवन करता रहता है | हमारे पूर्वज वर्षो से दूध का सेवन करते आ रहे है | दूध में अनेक पोषक तत्व पाए जाते है
दूध मे कैल्शियम, विटामिन के, ए और बी-12 के साथ-साथ थाईमाईस व निकोटेनिक ऐसिड जैसी महत्वपूर्ण तत्व पाये जाते है | इस वजह से दूध को सम्पूर्ण आहार माना जाता है |
दूध का सेवन करने से कब्ज, अनिद्रा, थकान व कमजोरी दूर होती है | इस प्रकार दूध पीने के अनेक फायदे है |
एक आम आदमी का सोच है की हम यदि दूध नही पीएगे तो हमारी हड्डिया कमजोर हो जाएगी | दूध के बिना हड्डी का मजबूत होना संभव नही है | दूध तो पीना ही पड़ेगा | दूध नही पीयेगे तो दाँत कैसे मजबूत होगे? किन्तु यह सही नही है |
https://youtu.be/8DRHk5HTl2o
एक सामान्य स्वास्थ्य के व्यक्ति के लिए दूध पीना कोई नुकसान नही पहुचाता है | किन्तु किसी रोग विशेष मे दूध का सेवन करना लाभप्रद नही होता है | आखिर कर कौनसे रोगों मे दूध का सेवन करना उचित नही है?
दूध कफ बनाता है | यदि आप सर्दी-खांसी के शिकार है तो आपके लिए दूध कदापि उचित नही है | क्योकि दूध का सेवन करना सीधा कफ बनाता है | यदि आप सर्दी-खांसी के शिकार होने के बाद भी यदि दूध पीते है तो आपका कफ बनना बंद नही होगा | भले ही आप हल्दी दूध पी ले, खजूर का दुध पी ले, दाल चीनी का दूध पी ले | आप अपने दूध मे कोई भी पदार्थ मिलाकर सेवन कर ले कफ बनना बंद नही होगा | ऐसी अवस्था में दवाईयां भी बेअसर हो जाती है
सर्दी-खांसी होने पर क्या करे (Dudh Peene ke Nuksan):
सर्दी खांसी होने पर आप दूध का सेवन करना तुरंत बंद कर दे | इस प्रकार आप कफ की मात्रा को आसानी से नियंत्रित कर पाएगे | दूध का सेवन बंद करने से दवा भी शीध्र लाभ दे देती है | ध्यान रखे कोई भी पदार्थ मिलाने से दूध कफ बनाना बंद नही करता है |
सर्दी खांसी होने पर आप हल्दी का सेवन गर्म पानी या शहद के साथ कर सकते है | खजूर को खा सकते है | दालचीनी को शहद या गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते है | इस प्रकार आप बहुत जल्दी सर्दी-खांसी से आसानी से मुक्त हो जाते है |
https://youtu.be/l3LcfH2DmdI
उच्च रक्तचाप मे दूध का सेवन (Dudh Peene ke Nuksan):
उच्च रक्तचाप होने पर भी दूध का सेवन करना उचित नही है | क्योकि कई आहार शास्त्री भी उच्च रक्तचाप या ह्रदय रोग होने पर दूध का सेवन उचित नही मानते है | उच्च रक्तचाप के रोगी यदि दूध का सेवन करते है तो रक्त मे कोलेस्ट्राल की मात्रा बढ़ जाती है |
इसलिए कभी भी उच्च रक्तचाप व ह्रदय रोग की शिकायत होने पर दूध का सेवन कदापि न करे |
दूध से एलर्जी (Dudh Peene ke Nuksan):
यदि आपको दूध पीने से एलर्जी होती है | दूध पीने के बाद दस्त लग जाती है | कई लोगो को लेक्टोज़ की एलर्जी होती है | ऐसी अवस्था मे दूध का सेवन करना कदापि उचित नही है |जिनको दूध की एलर्जी है वे फर्मेन्टेड मिल्क का सेवन कर सकते है |
फैटी लीवर (Dudh Peene ke Nuksan):
यदि आप फैटी लीवर की समस्या से परेशान है तो आपके लिए दूध पीना नुकसानदायक है | फैटी लीवर की समस्या वालो को प्रोटीनयुक्त आहार का सेवन कम मात्रा मे करना चाहिए | क्योकि दूध मे प्रोटीन पर्याप्त मात्रा मे होता है | यदि आप ऐसी अवस्था मे दूध का सेवन करते है तो आपको अपच, ऐसिडिटी, गैस, आलस्य, थकान व वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है |
गैस की समस्या(Dudh Peene ke Nuksan):
यदि आपको गैस की समस्या है तो आपके लिए दूध पीना नुकसान दायक हो सकता है | क्योकि गैस की समस्या पाचन प्रणाली के भोजन नही पचाने की वजह से होती है | ऐसी अवस्था मे यदि आप दूध का सेवन करते है तो गैस की समस्या बनी रहती है |
मोटापा (Dudh Peene ke Nuksan):
यदि आप मोटापे के शिकार है तो आपके लिए दूध लाभदायी नही है | क्योकि दूध के सेवन से शरीर मे अतिरिक्त कैलोरी जमा हो जाती है | इसलिए यदि आप मोटापे के शिकार है तो दूध का सेवन न करे | क्योकि हम नियमित आहार के साथ-साथ दूध का अतिरिक्त सेवन कर जाते है | इस प्रकार अतिरिक्त सेवन की गयी कैलोरी हमें मोटापे का शिकार बनाती है
क्या दूध पीना आवश्यक है?(Dudh Peene ke Nuksan):
यदि आप ऐसा महसूस करते है की दूध नही पीने से आप की हड्डिया कमजोर हो जाएगी तो आपके पास दूध के अनेक विकल्प मौजूद है | अनेक आहारों मे कैल्शियम पाया जाता है | आप इन आहारों का सेवन कर आसानी से कैल्शियम की प्राप्ति कर सकते है |
उक्त लेख सामान्य स्वास्थ्य की जानकारी के अनुसार दिया गया है | यदि आप किसी रोग विशेष के शिकार है तो आपको अपने चिकित्सक से परामर्श लेकर ही दूध के सेवन को कर सकते है | यदि आपको कोई रोग नहीं है तो आप दूध पी सकते है |
Lifestyleexpert125.com
https://en.wikipedia.org/wiki/Milk
https://en.wikipedia.org/wiki/Dairy_product
https://en.wikipedia.org/wiki/Dairy
https://en.wikipedia.org/wiki/Dairy
More Stories
मखाना खाने के चमत्कारिक फायदे (Makhane Khane ke Fayde in Hindi)
क्या आप फ्रिज का पानी पीते है?- सावधान
सीताफल खाने के चमत्कारिक लाभ | Sitafal ke Fayde