मूली खाने के चमत्कारिक लाभ Mooli ke Fayde

Mooli ke Fayde- Dr.Jagdish Joshi, Lifestyle Expert 125
Mooli ke Fayde -मूली हमारे आहार का मुख्य भाग है | मूली स्वाद में मीठी व तीखी होती है | प्राय: मूली सफेद रंग की होती है | मूली सेवन के अनेक चमत्कारिक फायदे है |
ठण्ड में मौसम में प्रकृति हमें अनेक फल व सब्जियां देती है | इन फल व सब्जियों में अनेक ओषधिय गुण पाए जाए है | यदि हम अपने आहार में इसे नियमित रूप से शामिल करते है तो हम अपने परिवार को स्वस्थ व निरोगी बना पाते है |
मूली में अनेक ओषधिय गुण पाये जाते है | मूली बाजार में बहुत ही कम मूल्य पर बाजार में उपलब्ध हो जाती है | मूली को सलाद, ज्यूस, सब्जी व आहार में अनेक प्रकार से प्रयोग में ला सकते है |
मूली गर्म होती है या ठंडी?:
मूली की प्रकृति ठण्डी होती है | शरीर में जब सूजन आ जाती है तो गर्मी की वजह से आने वाली सूजन में मूली का सेवन लाभ देता है |
कब्ज में लाभदायी मूली(Health Benefits of White Radish):

मूली में भरपूर मात्रा में रेशा पाया जाता है | मूली का नियमित सेवन आंतो को शक्ति प्रदान करता है | मूली का सेवन करने से पित्त का भरपूर उत्पादन होता है | जिससे लीवर व पित्ताशय स्वस्थ होते है | मूली के साथ काला नमक मिलाकर सेवन करने से भूख न लगने की समस्या दूर हो जाती हैं | यदि आपको खट्टी डकारो की समस्या है | तो मूली के 1 कप रस में मिश्री मिलाकर पीने से लाभ मिलता हैं | सुबह-शाम मूली का रस पीने से पुरानी से पुरानी कब्ज में भी लाभ होता हैं |इस प्रकार आप सभी प्रकार के कैंसर से सुरक्षित रहते है |
एसिडिटी से मुक्ति दिलाये मूली (Muli khane ke Fayde):
मूली का सेवन करने से एसिडिटी में लाभ होता है | इसलिए दोपहर के खाने में मूली-टमाटर के कचुम्बर का सेवन करना चाहिए |
क्या मूली पचने में आसान होती है?(Health Benefits of White Radish)
मूली में भरपूर मात्रा में रेशा होता है | भोजन के पाचन को व्यवस्थित करने के लिये मूली का रेशा बहुत लाभ देता है | मूली में लिगनिन पर्याप्त मात्रा में होता है | यह एक घुलनशील रेशा होता है जो आंतो को गतिशील बनाकर कब्ज से मुक्ति देता है |
मूली खाने के लाभ (Mooli ke Fayde):

पाचन सम्बंधित रोगों के लिए मूली बहुत लाभदायक है | यह शरीर से विजातीय द्रव्यों अर्थात जहर को शरीर के बाहर कर देती है | मूली सेवन करने के अनेक लाभ होते है |इसलिए मूली को अपनी आहार में अवश्य स्थान देना चाहिए |
मूली का जूस पीने से क्या होता है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार मूली के पत्तों के ज्यूस का नियमित सेवन करने से पीलिया, मधुमेह, गठिया, पाइल्स व अन्य स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओ में लाभ होता है |
मूली में सोडियम, मैग्नेशियम, आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट व क्लोरिन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है | मूली में विटामिन ए, बी, सी व पर्याप्त मात्रा में रेशा पाया जाता है |
पीलिया रोग में लाभदायी मूली (Mooli ke Fayde):

पीलिया रोग में मूली का सेवन बहुत लाभ देता है |क्योकि यह लीवर से अतिरिक्त बीलीरुबिन को बाहर निकालती है | बीलीरुबिन के उत्पादन को उचित स्तर पर बनाए रखती है | मूली का सेवन लाल रक्त कोशिकाओं को नष्ट होने से रोकती है | प्रातकाल 100-150 मूली खाली पेट खाने से पीलिया रोग में लाभ होता है |
बवासीर में मूली कैसे खाये?:
पाइल्स के शिकार व्यक्ति को कच्ची मूली का ही सेवन करना चाहिए | पाइल्स होने पर मूली व टमाटर को किसनी में किसकर ही सेवन करना चाहिए |मूली के रस का भी सेवन किया जा सकता है | मुली के पराठे व सब्जी का सेवन नहीं करना है |
रक्त की कमी में लाभदायी मूली (Muli khane ke Fayde):
रक्त की कमी में मूली के सेवन से लाभ होता है | 20 ग्राम मूली के पत्तो के रस का दिन में 3 बार सेवन करने से रक्त की कमी में लाभ होता है | रक्त की कमी दूर होती है |
ह्रदय को स्वस्थ बनाए मूली(White Radish):
मूली का सेवन ह्रदय को स्वस्थ बनाता है | मूली में पाया जाने वाला फ्लेवनाईड ह्रदय को स्वस्थ बनाता है | मूली में पाया जाने वाला ऐथोसाईनिन ह्रदय विकारों को दूर करता है |
केंसर रोग में लाभदायी मूली(Muli ke fayde in hindi):
मूली में शरीर को स्वच्छ करने के गुण पाये जाते है | मूली में विटामिन सी, फौलिक एसिड व ऐथोसाईनिन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है | अनेक प्रकार के केंसर जैसे कोलोन, किडनी, आंतों, पेट व मुंह के केंसर से सुरक्षा प्रदान करती है | मूली का नियमित प्रयोग करने से शरीर में केंसर कोशिकाए नहीं पनपती है |
किडनी रोग में लाभदायी मूली (Muli khane ke Fayde):
किडनी रोग में मूली के सेवन से लाभ होता है | मूली के पत्तो में किडनी को डी टाक्स करने का चमत्कारिक गुण पाया जाताहै | यदि पेशाब की मात्रा कम हो रही है तो इसके 20 ग्राम पत्तो के रस का दिन में 3 बार सेवन करने से किडनी रोग में लाभ होता है | किडनी स्वस्थ होने में मदद मिलाती है |
पथरी रोग में लाभदायी मूली (Muli khane ke Fayde):
पथरी रोग में मूली के सेवन से लाभ होता है | 100 ग्राम मूली के पत्तो के रस का दिन में 3 बार सेवन करने से पथरी रोग में लाभ होता है |
उच्च रक्तचाप में लाभदायी मूली(Muli ke fayde in hindi):
मूली पोटेशियम का श्रेष्ठ स्त्रोत है| पोटेशियम उच्च रक्तचाप को सामान्य स्तर पर बनाए रखता है | मूली का सेवन रक्त के प्रवाह को बढाता है | मूली का सेवन रक्त वाहिनियो को फैलाकर रक्त के प्रवाह को आसान बनाता है | मूली में पाया जाने वाला तत्व उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखता है |
मधुमेह में लाभदायी(Muli ke fayde in hindi):
मूली का ग्लासिमिक इंडेक्स बहुत कम होता है | इसका सेवन करने से रक्त में शर्करा की मात्रा नही बढ़ती है | इससे व्यक्ति का पेट भी भर जाता है | इसलिए नियमित रूप से मूली खाने से मधुमेह का खतरा भी कम रहता हैं | इसलिए आपने नियमित आहार में मूली को अवश्य शामिल करना चाहिए |
पानी की कमी दूर करे मूली (Mooli ke benefits for dehydration in Hindi):
मूली में अन डायजेस्टेड कार्बोहाईड्रेट होता है | इसकी वजह से शरीर में उचित मात्रा में पानी की मात्रा रुक पाती है |
जीवनी शक्ति को मजबूत बनाए (Radish for immune system in Hindi) :
मूली का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृध्दि होती है | मूली में पाये जाने वाले विटामिन्स व रेशा शरीर की जीवन शक्ति को मजबूत बनाता है | इस प्रकार मूली का सेवन शरीर को उच्च श्रेणी के विटामिन्स व मिनरल्स प्रदान करता है | मूली के रस में समान मात्रा में अनार का रस मिलाकर पीने से हीमोग्लोबिन बढ़ता हैं| जिससे जीवनी शक्ति मजबूत होती है | मूली का सेवन करने से थकान मिटती है और गहरी नींद आती है |
त्वचा के लाभदायक मूली (Radish beneficial for Skin disorder):
मूली में विटामिन सी, फास्फोरस, जिंक और विटामिन बी काम्प्लेक्स पाया जाता है | जो त्वचा को सुन्दरता प्रदान करता है | मूली में पाया जाने वाला जल तत्व त्वचा की नमी को बनाए रखता है | कच्ची मूली के रस को चेहरे पर लगाने से त्वचा सुन्दर हो जाती है |
मूली के सेवन से दांतों को स्वस्थ बनाये(Radish for Dental Health in Hindi):
मूली को धीरे-धीरे चबाकर खाने से दांत चमकते हैं| और दांतों के दाग-धब्बे दूर होते हैं | पायरिया से परेशान लोग मूली के रस से दिन में 2-3 बार कुल्ले करें | इसका रस पीने से पायरिया में लाभ होता है | मूली खाने से हमे विटामिन ‘ए’ मिलता हैं | जिससे हमारे दांतो को मजबूती मिलती हैं |
वैसे मूली को किसी भी स्वरूप में पराठे, सलाद, कचुम्बर, सब्जी के रूप में सेवन करते है तो हमें इसके ओषधिय गुणों का लाभ मिलता है | किन्तु हम इसके ज्यूस का सेवन करते है तो हमें अनेक चिकित्सकीय लाभ मिलते है |
पाचन सम्बंधित रोगो में लाभ :
मूली के रस का नियमित सेवन करने से पाचन सम्बंधित रोगो में लाभ होता है | इसके सेवन से गेस्ट्रिक अल्सर में लाभ होता है |
कच्ची मूली खाने से क्या होता है?
कच्ची मूली में एथेरिसिन होता है | कच्ची मूली का सेवन हृदय रोग से सुरक्षित रखता है | सर्दियों में मूली का सेवन करने से पाचन संस्थान अपनी पूर्ण क्षमता से कार्य करता है | यदि आप मधुमेह रोगी है तो आपके लिए मूली सेवन आपको लाभ देता है | मूली का पर्याप्त मात्रा में सेवन ब्लड शुगर को उचित स्तर पर रखता है |
शरीर को टॉक्सीन फ्री करता है(Muli khane ke Fayde):
मूली के रस का सेवन शरीर को टॉक्सीन फ्री करता है | क्योकि हम रोगी तब ही होते है जब शरीर में टॉक्सीन जमा हो जाते है | मूली के रस का सेवन मूत्राशय, जुड़े, प्रोस्टेट व पाचन संस्थान को गन्दगी से मुक्त करता है | मूली के रस का सेवन लीवर को कार्यक्षम तो बनाता है | पित्ताशय की थैली को स्वच्छ करता है |
फंगल इंफेक्शन से बचाता (Muli khane ke Fayde):
मूली में फंगल इंफेक्शन को दूर करने के गुण होते है | मूली में डायजेस्टिव इन्जाइम्स पाए जाते है जो शरीर को इंफेक्शन से सुरक्षित करते है |
कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है (Muli khane ke Fayde) :
मूली का सेवन कैंसर रोग से सुरक्षा प्रदान करता है |क्योकि मूली में विटामिन ‘सी’ व फोलिक ऐसिड पाया जाता है | यदि आप मूली का नियमित सेवन करने से शरीर में कैंसर की कोशिकाओं का विकास नहीं होता है |
मौसमी संक्रमण से सुरक्षा :
बदलते मौसम की वजह से होने वाले सर्दी-खासी व अन्य मौसमी स्वास्थ सम्बंधित समस्याओ से सुरक्षा मिल जाती है | मूली के रस का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है |
मूली की पत्ती सेवन के लाभ (Health Benefits of Mooli Leaves):
मुली के पत्ते खनिज, विटामिन व अन्य पोषक तत्वों से परिपूर्ण होते है | मूली के पत्ते में मूली की तुलना में अनेक पोषक तत्व पाए जाते है | मूली के पत्तो का सेवन सर्दी-खांसी जैसे सामान्य रोगो से तो बचाता ही है | इसके साथ ही मधुमेह, कैंसर, हृदय रोग व अन्य घातक रोगो से सुरक्षा प्रदान करता है | मुली के पत्तो का सेवन वजन कम करने में सहायक है |
इस प्रकार हम देखते है की मूली तो फायदेमंद है | इसके पत्ते भी हमे बहुत स्वास्थ लाभ देते है | जबकि हम इसके पत्तो को अनावश्यक वस्तु समझ कर फेक देते है |
इसके पत्तो का रस, पत्तो की सब्जी, पत्तो के पराठे, पत्तों का सूप बनाकर इसका सेवन किया जा सकता है |
क्या रोज मूली खाना अच्छा है?
ठण्ड के मौसम में मूली का नियमित सेवन किया जा सकता है | मूली में कार्ब्स व प्रोटीन के बिना विटामिन व खनिज लवण होते है | इसलिए इसे नियमित रूप से सेवन करना चाहिए |
मूली खाने का सही समय (Muli khane ke Fayde) :
दोपहर 3 के पूर्व ही मूली का सेवन करना चाहिए | इस प्रकार आप गर्म शरीर रहते हुए मूली का सेवन करे | कभी भी खाली पेट मूली का सेवन न करे |
क्या मूली खाने के बाद दही खा सकते हैं?
मूली के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए | क्योकि मुली व दही विपरीत आहार है | इसके सेवन से स्वास्थ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है |
क्या मूली खाने से पेट में गैस बनती है?
यदि आप रात को मूली खाकर सोते है तो गैस (Blotting) की समस्या हो सकती है | इसलिए मूली का सेवन दोपहर के भोजन के साथ ही करना चाहिए | यदि आप दोपहर के भोजन के साथ मूली व टमाटर के कचुम्बर का सेवन करते है तो निश्चित ही गैस की समस्या से मुक्ति मिलेगी |
मूली खाने के फायदे नुक़सान (Muli khane ke fayde aur Nuksan):
मूली खाने के वैसे तो अनेक लाभ है | किन्तु इसका सेवन गलत विधि से करते है तो लाभ के स्थान पर हानि होती है | आखिर मूली को सेवन करने का सही तरीका किया है |
मूली का मछली के साथ सेवन नहीं करना चाहिए | मूली के सेवन के बाद तुरंत दूध का सेवन नही करना चाहिए | आहार के नियम के अनुसार मूली को काले चने के साथ सेवन नहीं करना चाहिए | मछली के साथ मूली का सेवन न करे | मूली को अत्यधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए | इसके अत्यधिक सेवन से भूख में कमी आती है | मुंह व गले में सूजन हो सकती है |इसलिए इसका सिमित मात्रा में सेवन करना चाहिए |
इस प्रकार हम देखते है की मूली अनगिनत रोगों में चमत्कारिक लाभ देती है | मूली शरीर को सर्वागीण स्वास्थ प्रदान करता है |
मूली किसे नहीं खाना चाहिए?
सामान्य तह: मूली का सेवन हमारे शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं डालता है | किन्तु कुछ लोगो को मूली का सेवन करने से पेट फूलना व ऐठन की समस्या हो सकती है | कुछ लोगो को मूली से एलर्जी भी हो सकती है | कुछ व्यक्तियों को मूली का सेवन एलर्जी कर सकता है | इसलिए यदि आपको मूली का सेवन करने से इनमे से कोई तकलीफ हो तो अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य ले |
आवश्यक निर्देश :
मूली में अनेक ओषधिय गुण पाए जाते है | किन्तु कुछ लोगो को इसके सेवन से शरीर में कोई विशेष प्रतिक्रिया महसूस होती है तो उन्हें अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य प्राप्त करना चाहिए | इसके साथ ही मूली के सेवन के बारे में जो सावधानी रखने का सुझाव दिया गया है उसका हमें ध्यान रखना है |
Lifestyleexpert125.com
More Stories
मखाना खाने के चमत्कारिक फायदे (Makhane Khane ke Fayde in Hindi)
क्या आप फ्रिज का पानी पीते है?- सावधान
सीताफल खाने के चमत्कारिक लाभ | Sitafal ke Fayde