गर्मी के मौसम में कैसे स्वस्थ रहे? Healthy Diet in Summer in Hindi

गर्मी के मौसम में कैसे स्वस्थ रहे? Healthy Diet in Summer in Hindi -Dr.Jagdish Joshi, Lifestyle Expert125
Healthy Diet in Summer in Hindi–गर्मी का मौसम पेट की समस्या | भीषण गर्मी की वजह से अनेक लोग पेट संबंधित समस्याओं से परेशान है | पेट का फूलना | पेट का भारी होना | इस प्रकार की अनेक पाचन सम्बंधित समस्याओ से अनेक लोग परेशान है |
गर्मी के मौसम में खट्टा व अत्यधिक ठंडा खाने की इच्छा होती है | किन्तु इसी मोसम में हमारी पाचन प्रणाली बहुत नाजुक हो जाती है |
इसी के साथ अत्यधिक गर्मी की वजह लू (Heat Stroke), पेट का दर्द, अत्यधिक गर्मी लगना, सीने में दर्द, एसिडिटी, कब्ज, भूख नहीं लगना, दस्त (Food Poisonings) व अनेक समस्या हमें परेशान करती है |
आखिर पेट की समस्या का क्या कारण है (Healthy Diet in Summer in Hindi):
गर्मी के मौसम में वातावरण तो गर्म रहता है | किन्तु हमारी पाचन अग्नि कमजोर हो जाती है | किन्तु हमारा आहार वही बना रहता है | जो हम नियमित रूप से सेवन करते है |
तो क्या करे की गर्मी के मौसम में हम पेट सम्बंधित किसी भी समस्या से परेशान न हो |
स्वास्थवर्धक आहार का सेवन करे (Healthy Eating) :
गर्मी के मौसम में हमें अपने भोजन में पर्याप्त सुधार करना होगा |
दाल पेट की दुश्मन :
हम गर्मी के मौसम में भी भरपूर दाल का सेवन करते है | ख़ास तोर पर हम तुवर की दाल को बहुत पसंद करते है | तुवर की दाल का सेवन करना गलत नहीं है | इस दाल का सेवन करे पर अपने पाचन को भी देखिए |
यदि आपको कोई आहार का सेवन करने से पेट फूलता है | इसी आहार का सेवन करने से पेट साफ नहीं होता है | किसी आहार का सेवन करने से गैस होती है | तो फिर हम उस आहार को कुछ समय के लिए बंद नहीं कर सकते है |
तो हमें गर्मी के मौसम में तुवर की दाल, चने की दाल, उड़द की दाल, राजमा, छोले व अन्य गरिष्ट भोजन का त्याग करना होगा |
तो फिर क्या खाये?: यह प्रश्न मन में उठना स्वाभाविक है | आखिर हम क्या खाये ?
गर्मी के मौसम में दाल का विकल्प :
गर्मी के मौसम में आप मुंग की दाल, खड़े मुंग व मोठ को आप अंकुरित कर सेवन कर सकते है | यदि आपका पाचन बहुत ही कमजोर है तो इसकी सिमित मात्रा का सेवन करे | इस और अधिक सुपाच्य बनाने के लिए आप इसमें लोकी का प्रयोग कर सकते है |
क्या खाये की पेट सम्बंधित समस्या ही न हो :
आप अपने आहार में सलाद के रूप में भरपूर ककड़ी, टमाटर, केरी पोदीने की चटनी, कोथमीर, हरीमिर्च, नारियल व नीम्बू की चटनी का प्रयोग कर सकते है |
द्रव आहार (Liquid Diet) के रूप में दही का रायता बना कर सेवन किया जा सकता है | लोकी का रायता, बूंदी का रायता, कद्दू का रायता व अन्य प्रकार के छाछ या दही के आहार को बनाकर सेवन कर सकते है | ,इसके इसके साथ ही पाइनापल, आम व अन्य रेशे युक्त फलो का सेवन करना चाहिए
भोजन को भरपूर चबाना(Chew Properly) :
भोजन को भरपूर बार चबाना एक दिव्य अस्त्र है | इस अस्त्र के माध्यम से आप पाचन सम्बंधित समस्याओ से आसानी से मुक्त हो सकते है |
शरीर को पानी से भरपूर रखे (Keep Hydrated) :
गर्मी के मौसम में कम मिर्च मसाले का सेवन करे | सकारात्मक आहार के सेवन के साथ पर्याप्त व सही मात्रा में पानी का सेवन करे | पानी की पर्याप्त मात्रा के पानी, केरी का पना, ताजी छाछ, नीम्बू पानी, इमली का शरबत, गन्ने का रस, नारियल पानी व अन्य प्राकृतिक पेय पदार्थो का सेवन करे | आप ऐसे पेय पदार्थो का सेवन करे जो आपको स्वास्थ के साथ साथ स्वाद भी प्रदान करे |
आहार की संयमित मात्रा का सेवन ही कर्रे (Eat Small Quantity of Meal) :
आहार का सिमित मात्रा में ही सेवन करे | भूख से 1 रोटी कम का सेवन करे | दिन में भूख लगने पर प्राकृतिक पेय पदार्थो का सेवन करे | कभी भी अत्यधिक भोजन न करे |
दही व दही से बनाए पदार्थो का सेवन करे (Consume Probiotic) :
अपने आहार में पर्याप्त मात्रा में दही व दही से बने पेय पेय पदार्थो का सेवन करे | ये पदार्थ पाचन को आसान बनाते है | इसके साथ ही हमारी पाचन प्रणाली के सकारात्मक बेक्टरिया को शक्ति प्रदान करते है |
तेल व अत्यधिक मसालेदार आहार का सेवन न करे (Avoid Spicy and Oily Food) :
जैसा की हम पूर्व में चर्चा कर चुके है | हमारी पाचन प्रणाली गमी में कमजोर होती है | इसलिए इस मौसम में तेल में तले हुए व अत्यधिक मसाले से युक्त आहार का सेवन कदापि न करे | अन्यथा आप स्वास्थ सम्बंधित समस्याओ से परेशान हो सकते है |
नियमित व्यायाम करे (Exercise Regularly):
गर्मी के मौसम में हम प्राय आलसी हो जाते है | देर रात तक जगना और सुबह देर से उठना | इस वजह से पाचन प्रणाली और कमजोर हो जाती है | किन्तु गर्मी में हम भरपूर आहार का सेवन करते है | तो बीमार क्यों नहीं होंगे ?
इसलिए सुबह जल्दी उठकर योग करे | प्राणायाम करे | नियमित रूप से टहले | इस प्रकार कोई भी एक शारीरिक अभ्यास को करे | इस प्रकार हम गर्मी स्वस्थ रह सकते है |
चाय, काफी का सिमित मात्रा में सेवन करे (Avoid Tea Coffee and Alcohol) :
गर्मी के मौसम में शराब का सेवन कदापि न करे | चाय-काफी का सिमित मात्रा में ही सेवन करे |
इस प्रकार हम देखते है की भीषण गर्मी में भी हम स्वस्थ रह सकते है | गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए सकारात्मक आहार का सेवन कर सकते है | सकारात्मक पेय पदाथो का सेवन कर सकते है | गर्मी के मौसम में ठंडी पट्टी का प्रयोग भी कर सकते है | इसके साथ प्राकृतिक चिकित्सा के प्रयोग चादर लपेट का प्रयोग भी कर सकते है |
हमारे पास स्वस्थ रहने के अनेक विकल्प मौजूद है | आवश्यकता है केवल उन्हें अपनाने की है | ताकि हम व हमारा परिवार स्वस्थ व निरोगी रहे |
आवश्यक जानकारी :
उक्त आहार पध्दति सामान्य स्वास्थ के अनुसार दी गयी है | यदि आपको किसी आहार? या आप किसी रोग विशेष के शिकार है ? तो आपको अपनी जीवनचर्या में परिवर्तन अपने चिकित्सक के परामर्श से ही करना चाहिए |
More Stories
क्या आप कब्ज से परेशान है?
सावधान- क्या आप ठण्ड में कम पानी का सेवन कर रहे है?
सावधान- क्या आप ठण्ड में कम पानी का सेवन कर रहे है?