क्या आप अंजीर के चमत्कारिक फायदे जानते है? Anjeer Khane ke Fayde

Healthbenefitsof anjeer

Healthbenefitsof anjeer

Anjeer Khane ke Fayde | Health Benefits of Fig | Anjeer Benefits | Anjeer Ke Fayde| Fig Benefits | Fig Fruits Benefits | Dry Fig BenefitsHealth Benefits of Fig | Anjeer Khane ke Fayde in Hindi | Anjeer Khane ke Fayde for Skin | Anjeer Benefits Anjeer ke Fayde | Fig Benefits |Anjir Khane ke Fayde |Fig Fruit Benefits |Benefis of fig soaked in water overnight

क्या आप अंजीर के चमत्कारिक फायदे जानते है?Anjeer Khane ke Fayde

Anjeer Khane ke Fayde by Dr.Jagdish Joshi, Lifestyle Expert 125

Anjeer Khane Ke fayde
Anjeer Khane ke Fayde

अंजीर कैसा फल है (Anjeer Khane ke Fayde):

अंजीर ओषधीय गुणों से भरपूर फल है | इसका प्रयोग वर्षो से सेहत व स्वाद के लिए किया जा रहा है |

अंजीर रसीला व भरपूर रेशे वाला फल है | इसका मुख्य प्रयोग सर्दी, खांसी व कब्ज मे सामान्यतः किया जाता है | किन्तु इसमे अनेक ओषधीय गुण भी पाये जाते है जिससे हमे अनेक स्वास्थ्य के लाभ प्राप्त कर लेते है | अंजीर को फल के रूप व इसे सुखाकर मेवे के रूप में सेवन किया जा सकता है |

अंजीर में पाये जाने वाले पोषक तत्व (Health Benefits of Fig):

अंजीर में पर्याप्त मात्रा में (Fig Nutrients) शक्कर, केल्शियम, लोहा तत्व व मैग्नेशियम पाया जाता है | इसके अतिरिक्त अंजीर में केरोटीन, टेनिन, विटामिन ए, के,बी ई, विटामिन बी काम्प्लेक्स, नायासिन, फोलेट व भरपुर मात्रा में रेशा पाया जाता है |

30 ग्राम सूखे अंजीर में पाए जाने वाले पोषक तत्व:

68 कैलोरी
1.1 ग्राम प्रोटीन
0.5 ग्राम वसा
15.9 ग्राम कार्बोहाइड्रेट
3.0 ग्राम रेशा
291 मिली ग्राम पोटेशियम
75 मिली ग्राम कैल्शियम
24 मिली ग्राम मेग्नीशियम
1.26 मिली ग्राम आयरन

80 ग्राम ताजेअंजीर फल में पाए जाने वाले पोषक तत्व:

34 कैलोरी
1.04 ग्राम प्रोटीन
0.2 ग्राम वसा
7.6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट
1.6 ग्राम रेशा
160 मिली ग्राम पोटेशियम
12 मिली ग्राम मेग्नेशियम
30 मिली ग्राम कैल्शियम
120 माईक्रो मिली ग्राम कैरोटीन


अंजीर एक मंहगा फल होने की वजह से यह आम आदमी की पहुच से बाहर है | किन्तु यदि आप की क्रय शक्ति मजबूत है तो आपको इस फल का सेवन अवश्य करना चाहिए | यदि हम इसके सूखे स्वरूप को सेवन करते है तो यह मेवो की श्रेणी मे आ जाता है |

तो आईये हम इसके ओषधीय गुणों के बारे मे जानकारी प्राप्त करेगे, ताकि हमारा परिवार सर्दी,खांसी, पाचन सम्बधित समस्याओ से मुक्त होने के साथ साथ अनेक रोगों से सुरक्षित रहे |

अंजीर की प्रकृति (Anjeer Health Benefits in Hindi):

अंजीर की प्रकृति गर्म होती है। इसका अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से रक्त स्त्राव हो सकता है। किन्तु 2-4 अंजीर (Dried Fig) का सेवन बिना डरे किया जा सकता है | इसका प्रयोग बच्चों को बिना डरे कराया जा सकता है, जिससे वे कब्ज के साथ-साथ सर्दी-खांसी से मुक्ति रहते है |

किन्तु यदि आप इसका अत्यधिक मात्रा मे सेवन करते है तो आप को सावधान रहना होगा |

अंजीर खाने से क्या-क्या फायदे होते है ?(Anjeer ke Fayde):

अंजीर के सेवन से (Fig Fruits Benefits) अनेक स्वास्थ्य लाभ मिलते है | तो आईये अंजीर के सेवन को कैसे करे और इसके सेवन से हमें क्या-क्या लाभ होते है के बारे में जानकारी प्राप्त करते है |

कब्ज से मुक्ति दिलाये अंजीर (Anjeer Benefits):

anjeer ke fayde

अंजीर मे उच्च मात्रा में रेशा पाया जाता है, इसकी वजह से अंजीर का सेवन करने से कब्ज (Constipation) मे चमत्कारिक लाभ होता है। पानी मे गले हुए अंजीर का प्रातकाल सेवन कब्ज से राहत देता है | पाईल्स रोग मे भी अंजीर का सेवन मल निष्कासन की प्रक्रिया को आसान व सहज बना देता है | किन्तु ब्लीडिंग पाईल्स मे इसका सेवन नही करना चाहिए |इसका सेवन गैस में भी राहत देता है |

अंजीर कब ओर कैसे खाये?(Anjeer Khane ke Fayde) :

अंजीर रात को पानी में गलाकर सुबह सेवन करना चाहिए |

वजन कम करे अंजीर का सेवन (Anjir Khane ke Fayde):

अंजीर का सेवन का सेवन मोटापा घटाने में मदद करता है, (Weight Loss) अंजीर में भरपूर मात्रा मे रेशा होने से आंतों की अच्छे से सफाई होती है जिससे चयापचय(Metabolism) प्रक्रिया तेज होती है | (Rojana Anjeer Khane ke Fayde) अंजीर में पर्याप्त मात्रा में रेशा होने से पेट को भरे हुए होने का अहसास होता है | 

ध्यान रखें, यदि आप अंजीर का दूध के साथ अंजीर का सेवन कर रहे तो निश्चित ही वजन बढ़ सकता है | अंजीर का सिमित मात्रा मे सेवन करे |   2-4 अंजीर रात को पानी मे गलाकर सुबह स्वल्पाहार के रूप में सेवन किया जा सकता है | 

शादी शुदा मर्दो के लिये अंजीर की जानकारी :

शादी शुदा मर्दो के अंजीर एक श्रेष्ठ आहार है | इसके सेवन से मर्दानगी बढती है | वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या में वृद्वि होती है | इस के सेवन से इनफर्लिटी की समस्या दूर होती है |

अंजीर खाने से पुरुषो को क्या फ़ायदा होता है? (Anjir Khane ke Fayde):

Anjeer ke fayde in hindi
Anjeer ke fayde in hindi

अंजीर का सेवन करने से हमारी स्तंभन शक्ति का विकास होता है। इसे यौन टॉनिक के रूप में प्रयोग मे लाया जा सकता है। वह स्तंभन शक्ति बढ़ाने के लिए दो-तीन अंजीर व 4-5 खजूर को सुबह पानी मे गला दें |    रात को दूध के साथ उबालकर इसके केसर, इलायची व जायफल के प्रयोग से इसे बनाकर सेवन करने से आप की स्तंभन शक्ति व यौन शक्ति (Sex Power) मे अपार वृध्दि होती है | आप अपार शक्तिशाली शरीर के मालिक बन भरपूर यौन शक्ति का लाभ ले सकते है |

केन्सर से सुरक्षा प्रदान करे अंजीर (Anjir Khane ke Fayde):

केन्सर से सुरक्षा प्रदान करने मे अंजीर फायदे देता है | रजोनिवृत्ति के बाद शरीर में परिवर्तन आता रहता है। यह परिवर्तन महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है | फ्री रेडिकल से हमारी सुरक्षा को कम करता है। अंजीर का सेवन करने से हार्मोन का संतुलन बराबर रहता है | रजोनिवृत्ति (Menopause) के बाद होने वाले स्तन कैंसर की संभावनाओं को खत्म कर देता है। अंजीर का सेवन करने से केन्सर का खतरा भी कम होता है | क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है,  जो मल त्यागने की प्रक्रिया को आसान बनाता है,  जिससे हम कोलन कैंसर से सुरक्षित हो जाते हैं।

अंजीर का सेवन मन को खुश रखता है (Anjir Khane ke Fayde):

अंजीर मे विटामिन बी-6 पाया जाता है जो सेरोटीन नामक रसायन का उत्पादन बढ़ाता है| इसके सेवन से प्रसन्नता का अनुभव करते है और रात को नींद अच्छी आती है |

मजबूत हड्डियों के लिए अंजीर (Anjeer ke Fayde ):

anjeer khane ke fayde in hindi
anjeer khane ke fayde

हड्डियों (Strong Bones) को मजबूती प्रदान करने मे अंजीर बेजोड़ है  | क्योकि इसमे केल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसकी वजह से हड्डियों की कमजोरी (Weak Bones), आस्ट्रोपोरेसिस व हड्डियों की अन्य समस्याओं से हमें मुक्ति मिलती है।

इसमें फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है | यह हड्डियों के विकास मे सहायक है | इसलिए बढ़ती उम्र मे बच्चों को अंजीर का सेवन अवश्य करवाना चाहिए |

रक्त से कोलेस्ट्राल की मात्रा नियंत्रित करे अंजीर (Dry Fig Benefits):

अंजीर का सेवन करने से रक्त में ट्रायग्लिसराईड अपने उचित स्तर पर रहता है | इसके सेवन से रक्त में कोलेस्ट्राल (Cholesterol)अपने उचित स्तर पर रहता है |

उच्च रक्तचाप को नियत्रित करे अंजीर (Control Blood Pressure):

Anjeer khane ke fayde kiya hai
Anjeer khane ke fayde kiya hai

आहार विशेषज्ञों ने शोध करके बताया है की अंजीर का सेवन करने से रक्तचाप के दुष्प्रभाव को रोकने में मदद मिलती है। अंजीर मे ओमेगा-6 होता है जो रक्तचाप (Normal Blood Pressure) को नियंत्रित करने में मदद करता हैं। अंजीर में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सोडियम कम मात्रा में पाया जाता है। इस प्रकार अंजीर का सेवन उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) के लिए एक श्रेष्ठ ओषधि है | अंजीर का सेवन रक्त वाहिनी को शांत रखता है |

मूत्र संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करे अंजीर (Anjeer Benefits )

अंजीर मे पर्याप्त मात्रा मे पोटेशियम होता है | जो मूत्र के माध्यम से निकलने वाले तत्व पर नियंत्रण रखता है |अंजीर के सेवन से केल्शियम का पतन रुकता है | विषाक्त पदार्थ तेजी से मूत्र के माध्यम से बाहर निकलते है |

आँखो को स्वस्थ रखे अंजीर (Health Benefits of Fig ):

अंजीर का सेवन आँखो को स्वस्थ रखने मे मदद करता है | (Macular Degeneration) यह आंखो की मुख्य समस्या है  |इसकी वजह से आंखो की दृष्टी कमज़ोर हो जाती है | अंजीर मे विटामिन ‘ए’ पर्याप्त मात्रा मे पाया जाता है जो एक एंटी आक्सीडेंट है  |जो आंखो को जीवन भर स्वस्थ रखता है |

इसलिए जो कंप्यूटर व मोबाईल पर अधिक समय(Screen Time) बीताते है उन्हे ठंड के मौसम मे नियमित रूप से अंजीर का सेवन अवश्य करना ही चाहिए |

ह्रदय रोग मे अंजीर के  फायदे(Anjeer for Heart Patient in Hindi):

Health benefits of fig
Health benefits of fig

अंजीर का सेवन पाचन तंत्र के अलावा कोलेस्ट्रोल(Cholesterol) के स्तर को उचित स्तर पर बनाए रखता है | कोरोनारी ह्रदय रोग एक जान लेवा रोग है, जो मुख्य रूप से ह्रदय को संचालित करने वाली रक्त वाहिनियो मे आने वाली रुकावट की वजह से होता है | अंजीर का सेवन करने से रक्त मे स्थिति ट्रायग्लिसराईड अपने उचित स्तर पर रहता है | ट्रायग्लिसराईड रक्त मे जमा वसा को कहते है यही हमारे ह्रदय के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है |

सूखे अंजीर मे फिनोल, ओमेगा-3, ओमेगा-6 फेटी एसिड होते है जो हमारे ह्रदय को स्वस्थ बनाते है |

सूखे अंजीर का सेवन रक्त मे जमा कोलेस्ट्राल को कम करता है | अंजीर मे उपस्थित ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड मौजूद होते हैं जो शरीर से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

सुबह खाली पेट अंजीर खाने से क्या फायदे है??(Benefits of figs soaked in water over night):

अंजीर का प्रातकाल सेवन करना ज्यादा लाभप्रद होता है  | क्योंकि इस समय हमारे पेट को साफ करने की प्रक्रिया चल रही होती है|अंजीर को रात को पानी में गला कर खाना अच्छा होता है | पानी में गलाने से इसके गुणों में वृध्दि हो जाती है | इसे बिना पानी में गलाये भी सेवन किया जा सकता है | 

अंजीर (Dry Fig Benefits) को रात को पानी मे गला कर सुबह सेवन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आपने स्वल्पाहार में भी सूखे अंजीर का सेवन कर सकते हैं।

अंजीर को कैसे पीना चाहिए(Fig Fruits Benefits) :

छोटे बच्चे अंजीर को चबा कर नहीं खा पाते है | इसी प्रकार बुजुर्ग या बीमार व्यक्ति अंजीर को चबा नहीं पाते है | ऐसे लोगो के लिए अंजीर को पानी में गला दे | पानी में गलाने के बाद उसे मसल ले | अब मसले हुए अंजीर को या इसे दूध में उबालकर पीने को दे सकते है |

अंजीर को दूध में उबालकर खाने से क्या होता है?(Anjir Khane ke Fayde):  

यदि आप सुबह पानी में गली हुई अंजीर को रात को सोने के पूर्व दूध के साथ सेवन कर सोते है तो सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है | आप एसिडिटी से मुक्त हो जाते है | मर्दाना शक्ति में अपार वृध्दि होती है |

मनुक्का व अंजीर के फायदे (Fig Benefits):

सुबह पानी में गली हुई मनुक्का अंजीर के साथ दूध को उबालकर रात को सोने के पूर्व पीने से चमत्कारिक लाभ होता है | इस प्रकार का दूध पीने से सर्दी,खांसी की समस्या, बवासीर, मर्दाना कमजोरी, खून की कमी व अन्य प्रकार की कमजोरी दूर होती है |

एक दिन में कितना अंजीर खाना चाहिए? (Anjeer ki kitani matraa me sevan kare in Hindi):

स्वास्थ्य की सामान्य अवस्था मे 2-4 अंजीर का सेवन किया जा सकता है | अत्यधिक मात्रा मे अंजीर का सेवन करना लाभ के स्थान पर हानि दे सकता है |


अंजीर को पानी में भिगोकर खाने से क्या होता है?(Benefits of soaked Anjeer ):

रात को अंजीर पानी में गलाकर सेवन करने से बहुत लाभ होता है | प्राय अंजीर सूखे रहते है | यदि आप इसे पानी में गलाकर सेवन करते है तो ये अच्छी तरह गल जाते है | इस वजह से इनका अवशोषण आसान हो जाता है | इस वजह से आपको अंजीर सेवन करने के 100% लाभ मिल जाते है |

पुरुषो के लिए अंजीर के फायदे(Fig Fruits Benefits) :

पुरुषो के अंजीर का सेवन बहुत लाभ देता है | इसके सेवन से यौन शक्ति में अपार वृध्दि होती है | इसका नियमित सेवन वीर्य में शुक्राणुओ की संख्या में वृद्धि करता है | इस प्रकार जो यौन शक्ति का भरपूर आनंद लेना चाहते है उनके लिए अंजीर वरदान है |

महिलाओ के लिए अंजीर खाने के फायदे (Anjeer Dry Fruits Benefits):

प्राय महिलाओ को रक्त की कमी की शिकायत होती है | ऐसी महिलाओ के लिए अंजीर वरदान है | इसके साथ ही इसके सेवन से वेट लास (Weight Loss), वजन की कमी , हार्ट को स्वस्थ रखना, कैंसर की संभावना को ख़त्म करना जैसी उनके लाभ मिलते है | इसलिए महिलाओ को ठण्ड के मौसम में अंजीर का सेवन अवश्य करना चाहिए |

अंजीर खाने के फायदे बवासीर में (Fig Benefits) :

बवासीर की बीमारी के लिए अंजीर एक अनमोल फल है | रात को सोने के पूर्व 2-4 अंजीर पानी में गला दे | सुबह इस अंजीर व इसके पानी को पी ले | बवासीर में चमत्कारिक लाभ होता है |

गर्मीयो में अंजीर कैसे खाये :

गर्मियों में अंजीर का सेवन केवल ठंडी व वायु प्रकृति के व्यक्ति ही कर सकते है | जिन लोगो को गर्मी अधिक लगती है उन्हें गर्मियों में अंजीर का सेवन नहीं करना चाहिए | क्योकि अंजीर की प्रकृति गर्म होती है |

अंजीर गर्मी करती है क्या ?:

हां अंजीर गर्म प्रकृति का मेवा है | इसका सेवन गर्म प्रकृति वाले व्यक्ति को नहीं करना चाहिए |

अंजीर खाने से क्या नुकसान होता है ?(Anjeer Khane ke Nuksan):

अंजीर परमात्मा द्वारा दिया गया अनमोल वरदान है | किन्तु यदि आप किसी रोग विशेष के शिकार है तो आपको अंजीर का सेवन नहीं करना है |

पथरी (Stone Problem) – यदि आपको पथरी की समस्या है तो आप अंजीर का सेवन न करे | क्योकि इसमें आक्सीलेट नामक तत्व भी होता है | इस तत्व की वजह से पथरी होने की पूर्ण संभावना रहती है |

पेट फूलना (Blotting) –अंजीर कब्ज दूर करने में रामबाण है | किन्तु इसकी अधिक मात्रा सेवन करने पेट फूलना व पेट दर्द की समस्या हो सकती है | किन्तु यदि आपका पेट अच्छे से साफ होता है | आप अति आहार सेवन नहीं करते है तो आपको उक्त समस्या नहीं आएगी |

माइग्रेन (Migraine) – यदि आपको माइग्रेन की समस्या है तो आपके लिए अंजीर का सेवन हानि कर सकता है | क्योकि अंजीर में पर्याप्त मात्रा में सल्फाईट होता है | जिससे माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है |

खराब दांत(Teeth Problem) – यदि आपके दांत खराब है तो आपको अंजीर नहीं करना चाहिए | क्योकि अंजीर में शक्कर अधिक होती है | यह क्षतिग्रस्त दांतो में फसकर समस्या को और बढ़ा सकती है | 

मधुमेह (Blood Sugar) – जिन लोग को मधुमेह की शिकायत है | उन्हें अंजीर का सेवन नहीं करना चाहिए | क्योकि इसके सेवन से उनकी रक्त शर्करा (Blood Sugar) बढ़ सकती है | 

अंजीर की कीमत 1 Kg :

सामान्य तह 1 Kg की कीमत 800 से लेकर 2000 रुपये होती है | अंजीर की कीमत इसके आकार व इसकी गुणवता के आधार पर होती है |


https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%85%E0%A4%82%E0%A4%9C%E0%A5%80%E0%A4%B0

https://en.wikipedia.org/wiki/Fig

https://en.wikipedia.org/?title=Anjeer&redirect=no

 

Share to...