दालचीनी खाने के फायदे ओर नुकसान (Dal Chini Khane ke Fayde Baten)
दालचीनी खाने के फायदे ओर नुकसान Dal Chini Khane ke Fayde Baten-Dr Jagdish Joshi, LifestyleExpert 125

दालचीनी क्या है? (Dal Chini Khane ke Fayde Baten)
प्रकृति ने हमे अनेक दिव्य खाद्य पदार्थ दिये है | दालचीनी उनमे से एक है | इस का प्रयोग हम विभिन्न आहार व दवाई के रूप मे करते है | यदि हम इसे अपने आहार मे शामिल करते है तो हम अनेक रोगो से मुक्त होते है |
दालचीनी के सेवन से पाचन संबधित रोग, दांत के रोग, सिरदर्द, चर्म रोग, मासिक धर्म संबन्धित रोग, दस्त, टीबी व श्वास संबन्धित रोगो में लाभ मिलता है |
दालचीनी के सेवन से एक नही अनेक रोगो में लाभ होता है | यह केवल एक मसाला नही बल्कि एक दिव्य ओषधि है |
आवश्यकता है की आप इसके गुणो को जाने व इसे अपने आहार का हिस्सा बनाए | तो निश्चित ही आप व आपका परिवार स्वस्थ रहेगा | आवश्यकता है नियमित रूप से इसका सेवन करने की है |
दालचीनी एक मसाला है | यह एक वृक्ष की छाल है | जो पतली व पीली होती है | इसका रंग भूरा होता है | यह मुलायम व चिकनी होती है |
दालचीनी दो प्रकार की होती है | सामान्य रूप से पायी जाने वाली दालचीनी व दूसरी सीलोन दालचीनी
दाल चीनी के फल से तारपीन के समान खुशबू आती है | इसकी पत्तियों को मसलने से तीखी गंध आती है | दालचीनी का प्रयोग अनेक रोगो को दूर करता है | यह आसानी से बाजार में उपलब्ध हो जाती है |
सीलोन दालचीनी के फायदे (Ceylon Cinnamon Benefits):
दालचीनी इसके वृक्ष की छाल को पावडर बनाकर बनाई जाती है | वही सीलोन दालचीनी (Ceylon Cinnamon) का उत्पादन श्रीलंका में छोटे पोधे से बनाई जाती है | सीलोन दालचीनी सामान्य रूप से पायी जाने वाली दालचीनी से हल्की व ठंडक लिए होती है | सामान्य रूप से प्रयोग में लायी जाने वाली दालचीनी चीन व इंडोनेशिया से आती है |
सीलोन दालचीनी एंटी आक्सीडेंट से भरपूर होती है | जो शरीर में उपस्थित फ्री रेडिकल्स को नियंत्रित करती है | इस वजह से व्यक्ति केन्सर, हृदय रोग व मधुमेह से सुरक्षित करती है | सीलोन दालचीनी में भरपूर मात्रा मेग्नेशियम पाया जाता है | इस वजह से शरीर में एन्जाईम का स्तर उचित स्तर पर होता है जिससे हमारी हड्डिया मजबूत होती है |
दालचीनी का प्रयोग कैसे करते है? (Dal Chini Khane ke Fayde Baten):
दालचीनी को खड़े रूप में सब्जी या किसी पकाए जाने वाले आहार में डाला जा सकता है | इसे पावडर के रूप में भी सेवन कर सकते है | इसे पानी में उबालकर भी सेवन किया जा सकता है |
दालचीनी की चाय के फायदे (Cinnamon Tea Benefits):
आप चाय में दालचीनी के पावडर का प्रयोग कर चाय को स्वास्थ्य वर्धक व स्वादिष्ट बना सकते है | इस प्रकार दालचीनी आपके आहार का अंग बन जाती है |
दालचीनी का सीमित मात्रा में व अपने शरीर की प्रकृति के अनुसार ही सेवन करना चाहिए |
दालचीनी में पाये जाने वाले पोषक तत्व (Nutrients in Cinnamon) :
4.6 ग्राम दालचीनी में पाये जाने वाले पोषक तत्व:
ऊर्जा 12.82 केलोरी
कार्बोहाईड्रेट 4.2 ग्राम
केल्शियम 52.2 मिली ग्राम
लोहा 0.42 मिली ग्राम ,
मेंग्नेशियम 3.12 मिली ग्राम,
फास्फोरस 3.32 मिलीग्राम
पोटेशियम 22.4 मिली ग्राम
विटामिन ए 0.79 माईक्रोग्राम पाया जाता है |
इसके अतिरिक्त दालचीनी में विटामिन बी, के व एंटी आक्सीडेंट क्लोलाईन, बीटा केरोटीन, अल्फा केरोटीन, लाईकोपिन, लूटीन व झिंजेटिन पाया जाता है |
दालचीनी के फायदे (Cinnamon Benefits and uses in Hindi):
हिचकी में दालचीनी के सेवन से फायदे(Dalchini Khane ke Fayde):
हिचकी की शिकायत होने पर दाल चीनी के पानी का सेवन करने से फायदा होता है |
दालचीनी का सेवन भूख बढ़ाता है?(Dalchini ke Fayde):
दालचीनी व इलायची के पावडर का सेवन भूख बढ़ाता है | सुबह शाम भोजन के पहले इसके चूर्ण का सेवन करने से अच्छी भूख लगती है |
उल्टी रोकने के लिए दालचीनी का प्रयोग(Dalchini Khane ke Fayde):
दालचीनी व लौंग के काढ़े की 20-30 ML मात्रा का नियमित सेवन करने से उल्टी आसानी से रुक जाती है |
आंखो के रोग में दालचीनी का प्रयोग: (Dalchini Khane ke Fayde):
यदि आँख फड़कने की समस्या हो तो दाल चीनी के तेल को आंखो की पलको पर सावधानी से लगा दे | ध्यान रहे आंखो में तेल न जाये | इससे आंखो के फड़कने पर लाभ मिलता है |
दाँतो के दर्द में दालचीनी के प्रयोग से लाभ:
जब भी दाँत का दर्द हो तो दालचीनी के तेल को रुई के फाये में लगाकर जिस दाँत में दर्द हो वहा लगा दे |
दाल चीनी के पत्तों को जलाकर उसके पावडर से मंजन करने से दांत के दर्द में लाभ मिलता है |
पेट फूलने की समस्या (Dalchini ke Fayde):
पेट फूलने की समस्या होने पर 5 ग्राम दालचीनी का चूर्ण शहद के साथ भोजन के पहले सेवन करने से गैस की समस्या व पेट फूलने की समस्या में लाभ मिलता है |
कोलेस्ट्राल कम करने में दालचीनी का प्रयोग :
एक चम्मच दालचीनी का प्रयोग नियमित रूप से करने पर रक्त से कोलेस्ट्राल की मात्रा नियमित रूप से कम होती है |
आपको ह्रदय रोग से सुरक्षित रहना है? तो आपको रक्त में उचित मात्रा में कोलेस्ट्राल रखना होगा व आपको ऐसिडिटी से मुक्त रहना होगा है |
गठिया रोग में दालचीनी के प्रयोग से लाभ (Dalchini Khane ke Fayde) :
गठिया रोग में निम्न लिखित रूप से प्रयोग करने से गठिया में लाभ होता है:
10 ग्राम दालचीनी के चूर्ण में 20 ग्राम शहद मिलाकर लगाने दर्द वाले भाग पर लगाने से दर्द में लाभ होता है |
एक कप गुन गुने पानी में 2 ग्राम दाल चीनी का चूर्ण व 2 चम्मच शहद मिलाकर सेवन करने से लाभ होता है |
चर्म रोग में दालचीनी के प्रयोग से लाभ (Cinnamon Powder Benefits):
चर्म रोग में दालचीनी का चूर्ण व शहद को मिलाकर लगाने से लाभ मिलता है |
यदि दाँतो में अधिक तकलीफ हो तो किसी कुशल चिकित्सक से परामर्श प्राप्त करे |
दालचीनी के प्रयोग से सिरदर्द में आराम (Dalchini Khane ke Fayde):
यदि आपको सिरदर्द की शिकायत है तो आप कपाल पर दाल चीनी के तेल से हल्की मसाज कर ले |
दालचीनी के सेवन से खांसी में आराम (Dalchini Khane ke Fayde):
खांसी की शिकायत होने पर दालचीनी को मुंह में रखकर चूसे | दालचीनी के काढ़े का सेवन करे | दाल चीनी व शहद को मिलाकर सेवन करे |
हाय ब्लड प्रैशर में दाल चीनी का प्रयोग (Dalchini Khane ke Fayde):
दालचीनी को रात में पानी में गला दे | इसको छान कर इसके पानी को सुबह पी ले |
रात को पानी में दालचीनी का पावडर डालकर उबाल ले | इसका सेवन दिन मे 2 बार कर सकते है |
दिन में एक बार आधा चम्मच दालचीनी पावडर (10 ग्राम) को शहद के साथ अच्छी तरह मिलाकर सेवन करे |
उक्त प्रयोग में से जो भी प्रयोग आप आसानी से कर सकते है करे |
दालचीनी और दूध पीने से क्या फायदा?(Cinnamon Milk Benefits):
दालचीनी के साथ उबले हुए दूध का सेवन करने से अनेक लाभ होते है |
दालचीनी का दूध पीने से गैस की समस्या से मुक्ति मिलती है | पाचन संबन्धित रोग दूर होते है |
दाल चीनी के दूध का सेवन से गहरी नींद आती है | दालचीनी के दूध का सेवन रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है |
शुगर में दालचीनी कैसी खाये?(Dalchini Khane ke Fayde):
खाली पेट दालचीनी का सेवन रक्त शर्करा को कम करता है | यदि आप मधुमेंह के रोगी है तो आपको खाली पेट दाल चीनी का सेवन करना है|
एक दालचीनी का टुकड़ा रात को एक ग्लास पानी में गला दे | सुबह इसके पानी का सेवन कर ले | ब्लड शुगर अपने स्तर पर आ जाएगी |
त्वचा के लिए दालचीनी खाने के फायदे (Dalchini khane ke fayde for skin):
त्वचा रोग होने पर दाल चीनी का प्रयोग लाभ देता है | त्वचा पर खाज या खुजली होने पर दालचीनी व् शहद को बराबर की मात्रा में मिला कर अच्छी तरह से मिला ले | इस पेस्ट को खुजली/खाज वाले स्थान पर लगाए लाभ होगा | दाल चीनी व नीम्बू का रस त्वचा पर लगाने से कील मुंहांसे दूर होते है |
दालचीनी दही के साथ सेवन करने की फायदे (Dahi ke Saath Dalchini Khane ke Fayde):
दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोप्लेविन, विटामिन बी-6 , विटामिन बी-12 पर्याप्त मात्रा में होता है | यदि आप वजन कम करना चाहते है तो एक कप दही में चुटकी दालचीनी मिला कर सेवन करे | इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर को पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है | इसके नियमित सेवन से शरीर में जमा अतिरिक्त वसा काम होता है | इस प्रयोग से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है |
मोटापा कम करने के लिए दालचीनी का उपयोग कैसे करे?(Dalchini Khane ke Fayde):
दालचीनी का सेवन करने से भूख कम लगती है| ब्लड शुगर का स्तर कम होता है | दालचीनी का प्रयोग करने से शरीर की चर्बी कम होती है |
पेट की बढ़ी हुई चर्बी कम होती है | वजन कम करने के लिए नींबू, शहद व दालचीनी की चाय का सेवन करना चाहिए |
ध्यान रखे कभी भी गर्म पानी के शहद न डाले | पानी गुनगुना रहने पर ही शहद मिलाये |
दालचीनी का पानी कितने दिनो तक पीना चाहिए?(Dalchini Khane ke Fayde):
दालचीनी, शहद व गुनगुने पानी का सेवन एक माह तक किया जा सकता है | इस पानी के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृध्दी होती है | इसके बाद कुछ दिनो के लिए दाल चीनी का प्रयोग नही करना चाहिए |
दालचीनी गर्म होती है क्या?
हाँ दालचीनी की प्रकृति गर्म होती है | अत: जिनकी प्रकृति गर्म होती है उन्हे इसका सेवन ध्यान से करना चाहिए |
दालचीनी कितनी मात्रा में खाना चाहिए:
दालचीनी की 10 ग्राम (चाय का छोटा चम्मच) मात्रा से ज्यादा का सेवन नही करना चाहिए | इसकी उचित मात्रा का ही सेवन करना चाहिए |
बच्चो के लिए इसकी मात्रा का चुनाव उम्र के हिसाब से करना चाहिए |
दालचीनी व शहद मिलाकर खाने से क्या होता है ?(Dalchini Khane ke Fayde):
दालचीनी व शहद के पेस्ट को स्वल्पाहार के बाद सेवन करे तो रक्त में से कोलेस्ट्राल की मात्रा कम होती है |
इसके सेवन गठिया रोग में लाभ मिलता है | प्रातकाल दालचीनी, शहद को गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से पुरानी जोड़ो के दर्द में राहत मिलती है |
दालचीनी को उबालकर पीने से क्या होता है?(Dal Chini Khane ke Fayde Baten):
दालचीनी को पानी में उबालकर पीने से इसके गुणो में वृध्दी हो जाती है | इसके सेवन से वजन कम होता है | दालचीनी में पाया जाने वाला पॉली फिनाल पेट संबन्धित रोगो को दूर करता है |
दालचीनी का सेवन शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है |
इसके सेवन से जोड़ो के दर्द में लाभ होता है |
फंगल संक्रमण से सुरक्षा(Dal Chini Khane ke Fayde Baten):
दालचीनी का प्रयोग फंगल सक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है | त्वचा पर होने वाले संक्रमण पर दालचीनी के प्रयोग से लाभ होता है |
त्वचा पर उक्त प्रभाव दालचीनी में पाये जाने वाले एंटी माक्रोबाईल गुणो की वजह से होता है |
रक्त शर्करा के स्तर को उचित स्तर पर रखना(Dal Chini Khane ke Fayde Baten):
चिकित्सा शास्त्रियों के शोध के अनुसार दालचीनी का प्रयोग रक्त शर्करा के स्तर को उचित स्तर पर रखता है | मधुमेंह 2 के शिकार व्यक्ति यदि 6 ग्राम दालचीनी का नियमित सेवन करते है तो रक्त शर्करा अपने उचित स्तर पर रहती है |
दालचीनी के नियमित प्रयोग से रक्त शर्करा के साथ साथ ट्राय ग्लिसराईड, लो डेनसीटी लिपो प्रोटीन व कोलेस्ट्राल की मात्रा भी कम होती है |
एल्जाईमर रोग से सुरक्षा(Dal Chini Khane ke Fayde Baten):
दालचीनी के नियमित प्रयोग से एल्जाईमर रोग से सुरक्षा होती है | यह रोग प्राय: बुढ़ापे में होने वाला रोग है | इसके सेवन से स्मृति के विकास के साथ-साथ तार्किक शक्ति का भी विकास होता है |
HIV रोग से सुरक्षा (Dal Chini Khane ke Fayde Baten):
स्वास्थ्य विशेषज्ञो के अनुसार दालचीनी का नियमित सेवन HIV रोग से सुरक्षा प्रदान करता है | चिकित्सकों ने 69 विभिन्न ओषधियों पर प्रयोग किया तो पाया की दालचीनी उन सब में श्रेष्ठ है |
इस प्रकार दालचीनी HIV रोग दूर करने वाली श्रेष्ठ ओषधि है |
इस प्रकार हम दालचीनी को HIV रोग से सुरक्षा प्रदान करने वाली ओषधि कह सकते है |
कमजोर जीवनी शक्ति(Cinnamon Powder Benefits):
कमजोर जीवनी शक्ति की वजह से व्यक्ति नियमित रूप से कमजोर व दुबला होता जाता है |
ऐसे कमजोर व्यक्तियों को नियमित रूप से दालचीनी के पानी का नियमित सेवन कराया गया | दालचीनी में एंटी इनफ्लेमटरी गुण पाये जाते है | इस गुण की वजह से केंद्रीय स्नायु संस्थान पर सकारात्मक असर पड़ता है |
दालचीनी का सेवन T सेल को सुरक्षा प्रदान करता है | जिससे जीवनी शक्ति मजबूत होती है | इसके साथ ही कमजोर शरीर होने पर शरीर के व्दारा सेवन किए गए प्रोटीन नष्ट होने से सुरक्षा प्रदान करता है |
दालचीनी का सेवन शरीर में माईलीन के स्तर को बनाए रखता है | माईलीन का स्तर उचित स्तर पर रहने से नर्व सिस्टम की कोशिकाओ को सुरक्षा मिल जाती है | इस प्रकार कमजोर व अत्यधिक दुबले व्यक्ति दालचीनी के नियमित सेवन से स्वस्थ व निरोगी हो जाते है |
मोटापे से सुरक्षा(Cinnamon Powder Benefits):
प्राय: हमारे व्दारा किसी न किसी रूप में वसायुक्त आहार का सेवन किया जाता है | इस वजह से मोटापा हमें अपना शिकार बना लेता है |
दालचीनी में भरपूर एंटी आक्सीडेंट तत्व पाये जाते है | इस वजह से वसायुक्त आहार का सेवन करने के बाद भी मोटापा नही बढ़ता है |
यदि आप मोटापे से मुक्त होना चाहते है तो अपने आहार में दालचीनी को अवश्य शामिल करे |
घाव को तेजी से भरता है (Cinnamon Powder Benefits):
प्राय जीवन में कभी चोट लग जाने की वजह से घाव हो जाते है | कई बार घाव बहुत गहरे हो जाते है | किन्तु दालचीनी व पीपरमेंट में एंटी माईकोबाईल गुण घाव को जल्दी भर देते है |
इस प्रकार कभी भी शरीर पर घाव या गहरे घाव होने पर दालचीनी व पीपरमेंट का प्रयोग घाव को जल्दी भर देता है |
ह्रदय रोग से सुरक्षा (Dal Chini Khane ke Fayde Baten):
यदि आप उच्च रक्तचाप या ह्रदय रोग से परेशान है तो दालचीनी का सेवन आपको ह्रदय रोग से सुरक्षा प्रदान कर सकता है | दालचीनी के सेवन से रक्त चाप अपने उचित स्तर पर रहता है |
केन्सर से सुरक्षा (Dal Chini Khane ke Fayde Baten):
दालचीनी का सेवन केन्सर रोग से सुरक्षा प्रदान करता है | दालचीनी व इलायची का सेवन केन्सर रोग से सुरक्षा प्रदान करता है | क्योकि दालचीनी में एंटी टुयमर व एंटी केंसरस गुण पाये जाते है | इसके साथ ही इसके सेवन से आक्सीडेटिव तनाव दूर होता है |
दालचीनी के सेवन से अन्य लाभ (Dal Chini Khane ke Fayde Baten):
दालचीनी के सेवन से हमारे शरीर को अनेक लाभ मिलते है |
दालचीनी के सेवन से पाचन संबन्धित रोग दूर होते है | मधुमेंह, भूख नही लगना व श्वास संबन्धित अनेक रोग दूर होते है |
दालचीनी खाने से क्या नुकसान है (Cinnamon Side Effects):
दालचीनी का सेवन त्वचा को हानि पहुचा सकता है | इसके अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में जलन की समस्या हो सकती है |
श्वास लेने में परेशानी हो सकती है |
रक्त में शर्करा की मात्रा अधिक मात्रा में कम हो सकती है |
दाल चीनी का प्रयोग गर्भावस्था में नही करना चाहिए | इससे गर्भ गिर सकता है |
लीवर के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव होता है |
होठो व मुंह में एलर्जी हो सकती है |
इस प्रकार हम देखते है की यदि हम अपने शरीर की प्रकृति के अनुसार व रोग की अवस्था के अनुसार दालचीनी का प्रयोग करते है तो निश्चित ही विभिन्न रोगो से सुरक्षित रहते है |
विशेष:
उक्त जानकारी सर्व साधारण के श्रेष्ठ स्वास्थ्य के लिए दी गई है | यदि आप किसी रोग विशेष के शिकार है तो आप इस प्रयोग को अपने चिकित्सक के परामर्श से ही करे |
उक्त जानकारी को जन-जन तक प्रसारित कर स्वस्थ समाज के निर्माण मे योगदान दे |
More Stories
मखाना खाने के चमत्कारिक फायदे (Makhane Khane ke Fayde in Hindi)
क्या आप फ्रिज का पानी पीते है?- सावधान
सीताफल खाने के चमत्कारिक लाभ | Sitafal ke Fayde