आओ दिव्य अमृत बनाना सीखे (Healthy Drinks for Constipation )
आओ दिव्य अमृत बनाना सीखे Healthy Drinks for Constipation – Dr Jagdish Joshi, LifestyleExpert125

Healthy Drinks for Constipation -आज के समय मे व्यक्ति अनेक बीमारियो से परेशान है | आमतोर परिवार में ऐसा कोई व्यक्ति नही मिलेगा की उसे कोई रोग न हो | हर व्यक्ति किसी न किसी रूप से रोग का शिकार है |
यदि हम प्रकृति मे उपलब्ध खाद्य पदार्थो का सेवन करते है तो हम व हमारा परिवार स्वस्थ व निरोगी होता है | हमे केवल सकारात्मक आहार प्रणाली को अपने जीवन का अंग बनाना होगा |
केवल ज्ञान होने से कुछ नही होता | आज के समय में हर व्यक्ति ज्ञानी है | यदि आप छोटी-छोटी बातो को भी जीवन मे अपनाते है तो निश्चित ही स्वस्थ जीवन का आनंद ले पाते है |
स्वास्थ्य प्रदान करने वाला पेय (Healthy Drinks):
मेरा व्यक्तिगत अनुभव है की यदि आप इस पेय का नियमित रूप से सेवन करते है तो निश्चित ही आप व आपका परिवार वर्ष भर स्वस्थ व निरोगी होगा | आपके परिवार का चिकित्सा का व्यय 90% तक कम हो जाएगा |
प्रकृति हमारी हर तरह से रक्षा करती है | प्रकृति हमेशा हमको स्वस्थ रखने का प्रयास करती है | प्रकृति प्रत्येक मौसम मे हम कैसे स्वस्थ रहे वैसे आहार देती है | अब ठंड आने वाली है | प्रकृति माँ हमे इस मौसम मे आंवला देती है | ठंड के मौसम मे भरपूर मात्रा मे आंवला आता है | क्योकि बारिश के बाद ठंड के मौसम का आगमन होता है | इस मौसम मे हमारी पाचन अग्नि स्वस्थ हो सक्रिय हो | इस उदेश्य से ठंड के मौसम मे आंवले आते है |
आंवला पेय का नियमित रूप से सेवन कर आप आसानी से कब्ज, मोटापा, उच्च रक्तचाप, गठिया, जोड़ो का दर्द, चर्म रोग ओर न जाने कितने रोगो से मुक्त हो जाते है |
आवश्यकता है केवल एक सही आदत को अपने जीवन का अंग बनाने की ताकि आप व आपका परिवार स्वस्थ व निरोगी हो |
वजन कम करने वाला पेय (Healthy Drinks for Weight Loss):
यदि आप इस पेय का नियमित प्रयोग करते है तो वजन को आसानी से कम कर सकते है | इस पेय का सेवन व स्वस्थ जीवन शैली के नियमो को अपनाकर आप का वजन आसानी से कम हो जायेगा |
त्वचा को सुंदरता प्रदान करे पेय (Healthy Drinks for Glowing Skin):
जो चर्म रोग से परेशान, पिम्पल्स पेय का नियमित सेवन त्वचा को सुंदरता प्रदान करता है
प्राय: लोग रेडीमेड बना हुआ आंवला रस, आंवला केंडी, आंवले की सुपारी का सेवन करते है | उक्त समस्त आहार के बारे मे हमे जानकारी होनी चाहिए की क्या हम सही आहार का सेवन कर रहे है |
आंवला रस (Awala Juice):
आंवला रस बनाते समय इसे सुरक्षित रखने के लिए इसमे प्रिजर्वेटिव मिलाते है | प्रिजर्वेटिव एक तरह के रसायन ही होते है | जो अंतर टमाटर केचअप व टमाटर मे होता है | वही अंतर आंवला रस व आंवले मे होता है |
आंवला केंडी (Awala Candy):
आंवला केंडी मे भरपूर शक्कर होती है | जैसा की हम जानते है की अत्यधिक शक्कर का सेवन हमारी हड्डियों को कमजोर करता है | जब आप आंवला केंडी का सेवन करते है तो हमारे शरीर मे अत्यधिक शक्कर जाती है | यही शक्कर हमारे शरीर की हड्डियों को निरंतर कमजोर करती है | तो क्या आंवला केंडी का सेवन करना उचित है? कदापि नही |
आंवला सुपारी ( Awala Supari Side Effect) :
आंवला सुपारी मे अत्यधिक नमक का प्रयोग किया जाता है | यदि आंवला सुपारी मे कम मात्रा मे नमक है तब ही उसका सेवन करना फायदे मंद होता है |
अब मन मे प्रश्न पैदा होता ही की आंवले का सेवन कैसे करे? हम आपको आंवले के सेवन का ऐसा प्रयोग बताएगे जिसके माध्यम से आप आसानी से आंवले का प्रयोग कर सकेगे |
आंवला सेवन करने का दिव्य प्रयोग(Healthy Drinks Recipes) :
आज हम आपको आंवले के एक ऐसे दिव्य प्रयोग के बारे मे जानकारी देगे जिसके माध्यम से आप आसानी से सर्दी के मौसम मे स्वस्थ रह सकेगे | यदि आप इस दिव्य प्रयोग का सेवन करेगे तो निश्चित ही ठंड के मौसम मे कब्ज, सर्दी, खांसी, हड्डियों की कमजोरी, त्वचा के रोग व अन्य रोगो से सुरक्षा हो जाएगी |
आवश्यक सामग्री (Healthy Drinks for Weight Loss):
2 आंवले, स्वादानुसार गुड, सौठ पावडर, जीरा पावडर व काली मिर्च |
आंवला पेय बनाने की विधि(Healthy Drinks in Morning) :
एक दिन पूर्व 2 आंवले को पानी मे पका ले | जिस प्रकार से हम आलू को पकाते है | अब इन आँवलो को मिक्सर मे या हाथ से पीस कर पेस्ट बना ले | अगले दिन एक ग्लास पानी को उबलने के लिए रख दे | इस पानी मे स्वादानुसार व आपके शरीर की प्रकृति के अनुसार गुड, जीरा, काली मिर्च, सौठ व सेंधा नमक मिला ले | अब इसे 5 मिंनिट तक उबलने दे | पानी के अच्छी उबलने के पश्चात इसमे आंवले का पेस्ट मिला ले |
उक्त आंवला पेय बनाने की विधि को आप हमारे टूयुब पर देख कर सीख सकते है |
दिव्य आंवला पेय का सेवन कैसे करे?(Healthy Drinks in Morning) :
प्राय: सुबह उठकर हम चाय का सेवन करते है | किन्तु यदि चाय पीने के 45 मिनिट पूर्व इसका सेवन कर ले | इसके बाद आप चाय का सेवन कर सकते है |
आवश्यक सावधानिया (Special Precaution):
यदि आप मधुमेह के रोगी है तो आपको अपने पेय मे गुड का प्रयोग नही करना है | किन्तु यदि आपकी रक्त शर्करा उचित स्तर पर है तो आप अत्यधिक कम मात्रा मे गुड का सेवन कर सकते है |
यदि आपकी ठंडी प्रकृति है | आपको ठंड अधिक लगती है | आपको सर्दी हमेशा रहती है तो आपको इस पेय मे सौठ की मात्रा को बढ़ानी है |
यदि आपकी प्रकृति गरम है? आपको रहती है? तो आपको सौठ/अदरक का प्रयोग नही करना है |
यदि आप अत्यधिक हाइपर एसिडिटी के शिकार है तो भी आपको इस पेय का सेवन नही करना है |
यदि आप किसी रोगो विशेष के शिकार है तो आपको अपने चिकित्सक के परामर्श के अनुसार ही इस पेय का सेवन करना है |
आपको रोज ताजे आंवले का पेस्ट बनाना है | आप एक या दो दिन का पेस्ट बना के रख सकते है | कभी भी अधिक दिनों का पेस्ट बनाकर नहीं रखना है
LifestyleExpert 125 .com
More Stories
मखाना खाने के चमत्कारिक फायदे (Makhane Khane ke Fayde in Hindi)
क्या आप फ्रिज का पानी पीते है?- सावधान
सीताफल खाने के चमत्कारिक लाभ | Sitafal ke Fayde