आपको बादाम क्यों खाना चाहिए? Badam khaneke fayde in hindi me

Badam khane ke fayde in hinidi

आपको बादाम क्यों खाना चाहिए?  Badam khaneke fayde in hindi me

Badam khane ke fayde in hindi

आपको बादाम खाना ही चाहिए Badam khaneke fayde in hindi me 

Dr.Jagdish Joshi,Lifestyle Expert125

Badam khaneke fayde in hindi me- आज के समय मे हर व्यक्ति स्वस्थ, सुंदर, ऊर्जावान व स्वस्थ रहना चाहता है | यदि व्यक्ति सम्पूर्ण रूप से स्वस्थ रहना चाहता है तो उसे बादाम का सेवन निश्चित रूप से करना चाहिए | बादाम का सेवन करने के पूर्व हमे उसके लाभ व उसके चिकित्सकीय गुणों की जानकारी होनी चाहिए | ताकि हम सही विधि से बादाम का सेवन कर उसके चिकित्सकीय गुणों का लाभ ले सके |

बादाम के बारे मे जानने योग्य महत्वपूर्ण तथ्य:

बादाम का सेवन करने से अनेक स्वास्थ के लाभ होते है | यहा बादाम के बारे मे विशेष जानकारी के बारे मे जानेगे | बादाम के सेवन से हमे कितना लाभ होता है :

बादाम मे भरपूर मात्रा मे प्रोटीन, रेशा व आवश्यक पोषक तत्व पाये जाते है |

बादाम के सेवन से कोलेस्ट्राल बढ़ने के संभावना खत्म हो जाती है |

बादाम के सेवन मधुमेह रोगी की रक्त शर्करा नियंत्रित होती है |

बादाम का अत्यधिक सेवन करने से नोशिया, दस्त, श्वास का छोटा होना, सूजन व अन्य समस्याए हो सकती है |

बादाम को आप 2 वर्षो के लिये फ्रिज मे सुरक्षित रख सकते है | बादाम के सुरक्षित रहने का कारण इसमे उपस्थित विटामिन ई है |

बादाम का सेवन बच्चों के मस्तिष्क का विकास करता है |

बादाम कोलेस्ट्राल के स्तर को उचित स्तर पर रखती है  (Almonds reduces Cholesterol):

बादाम का नियमित सेवन रक्त मे विटामिन ई की मात्रा को बढ़ाता है | इस वजह से रक्त मे कोलेस्ट्राल की मात्रा उचित स्तर पर रहती है | रक्त मे विटामिन ई के स्तर के पर्याप्त रहने से रक्त मे कोलेस्ट्राल जमने की संभावना खत्म होती है |

ह्रदय के लिए लाभदायी बादाम (Almond are good for your heart):

यदि बादाम को किसी अन्य सूखे मेवे के साथ सेवन किया जाता है तो यह ह्रदय के लिए लाभदायी हो जाती है | स्वास्थ्य विशेषज्ञों के द्वारा किए गए शोध के अनुसार बादाम का सेवन करने से रक्त मे एंटी आक्सीडेंट की मात्रा बढ़ती है | इस वजह से रक्तचाप उचित स्तर पर बना रहता है | इस वजह से सम्पूर्ण शरीर मे रक्त प्रवाह सुगम हो जाता है |

बादाम रक्त शर्करा को नियंत्रित करती है (Almonds regulate Blood Sugar):

बादाम का सेवन रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है | बादाम मे उपस्थित मेग्नेशियम की उपस्थिती की वजह से रक्त शर्करा नियंत्रित होती है | बादाम के सेवन से इंसुलिन रजिसटेन्स बढ़ता है |

बादाम का सेवन रक्तचाप को नियंत्रित करता है (Almonds can help control blood pressure levels) :

मेग्नेशियम की कमी की वजह से रक्तचाप बढ़ता है | इस वजह से व्यक्ति ह्रदय रोग का शिकार हो जाता है | रक्तचाप के अत्यधिक बढ़ने से किडनी के खराब होने की संभावना हो जाती है, स्ट्रोक का खतरा रहता है |

बादाम का उचित मात्रा मे सेवन करने से रक्त मे मेग्नेशियम का स्तर बढ़ता है | इस वजह से व्यक्ति का रक्तचाप नियंत्रित रहने से व्यक्ति का जीवन सुरक्षित हो जाता है |

किन्तु बादाम की उचित मात्रा का ही सेवन करना चाहिए |

बादाम विटामिन ई का भंडार (Almonds have High Vitamin E):

बादाम विटामिन ई का भंडार है | इस वजह से हमारे शरीर की कोशिकाए सुरक्षित रहती है | विटामिन ई के पर्याप्त सेवन की वजह से अल्जाईमर, केन्सर, ह्रदय रोग व अन्य रोगो से हमारी सुरक्षा हो जाती है |

बादाम का सेवन वजन नियंत्रित रखता है (Almonds Reduces Weight):

बादाम मे उच्च श्रेणी का प्रोटीन व रेशा होता है | इसके साथ ही कार्बोहाईड्रेट की मात्रा कम होती है | इस वजह से इसकी कम मात्रा का सेवन करने से आहार की मात्रा सीमित मात्रा से ही हमारा पेट भरा रहता है |

बादाम के सेवन से शरीर की चयापचय प्रणाली (Metabolism) सक्रिय होती है | इस वजह से शरीर का अतिरिक्त फेट जल्दी बर्न होता है | चयापचय प्रणाली के सक्रिय होने से वजन कम करने मे आसानी होती है |

इस वजह से मोटापा आसानी से कम किया जा सकता है |

https://youtu.be/WeAx0gAE23E

बादाम अनेक पोषक तत्वों से परिपूर्ण है (Almonds are Rich in Nutrients):

बादाम के 56 ग्राम मे निम्न लिखित पोषक तत्व पाये जाते है

प्रोटीन 11 ग्राम
रेशा7 ग्राम 
वसा28 ग्राम 
विटामिन ´ई’37%
मेगनीज़ 32% ग्राम 
मेग्नेशियम  20% 
कार्बोहाईड्रेट5 ग्राम 
कैलोरी332 
  

इसके अतिरिक्त बादाम मे तांबा, विटामिन बी-12, फास्फोरस पाया जाता है |

बादाम एंटी आक्सीडेंट का भंडार (Almonds have a rich source of Antioxidants):

बादाम एंटी आक्सीडेंट का भंडार है | इस वजह से व्यक्ति का तनाव उचित स्तर पर रहता है | तनाव के उचित स्तर पर रहने से केन्सर, सूजन, बुढ़ापा दूर रहता है |

एंटी आक्सीडेंट त्वचा को श्रेष्ठ स्वास्थ प्रदान कर ग्लो देता है | 80 ग्राम बादाम का सेवन करने से शरीर मे पर्याप्त एंटी आक्सीडेंट तत्व बढ़ जाते है | इस वजह से बुढ़ापा नही आता है |

किन्तु इतनी बादाम का तब ही प्रयोग करना है जब आप इसे पचा सके | यदि आपने बादाम की पर्याप्त मात्रा का सेवन तो कर लिया है , किन्तु आप इसे पचा नही पा रहे है तो निश्चित ही आप कब्ज के शिकार हो जाएगे | आपको बादाम पचेगी नही |

आंखों के लिए श्रेष्ठ आहार (Almonds are Good for your Eyes):

आज के समय मे आंखो पर बहुत अधिक दबाब है | इसका मुख्य कारण मोबाईल, टीवी व कम्प्युटर पर व्यक्ति अत्यधिक समय व्यतीत करता है | इस वजह से व्यक्ति का स्क्रीन टाईम 12-18 घंटे हो रहा है | इस वजह से व्यक्ति की आंखों मे अनेक परेशानिया आ रही है | आंखो का सुखना तो एक आम बात हो गई है | ऐसी अवस्था मे बादाम का सेवन करना प्रभावी प्रयोग है | क्योकि बादाम का आकार और हमारी आंखो का आकार करीब-करीब समान है |

रोज सुबह बादाम खाने के फायदे (Badam khaneke fayde in hindi me):

बादाम का सेवन आँखो के लिए बहुत श्रेष्ठ आहार है | बादाम मे मोजूद विटामिन ई आंखों को स्वस्थ रखने मे मदद करता है | बादाम का उचित मात्रा मे ही सेवन करना चाहिए |

बादाम त्वचा को पोषण प्रदान करती है (Badam khaneke fayde in hindi me):

बादाम का सेवन त्वचा को सुंदरता प्रदान करता है | इसलिए अनेक व्युटी प्रोडक्ट मे बादाम का प्रयोग किया जाता है | बादाम मे फ्लेवनाईड होता है जो की ग्रीन टी व ब्रोकली मे भी पाया जाता है | फ्लेवानाईड बुढापे की रफ्तार को धीमा करता है | त्वचा पर ग्लो लाता है | इस कारण बादाम का उचित मात्रा मे सेवन करने वाला व्यक्ति सदैव युवा बना रहता है |

बादाम केन्सर से सुरक्षा प्रदान करती है (Badam khaneke fayde in hindi me):

बादाम मे भरपूर मात्रा मे रेशा पाया जाता है | इस वजह से बादाम शरीर की नियमित रूप से आंतरिक सफाई करती है | बादाम के सेवन से आहार से भरपूर मात्रा मे रेशा मिलता है | प्राय: हमारे आहार मे रेशा होता ही नही है | इस वजह से केन्सर की संभावना खत्म हो जाती है |

बादाम मे उपस्थित रेशे की वजह से कोलोन केन्सर की संभावना खत्म हो जाती है | बादाम मे फ्लेंवनाईड व विटामिन ई होने के कारण महिलाओ मे चेस्ट केन्सर की संभावना खत्म हो जाती है |

बादाम के सेवन से मस्तिष्क की क्षमता बढ़ती है (Almonds Improve Your Brain Power):

बादाम मे L-क्रेटीनाईन(Carnitine) व फ्लेवानाईड पाया जाता है जो मस्तिष्क की कोशिकाओ का विकास करता है | बादाम मे पाया जाने वाला तत्व फेलेनाईन (Phenylalanine) मस्तिष्क का क्षमता को प्रभावी रूप से बढ़ाता है |

बादाम का सेवन रक्त की कमी को दूर करता है (Badam khaneke fayde in hindi me):

शरीर मे रक्त की कमी तब होती है जब लाल रक्त कणिकाए मस्तिष्क मे आक्सीजन युक्त रक्त कम ले जाती है | शरीर मे लाल रक्त की कमी होने पर बादाम का सेवन करना चाहिए |

बादाम मे अन्य पोषक तत्वों के साथ-साथ तांबा, लोहा व अन्य विटामिन्स पाये जाते है जो हीमोग्लोबिन का उत्पादन बढ़ाते है | इस वजह बादाम का सेवन करने से शरीर मे रक्त की कमी दूर हो जाती है |

बादाम का सेवन स्नायु संस्थान के लिए (Almonds are Good for your Nerves):

बादाम मे मेग्नेशियम पाया जाता है | मेग्नेशियम स्नायु संस्थान को शक्ति प्रदान करती है | इस वजह से बादाम का सेवन करने से स्नायु संस्थान शक्तिशाली होता है |

त्वचा को सुंदर व कालेपन से बचाती है (Almonds Treat Acne and Blackheads):

उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा पर मुहांसे व ब्लेक हेड हो जाते है | बादाम मे फेटी ऐसिड पाया जाता है | बादाम के सेवन से चेहरे की त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते है | बादाम का सेवन करने से त्वचा ओज पूर्ण व सुंदर हो जाती है |

इसके साथ ही चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से त्वचा मे स्निग्धता आती है |

बादाम के सेवन से त्वचा के निशान कम होते है (Almonds Treat Stretch Marks) :

बादाम के सेवन से गर्भावस्था के बाद पेट पर बने हुए निशान, चोट के निशान दूर होते है | बादाम के तेल को गरम कर त्वचा मालिश करने से त्वचा के निशान खत्म होते जाते है |

बादाम को कैसे खाना चाहिए?(Badam bigokar khan eke fayde in hindi):

बादाम को पानी में गलाकर व उसका छिलका उतारकर खाना चाहिए |

बादाम का सेवन सुबह करना लाभदायी है (Khali pet badam khane ke fayde in Hindi):

बादाम का सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए | यह एक प्रकार का प्राकृतिक स्वल्पाहार है |

बादाम का सेवन बालो को स्वस्थ करता है (Almonds Prevent Grey Hair):

बादाम का सेवन बालो को स्वस्थ करता है | बादाम का तेल बालो को डेंड्रफ से मुक्त करता है | इसके साथ ही बालो की अन्य समस्याए दूर होती है | बालो पर बादाम का प्रयोग करने से बाल रेशमी व चमकदार होते है |

बादाम का दूध पीने के फायदे (Badam khaneke fayde in hindi me) :

बादाम को पानी में गलाकर व इसे मिक्सर में पीसकर दूध बनाकर पीने से मोटापे से मुक्ति मिलती है | क्योकि इसका दूध पीने से आप आहार कम करेंगे

बादाम का सेवन बालो का विकास करता है (Almonds help in Hair Growth):

बादाम का सेवन बालो को गिरने से रोकता है | बादाम मे पाया जाने वाला मेग्नेशियम बालो का तेजी से विकास करता है | बादाम के सेवन से बाल लंबे व मजबूत होते है |

बादाम एक प्राकृतिक निश्चेतक है (Almonds are Natural Anaesthetics):

बादाम मे एक श्रेष्ठ निश्चेतक के गुण पाये जाते है | इसी वजह से जब भी आपको चोट लग जाती है तो टाके लगाने पर दर्द नही होता है | इसके सेवन से घाव जल्दी भर जाते है | कड़वी बादाम का तेल इस उदेश्य से प्रयोग मे लाया जाता है |

आप बादाम के तेल को त्वचा पर लगाकर निश्चेतक का लाभ ले सकते है | किन्तु इस बादाम के तेल का प्रयोग आहार के रूप मे नही करना है |

बादाम के सेवन से मस्तिष्क की दक्षता बढ़ती है (Almonds Increase Mental Alertness):

बादाम को दूध मे पीसकर मिलाकर सेवन करने से पोटेशियम प्राप्त होता है | इस वजह से शरीर मे इलेक्ट्रोलाईट्स बढ़ते है | इस वजह से शरीर मे ऊर्जा बढ़ती है | बादाम के साथ दूध के सेवन से स्मरण शक्ति मजबूत होती है |

बादाम का सेवन जन्मजात विकार दूर करता है (Pragnancy me badam khan eke fayde in hindi):

बादाम मे फोलिक अम्ल होता है | फोलिक अम्ल शरीर की कोशिकाओ के विकास मे सहायक होता है | यदि गर्भस्थ महिला गर्भावस्था के दौरान बादाम का उचित मात्रा मे सेवन करती है तो बच्चे का उचित विकास होता है | माँ एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देती है |इसलिए गर्भावस्था के दौरान उचित मात्रा मे बादाम का सेवन करना चाहिए |

बादाम के अत्यधिक सेवन के नुकसान (Risk of consuming Almonds):

बादाम का सेवन स्वास्थ के लिए बहुत लाभदायी है | किन्तु इसका अत्यधिक मात्रा मे सेवन करना स्वास्थ को हानि पहुचाता है | इसके साथ ही कुछ लोगो को बादाम के सेवन से एलर्जी होती है |

यहा बादाम के अत्यधिक सेवन से होने वाली हानि की जानकारी दी जा रही है :

उल्टी श्वास लेने मे परेशानी होना |

जी मचलाना

शरीर मे सूजन आ जाना |

दस्त लगना |

श्वास की लंबाई कम होना |

अत्यधिक खुजली

बादाम खाने के फायदे और नुकसान (What happens if you eat too many almonds):

किसी भी आहार की अत्यधिक मात्रा का सेवन शरीर को नुकसान पहुचाता है | बादाम के अत्यधिक मात्रा मे सेवन करने से स्वास्थ को निम्न लिखित नुकसान होते है:

वजन का अत्यधिक बढ़ना |

पाचन संबन्धित विकार |

किडनी मे स्टोन होना |

एलर्जी होना |

शरीर मे दूषित पदार्थ एकत्र होना |

एक दिन मे कितनी बादाम खानी चाहिए (How many almonds can I eat a Day):

बादाम की मात्रा आपकी पाचन प्रणाली व आपके द्वारा किए जाने वाले श्रम पर निर्भर करती है | जब आप अपने शरीर का वजन बढ़ाना चाहते है तो आप 15-40 बादाम का सेवन कर सकते है | किन्तु यदि आपको वजन कम करना है तो आप 5 बादाम का सेवन करना है |

किन्तु बादाम का सेवन आपको अपने पाचन प्रणाली के अनुसार ही करना है |

बादाम को पानी मे गलाकर क्यो सेवन करना चाहिए?:

बादाम के छिलके मे टेनिन पाया जाता है | इसके सेवन से हमारे द्वारा सेवन किए गए पोषक तत्वों का अवशोषण नही हो पाता है | इस वजह से बादाम के सेवन का लाभ नही मिल पाता है | इसलिए बादाम को पानी मे गलाकर व इसके छिलके को निकालकर सेवन करना चाहिए |

बादाम को पानी मे गलाकर सेवन करने से इसका पाचन आसान हो जाता है |

क्या बादाम जहरीली हो सकती है ?(Are Almonds Poisonous):

बादाम दो तरह की होती है | एक बादाम मीठी(खाने योग्य) होती है एक बादाम कड़वी भी आती है |

कड़वी बादाम का तेल निश्चेतक का कार्य करती है | किन्तु कड़वी बादाम को खाना नही चाहिए | कड़वी बादाम मे Glycoside Amygdalin पाया जाता है | जो की एक जहरीला पदार्थ होता है |

जब कड़वी बादाम को जब गरम किया जाता है तो यह Hydrogen Cyanide नाम का जहर पैदा करती है | इस प्रकार से गरम की गई बादाम का सेवन जानलेवा होता है |

आवश्यक जानकारी :

बादाम के बारे मे जानकारी सामान्य व्यक्ति के स्वास्थ के अनुसार दी गई है | बादाम का सेवन आपकी पाचन क्षमता व आपके शरीर की प्रकृति के अनुसार ही करे |

Lifestyleexpert.com

Share to...